Blog

  • ‘अब नहीं सताएगी गर्मी!’ Jio का नया धमाका: सस्ते AC ने मचाई धूम

    ‘अब नहीं सताएगी गर्मी!’ Jio का नया धमाका: सस्ते AC ने मचाई धूम

    भयंकर गर्मी से राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर यानी AC को सबसे कारगर उपाय माना जाता है। यही वजह है कि गर्मियों के मौसम में AC की डिमांड आसमान छू जाती है। हालांकि, महंगे दाम के कारण हर कोई इसे अफोर्ड नहीं कर पाता। लेकिन अब आपके लिए खुशखबरी है— JioMart पर AC पर मिल रही है बंपर छूट! कुछ ब्रांडेड AC तो यहां आधे से भी कम कीमत पर उपलब्ध हैं। ऐसे ऑफर देखकर लोग तेजी से खरीदारी में जुट गए हैं और प्लेटफॉर्म पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल रहा है।

    भीषण गर्मी में राहत देने वाला सबसे भरोसेमंद इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट एयर कंडीशनर (AC) अब हर किसी की पहुंच में आने लगा है। कारण है JioMart की जबरदस्त सेल, जिसमें ब्रांडेड AC पर भारी छूट दी जा रही है। Voltas, LG, Blue Star, Godrej जैसे दिग्गज ब्रांड्स के एसी JioMart पर अब बेहद सस्ते दाम में उपलब्ध हैं। कुछ मॉडल्स तो आधे से भी कम कीमत में मिल रहे हैं, जिससे ग्राहकों में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

    Voltas का यह 1.5 टन 3-स्टार एसी इस समय जियोमार्ट पर जबरदस्त ऑफर के साथ मिल रहा है। इसकी मूल कीमत ₹64,990 है, लेकिन 47% की भारी छूट के बाद यह आपको सिर्फ ₹33,990 में मिल रहा है।

    Godrej का यह 1.5 टन का 5-स्टार स्प्लिट एसी गर्मी से राहत पाने के साथ-साथ बिजली की बचत के लिए भी बेहतरीन विकल्प है। इसकी मूल कीमत ₹54,900 है, लेकिन 30% छूट के बाद यह ₹37,900 में उपलब्ध है।

    LG का यह शानदार एसी इस समय 54% की भारी छूट के साथ मिल रहा है। इसकी मूल कीमत ₹79,990 है, लेकिन डिस्काउंट के बाद आप इसे सिर्फ ₹36,690 में खरीद सकते हैं।

    LlOYD के इस एसी का प्राइस 60,990 रुपये है. लेकिन, इस पर बिना किसी बैंक डिस्काउंट के 43% की भारी छूट मिल रही है. डिस्काउंट के बाद इस एसी की कीमत 34,490 रुपये हो गई है.

  • Punjab News: आज आधे घंटे के लिए हो जाएगा Blackout, देखें वीडियो

    Punjab News: आज आधे घंटे के लिए हो जाएगा Blackout, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: भारत-पाक के बीच चल रहे तनाव को लेकर लगातार भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। वही आज फिरोज़पुर छावनी में छावनी परिषद द्वारा आधे घंटे का blackout की मॉक ड्रिल की जा रही है। 30 मिनट के लिए पूरी तरह से अंधेरा किया जाएगा। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों के बाहर इन्वर्टर या जेनरेटर की रोशनी न जलाएँ। यह केवल एक मॉक ड्रिल होगी।

  • Punjab News: रिटायर्ड नगर काउंसिल के कर्मचारी की कोठी पर चली JCB, देखें वीडियो

    Punjab News: रिटायर्ड नगर काउंसिल के कर्मचारी की कोठी पर चली JCB, देखें वीडियो

    दोनों बेटो पर नशा तस्करी और हथियारों की सप्लाई के मामले है दर्ज

    गुरदासपुरः पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई मुहिम युद्ध नशियां विरुद्ध के तहत आज कादिया कस्बे में प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाल्मिकी मोहल्ले में एक नशा तस्कर की अवैध कोठी को जेसीबी मशीनों से गिरा दिया।

    यह कार्रवाई एसएसपी बटाला सुहैल कासिम मीर की अगुवाई में की गई। जिसमें नगर काउंसिल कादिया के ईओ भूपेंद्र सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

    हालांकि कोठी गिराए जाने से पहले घर के अंदर मौजूद महिलाएं प्रशासन से गुहार लगाती दिखीं। लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि यह कार्रवाई कानून के मुताबिक हो रही है और इसमें कोई रियायत नहीं दी जा सकती।

    जानकारी देते हुए एसएसपी मीर और ईओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कोठी का मालिक कादिया नगर काउंसिल का रिटायर्ड कर्मचारी है। जिसके बेटाे पर नशा तस्करी और अवैध हथियार सप्लाई करने के 6 मामलों दर्ज है,जो अब जेल में है। जिस जगह पर कोठी बनाई गई थी वह बस अड्डे की सरकारी जमीन है। जांच के दौरान पता चला कि निर्माण नशे के पैसे से किया गया था, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है।

    बटाला पुलिस द्वारा अवैध संपत्तियों पर चल रही मुहिम के तहत अब तक 52 संपत्तियां सीज की जा चुकी हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 28 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

  • Punjab News: 20 वर्षीय गुमशुदा लड़की ब्यास डेरे पर मिली, घर वापस आकर फूट-फूट कर रोई, देखें वीडियो

    Punjab News: 20 वर्षीय गुमशुदा लड़की ब्यास डेरे पर मिली, घर वापस आकर फूट-फूट कर रोई, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: 28 अप्रैल को गुरदासपुर के हनुमान चौक से गुम हुई 20 साल की लड़की डेरा ब्यास के धार्मिक स्थल पर सेवा करते हुए पुलिस के सहयोग से परिवार को वापस मिल गई है।

    परिवार को मिली जानकारी अनुसार पहले वह श्री दरबार साहिब अमृतसर गई थी और दो दिन वहां रही थी। जिसके बाद में वह डेरा ब्यास चली गई और चार दिन वहीं रहकर सेवा कर रही थी। इस दौरान उसका कॉलेज का बैग भी उसके कंधे पर ही था।

    लड़की ने नंबर कम आने पर घर वालों से डांट खाने पर यह कदम उठाया था। आज वह वापस आकर अपने माता-पिता की गोद में फूट-फूट कर रोई, जिससे जाहिर हो रहा है कि उसे अपने इस कदम का पछतावा हुआ है।

    एसएचओ थाना सिटी दविंदर प्रकाश ने बताया कि लड़की बिलकुल ठीक है और धार्मिक स्थल पर रहकर सेवा कर रही थी। लड़की का बयान लेकर उसे घर वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।

  • चिंतपूर्णी प्रखंड के प्रभारी बने संजीव चौहान ,वरिष्ठ प्रखंड अध्यक्ष के पद पर प्रदीप डडवाल की तैनाती

    चिंतपूर्णी प्रखंड के प्रभारी बने संजीव चौहान ,वरिष्ठ प्रखंड अध्यक्ष के पद पर प्रदीप डडवाल की तैनाती

    ऊना/ सुशील पंडित:  राष्ट्रीय सनातन धर्म मंच ने चिंतपूर्णी प्रखंड  के प्रभारी के पद पर  संजीव चौहान को नियुक्त किया गया । वहीं इसी प्रखंड के वरिष्ठ अध्यक्ष के पद पर प्रदीप डडवाल की तैनाती की है । रविवार को अंब में मंच के प्रदेश प्रभारी नरेंद्र राणा की अध्यक्षता में  हुई बैठक में नई नियुक्तियां की गई हैं जोकि तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो गई है । नवनियुक्त पदाधिकारी  संजीव चौहान व प्रदीप कुमार ने मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रानौत व प्रदेश प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा का आभार जताया है।

    इस मौके जिला उपाध्यक्ष जरनैल सिंह जसवाल , प्रदेश महासचिव कंचन रायजादा ,  कुलदीप चंदेल , अजेश शर्मा व वीरेंद्र रायजादा आदि उपस्थित रहे।  प्रदेश प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि राष्ट्रीय सनातन धर्म मंच धार्मिक स्थलों की रक्षा करेगा। समाज में जातिगत भेद भाव मिटाने का कार्य करेगा। सनातन धर्म की रक्षा व असमाजिक तत्वों द्वारा समाज में फैलाए जा रहे नशे की दलदल से युवा पीढ़ी को बाहर निकालने का कार्य करेगा।

  • Punjab News: काली Thar वाली बीबी के बाद ASI 41 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: काली Thar वाली बीबी के बाद ASI 41 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा: हाल ही मे पंजाब पुलिस की लेडी कांस्टेबल नशीले पदार्थ के साथ पकड़े जाने का मामला सुर्खियों मे आया था।जिसके बाद अब एक ओर मामला चर्चा का विषय बन रहा है जिसमें केंद्रीय जेल में तलाशी के दौरान पंजाब पुलिस का ASI नशीले पदार्थ के साथ पकड़ा गया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप मे हुई है।

    बठिंडा के कैंट थाना की पुलिस ने ASI गुरप्रीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक केंद्रीय जेल में तैनात उक्त ASI पर जेल कर्मचारियों को शक होने पर जब उसकी तलाशी ली गई, तो 41 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है।

  • Punjab News: 1 किलो अफीम, Thar सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1 किलो अफीम, Thar सहित 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः कोट ई सेखा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आती पुलिस चौकी दोलेवाल की टीम ने 2 नशा तस्करों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनजीत सिंह निवासी फरीदकोट और गुरप्रीत सिंह निवासी लुधियाना के रुप में हुई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना कोट ई सेखा के SHO गुविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस चौकी दोलेवाल के चौकी इंचार्ज ASI परमिंदर सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान गांव दोलेवाल में एक संदिग्ध थार गाड़ी को रोका गया। जिसमे उक्त आरोपी सवार थे तलाशी लेने पर 1 किलो अफिम बरामद हुई।

    पुलिस ने थार गाड़ी को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल कर लिया है। ताकि पता लगाया जा सके कि अफीम की खेप कहां से लाई गई और सप्लाई करनी थी।

  • Himachal News: पुलिस ने काटे 371 वाहनों के चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 371 वाहनों के चालान

    ऊना/ सुशील पंडित:  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 371 वाहनों के चालान काटे गए जिनमें से 186 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 144200 /- रूपये वसूल किए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 16 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 1900/-रुपये वसूल किए। इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत जिला पुलिस द्वारा दो वाहनों के चालान करके जुर्माना के रुप में 20000/- रुपये वसूल किए गए।

  • Punjab News: King Hotel पर पुलिस की छापामारी, युवती सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: King Hotel पर पुलिस की छापामारी, युवती सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिला पुलिस ने किंग होटल पर रेड करके अवैध रूप से चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापामारी दौरान कुछ लड़कियों और होटल मालिक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते सिविल लाइन थाने के एसएचओ हरजोत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बठिंडा के होटल किंग में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है, जिसके गरीब परिवार की लड़कियों को बहला फुसलाकर और पैसों का लालच देकर उनसे देह व्यापार करवाया जा रहा है जिसके चलते पुलिस ने टीम के साथ किंग होटल में छापा मारा तो पुलिस टीम को वहां से संदिग्ध हालत में कुछ जोड़े मिले। पुलिस ने मामले में कुछ महिलाओं को आरोपियों को चंगुल से छुड़वाया है और होटल मालिक व ग्राहक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

  • द्वितीय ईयर लॉ कॉलेज एवं विश्वविद्यालय 2025 मूट कोर्ट प्रतियोगिता का किया आयोजन

    द्वितीय ईयर लॉ कॉलेज एवं विश्वविद्यालय 2025 मूट कोर्ट प्रतियोगिता का किया आयोजन

    ऊना /सुशील पंडित: हिम कैप्स लॉ कॉलेज बढेडा ने दूसरे ईयर इंटर लॉ कॉलेज एवं विश्वविद्यालय 2025 मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के लॉ कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की कुल 18 टीमों ने भाग लिया। इसका आयोजन दो और तीन मई को किया गया। इस प्रतियोगिता के पहले दिन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्रोफेसर राघुविंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे।

    संस्थान के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने यह बताया कि संस्थान हर वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन करता है। इस प्रतियोगिता में धर्मशास्त्रा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जबलपुर मध्य प्रदेश विजयी रही, दूसरे स्थान पर यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ लीगल स्टडीज पंजाब विश्वविद्यालय की रही। डी डी एम् वी साइन लॉ कॉलेज हमीरपुर को बेस्ट मेमोरियल से नवाजा गया। धर्मशास्त्रा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जबलपुर के जतिन पांडे बेस्ट स्पीकर चुने गए।

    प्रतियोगिता के समापन समारोह में एडिशनल एसपी सुरेंद्र शर्मा ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर और सर्टिफिकेट से नवाजा ।इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ जसवंत सिंह ने मूट कोर्ट समिति के इस सफल आयोजन करने पर धन्यवाद किया। इस द्वितीय मूट कोर्ट की संयोजक डॉ एकता सूद, सहसंयोजक डॉ संदीप कुमारी एवं समन्वयक अंशु जसवाल ने अपनी अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर संस्थान के बोर्ड आफ डायरेक्टर और सभी सदस्य मौजूद रहे।