Blog

  • Punjab News: Jammu-Katra हाईवे विवाद; घर की छत पर चढ़ा व्यक्ति, देखें Video

    Punjab News: Jammu-Katra हाईवे विवाद; घर की छत पर चढ़ा व्यक्ति, देखें Video

    परिवार सहित आत्महत्या की दी धमकी गुरदासपुरः जम्मू-कटरा हाईवे विवाद दिन-ब-दिन तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर कई किसान और स्थानीय निवासी प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं गुरदासपुर के कोट धंदल गांव में एक परिवार के घर से ये हाईवे निकल रहा है जिसको लेकर परिवार ने मोर्चा खोल दिया है। उक्त परिवार ने विरोध प्रदर्शन शुरू करते हुए आत्महत्या करने की धमकी दी है। इसको लेकर परिवार का मुखिया आत्महत्या करने के लिए घर की छत पर भी चढ़ गया। उल्लेखनीय है कि परिवार द्वारा बनाए गए मकान से हाईवे निकल रहा है और प्रशासन ने आज इसको गिराने की कार्रवाई करने है। परिवार का कहना है कि उन्होंने कई सालों की मेहनत के बाद यह घर बनाया है और अब जम्मू-कटड़ा राजमार्ग हमारे घर से होकर गुजरता के चलते हमारे खून-पसीने की कमाई से बनाए इस घर को प्रशासन द्वारा गिराया जा रहा है, जो उन्हें ना मंजूर है। उन्होंने कहा कि, हमें उचित मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। परिवार का कहना है कि अगर प्रशासन ने हमारे साथ धक्का-मुक्की की तो पूरा परिवार आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान परिवार के बुजुर्ग का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
  • भिंडी का पानी आपको रखेगा कई बीमारियों से दूर, शहद डालकर पीने से होंगे ये फायदे

    भिंडी का पानी आपको रखेगा कई बीमारियों से दूर, शहद डालकर पीने से होंगे ये फायदे

    हेल्थः भिंडी एक स्वादिष्ट और हेल्दी फूड है। यह फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी विटामिन से भरी होती है। लेकिन क्या आपने इसका पानी पिया है। भिंडी का पानी पीने से कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं। अगर भिंडी के पानी में शहद मिलाकर पिया जाए तो इसके फायदों को बढ़ाया जा सकता है। यह ज्यादा टेस्टी होने के साथ औषधीय गुणों से भर जाता है।

    कोलेस्ट्रॉल घटेगा
    भिंडी में फ्लेवोनोइड्स-पॉलीफेनॉल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सूजन और गंदे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। कई अध्ययनों से पता चलता है कि भिंडी में मौजूद फाइबर अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को बांधकर शरीर से निकाल सकता है, जिससे दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। शहद मिलाने से फायदा बढ़ जाता है, क्योंकि यह ब्लड प्रेशर कम और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करके हार्ट हेल्थ में सुधार करता है।

    गट हेल्थ और डायजेशन
    भिंडी में सॉल्यूबल फाइबर होते हैं, जो मल त्याग को आसान बनाकर और कब्ज को रोककर पाचन को सुधारते हैं। म्यूसिलेज नाम का सॉल्यूबल फाइबर प्रोबायोटिक के रूप में काम करता है, जो गट हेल्थ के हेल्दी बैक्टीरिया सुधारता है। पारंपरिक चिकित्सा में भिंडी को कीड़े, दस्त, सूजन, किडनी, गट और पेट की जलन के लिए फायदेमंद माना जाता है। शहद के साथ लेने पर यह इंटेस्टाइन हेल्थ और बेहतर बनाता है और पेट फूलना-एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं को रोकता है।

    ब्लड शुगर कंट्रोल
    खाली पेट भिंडी का पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। 2023 में हुए शोध में देखा गया है कि भिंडी के कुछ कंपाउंड आंतों में शुगर के अवशोषण को धीमा कर देते हैं। जब उचित मात्रा में शहद का सेवन मधुमेह या इंसुलिन रेजिस्टेंट मैनेज करने वालों के लिए एक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है।

    किडनी और डिटॉक्स
    भिंडी का इस्तेमाल किडनी के किसी भी नुकसान से बचाने के लिए किया जा सकता है, खासकर हाई ब्लड शुगर के मरीजों में। इसके एंटीऑक्सीडेंट शरीर से टॉक्सिन हटाने में मदद करते हैं जो आगे चलकर किडनी डिजीज के खतरे को कम करने में मदद करती हैं। शहद एक नेचुरल क्लीनर की तरह काम करके डिटॉक्सिंग में मदद करता है, जिससे लिवर और किडनी ठीक से काम कर पाते हैं।

    डिस्क्लेमर: लेख में दी जानकारी सामान्य है। किसी भी तरह के नुस्खे को आजमाने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

  • डिपर मारने को लेकर हुआ विवाद, चाकू मारकर व्यक्ति को मौत के घाट उतारा

    डिपर मारने को लेकर हुआ विवाद, चाकू मारकर व्यक्ति को मौत के घाट उतारा

    डोंगरगढ़ः ऑटो की डिपर मारने को लेकर व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। दरअसल, 3 दोस्त ऑटो में घूमने निकले थे, तीनों नशे में थे और सामने एक शख्स के चेहरे पर ऑटो की लाइट अपर-डिपर करने लगे। शख्स के मना करने पर तीनों दोस्तों ने मिलकर उसे चाकू मार दिया। घटना में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी मुताबिक, ग्राम अछोली में प्राथमिक स्कूल के पास एक शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान पंडाल के पीछे पुराने स्कूल भवन के बरामदे में एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिली। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतक की पहचान भीमलाल नेताम के रूप में हुई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि उसकी चाकू मारकर हत्या की गई है। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

    पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पता चला कि घटना वाले दिन भीमलाल के साथ तीन युवक गांव में देखे गए थे। इस आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों की तलाश शुरू की तो पता चला कि ग्राम कलकसा में आरोपी एक घर के पीछे छिपे हैं। पुलिस ने दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान राहुल वर्मा (24) शिवम यादव (21) और भास्कर वर्मा (31) के रूप में । तीनों दोस्त हैं जिन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

    आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 2 मई की रात तीनों शराब पीने के बाद शिवम की ऑटो से घूमने निकले थे। जब वे स्कूल चौक अछोली के पास पहुंचे, तो ऑटो की लाइट भीमलाल नेताम के चेहरे पर पड़ गई। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और बात बढ़ गई। आरोपी राहुल ने अपने ऑटो में रखे चाकू से भीमलाल की छाती पर वार कर दिया। जबकि शिवम और भास्कर ने मृतक के हाथ पकड़े हुए थे। हमले के बाद तीनों मौके से फरार हो गए थे।

  • गुस्से में पहले तोड़ा फोन, फिर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

    गुस्से में पहले तोड़ा फोन, फिर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

    भोपालः फतेहपुर गांव में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 26 वर्षीय रामेश्वर दांगी के रूप में हुई है। युवक ने आत्महत्या से पहले घर पर मोबाइल तोड़ दिया और परिजनों से कहकर निकला था कि वह जान देने जा रहा है। कुछ ही देर में उसका शव खेत में पेड़ से लटका मिला। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

    घटना रात करीब 11 बजे की है। लोगों ने बताया कि रामेश्वर शनिवार रात अपने घर पर ही था, तभी किसी से फोन पर बात करने के दौरान कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में अपना मोबाइल तोड़ दिया और परिजनों से कहा कि मैं मरने जा रहा हूं और घर से बाहर निकल गया।

    थोड़ी देर बाद परिजन उसे देखने के लिए खेत पर पहुंचे, तो रामेश्वर का शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। तुरंत शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए खिलचीपुर अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर एंगल से जांच की जा रही है।

  • फ्रिज Cooling नहीं कर रहा तो Mechanic बुलाने से पहले इन बातों का रखे ध्यान

    फ्रिज Cooling नहीं कर रहा तो Mechanic बुलाने से पहले इन बातों का रखे ध्यान

    टेकः गर्मियों में अकसर देखा गया है कि फ्रिज ठंडा करना बंद कर देता है। ऐसे में लोग परेशान हो जाते है कि उनकी फ्रिज खराब हो गई है और सीधा टेक्निशियन को बुला लेते है। कई बार ये छोटी-छोटी समस्याएं होती है, जिन्हें आप कुछ आसान तरीकों से ठीक कर सकते हैं।

    डीफ्रॉस्ट करें या 24 घंटे के लिए बंद कर दें
    कभी भी फ्रिज ठंडा करना बंद कर दे, तो सबसे पहले उसे डिफ्रॉस्ट करके देखना चाहिए। दरअसल कई बार होता है कि फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जम जाने से गैस पाइप में चोक हो जाती है या एयर फ्लो बंद हो जाता है। ऐसे में डीफ्रॉस्ट करने से फ्रिज वापस पहले की तरह काम करना शुरू कर सकता है। आजकल के मॉर्डन फ्रिज में ऑटोमैटिक डीफ्रॉस्ट करने का ऑप्शन आता है, लेकिन अगर आपका फ्रिज पुराना है, तो उसे कम से कम 24 घंटे के लिए ऑफ कर दें और उसका गेट खुला छोड़ दें। ऐसा करने से गैस चोकिंग जैसी समस्या खुद-ब-खुद ठीक हो जाती है।

    इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई की जांच करें
    कई बार फ्रिज का ठंडा न करने का संबंध उसकी बिजली सप्लाई से जुड़ा हो सकता है। अगर फ्रिज ठंडक न दे, तो सबसे पहले यह देखना चाहिए कि प्लग सही तरीके से सॉकेट में लगा है या नहीं। कई बार प्लग ढीला होने की वजह से फ्रिज को ठीक से पावर नहीं मिलती और फ्रिज काम करना बंद कर देता है। अगर आप फ्रिज के साथ स्टेबलाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हो सकता है कि स्टेबलाइजर का कोई फॉल्ट पावर सप्लाई को रोक रहा हो। ऐसे में स्टेबलाइजर को बायपास करके डायरेक्ट बिजली सप्लाई देकर भी चेक कर लें।

    थर्मोस्टेट को चेक करें
    थर्मोस्टेट फ्रिज का वह पार्ट होता है जो फ्रिज के अंदर के तापमान को कंट्रोल करता है। कई बार बिना ध्यान दिए थर्मोस्टेट को जीरो या बहुत कम तापमान पर सेट कर देने से कूलिंग रुक सकती है। सबसे पहले यह देखें कि थर्मोस्टेट की सेटिंग मिडियम या हाई पर है या नहीं। अगर वह बहुत कम पर सेट है, तो उसे मिड पॉइंट या थोड़ा ज्यादा पर सेट करें और कुछ घंटे इंतजार करके चेक करें। बता दें कि कुछ फ्रिज में डिजिटल थर्मोस्टेट होता है जिसमें तापमान नंबर में दिखाई देता है, जबकि पुराने मॉडल्स में डायल होता है। ऐसे में टेक्निशियन को बुलाने से पहले देख लें कि आपका फ्रिज सही तापमान पर सेट है या नहीं।

    गेट की रबर (डोर गैस्केट) को साफ करें
    कई बार फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद न होने की वजह से भी फ्रिज की ठंडक फीकी पड़ जाती है। अगर आपके भी फ्रिज का दरवाजा पूरी तरह से बंद नहीं हो रहा और ठंडी हवा बाहर निकल जाती है तो गेट की रबर यानी डोर गैस्केट को साफ करके देखें। यह रबर समय के साथ ढीली, गंदी या फट सकती है। सबसे पहले यह देखें कि रबर जगह-जगह से उभरी हुई तो नहीं है। फिर एक कागज की शीट को दरवाजे में फंसाकर देखे। अगर वह आसानी से निकल आए, तो रबर में ढीलापन है। अगर रबर पर गंदगी है, तो गीले कपड़े या ब्रश से अच्छी तरह सफाई करें। गंदगी हटाने से रबर फिर से चिपकने लगती है और दरवाज़ा अच्छे से बंद होता है। वहीं रबर बहुत खराब हो चुकी हो, तो उसे बदलवाना ही सही होगा। हालांकि कई बार सिर्फ सफाई करने और रबर को दबाकर सेट करने से ही समस्या सही हो जाती है।

    कंडेंसर कॉइल की सफाई करें
    फ्रिज के पीछे लगे काले रंग के कॉइल्स को कंडेंसर कॉइल कहा जाता है। इसका काम फ्रिज से गर्मी निकालकर उसे बाहर करना होता है। इन कॉइल्स पर धूल-मिट्टी जम जाने से भी फ्रिज की ठंडक में कमी आ सकती है। इसे साफ करना बहुत आसान होता है। इसके लिए पहले फ्रिज का प्लग निकाल लें, फिर पीछे जाकर कॉइल्स को देखिए। अगर उन पर बहुत धूल-मिट्टी जमी हो तो सूखे ब्रश या वैक्यूम क्लीनर से उसकी धीरे-धीरे सफाई करें। एक साल में कम से कम दो बार इनकी सफाई करने से फ्रिज की लाइफ बढ़ जाती है। ऐसे में जब कभी फ्रिज की ठंडक बैठ जाए, तो मेकैनिक को बुलाने से पहले इन हैक्स को अपनाएं। इससे आपके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

  • 5 साल की मासूम को नौकर ने बनाया हवस का शिकार

    5 साल की मासूम को नौकर ने बनाया हवस का शिकार

    सूरजपुरः जिले में 5 साल की मासूम बच्ची से नौकन द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। भटगांव थाना क्षेत्र में एक परिवार के घर राजकुमार 2 सालों से पीड़ित बच्ची के घर नौकर का काम कर रहा था। युवक बच्ची को खेलते हुए घर के दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ रेप कर फरार हो गया। जब मासूम बच्ची रोती हुई मिली तो उसकी मां ने बच्ची से पूछताछ की तो उसे घटना की जानकारी मिली। बच्ची के परिजनों ने घटना की शिकायत भटगांव थाने में दर्ज कराई। भटगांव पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

    सूरजपुर एएसपी संतोष महतो ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में 2 पुलिस टीमों का गठन किया गया है। आरोपी की तलाश में उसके घर तक पुलिस पहुंची थी, लेकिन आरोपी घर में नहीं मिला। एएसपी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • NEET को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह, फूल बरसाकर किया रवाना

    NEET को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह, फूल बरसाकर किया रवाना

    नई दिल्लीः आज पूरे देश में NEET की परीक्षा होने जा रहा है। देश की यह सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कराई जा रही रही है। पूरे देश में 23 लाख स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इस परीक्षा के जरिए देशभर के मेडिकल कॉलेजों में करीब ढाई लाख सीटों पर दाखिला मिलेगा। MBBS और BDS के अलावा आयुर्वेद, पशु चिकित्सा और नर्सिंग कॉलेजों में भी इसी परीक्षा से प्रवेश होगा।

    दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलने वाली परीक्षा में सुबह 11 बजे से ही एंट्री शुरू हो गई। डेढ़ बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा। बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स मंदिर पहुंचे और अच्छे परिणाम के लिए प्रार्थना की। नीट राजस्थान के 25 शहरों में होगा।

    इसमें जयपुर, अलवर, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, झुंझुनूं, करौली, नागौर, पाली, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, अजमेर,, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर शामिल है। वहीं देश के अन्य जिलों में भी नीट को लेकर तैयारी पूरी है। कोटा के एक कोचिंग संस्थान ने नई पहल करते हुए NEET देने जा रहे कैंडिडेट्स को फूल बरसाकर रवाना किया। इसमें करीब 36 हजार 24 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

     

  • फंदे से लटकता मिला महिला का शव, परिजनों का आरोप दामाद 5 Lakh मांग रहा था

    फंदे से लटकता मिला महिला का शव, परिजनों का आरोप दामाद 5 Lakh मांग रहा था

    मध्यप्रदेशः संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव फंदे से लटकता मिला। महिला भाजपा नेता की पत्नी बताई जा रही है। महिला के परिजन ने दामाद पर पांच लाख मांगने के आरोप लगाए। पैसे न देने पर बेटी की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता दशरथ को हिरासत में ले लिया है। घटना शनिवार रात करीब 7.30 बजे की है।

    भाजपा पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष और उप सरपंच दशरथ राठौर (38) की शादी तीन साल पहले देवलपुर गांव की रहने वाली संगीता (22) से हुई थी। दशरथ सिटी कोतवाली क्षेत्र के सरहरी बिछिया का रहने वाला है। उसकी प्रिंटिंग प्रेस है। वह मूर्तिकार भी है। संगीता भी दुकान संचालन में पति की मदद करती थी।

    पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब 7.30 बजे दशरथ घर पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा कि संगीता फंदे से लटकी हुई है। जब तक पत्नी को फंदे से नीचे उतारा तो तब तक संगीता की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद दशरथ ने रात करीब 8.30 बजे पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    संगीता के पिता ने कहा, हमें दशरथ ने ही फोन पर संगीता के फांसी लगाने की जानकारी दी। दामाद बेटी से मारपीट करता था। एक बार परेशान होकर बेटी मायके भी आ गई थी। समझौता होने के बाद हमने उसे भेज दिया था।

  • Punjab News: जेल में बंद Jagtar Singh Hawara को लेकर आया फैसला, इस दिन पेश होने के निर्देश

    Punjab News: जेल में बंद Jagtar Singh Hawara को लेकर आया फैसला, इस दिन पेश होने के निर्देश

    मोहालीः खरड़ की अदालत ने जगतार सिंह हवारा को 8 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पेश करने के आदेश सुनाए। जगतार सिंह हवारा के खिलाफ खरड़ में विस्फोटक सामग्री और असलहे मिलने के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तेज प्रताप सिंह रंधावा की अदालत में सुनवाई हुई।

    शनिवार को मंडोली जेल दिल्ली के जेल अधिकारियों द्वारा जगतार सिंह हवारा को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत में पेश नहीं किया गया, तो अदालत ने जगतार सिंह हवारा के प्रोटेक्शन वारंट जारी करते जेल अधिकारियों को नोटिस जारी किया कि 8 मई को जगतार सिंह हवारा को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अदालत में पेश किया जाए। जानकारी के अनुसार, खरड़ थाना में 2005 में जगतार सिंह हवारा और अन्य के खिलाफ असलहा मिलने और विस्फोटक पदार्थ मिलने का मामला दर्ज किया गया था। उल्लेखनीय है कि इस समय जगतार सिंह हवारा दिल्ली की जेल में बंद है।

  • Love Marriage से गुस्साए  परिजनों ने लड़के के चाचा का घर जलाया, की तोड़फोड़

    Love Marriage से गुस्साए परिजनों ने लड़के के चाचा का घर जलाया, की तोड़फोड़

    चूरूः एक ही गांव के युवक-युवती को लव मैरिज करना तब भारी पड़ गया जब लड़की के आक्रोशित परिजनों ने गांव को कुछ लोगों के साथ मिलकर युवक के चाचा का घर जला दिया। घटना जिले के सरदारशहर तहसील के देराजसर गांव की है। घटना के बाद मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। स्थिति तनावपूर्ण होने के चलते भारी पुलिस बल तैनात रहा।

    जानकारी देते हुए लड़के की बहन नीतू ने बताया कि उसका भाई संदीप और अनुराधा पिछले दो साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे। दोनों 7 अप्रैल को घर से भाग गए थे। वे कहां गए, हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनकी तलाश में हम चूरू तक गए, लेकिन वे वहां भी नहीं मिले। इसके बाद गांव में पंचायत हुई, जिसमें दोनों को गोली मारने की धमकी दी गई। पंचायत में बृजमोहन माली, मामराज खरबास, पप्पू खरबास, टेपाराम सुथार और धर्मराम सुथार मौजूद थे। लड़की के परिजन ने दोनों को ढूंढकर लाने के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम दिया।

    हमारे परिवार को गांव छोड़ने की भी धमकी दी। पिछले दो दिनों (शुक्रवार-शनिवार) से लड़की के परिजन हमें पंचायत में बुला रहे थे। हम नहीं गए। 3 मई की रात को पांच-छह लोग हमारे घर आए और बाहर बुलाने लगे। उन्होंने कहा- गांव में मीटिंग है, चलिए। मेरे पिता और चाचा ने मना कर दिया। वे लोग चले गए। कुछ देर बाद बड़ी संख्या में लोग वापस लौटे। उन्होंने चाचा छगनलाल के घर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी और पत्थरबाजी भी की। चाचा छगनलाल आचार्य ने कहा कि घर में आग लगाई तो हमने भागकर जान बचाई। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

    सरदारशहर थानाधिकारी मदन विश्नोई ने बताया कि गांव की अनुराधा (23) और संदीप (25) ने घर से भागकर 7 अप्रैल को लव मैरिज की थी। 22 अप्रैल को चूरू SP ऑफिस पहुंचकर उन्होंने सुरक्षा मांगी थी। लड़की वालों ने लड़के के परिवार को 7 दिन का अल्टीमेटम देकर दोनों को गांव बुलाने का दबाव बनाया था। शनिवार रात को युवती के घरवालों ने युवक के परिजनों को मीटिंग के लिए बुलाया। युवक के पिता-चाचा नहीं आए तो चाचा के घर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। परिवार के लोग जान बचाकर भागे।

    सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। इस मामले में अब तक 14 लोगों को राउंडअप किया गया है। रविवार को युवक के परिजन की रिपोर्ट के आधार पर 17 नामजद आरोपियों सहित कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल गांव में शांति है। घटनास्थल पर पुलिस तैनात है। मामले की आगे जांच जारी है।