Punjab News: हेरोइन, ड्रग मनी बरामद, महिला सहित 17 आरोपी गिफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि 31 मई तक राज्य में नशे को पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। इसको लेकर पंजाब सरकार और पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा अधिकारियों डेडलाइन दे दी गई है। इसी के चलते नशे के खिलाफ चलाए जा रही मुहिम के तहत पुलिस ने विभिन्न मुकदमों में 776 ग्राम हेरोइन, 11,000 रुपये ड्रग मनी, 2.200 किलो भुकी, चूरा, पोस्त, 80 नशीली गोलियां, 25 नशीले कैप्सूल बरामद कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में 16 पुरुष और एक महिला शामिल है। एसपी ने नरिंदर सिंह ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में डीएसपी (सिटी-1) के नेतृत्व में थाना कैनाल कॉलोनी पुलिस पार्टी ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 513 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इनमें से 10 मामले थाना कैनाल कॉलोनी में आरोपियों के खिलाफ दर्ज किए गए है। थाना कैनाल कॉलोनी बठिंडा पुलिस पार्टी गश्त के दौरान शक के आधार पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान किसान चौक से रिंग रोड होते हुए मलोट रोड पर सरहिंद नहर के पास 2 संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर खड़े थे। पुलिस टीम ने शक के आधारप उनके पास मौजूद बैग की तालाशी ली।

इस दौरान आरोपियों ने बैग की तलाशी किसी सीनियर अधिकारी की मौजूदगी में कराने का आग्रह किया। जिसके बाद मौके पर सिटी-1 के डीएसपी की उपस्थिति में आरोपियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 513 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ बब्बू और सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा निवासी बीड़ के रूप में हुई है। आरोपियों को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया गया है। हेरोइन को आरोपी कहां से ला रहे थे, इसकी जांच की जा रही है। यह हेरोइन वे विभिन्न गांवों में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सप्लाई करने वाले थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मुकदमे में पेश कर माननीय अदालत से पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा, जिनसे और भी महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *