Punjab News: अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की Raid, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा राज्य भर में नशे के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं बिना लाइसेंस के चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि युद्ध नशे के विरुद्ध चल रही मुहिम के तहत चेकिंग के दौरान एसआई इकबाल सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि रजियाणा रोड पर न्यू पर नशा मुक्ति केंद्र अवैध रूप से चल रहा है। उक्त नशा मुक्ति केंद्र के संचालक के पास कोई भी सरकारी मान्यता प्राप्त लाइसेंस नहीं है।

नशा मुक्ति केंद्र में आम लोगों को धोखे में रखकर नशा मुक्ति के नाम पर भोले-भाले लोगों से मोटी रकम वसूल की जा रही है और नशा छुड़ाने के नाम पर लोगों को धोखे से केंद्र में रखा जाता है। गुप्त सूचना के आधार पर नशा छुड़ाओं केंद्र पर रेड की गई। इस दौरान नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाले व्यक्ति रणधीर सिंह पुत्र पाला सिंह निवासी सोहनपाल के पास कोई भी सरकारी मान्यता प्राप्त लाइसेंस बरामद नहीं हुआ।

पुलिस टीम ने रणधीर सिंह गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर केंद्र से 12 नौजवान नशा छोड़ने वाले मौजूद थे, जिनमें से 08 नौजवानों को उनके परिवार बुलाकर उनके हवाले किया जा चुका है और 04 नौजवानों को अभी निगरानी में उसी केंद्र में रखा गया है। इस दौरान केंद्र से ओन्डान्सेट्रोन की 160 गोलियां, पैरासिटामोल (पारा-सी) 300 गोलियां, लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड 200 गोलियां और डिक्लोफेनाक सोडियम 04 गोलियां बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि सेंटर से कुल 664 गोलियां बरामद की गई है। हालांकि बरामद की गई गोलियां एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत नहीं आती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *