Blog

  • घर में WiFi के फुल Signal नहीं आ रहे तो अजमाएं ये Trick

    घर में WiFi के फुल Signal नहीं आ रहे तो अजमाएं ये Trick

    टेकः वाई-फाई सभी घरों में आम हो गया है, लेकिन वाई-फाई सिग्नल को लेकर काफी घरों में दिक्कत देखी जाती है। दरअसल कई बार ऐसा होता है कि वाई-फाई के सिग्नल सही से पूरे घर में नहीं आते। इसकी वजह से इंटरनेट स्लो हो जाता है या बार-बार रुकने लगता है। ऐसा तब होता है जब घर बड़ा हो या दीवारें मोटी हों। लोग इसे ठीक करने के लिए नया राउटर या महंगे डिवाइस पर पैसे खर्च करने के बारे सोचने लगते हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ आसान और घरेलू तरीकों से भी वाईफाई के सिग्नल को बेहतर किया जा सकता है।

    घर में वाईफाई के सिग्नल अच्छे से आ पाएं इसके लिए राउटर को हमेशा घर के बीचों बीच और खुली जगह पर रखने की सलाह दी जाती है। अगर आपने राउटर किसी कोने में या अलमारी के अंदर रखा है, तो सिग्नल को पूरे घर में ट्रैवल करने में समस्या आएगी। एक्सपर्ट कहते हैं कि राउटर को ऊंचाई पर रखना चाहिए, जैसे किसी मेज या ऊंचे शेल्फ पर। आज चाहें तो इसे छत पर भी अटैच करवा सकते हैं। अगर आप राउटर को सही जगह पर रखते हैं, तो सिग्नल पूरे घर में आसानी से पहुंच पाएगा।

    पुराने राउटर का सॉफ्टवेयर अपडेट करें
    जैसे मोबाइल में सॉफ्टवेयर अपडेट जरूरी होता है, वैसे ही वाईफाई राउटर का फर्मवेयर अपडेट करना भी जरूरी होता है। राउटर के लिए आने वाले अपडेट में बेहतर सिक्योरिटी और तेज नेटवर्क फीचर्स दिए जाते हैं। अगर आपके राउटर में स्पीड या सिग्नल से जुड़ी को समस्या आ रही है, तो हो सकता है कि कंपनी उसे नए अपडेट में ठीक कर चुकी हो। ऐसे में अगर आपका राउटर बहुत पुराने सॉफ्टवेयर पर चल रहा है, तो उसकी परफॉर्मेंस कमजोर हो सकती है। आप राउटर की सेटिंग्स में जाकर उसका फर्मवेयर अपडेट कर सकते हैं।

    राउटर को रीस्टार्ट करते रहें
    अक्सर देखा गया है कि लोग एक बार राउटर को लगाने के बाद उसे कभी ऑफ नहीं करते। इससे वाईफाई की स्पीड धीमी हो जाती है क्योंकि राउटर में बहुत ज्यादा लोड या छोटे-छोटे एरर आ जाते हैं। जैसे इंसानों को लगातार काम करने से थकावट होती है वैसे ही आपका राउटर भी थक कर स्लो हो जाता है। इसे ठीक करने के लिए हफ्ते में एक बार राउटर को बंद करके 1-2 मिनट बाद फिर से चालू करना चाहिए। ऐसा करने से राउटर का सिस्टम रिफ्रेश होता है और नेटवर्क की छोटी-मोटी दिक्कतें अपने आप ठीक हो जाती हैं। अगर आपके राउटर में ऑटोमैटिक रीस्टार्ट का ऑप्शन है, तो उसे ऑन रखना चाहिए।

    वाईफाई रिपीटर या बूस्टर का इस्तेमाल करें
    अगर आपका घर काफी बड़ा है और सिग्नल एक कोने से दूसरे कोने तक नहीं पहुंच पाता, तो वाईफाई रिपीटर या बूस्टर का इस्तेमाल करें। इस डिवाइस की मदद से आप राउटर के सिग्नल की पहुंच को बढ़ा सकते हैं। इसे प्लग में लगाकर आसानी से सेट किया जा सकता है। इसकी मदद से घर के दूर-दराज के हिस्सों में भी तेज वाईफाई सिग्नल पहुंच सकते हैं। यह तरीका बड़े घरों, दफ्तरों या दो मंजिल वाले मकानों के लिए बहुत अच्छा रहता है। बता दें कि आप पुराने राउटर को भी रिपीटर या बूस्टर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।​

    बेकार के डिवाइस नेटवर्क से हटाएं
    घर में जब बहुत सारे डिवाइस एक साथ वाईफाई से जुड़े रहते हैं, तो नेटवर्क पर दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में वाइफाई की परफॉर्मेंस कमजोर होना लाजमी है। ऐसे में जिन डिवाइसेज की जरूरत न हो, उन्हें वाईफाई से डिस्कनेक्ट कर देना बेहतर होता है। आप राउटर की सेटिंग में जाकर चेक कर सकते हैं कि कौन-कौन से डिवाइस उससे कनेक्ट हैं। इसके बाद आप आसानी से उन डिवाइसेज को राउटर से डिस्कनेक्ट कर सकते हैं जो बेकार ही आपके राउटर का लोड बढ़ा रहे हैं।

  • चलती कार बनी आग का गोला, चालक की जिंदा जलकर मौत

    चलती कार बनी आग का गोला, चालक की जिंदा जलकर मौत

    जमशेदपुरः जिले के कदमा से मरीन ड्राइव जाने वाले रास्ते पर रविवार सुबह चलती कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की कार में बैठे युवक को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। इस वजह से युवक जिंदा जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में अचानक आग भड़क उठी और युवक बाहर निकल नहीं सका। बताया जा रहा है कि आग लगने के करीब 20 सेकेंड के बाद ब्लास्ट की आवाज आती है।

    गाड़ी की डिक्की में रसोई गैस का सिलेंडर रखा था। कार में आग देखते ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया, लेकिन जब तक सहायता पहुंचती युवक की जान जा चुकी थी। कार पूरी तरह जल चुकी थी। शव इस तरह से जल गया था कि पहचान कर पाना मुश्किल हो गया था। पुलिस ने गाड़ी के नंबर प्लेट से पहचान की है। पुलिस ने युवक की पहचान कदम विजय हेरिटेज के रहने वाले सुनील अग्रवाल के रूप में की है। बताया जा रहा है कि सुबह गैस सिलेंडर लेकर अपने घर से निकले थे। अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट करने से कार पूरी तरह जल गई।

  • High Tension तार की चपेट में आने से महिला की मौत

    High Tension तार की चपेट में आने से महिला की मौत

    पूर्णियाः एक महिला मजदूर की हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। खेत में काम करते समय हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते मुआवजे की मांग की है। मृतका की पहचान रामनगर निवासी सुरेंद्र पासवान की पत्नी महारानी देवी (36) के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना पासवान टोला के वार्ड नंबर-5 की हौ।

    मृतका के देवर बिरेन पासवान ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इस वजह से भाभी जमींदार के खेत में मजदूरी करती थी। हर दिन की तरह शनिवार को घर से 500 मीटर दूर खेत में मजदूरी करने गई थी। इस दौरान 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर भाभी के ऊपर गिर गया। झुलसने से कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई। बिजली विभाग के कर्मियों को कॉल कर हाइटेंशन तार के टूटने की जानकारी दी गई। इसके बाद मेन लाइन काटा गया।

    वहीं, पंचायत के पूर्व मुखिया अशोक पासवान ने बताया कि कुछ महीने पहले ही तार की मेंटेनेंस की गई थी। ऐसे में हाईटेंशन तार का टूटकर गिरना विभाग पर सवाल खड़ा करता है। पीड़ित परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए।

  • Market में लगी भीषण आग, 6 दुकानें जलकर राख, देखें Video

    Market में लगी भीषण आग, 6 दुकानें जलकर राख, देखें Video

    कानपुरः जिले के किदवई नगर स्थिति 40 दुकान मार्केट में आज सुबह भीषण आग लग गई। 4:30 बजे अवैध रूप से बनी घड़े, मटके और कूलर की एक दुकान से आग की शुरुआत हुई। आग ने देखते ही देखते आसपास की 5 दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। क्षेत्रीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू पाया। आग की लपटें 25 फीट तक उठाती देख लोगो दहशत में आ गए । आग तेजी से फैलने लगी जिसके कारण वहां मौजूद लोग आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। शोर मचाकर लोगों से मदद मांग रहे थे। इससे पहले भी यहां लग चुकी है आग यह पहली बार नहीं है दुकान मार्केट आग की चपेट में आया है। जनवरी 2022 में भी इसी मार्केट में आग लगने से 8 दुकानें जल गई थीं। उस समय कुछ दुकानदारों ने शॉर्ट सर्किट की थ्योरी को नकारते हुए आग को साजिश बताया था। अतिक्रमण हटाए जाने की मांग क्षेत्रीय लोगों ने मांग की है कि मार्केट में आग से निपटने के उचित इंतजाम किए जाएं और अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाया जाए। CFO दीपक शर्मा ने बताया है कि जैसे ही मिनी कंट्रोल रूम में आग लगने की सूचना मिली तुरंत ही दमकल की गाड़ियां रवाना कर दी गई। आग ने विकराल रूप ले लिया था पूरी बाजार में आग फैल सकती थी, लेकिन समय रहते आग को बुझा दिया गया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया है। किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। संभवतः शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
  • Punjab News: इस इलाके में मिली महिला की खून से लथपथ लाश, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में मिली महिला की खून से लथपथ लाश, देखें वीडियो

    अमृतसरः हलका राजाशांसी अंतर्गत आने वाले गांव चोगवां से खून से लथपथ महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह एक दुकान के बाहर खून से लथपथ महिला की लाश पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया।

    जानकारी देते चोगवां थाना के एसएचओ हिमांशु भगत ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि हलका राजाशांसी के अजनाला रोड पर स्थित गांव चोगवां में एक दुकान के बाहर एक महिला की खून से लथपथ लाश मिली है, जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गांववासियों के अनुसार यह महिला कुछ दिनों से गांव में घूम रही थी और आज सुबह उसकी खून से लथपथ लाश मिली, जिसे कब्जे में ले लिया गया है।

  • Punjab News: किसानों का ऐलान, इस दिन करेंगे Railway Track जाम

    Punjab News: किसानों का ऐलान, इस दिन करेंगे Railway Track जाम

    अमृतसरः किसानों ने केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का एलान किया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सराकर किसानो के साथ धक्का कर रही है। जो शुरू से ही होता आया है। किसानों की करोड़ों रुपए की जमीनों को सरकार कोडियो के भाव खरीद रही है।

    उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा। अगर किसान अपनी जमीनों के लिए उचित मुआवजे की मांग करते है तो उन पर अत्याचार किया जा रहा है। लाठियां बरसाई जा रही है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 7 मई को अमृतसर के देवीदासपुरा में दोपहर 12 बजे रेलवे ट्रैक को जाम करके सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने किसानों, मजदूरों को इस प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया है।

  • बदमाशों ने Doctor को दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह पीटा, मौत

    बदमाशों ने Doctor को दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह पीटा, मौत

    बाराबंकीः जिले में झोलाछाप डॉक्टर की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। शनिवार रात डॉक्टर क्लिनिक में सो रहे था कि रात 12 बजे 3 बदमाश आए और दरवाजा खटखटाकर डॉक्टर को जगाया। कहा कि दवा लेनी है, जैसे ही डॉक्टर ने दरवाजा खोला, बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। डॉक्टर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। वहां उन्होंने डॉक्टर की बेरहमी से पिटाई की। बचाने आए एक युवक को भी पीट दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच तो बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोग डॉक्टर को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी मुताबिक, 24 साल के डॉ. सत्येंद्र विश्वकर्मा मसौली थाना क्षेत्र के डाडिया मऊ गांव के रहने वाले थे। वह घर से 2 किलोमीटर दूर मलौली गांव के पास एक साल से निजी क्लिनिक चला रहे थे। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिवार में तीन बहनें भी हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। सत्येंद्र घर पर केवल खाना खाने आते थे, बाकी समय क्लिनिक पर ही रहते थे।

    पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात 12 बजे तीन बदमाश बाइक से क्लिनिक पर पहुंचे। उन्होंने दरवाजा खटखटाया। कहा- दवा लेनी है। जैसे ही डॉक्टर ने दरवाजा खोला, बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। सत्येंद्र किसी तरह खुद को छुड़ाकर भागे। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें दौड़ाया। करीब 100 मीटर दूर हमलावरों ने उन्हें पकड़ लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। तभी वहां रहने वाले विवेक चंद्र नाग आ गए। उन्होंने डॉक्टर को बचाने की कोशिश की तो उन्हें भी पीट दिया।

    चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। उन्हें देखकर हमलावर फरार हो गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस एंबुलेंस के साथ पहुंची। डॉक्टर को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

    सत्येंद्र की मां गंगोत्री देवी ने बताया- गांव के रहने वाले संतलाल, किशोर, राजेंद्र प्रसाद और लाल बहादुर से कई महीनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले इसी विवाद को लेकर लड़ाई भी हुई थी। उन्होंने ही बेटे की हत्या की है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।

  • ‘मैं रो दूंगी’… इंडियन फैंस की बातों से भावुक हुई PAK एक्ट्रेस

    ‘मैं रो दूंगी’… इंडियन फैंस की बातों से भावुक हुई PAK एक्ट्रेस

    नई दिल्लीः 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। सरकार ने पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाते हुए भारत में उनके इंस्टाग्राम अकाउंट्स को भी बैन कर दिया है। सोशल मीडिया पर हुए इस एक्शन के बाद से फवाद खान, हानिया आमिर, माहिरा खान, अली जफर जैसे नामी पाकिस्तानी सितारों के अकाउंट अब भारत में नहीं दिख रहे हैं।

    बता दें, भारत में बैन होने के बाद कई पाकिस्तानी कलाकारों ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर भारत सरकार के इस फैसले के खिलाफ नाराजगी जाहिर की थी। शुरुआत में फवाद खान का अकाउंट इस एक्शन से बच गया था, लेकिन बाद में उनके अकाउंट पर भी बैन लगा दिया गया।

    ऐसे में अब अपनी फेवरेट एक्ट्रेस हानिया आमिर की फोटोज और वीडियोज देखने के लिए भारतीय फैंस ने गजब का जुगाड़ निकाला है। कई लोगों ने हानिया आमिर के अकाउंट को एक्सेस करने के लिए वीपीएन तक खरीद लिया है। हानिया की फोटोज और वीडियोज पर कमेंट करते हुए कई भारतीय फैंस ने लिखा कि उन्होंने खासकर एक्ट्रेस से जुड़ने के लिए वीपीएन खरीदा है।

    hania aamir

    फैंस की इस कदर की दीवानगी देख पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने फैंस का प्यार देखकर उनके कमेंट्स का रिप्लाई भी किया है। एक यूजर ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर लिखा, ‘हैलो हानिया वीपीएन का सब्सक्रिप्शन लिया है सिर्फ तुम्हारे लिए.. लव फ्रॉम इंडिया’। इसपर रिएक्ट करते हुए हानिया ने लिखा, ‘लव यू’। वहीं दूसरे भारतीय यूजर ने एक्ट्रेस के पोस्ट पर लिखा, ‘टेंशन मत लीजिए हानिया आमिर… हम वीपीएन लगाकर आ गए’। इसपर एक्ट्रेस ने लिखा, ‘रो दूंगी’।

    hania aamir
  • बारातियों की Car अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, Air Force जवान समेत 4 की मौत

    बारातियों की Car अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, Air Force जवान समेत 4 की मौत

    कौशांबीः जिले में एयरफोर्स जवान समेत 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। सभी अर्टिगा कार से बारात से लौट रहे थे, तभी सामने से एक गाड़ी आ गई और उसे बचाने के चक्कर में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे के बाद घायल करीब 30 मिनट तक कार में तड़पते रहे। बाद में राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से कार को बाहर निकलवाया। इसके बाद कार का दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि कार ड्राइवर की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि एयरफोर्स का जवान दूल्हे का दोस्त था। हादसा रविवार सुबह साढ़े 3 बजे पिपरी थाना क्षेत्र में हुआ।

    जानकारी देते हुए पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के पूरामुफ्ती गांव के बुधराम सिंह की शनिवार को शादी थी। उनकी बारात पिपरी थाना क्षेत्र के पटेल नगर दरियापुर गांव गई थी। बारात में खाना खाने के बाद अर्टिगा कार सवार 5 लोग लौट रहे थे। सुबह साढ़े 3 बजे जैसे ही कार पिपरी थाना क्षेत्र में गुंगवा का बाग के पास पहुंची, तभी सामने से एक डंपर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार बेकाबू होकर सड़क किनारे जामुन के पेड़ से टकरा गई। इसके बाद खाई में पलट गई। चीख-पुकार सुनकर राहगीर मौके पर जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

    इसके बाद पुलिस जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची और कार को बाहर निकलवाया। मृतकों की पहचान बलिया निवासी एयरफोर्स जवान विकास कुमार, कौशांबी के पूरामुफ्ती निवासी सुनील पटेल (35), रवि कुमार पटेल (38), और चंद बदन (36) के रूप में हुई है। कोटवा थाना क्षेत्र निवासी कार चालक अमित कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हैं।

  • हल्के में न ले इन लक्षणों को, हो सकती है खून की कमी

    हल्के में न ले इन लक्षणों को, हो सकती है खून की कमी

    हेल्थः शरीर के महत्वपूर्ण तरल पदार्थ को खून कहते हैं। यह पूरे शरीर में पोषण और ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। इसकी कमी शरीर के लिए खतरनाक हो सकती है और इस स्थिति को एनीमिया कहा जाता है। एनीमिया की समस्या हल्के में नहीं लेनी चाहिए। इससे कई सारी समस्याएं हो सकती हैं, जिन्हें लक्षण भी माना जाता है।

    अक्सर लोगों को लगता सिर्फ एक ही लक्षण के बारे में ज्यादा पता होता है। जैसे ही शरीर का रंग पीला लगने लगता है तो मान लिया जाता है कि बॉडी में खून का लेवल कम हो रहा है। आंखें और नाखून का रंग भी पीला हो सकता है। लेकिन इस बीमारी का यह अकेला लक्षण नहीं है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एनीमिया के 5 लक्षण के बारे में बताया है, जिनके बारे में लोगों को कम जानकारी है। इन संकेतों पर नजर रखकर जल्दी इलाज मिल सकता है और स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सकता है।

    एनीमिया के आम लक्षण
    -थकान
    -सिरदर्द
    -हाथ-पैर ठंडे होना
    ​-चक्कर आना या सिर घूमना
    -सांस फूलना, खासकर कुछ काम करने पर​

    किस वजह से खून होता है कम?
    एनीमिया कई कारणों से हो सकता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक डाइट में आयरन व फोलेट जैसे पोषण की कमी, पोषण का अवशोषण ना होना, इंफेक्शन, इंफ्लामेशन, क्रॉनिक डिजीज, ब्लड डिसऑर्डर, गायनेकोलॉजिकल या ऑब्स्टेट्रिक कंडीशन की वजह से ऐसा होता है।

    डिस्क्लेमर: लेख में दिए नुस्खे सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।