Blog

  • वरिष्ठ नागरिक भवन ऊना में आंखों का निशुल्क चेकअप कैंप का आयोजन

    वरिष्ठ नागरिक भवन ऊना में आंखों का निशुल्क चेकअप कैंप का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद की ओर से शनिवार को एमसी पार्क में स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन ऊना में आंखों का निशुल्क चेकअप कैंप का आयोजन किया। इस शिविर में दो दर्जन से अधिक लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई और निशुल्क दवाइयां प्राप्त की। इस कैंप में आईज अस्पताल धुसाड़ा से नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार काकड़े, क्लर्क धर्मेंद्र कुमार व ओटी अजय कुमार ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में मरीजों के जांच के दौरान डॉ. अनिल कुमार काकड़े ने बताया कि 2016 के बाद लोगों की आंखों की कमजोर दृष्टि समस्याएं बढ़ी है। इससे पहले मोबाइल फोन व टीवी का प्रजलन कम था, उसके बाद युवा पीढ़ी व बच्चों को मोबाइल फोन ने प्रभावित किया।

    इसके अलावा उन्होंने आंखों की कमजोर नजर वाले लोगों को डॉक्टर की सलाह लेने की बात कहीं और हरी व पत्तेदार सब्जियां के साथ फलों का सेवन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को उम्र के साथ आंखों की दिक्कत आती है, लेकिन मोतिया व काला मोतिया जैसी शिकायतें आती है और उससे व्यक्ति की नजदीक व दूर की नजर पर जोर पड़ता है। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को सुबह के समय ताजा पानी से अपनी आंखों को धोने की सलाह दी है और मोबाइल फोन पर गेम्स आदि खेलने की लत से बच्चों को बचाने को कहा। इस अवसर पर हिमोत्कर्ष संस्था से करनपाल सिंह मनकोटिया, नरेश सैनी, अशोक ऐरी, एचआर गुलेरिया, रविंद्र डोगरा, सुधीर चौधरी आदि मौजूद रहे।

  • 3 दिवसीय अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ सफल समापन

    3 दिवसीय अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ सफल समापन

    ऊना/सुशील पंडित: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे 3 दिवसीय अस्पताल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन योजना  प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को क्षेत्रिय अस्पताल ऊना में हुआ।

    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजीव वर्मा ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में प्रतिभागियों को अस्पताल सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की बढ़ती आवश्यकता के प्रति सजग किया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और औद्योगिक विकास के वर्तमान दौर में प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं की आवृत्ति बढ़ रही है, ऐसे में प्रत्येक सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्था को प्रभावी आपदा प्रबंधन योजना तैयार करनी चाहिए।

    डॉ. वर्मा ने बताया कि प्रत्येक संस्थान में प्रमुख आपातकालीन दूरभाष नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किए जाएं तथा वर्ष में कम से कम दो से तीन मॉक ड्रिल्स आयोजित की जाएं, जिससे आपात स्थितियों में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने औद्योगिक आपदाओं में चिकित्सकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और इस बात पर बल दिया कि चिकित्सकों को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए प्रभावित लोगों को चिकित्सीय सहायता प्रदान करनी चाहिए।

    इस दौरान प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को डॉ संजीव वर्मा ने प्रमाण पत्र प्रदान किए और निर्देश दिए कि सभी संस्थान 30 मई, 2025 तक अपनी अस्पताल आपदा प्रबंधन योजना तैयार कर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना के कार्यालय में प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि यह पहल अस्पतालों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आपातकालीन स्थितियों में कुशलतापूर्वक खोज एवं बचाव कार्य करने में सहायक सिद्ध होगी।

    इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना डॉ. संजय मनकोटिया सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों से आए चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और निजी संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Punjab News: सरेआम बाइक सवारों ने दुकानदार पर चलाई गई गोलियां, लड़की घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम बाइक सवारों ने दुकानदार पर चलाई गई गोलियां, लड़की घायल, देखें वीडियो

    घटना को लेकर व्यापारियों में भारी रोष, एक दिन पहले आई थी फिरौती की कॉल

    अमृतसरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला जंडियाला गुरु से सामने आया है। जहां सरेआम बाइक सवार 3 बदमाशों द्वारा गोलियां चलाई गई। मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले पीड़ित को फिरौती को लेकर फोन आया था। जिसके बाद आज बदमाशों द्वारा दुकानदार पर गोलियां चलाई गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना में दुकान पर काम करती लड़की को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि आरोपी के दोनों हाथों में पिस्टल पकड़ी हुई थी। कहा जा रहा हैकि एक दिन पहले भी आरोपी आए थे, लेकिन पिस्टल ना चलने के कारण गोली नहीं चल पाई थी, जिसके बाद आज बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लोगों का कहना है कि जंडियाला गुरु में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। रोजाना जंडियाला गुरु में फायरिंग का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही घटनाओं से व्यापारी वर्ग बहुत परेशान है। व्यापारियों ने कहा कि अगर पुलिस हमारी सुरक्षा नहीं कर सकती तो हम बाजार बंद करके चाबियां पुलिस को सौंप कर अपने घरों में बैठ जाएंगे। जंडियाला गुरु में दहशत का माहौल बना हुआ है। कोई भी इस वक्त सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा।
  • Punjab News: दिन दहाड़े एक्टिवा सवार से लाखों की लूट, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दहाड़े एक्टिवा सवार से लाखों की लूट, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में लगातार लूट की वारदातों के मामले बढ़ रहे है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ट्रैफिक की समस्या को लेकर व्यस्त है, जबकि बेखौफ लुटेरे वारदातों को अंजाम देने में व्यस्त है। हाल ही में दुकान में सरेआम तेजधार हथियार से दपंति से लूट की वारदात सामने आई थी। जहां कार सवार लुटेरे 60 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए थे। कांग्रेस पार्टी के नेताओं के हस्ताक्षेप के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, हालांकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

    Click Here To Watch Video

    वहीं इस घटना के 2 दिन बाद ही एक ओर लूट की वारदात की घटना सामने आई है। जहां आज दोपहर एक्टिवा सवार व्यक्ति से बाइक सवार 3 बदमाशों द्वारा घनटा को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार एक्टिवा सवार व्यक्ति ने गले में नगदी से भरा बैग लटकाया हुआ था। इस दौरान बाइक सवार लुटेरे पीड़ित से नगदी से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

    इस छीना झपटी में एक्टिवा सवार व्यक्ति सड़क पर गिर गया और उसके माथे और हाथों पर मामूली चोटे लग गई। पीड़ित के मुताबिक बैग में 15 लाख रुपए थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना का पता चलते ही तुरंत थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित व्यक्ति की पहचान राजपाल चौधरी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस अधिकारी अभी राजपाल चौधरी से पूछताछ कर रही है।

  • Punjab News: हेरोइन, ड्रग मनी बरामद, महिला सहित 17 आरोपी गिफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन, ड्रग मनी बरामद, महिला सहित 17 आरोपी गिफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि 31 मई तक राज्य में नशे को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। इसको लेकर पंजाब सरकार और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा अधिकारियों डेडलाइन दे दी गई है। इसी के चलते नशे के खिलाफ चलाए जा रही मुहिम के तहत पुलिस ने विभिन्न मुकदमों में 776 ग्राम हेरोइन, 11,000 रुपये ड्रग मनी, 2.200 किलो भुकी, चूरा, पोस्त, 80 नशीली गोलियां, 25 नशीले कैप्सूल बरामद कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    गिरफ्तार आरोपियों में 16 पुरुष और एक महिला शामिल है। एसपी ने नरिंदर सिंह ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में डीएसपी (सिटी-1) के नेतृत्व में थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस पार्टी ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 513 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इनमें से 10 मामले थाना कैनाल कॉलोनी में आरोपियों के खिलाफ दर्ज किए गए है। थाना कैनाल कॉलोनी बठिंडा पुलिस पार्टी गश्त के दौरान शक के आधार पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान किसान चौक से रिंग रोड होते हुए मलोट रोड पर सरहिंद नहर के पास 2 संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर खड़े थे। पुलिस टीम ने शक के आधारप उनके पास मौजूद बैग की तालाशी ली।

    इस दौरान आरोपियों ने बैग की तलाशी किसी सीनियर अधिकारी की मौजूदगी में कराने का आग्रह किया। जिसके बाद मौके पर सिटी-1 के डीएसपी की उपस्थिति में आरोपियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 513 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ बब्बू और सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी बीड़ के रूप में हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया गया है। हेरोइन को आरोपी कहां से ला रहे थे, इसकी जांच की जा रही है। यह हेरोइन वे विभिन्न गांवों में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सप्लाई करने वाले थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मुकदमे में पेश कर माननीय अदालत से पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा, जिनसे और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: आज BBMB की मीटिंग में शामिल नहीं होगी आप सरकार !

    Punjab News: आज BBMB की मीटिंग में शामिल नहीं होगी आप सरकार !

    मोहालीः पंजाब और हरियाणा सरकार के बीच पानी को लेकर मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। दरअसल, बीते दिन पंजाब सरकार द्वारा पानी के मुद्दे को लेकर सभी पार्टियों के नेताओं के साथ बैठक की गई थी। जिसमें पानी की एक भी अतिरिक्त बूंद दूसरे राज्यों को ना देने का फैसला किया गया था। वहीं आज हरियाणा सरकार ने भी सभी पार्टियों के नेताओं के साथ पानी के मुद्दे को लेकर बैठक की है।

    जिसमें उन्होंने पानी देने की मांग की है। वहीं सूत्रों से पता चला है कि पंजाब सरकार भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की आज होने वाली बैठक में भाग नहीं लेगी। केंद्रीय गृह सचिव ने हरियाणा को 8500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने के फैसले को लागू करने पर विचार करने के लिए कल बीबीएमबी को दिल्ली में तत्काल बैठक बुलाने के निर्देश दिए थे। ऐसे में यह बैठक आज शाम को बीबीएमबी मुख्यालय में होनी है। पंजाब सरकार ने बैठक से ठीक पहले बीबीएमबी को पत्र भेजकर इस बैठक को स्थगित करने की मांग की है।

    बताया जा रहा है कि जारी पत्र में पंजाब सरकार ने तर्क दिया है कि 5 मई को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के बीबीएमबी के फैसले पर चर्चा होनी है। पूरी राज्य मशीनरी इस सत्र की तैयारियों में व्यस्त है, ऐसे में आज बीबीएमबी बैठक स्थगित कर दी जानी चाहिए। सूत्रों के मुताबिक जल संसाधन विभाग ने यह भी दलील दी है कि बीबीएमबी की मीटिंग तय करने से पहले रेगुलेशन 1976 की धारा 7 के तहत सात दिन का नोटिस जरूरी होता है, इसलिए उचित प्रक्रिया अपनाई जाए। ऐसे में यह बैठक गैरकानूनी तरीके से बुलाया गया है।

  • Punjab News: 2 घरों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, जमीन पर रोती चिल्लाती दिखी महिला, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 घरों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, जमीन पर रोती चिल्लाती दिखी महिला, देखें वीडियो

    बरनालाः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस और प्रशासन द्वारा नशा तस्करों के घरों पर पीला पंजा चलाया है। इसी कड़ी में आज जिले के कस्बा हंडियाइया में पुलिस और प्रशासन द्वारा तस्कर के घरों पर कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया गया। यह कार्रवाई एसएसपी सरफराज आलम की अगुवाई में पुलिस ने हंडियाइया में की है, जहां 2 नशा तस्करों के घरों पर पीला पंजा चलाते हुए ध्वस्त कर दिया गया।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सरफराज आलम ने बताया कि इन घरों के मालिक मारो कौर, मक्खन सिंह, सोनिया और बलदेव सिंह है, जो काफी समय से नशा बेचने का काम कर रहे थे। इनमें से सोनिया और मारो कौर नशे की तस्करी के आरोप में जेल में हैं। पुलिस का कहना है कि इन्होंने गैरकानूनी तरीके से कब्जा करके नशे की कमाई से मकान बनाए थे, जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं पुलिस और प्रशासन द्वारा घरों पर की गई कार्रवाई के दौरान मकान मालिक रोती हुई नजर आ रही है और बरनाला पुलिस उसे उठाकर कार्रवाई से दूर ले जाती हुई दिख रहीहै।

  • Punjab News: अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की Raid, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की Raid, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा राज्य भर में नशे के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं बिना लाइसेंस के चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि युद्ध नशे के विरुद्ध चल रही मुहिम के तहत चेकिंग के दौरान एसआई इकबाल सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि रजियाणा रोड पर न्यू पर नशा मुक्ति केंद्र अवैध रूप से चल रहा है। उक्त नशा मुक्ति केंद्र के संचालक के पास कोई भी सरकारी मान्यता प्राप्त लाइसेंस नहीं है।

    नशा मुक्ति केंद्र में आम लोगों को धोखे में रखकर नशा मुक्ति के नाम पर भोले-भाले लोगों से मोटी रकम वसूल की जा रही है और नशा छुड़ाने के नाम पर लोगों को धोखे से केंद्र में रखा जाता है। गुप्त सूचना के आधार पर नशा छुड़ाओं केंद्र पर रेड की गई। इस दौरान नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाले व्यक्ति रणधीर सिंह पुत्र पाला सिंह निवासी सोहनपाल के पास कोई भी सरकारी मान्यता प्राप्त लाइसेंस बरामद नहीं हुआ।

    पुलिस टीम ने रणधीर सिंह गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर केंद्र से 12 नौजवान नशा छोड़ने वाले मौजूद थे, जिनमें से 08 नौजवानों को उनके परिवार बुलाकर उनके हवाले किया जा चुका है और 04 नौजवानों को अभी निगरानी में उसी केंद्र में रखा गया है। इस दौरान केंद्र से ओन्डान्सेट्रोन की 160 गोलियां, पैरासिटामोल (पारा-सी) 300 गोलियां, लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड 200 गोलियां और डिक्लोफेनाक सोडियम 04 गोलियां बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि सेंटर से कुल 664 गोलियां बरामद की गई है। हालांकि बरामद की गई गोलियां एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत नहीं आती है।

  • नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर हरोली पुलिस ने जागरूक किए स्कूल बसों के चालक

    नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर हरोली पुलिस ने जागरूक किए स्कूल बसों के चालक

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस कप्तान राकेश सिंह के आदेशानुसार आज पुलिस थाना हरोली की टीम ने इलाका में सुबह कई स्थानों पर नाकाबंदी करके स्कूली बसों की जांच करते हुए नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर चालकों व वस मालिको को कई कानूनी जानकारियों से अवगत करवाया व स्कूली बच्चों को भी ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी । स्कूल बसों के लिए हाई कोर्ट के आदेशों में कई महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं, जिनमें सुरक्षा, संचालन और ड्राइवर संबंधी नियम शामिल हैं। कुछ प्रमुख निर्देश यह हैं।

    ड्राइवरों के नियम:

    स्कूल बसों का संचालन करने वाले ड्राइवरों के पास स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और उन्हें भारी वाहन चलाने का कम से कम पांच साल का अनुभव होना चाहिए। साथ ही, ड्राइवरों को उन अपराधों के लिए काम पर नहीं रखा जाएगा जिनमें ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाना और खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाना शामिल हैं।

    स्पीड गवर्नर:

    प्रत्येक स्कूल बस में स्पीड गवर्नर (गति नियंत्रक) लगा होना चाहिए ताकि बसें निर्धारित गति सीमा के भीतर ही चलें

    सुरक्षा उपाय:

    बस की खिड़कियों पर क्षैतिज ग्रिल लगी होनी चाहिए और बस में फर्स्ट एड बॉक्स और फायर सेफ्टी यंत्र भी होना चाहिए।

    ड्राइवर और परिचालक:

    स्कूल बस में एक पुरुष और एक महिला परिचालक/सहायक का होना भी अनिवार्य है।

    सुरक्षा के लिए अन्य निर्देश:

    स्कूल बसों में आपातकालीन निकास द्वार, अग्निशामक यंत्र, प्राथमिक चिकित्सा किट, सीट बेल्ट, अग्नि पहचान अलार्म प्रणाली आदि होने चाहिए।

    इस तरह के कई निर्देशों से बस मालिकों व स्कूली ड्राइवरों को सूचित किया गया व नियमों में रहकर स्कूली बसों को चलाने की हिदायत की गई। पुलिस थाना प्रभारी सुनील सांखयान ने बताया कि समय समय पर उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर स्कूली बसों की सुरक्षा व्यवस्था जांची जाती है ताकि नौनिहालों व स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। कानून की अवहेलना करने पर नियमानुसार बसों के चालान भी किये जा रहे है। शराब पीकर गाडी चलाने, ओवरस्पीड वाहन तथा फटे हुए साईलेंसरों का प्रयोग करने वालो पर पुलिस की पैनी नजर है।

  • Punjab News: Blind Murder की गुत्थी सुलझी, साथियों ने ही दिया था वारदात को अंजाम, देखें Video

    Punjab News: Blind Murder की गुत्थी सुलझी, साथियों ने ही दिया था वारदात को अंजाम, देखें Video

    मोगाः जिला पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने हत्या के मामले में 2 आरोपियों को 12 घंटों के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, 3 प्रवासी मजदूर पंजाब में गेहूं की कटाई के लिए आए थे और उनमें से 2 साथियों ने तीसरे साथी की हत्या कर दी। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ के लिए रिमांड लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    डीएसपी निहाल सिंह वाला अनवर अली ने बताया कि उन्हें गुरमीत सिंह, गांव घोलियां खुर्द से शिकायत मिली थी कि उसकी मोटर पर 3 प्रवासी मजदूर विजय कुमार, राम महेश और राम शरण जो बिहार के निवासी हैं और खेतों में काम करने के लिए यहां आए थे। उसने बताया कि वह तीनों उसी की मोटर पर रहते थे। उन्होंने बताया कि रात को विजय कुमार उसकी मोटर वाले कमरे में मृत्य मिला है और उसके साथी फरार हैं।

    उन्होंने बताया कि शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे तेजधार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या की गई हो। मौके पर पहुंचे थाना निहाल सिंह वाला के इंचार्ज पूर्ण सिंह द्वारा जांच के बाद मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए विजय कुमार के हत्यारों महेश राम और राम शरण को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें आज अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पूछताछ में हत्या की स्टीक वजह पता चल सके।