Punjab News: सरेआम बाइक सवारों ने दुकानदार पर चलाई गई गोलियां, लड़की घायल, देखें वीडियो

Written by

in

घटना को लेकर व्यापारियों में भारी रोष, एक दिन पहले आई थी फिरौती की कॉल

अमृतसरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला जंडियाला गुरु से सामने आया है। जहां सरेआम बाइक सवार 3 बदमाशों द्वारा गोलियां चलाई गई। मिली जानकारी के अनुसार एक दिन पहले पीड़ित को फिरौती को लेकर फोन आया था। जिसके बाद आज बदमाशों द्वारा दुकानदार पर गोलियां चलाई गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना में दुकान पर काम करती लड़की को गोली लगी है। बताया जा रहा है कि आरोपी के दोनों हाथों में पिस्टल पकड़ी हुई थी। कहा जा रहा हैकि एक दिन पहले भी आरोपी आए थे, लेकिन पिस्टल ना चलने के कारण गोली नहीं चल पाई थी, जिसके बाद आज बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लोगों का कहना है कि जंडियाला गुरु में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। रोजाना जंडियाला गुरु में फायरिंग का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही घटनाओं से व्यापारी वर्ग बहुत परेशान है। व्यापारियों ने कहा कि अगर पुलिस हमारी सुरक्षा नहीं कर सकती तो हम बाजार बंद करके चाबियां पुलिस को सौंप कर अपने घरों में बैठ जाएंगे। जंडियाला गुरु में दहशत का माहौल बना हुआ है। कोई भी इस वक्त सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *