Blog

  • Plane क्रैश होने के बाद 2 घरों की छत पर गिरा, Pilot की मौत

    Plane क्रैश होने के बाद 2 घरों की छत पर गिरा, Pilot की मौत

    अमेरिकाः क्रैश होने के बाद एक प्लेन 2 घरों की छत पर जा गिरा, जिससे घरों से भी धुआं उठने लगा। हादसे में एक पायलट की जान चली गई। प्लेन क्रैश की सूचना मिलते ही

    फायरब्रिगेड के 40 से ज्यादा कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, प्लेन गिरने के कारण घरों का एक बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया। स्थानीय पुलिस ने फौरन पूरी गली को ब्लॉक कर दिया। जिस गली में विमान गिरे थे, वहां आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। लोगों को इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी गई।

  • परीक्षा देने जा रही छात्राओं को लिफ्ट मांगना पड़ा भारी, 3 लोगों की मौत

    परीक्षा देने जा रही छात्राओं को लिफ्ट मांगना पड़ा भारी, 3 लोगों की मौत

    जयपुरः जिले में एक दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है जिसमें 2 छात्राओं और एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों छात्राएं नीट की परीक्षा देने जा रही थीं कि एक डंपर से उनकी टक्कर हो गई। घटना के बाद ड्राइवर डंपर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

    ड्राइवर मौके से डंपर छोड़कर फरार।
    ड्राइवर मौके से डंपर छोड़कर फरार।

    एएसआई तोताराम ने बताया कि बस्सी के दिपुरा गांव निवासी प्रिया (22) और खुशी (21) आज सुबह नीट की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थीं। घर से कुछ दूरी पर उन्हें रानियां वास (दौसा) निवासी बाइक सवार अशोक कुमार बैरवा मिला। दोनों छात्राओं ने अशोक से बस्सी तक जाने के लिए लिफ्ट ली थी। बस्सी ओवरब्रिज के पास डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान डंपर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को हटाया। तीनों शव को एंबुलेंस से बस्सी सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया है। जेब से मिले मोबाइल और डॉक्यूमेंट के आधार पर दोनों छात्राओं की पहचान हुई। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • रेल मंत्री के बाद अब Pakistan के राजदूत मोहम्मद खालिद ने दी परमाणु हमले की धमकी

    रेल मंत्री के बाद अब Pakistan के राजदूत मोहम्मद खालिद ने दी परमाणु हमले की धमकी

    इसलामाबादः पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हो गए हैं। इस बीच रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है या सिंधु नदी का पानी रोकता है तो पाकिस्तान पारंपरिक ही नहीं, परमाणु हथियार से भी जवाब देगा। खालिद ने लीक दस्तावेजों का हवाला देते दावा किया कि ‘भारत, पाकिस्तान के कुछ इलाकों पर हमला करेगा। ऐसे में पाकिस्तान भारत पर पूरी ताकत के साथ हमला करेगा।

    इससे पहले पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत पर परमाणु बम हमले की धमकी दी थी। अब्बासी ने कहा था कि शाहीन, गोरी और गजनवी जैसी 130 मिसाइल भारत के लिए रखी हैं। पाकिस्तान ने भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच POK में गेहूं के आटे की सप्लाई बढ़ा दी है। POK में अगले दो महीन के लिए आटे का स्टॉक किया जा रहा है। इसके अलावा POK के लिए 1 अरब पाकिस्तानी रुपए का फंड भी बनाया गया है। इस फंड से LOC के आस-पास इलाकों में गेहूं के आटे की पूर्ति, जीवन रक्षक दवाओं की खरीद जैसी जरूरतों को पूरा किया जाएगा।

  • Punjab News: पाकिस्तान के 2 जासूस गिरफ्तार, पूछताछ जारी

    Punjab News: पाकिस्तान के 2 जासूस गिरफ्तार, पूछताछ जारी

    अमृतसरः पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते दिन-प्रतिदिन बिगड़ते ही जा रहे हैं। एक तरफ जहां भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई प्रस्ताव पारित किए हैं। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान द्वारा विवादित बयान देने से मामला और बेचीदा होता जा रहा है। इन सब के चलते पुलिस भी पूरी तरह सतर्क है जिसके चलते विभिन्न जिलों से पाकिस्तान को खूफिया जानकारी देने वाले जासूस भी पकड़े जा रहे हैं।

    ताजा मामला अमृतसर के अजनाला से सामने आया है जहां अजनाला पुलिस ने सतर्कता से काम करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर 2 जासूसों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान फलकशेर मसीह पुत्र जिंदर मसीह और गांव बलड़वाल के सूरज मसीह पुत्र जुग्गा मसीह के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक उक्त आरोपी पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के एजेंटों के साथ मोबाइल पर अकसर बात करते थे। पुलिस मुताबिक, आरोपी आईएसआई एजेंटों को आर्मी की गाड़ियों की फोटो, बीएसएफ जवानों के कैंप की फोटो और जवानों की मूवमैंट के बारे में जानकारी देते थे। वहीं आरोपी बीएसएफ कैंप और एयरफोर्स कैंप की लोकेशन भी कई बार आईएसआई के साथ सांझा करते थे। आरोपी इसके बदले पाकिस्तान से भारी मात्रा में पैसे मंगवाते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुले Badrinath Dham के कपाट

    विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खुले Badrinath Dham के कपाट

    नई दिल्लीः उत्तराखंड के चारधामों में से एक बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही ‘जय बदरी विशाल’ के जयकारों से संपूर्ण धाम गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

    इस मौके प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। कपाट रविवार सुबह 6 बजे खोले गए। मंदिर के रावल (मुख्य पुजारी) ने गणेश पूजा के बाद मंदिर के कपाट खोले गए। इसी के साथ चारधाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हो गई है।

    कपाट खुलने के बाद अगले 2 घंटे में 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालु धाम पहुंचे। श्रद्धालु अगले 6 महीने तक भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर पाएंगे। सीएम धामी ने इस दौरान श्रद्धालुओं से मुलाकात कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

  • 2 बसों की आमने-सामने की टक्कर में दर्जन लोग घायल, देखें वीडियो

    2 बसों की आमने-सामने की टक्कर में दर्जन लोग घायल, देखें वीडियो

    तेलंगानाः 2 बसों की आमने-सामने की टक्कर में 15 लोग घायल हो गए। कंदुकुर से आ रही एक प्राइवेट ट्रैवल बस, हैदराबाद से कंदुकुर की ओर जा रही एक आरटीसी बस से टकरा गई। हादसे मे दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

    बस रास्ते में खड़े टिपर लॉरी से टक्कर से बचने की कोशिश कर रही थी। इस दौरान वह दूसरी बस से टकरा गई। यह हादसा रंगारेड्डी जिले के महेश्वरम पुलिस स्टेशन के अंतर्गत श्रीशैलम राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। हादसे में करीब 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 10 अन्य को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को 108 वाहन से अस्पताल पहुंचाया।

  • Jalandhar News: पानी विवाद में Himachal की Entry को लेकर Pargat Singh का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पानी विवाद में Himachal की Entry को लेकर Pargat Singh का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः पानी के मुद्दे को लेकर पंजाब और हरियाणा में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है तो अब हिमाचल की एंट्री के बाद मामला ओर तूल पकड़ ली है। जिसे लेकर आप के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने हिमाचल के सीएम पर निशाना साधा है तो अब पंजाब कांग्रेस के विधायक का भी बयान सामने आया है।

    कैंट के विधायक परगट सिंह ने कहा हिमाचल और पंजाब दोनों रिपेरियन स्टेट है और जितना हिमाचल का हक है उतना ही पंजाब का हक है। हरियाणा और राजस्थान दोनों रिपेरियन स्टेट नहीं है और दोनों संवैधानिक तौर पर कोई इजाजत नहीं है। परगट सिंह ने कहा कि पंजाब के साथ अभी तक नाइंसाफी ही हुई है और पंजाब का पुर्नगठन एक्ट के तहत सेक्शन 78,79,80 के कारण पंजाब के साथ जबरदस्ती हुई है, जिस कारण हरियाणा और राजस्थान को पंजाब का पानी गया है।

    हिमाचल का अगर कुछ बनता है तो हरियाणा या राजस्थान से बनता है जबकि पंजाब से उनका कुछ नहीं बनता है। हम कानून की बात करते है और पंजाब के साफ नाइंसाफी हो रही है और हम पंजाब की बात करते है। हिमाचल और राजस्थान में किसी और राज्य का व्यक्ति लॉ बने होने के कारण कोई जमीन नहीं ले सकता तो पंजाब में भी ऐसा कानून बनाना चाहिए। पहलगाम में जो हुआ है वह बहुत गलत हुआ है और जो लोग मारे गए हैं उनके साथ पूरा देश खड़ा है।

    वहीं चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा दिए विवादित बयान को लेकर परगट सिंह ने कहा कि उन्होंने स्टेटमेंट देखी नहीं है और अगर देखी भी है तो वह इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। भाजपा को लेकर कहा कि भाजपा ऐसे बयानों को तोड़ मरोड़ कर पेश करती है और भाजपा की सोशल मीडिया एलटी विंग भी बयानों को तोड़ मरोड़ कर पेश करता है।

  • Jalandhar News: टला बड़ा हादसा, सड़क धंसने से पलटने से बचा सीमेंट से लदा ट्रक

    Jalandhar News: टला बड़ा हादसा, सड़क धंसने से पलटने से बचा सीमेंट से लदा ट्रक

    जालंधर: नगर निगम की ओर से शहर को साफ सुथरा बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन स्मार्ट सिटी बनाने वाले शहर की सड़कों की हालत आज भी खस्ता है। दरअसल, शहर में कई बार सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ चुकी है। लेकिन प्रशासन द्वारा इसे गंभीरता से नहीं दिया गया। जिसका कारण यह है कि अब एक और सड़क धंसने की घटना सामने आ गई।

    गनीमत यह रही कि इस घटना में बड़ा हादसा होने से टल गया। मिट्ठापुर रोड पर सड़क अचानक धंसने से सीमेंट से लदा एक ट्रक पलटते-पलटते बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय लोगों का अनुमान है कि सड़क के नीचे सीवरेज सिस्टम या रोड गली का चैंबर होने के कारण यह हादसा हुआ है।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक के पलटने से जानलेवा हादसा हो सकता था, बल्कि आसपास की बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंच सकता था। स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से ट्रक से सामान उतारकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल, निगम प्रशासन की ओर से सड़क की मरम्मत और जांच शुरू कर दी गई है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

  • Punjab News: विवाद के बाद रेहड़ी चालक ने Auto चालक की काटी कलाई, देखें वीडियो

    Punjab News: विवाद के बाद रेहड़ी चालक ने Auto चालक की काटी कलाई, देखें वीडियो

    अमृतसरः जलियांवाला बाग के पास एक ऑटो रिक्शा चालक और रेहड़ी चालक के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रेड़ी चालक ने तेजधार हथियारों से ऑटो रिक्शा चालक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी कलाई कट गई। ऑटो रिक्शा चालक राजिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए इलाके के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी जांच में जुट गए।

    इस मौके एसीपी डॉक्टर शीतल सिंह ने बताया कि देर रात जलियांवाला बाग के पास ऑटो रिक्शा चालक और रेड़ी चालक के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद रेड़ी चालक ने तेजधार हथियार से हमला कर ऑटो रिक्शा चालक की कलाई काट दी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमारी पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते आरोपी रेहड़ी चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी शहीद उद्यम सिंह नगर का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर, इसके साथ ही हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं। हमारी ओर से मामला दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: Airport पर मलेशिया से आए यात्री से 7 किलो गांजा बरामद, गिरफ्तार

    Punjab News: Airport पर मलेशिया से आए यात्री से 7 किलो गांजा बरामद, गिरफ्तार

    अमृतसरः श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कारवाई की है। विभाग ने एक आरोपी को बड़ी मात्रा में गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी मलेशिया से आया था। चेकिंग के दौरान उसके पास से 7 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपए के करीब बताई जा रही है।

    यात्री मलेशिया एयरलाइन में कुआलालमपुर से अमृतसर पहुंचा था। जब वह एयरपोर्ट पर चेकिंग लाइन से गुजर रहा था तो विभाग को शक हुआ। जिसके बाद उनकी जांच की तो उसके पास से गांजा बरामद किया गया। जिसका वजन 7 किलो के करीब निकला। जिसके बाद तुरंत ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू की गई है। आरोपी से पूछताछ की जाएगी की वह गांजा किस मकसद से लेकर आया था और यहां किसे सप्लाई किया जाना था।