Punjab News: 2 घरों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, जमीन पर रोती चिल्लाती दिखी महिला, देखें वीडियो

Written by

in

बरनालाः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस और प्रशासन द्वारा नशा तस्करों के घरों पर पीला पंजा चलाया है। इसी कड़ी में आज जिले के कस्बा हंडियाइया में पुलिस और प्रशासन द्वारा तस्कर के घरों पर कार्रवाई करते हुए पीला पंजा चलाया गया। यह कार्रवाई एसएसपी सरफराज आलम की अगुवाई में पुलिस ने हंडियाइया में की है, जहां 2 नशा तस्करों के घरों पर पीला पंजा चलाते हुए ध्वस्त कर दिया गया।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सरफराज आलम ने बताया कि इन घरों के मालिक मारो कौर, मक्खन सिंह, सोनिया और बलदेव सिंह है, जो काफी समय से नशा बेचने का काम कर रहे थे। इनमें से सोनिया और मारो कौर नशे की तस्करी के आरोप में जेल में हैं। पुलिस का कहना है कि इन्होंने गैरकानूनी तरीके से कब्जा करके नशे की कमाई से मकान बनाए थे, जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं पुलिस और प्रशासन द्वारा घरों पर की गई कार्रवाई के दौरान मकान मालिक रोती हुई नजर आ रही है और बरनाला पुलिस उसे उठाकर कार्रवाई से दूर ले जाती हुई दिख रहीहै।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *