जिन्होंने डेराबस्सी फैक्ट्री में काम करने वाले नवनीत कुमार, शिवम और राजू पटेल से पहले बहस करनी शुरू की। जिसके बाद धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान एक दूसरे पर दोनों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर मारे। हालांकि गुलाबगढ़ रोड पर बाजार बंद था, लेकिन कुछ दुकानें खुली थीं। इस दौरान दो लोगों के सिर पर ईंट-पत्थर लगने से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उपचार के दौरान नवनीत ने बताया कि दिल्ली से आए उत्तर प्रदेश निवासी विजय कुमार के साथी उसके साथी शिवम के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। उनकी मदद के लिए उसके साथी भी इकट्ठा हो गए। धक्का-मुक्की खत्म होने के बाद झगड़ा बढ़ गया। इसके बाद उन्होंने हम पर हमला कर दिया और ईंटें फेंकना शुरू कर दिया। इस अवसर पर दुकानदारों ने इस घटना की निंदा की तथा पुलिस से ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इसी तरह की तोड़फोड़ की घटना पिछले दिनों डेराबस्सी अस्पताल में भी हुई थी, जिससे वहां संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा और लोगों में दहशत फैल#PunjabNews: मार्किट में सुबह-सुबह 2 गुटों में हुई झ*ड़प में चले ईंट-पत्थर, 2 घा*यल news:https://t.co/a5BwM7CFi1#IndiaPakistanWar pic.twitter.com/MfRNwKREy8
— Encounter India (@Encounter_India) May 5, 2025
Blog
-

Punjab News: मार्किट में सुबह-सुबह 2 गुटों में हुई झड़प में चले ईंट-पत्थर, 2 घायल, देखें वीडियो
डेराबस्सीः मोहाली के डेराबस्सी में आज सुबह गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। दरअसल, गुलाबगढ़ रोड पर सुबह करीब 6 बजे दो गुटों में हुई झड़प में दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंके गए। इस लड़ाई के दौरान 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें डेराबस्सी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार यह विवाद यूपी और बिहार की प्रवासी युवकों की पुरानी रंजिश को लेकर हुआ है। पुरानी रंजिश को लेकर दिल्ली से पहुंचे यूपी के एक गुट के करीब आधा दर्जन लड़के गुलाबगढ़ रोड गली नंबर 10 के सामने इकट्ठा हो गए। -

पूर्व विधायक का हुआ निधन, राजनीति गलियारे में शोक की लहर
झज्जरः हरियाणा के झज्जर के पूर्व विधायक हरिराम वाल्मीकि का निधन हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक हरिराम वाल्मीकि का देर रात 1 बजे बीमारी के कारण निधन हो गया। 76 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके भतीजे डॉक्टर विजय ने बताया कि एक सप्ताह से ज्यादा वह बीमारी से ग्रस्त थे और अपने आवास पर ही मौजूद थे। उन्हें शुगर, बीपी व हार्ट की समस्या चल रही थी। उनका अंतिम संस्कार आज झज्जर शहर में किया जाएगा।

पूर्व विधायक के निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर छा गई। हरिराम वाल्मीकि कांग्रेस पार्टी से 2005 में विधायक बने थे। हालांकि 6 साल पहले पूर्व विधायक हरिराम वाल्मीकि कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ चंडीगढ़ में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में भाजपा की सदस्यता ली थी।
हरिराम 2005 से 2009 तक झज्जर आरक्षित सीट से कांग्रेस के विधायक रहे, लेकिन 2009 में हरिराम की टिकट काटकर विधायक गीता भुक्कल को दे दी गई थी। जिसके बाद से हरिराम कांग्रेस से खफा थे। बाद में वे कांग्रेस छोड़कर पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा की हरियाणा जनहित पार्टी में शामिल हो गए थे। इसके बाद एक चुनाव हरिराम द्वारा निर्दलीय के तौर पर लड़ा गया था लेकिन वह हार गए थे।
-

Punjab News: 2 फौजी भाइयों को आई फिरौती भरी काल, बच्चों को अगवा करने की मिली धमकी, देखें वीडियो
गुरदासपुरः पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ला के पिंड डेरे पठाना में 2 सेवानिवृत्त फौजी भाइयों से फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। फिरौती न देने पर स्कूल जाते बच्चों को अगवा करने की धमकी मिली। जिसके बाद पूरे परिवार में डर का माहौल है।
सेवानिवृत्त फौजी लखविंदर सिंह और आर्मी में सेवा निभा रहे उनके छोटे भाई प्रगट सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि बीते 2 मई की शाम लगभग 8 बजे एक सफेद कार सवार 4 से 5 अज्ञात लोग उनके घर आए और धमकियां देते चले गए। अगले दिन उन्हें एक मोबाइल नंबर से फोन आया। जिसमें उनके स्कूल जाने वाले बच्चों को रास्ते में अगवा करने की धमकियां दी गईं और 3 लाख की फिरौती मांगी गई।
उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जब वह पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ला पहुंचे और लिखित शिकायत देने गए, तो उसी नंबर से उन्हें फोन आया। इस दरौन पुलिस अधिकारी ने उनसे बात की और उन्हें गांव रसीके तला मिलने को कहा गया। जिसके बाद वह अपनी निजी गाड़ी में पुलिस अधिकारियों को साथ लेकर युवक के पास पहुंचे और उन्हें पकड़ लिया। लेकिन पीड़ित परिवार ने पुलिस की धीमी कार्रवाई पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि यदि उनके बच्चों के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटती है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार और पुलिस के उच्च अधिकारियों से मांग की कि पकड़े गए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस संबंध में पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ला के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि मामले की बारीकी से जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
-

Hotel में ED की दबिशः कांग्रेस का पूर्व विधायक गिरफ्तार
नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली से हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाने वाले छौक्कर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने धर्म सिंह छौक्कर को होटल शांगरी-ला से गिरफ्तार किया है। छौक्कर 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फरार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ईडी ने उनकी 44.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। वहीं ईडी के अधिकारियों को देर रात सूचना मिली थी कि छौक्कर दिल्ली के होटल शांगरी-ला में मौजूद हैं। जिसके बाद छौक्कर को पकड़ने के लिए गुरुग्राम जोन के अधिकारियों की टीम बनाई गई। इस दौरान टीम ने ऑपरेशन का नाम ‘धप्पा’ रखा गया। टीम जब होटल में पहुंची तो छौक्कर टहल रहे थे। भीड़ होने की वजह से वह भाग नहीं पाए और टीम ने उन्हें काबू कर लिया।

बताया जा रहा है कि छौक्कर की कंपनी साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को गुरुग्राम में घर देने के बदले करोड़ों रुपए ले लिए। बाद में उन्होंने न लोगों को घर दिया और न ही पैसे लौटाए। इसके बाद ईडी ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। धर्म सिंह छौक्कर, उनके बेटे सिकंदर और विकास की कंपनी साई आइना फॉर्म्स (अब माहिरा इंफाटेक प्राइवेट लिमिटेड), सीजर बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड और माहिरा बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड ने किफायती आवास योजना निकाली थी। जिसके तहत हजारों खरीदारों को गुरुग्राम के सेक्टर 68, सेक्टर 103 और सेक्टर 104 में मकान उपलब्ध कराने का वादा किया गया। इसके बदले उनसे लगभग 616.41 करोड़ रुपए ले लिए गए।
इसके बावजूद लोगों को घर नहीं दिए गए। बाद में पता चला कि घर खरीदारों से एकत्र की गई रकम को इन्होंने निजी लाभ के लिए खर्च कर दिया। कंपनी ने करोड़ों रुपए फर्जी निर्माण लागत, महंगी ज्वैलरी और शादियों में खर्च किए। शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने छौक्कर के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के शक में धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद जुलाई 2023 में छौक्कर के आवास और कंपनियों पर छापेमारी की गई। गुरुग्राम में उनकी माहिरा होम्स प्रोजेक्ट की समस्त प्रॉपर्टी और ऑफिस को ईडी ने सीज किया था।
इसके अलावा 2 फॉर्च्यूनर, एक मर्सिडीज G वैगन और एक मर्सिडीज क्लासिक यानी कुल 4 गाड़ियां, 14.5 लाख कैश और साढ़े 4 लाख की ज्वेलरी भी जब्त की गई थी। 30 अप्रैल 2024 को छौक्कर के बेटे सिकंदर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 2024 में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से 2 दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। कोर्ट ने वॉर्निंग दी थी कि या तो धर्म सिंह खुद सरेंडर कर दें, नहीं तो पुलिस गिरफ्तार करेगी। इसके बाद भी धर्म सिंह ने न तो सरेंडर किया और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई।
-

सवारियों से भरी Volvo Bus पलटी, मची चीख-पुकार
मनालीः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर रामपुर में आज सवारियों से भरी वॉल्वो बस पलट गई। हादसे को लेकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार बस में हरियाणा के 50 से ज्यादा टूरिस्ट सवार थे। गनीमत यह रही कि बस पलटने से एक व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं, जबिक अन्य सभी सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि HR-47-C-0011 नंबर की वॉल्वो बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई।
स्थानीय प्रशासन को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, प्रशासन राहत और बचाव कार्य के मौके पर पहुंच गया। मगर तक तक सभी यात्री बस से बाहर निकाले जा चुके थे। हादसे में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर मनाली रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि सभी टूरिस्ट मनाली घूमने जा रहे थे।
-

Stock Market: बाजार में मजबूत शुरुआत, 361 अंक उछला Sensex
बिजनेसः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ ग्रीन जोन में कारोबार की शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स खुलने की तुरंत बाद तूफानी रफ्तार पकड़ते करीब 300 अंकों की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी ने भी 24,400 के पार शुरुआत की। इस दौरान अडानी पोर्ट्स से लेकर टाटा मोटर्स तक शेयर तूफानी तेजी के साथ भागते हुए नजर आए।
कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 80,501.99 की तुलना में उछलकर 80,661.62 के लेवल पर ओपन हुआ और कुछ ही देर में करीब 360 अंकों की तेजी लेते 80,888 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। एनएसई निफ्टी ने भी ग्रीन जोन में अपने पिछले बंद 24,346.70 के लेवल से चढ़कर 24,419.50 पर ओपनिंग की और फिर करीब उछलकर 24,460.75 पर पहुंच गया।
पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच ग्रीन जोन में खुले शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान 1520 कंपनियों के शेयरों ने अपने पिछले बंद के मुकाबले बढ़त बनाते हुए हरे निशान पर कारोबार शुरू किया। तो वहीं 1215 कंपनियों के शेयर ऐसे थे, जिनकी ओपनिंग गिरावट के साथ रेड जोन में हुई। इसके अलावा 172 कंपनियों के शेयरों में किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।
-

Punjab News: लूट की वारदात के वाछिंत को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर आरोपी ने चलाई गोली, ASI घायल
बठिंडा: शहर में सीआईए स्टाफ-1 के एएसआई गोली लगने घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, सीआईए स्टाफ-1 का एएसआई सुखप्रीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ भुच्चो मंडी क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने गया था। इस दौरान उक्त व्यक्ति पिप्सी द्वारा चलाई गई गोली सुखप्रीत सिंह को लगी, जिससे वह घायल हो गए। घायल एएसआई का इलाज एम्स में कराया गया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, पिप्सी नामक एक व्यक्ति भुच्चो मंडी क्षेत्र में हुई लूट की वारदात में शामिल था। उसे गिरफ्तार करने के लिए सुखप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी छापेमारी पर गई थी। इसी दौरान यह गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए।
-

Punjab News: पानी को लेकर विवादः आज विधानसभा के विशेष सत्र में होगा फैसला
हरियाणा ने सुप्रीम का दरवाजा खटखटाने की कसी तैयारी
मोहालीः पंजाब-हरियाणा के बीच पानी का विवाद को लेकर राजनीति गरमा गई है। एक ओर भाजपा का कहना है कि पंजाब को पानी देना ही पड़ेगा, वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि जितना हरियाणा को पानी चाहिए था वह पहले ही इस्तेमाल कर चुके है। ऐसे में अब हरियाणा को अतिरिक्त एक बूंद पानी की पंजाब नहीं देगा। बताया जा रहा हैकि केंद्र सरकार के कहने के बावजूद पंजाब ने रविवार को दूसरे दिन भी हरियाणा को भाखड़ा से 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी उपलब्ध नहीं कराया। वहीं आज सुबह 11 बजे पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र है। इसमें हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने की सिफारिश के खिलाफ प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसमें भगवंत मान सरकार को विपक्ष का भी समर्थन मिलने की उम्मीद है। दूसरी ओर, हरियाणा ने सुप्रीम का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर ली है, लेकिन इससे पहले वह पंजाब विधानसभा में पास होने वाले प्रस्ताव को देखेगा और कानूनी विशेषज्ञों की सलाह लेने के बाद ही अगला कदम उठाएगा। इस बीच, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच रविवार को हुई मुलाकात के दौरान इस मसले पर विस्तार से चर्चा हुई। सीएम सैनी ने पंजाब के रुख और राज्य के सभी दलों की ओर से आए सुझावों की जानकारी मनोहर लाल को दी। बताया जा रहा है कि केंद्र नंगल बांध का नियंत्रण बीबीएमबी को सौंपने के लिए पंजाब के खिलाफ कड़ा रुख अपना सकता है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) ने हरियाणा को 4500 क्यूसेक अतिरिक्त पानी देने की पैरवी की थी। इसके बाद दो मई को दिल्ली में हुई बैठक में केंद्रीय गृह सचिव ने पंजाब को बीबीएमबी के प्रस्ताव के अनुसार हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने का सुझाव दिया था। इसके अलावा केंद्र ने नंगल बांध (भाखड़ा बांध का कंट्रोल रूम) पर पंजाब पुलिस के पहरे पर आपत्ति जताई थी और तत्काल इसे बीबीएमबी को सौंपने को कहा था। मगर रविवार शाम तक पंजाब ने कंट्रोल रूम से नियंत्रण नहीं हटाया। ऐसे में केंद्र कंट्रोल रूम को बीबीएमबी को सौंपने के लिए सोमवार को कड़ा रुख अपना सकता है। पंजाब सरकार हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के प्रस्ताव के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव ला सकती है। मान सरकार पानी के मसले पर आर-पार की लड़ाई के मूड में है। उसका तर्क है कि हरियाणा को जरूरत के मुताबिक 4000 क्यूसेक पानी दिया जा रहा है। 8500 क्यूसेक पानी की मांग नाजायज है। अतिरिक्त पानी का उपयोग हरियाणा सिंचाई के लिए करेगा। पंजाब से पानी लेने के लिए हरियाणा सरकार एसवाईएल को मुद्दा बनाकर सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी पूरी कर चुकी है। इसके लिए प्रदेश सरकार के वकीलों ने पानी से संबंधित सुप्रीम कोर्ट से पूर्व में दिए गए फैसलों को भी संदर्भ के तौर पर रखा है। दरअसल, एसवाईएल के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से पहले ही हरियाणा के पक्ष में फैसला दे चुका है, लेकिन पंजाब ने अब तक फैसले का पालन नहीं किया है। -

Jalandhar News: सुलझी मोता सिंह नगर में महिला के मर्डर की गुत्थी, 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार
आज प्रेस वार्ता के जरिए पुलिस कर सकती है खुलासा
जालंधर: महानगर के मोता सिंह नगर में भाजपा नेता की तायी व विनोद कुमारी दुग्गल के मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। इस संबंध में 2 मई को बस अड्डा चौकी की पुलिस द्वारा मर्डर की धारा 103 (1) बी.एन.एस. के तहत 73 नंबर एफ. आई.आर. थाना डिवीजन नंबर-6 मॉडल टाऊन में दर्ज कर ली गई थी। सूत्रों के अनुसार यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट द्वारा महिला लूट की वारदात को अंजाम देने के दौरान विनोद कुमार दुग्गल का मर्डर का मर्डर किया गया है। बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय स्टूडेंट मूल रूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। सू्त्रों के अनुसार घटना को अंजाम देने से पहले आरोपी ने रेकी की और उसके बाद उसने मौका पाकर घटना को अंजाम दिया।
कहा जा रहा है कि आज कमिश्नरेट पुलिस के उच्च अधिकारी महिला के मर्डर केस को ट्रेस करने संबंधी प्रैस कॉन्फ्रेंस में खुलासा कर सकती हैं। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी दिखाने के बाद उसे माननीय अदालत में पेश कर उसका पुलिस रिमांड लेकर उससे और पूछताछ करेगी। दरअसल, मृतका विनोद कुमारी दुग्गल के पति भीमसेन दुग्गल के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए टेक्निकल तरीके से केस को ट्रेस किया है। जिस घटना को आरोपी द्वारा अंजाम दिया गया था उस दिन रेकी के दौरान आरोपी को पता था कि घर में कोई मौजूद नहीं है।
जिसके चलते महिला को घर में अकेला देख आरोपी ने घर से गहने लूटने के दौरान वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार आरोपी को महिला ने देख लिया था, जिसके चलते आरोपी ने महिला का कत्ल कर कर दिया। बता दें कि घटना के करीब 2 घंटे के बाद 2 बजे मृतिका का पति घर वापस घर लौटा तो विनोद कुमारी दुग्गल मृतक हालत में घर में पड़ी हुई थी। महिला के हाथ से सोने की अंगूठियां, बाजूओं में पहने हुए सोने के कड़े तथा मोबाइल फोन भी गायब था।
-

आज का राशिफल, 5 मई 2025
आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज रात 12 बजकर 20 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 1 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आज जानकी जयंती मनाई जाएगी। इसके अलावा आज श्री बगलामुखी जयंती भी है।
मेष राशि:आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। इस राशि के टेक्सटाइल व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा फायदा होने के योग है। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। कुछ लोग आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए तैयार बैठे हैं ऐसा कोई मौका ही न दें। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए डेली रूटीन में मेडिटेशन व योगा अपनाएंगे। बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें। आज भाई-बहन के साथ गेम्स खेलने का प्लान करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा।
वृष राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अधिकारियों के साथ आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए। धन लाभ के नए सोर्स नजर आ सकते हैं। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बड़े फायदे होंगे। दिनभर के कामों से आलस्य महसूस होगा लेकिन आप मेहनत से पीछे नहीं हटेंगे। छात्रों के लिए आज सफलता के योग बने हुए हैं।
मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी।
कर्क राशि:आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उतने ही बढ़िया नतीजे मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी।
सिंह राशि:आज आपका दिन आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। इस राशि के लोगों को अपनी कड़ी मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। जिससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। सभी कामों में मन लगेगा। किसी योजना को शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा है। भविष्य में आपको काफी लाभ मिलेगा। घर में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में बिजी रहेंगे। आप साहित्यिक बुक पढ़ सकते हैं।
कन्या राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आप परिवारवालों के साथ समय बिताएंगे। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि के एग्रोकेमिकल व्यापारी वर्ग को आज अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। एसी संबंधित काम करने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। पुराना रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए ताजे फल खाएं, फायदा मिलेगा।
तुला राशि:आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किए गए कामों की तारीफ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती हैं, दोनों के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। परिवार में स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। पिता बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। साइंस से जुड़े बच्चों को अच्छी जॉब का ऑफर मिल सकता है। बिजनेस के सिलसिले में ऑफिस के कलीग्स के साथ बाहर जा सकते हैं। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा।
धनु राशि:आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि की महिलाएं जो घर पर ही बिजनेस करने की सोच रही है नके लिए आज का दिन अच्छा है। सिंगर्स का गाना लोगों को काफी पसंद आएगा। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालें मन शांत रहेगा। किसी दोस्त से काम के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं।
मकर राशि:आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। लंबे समय से सोचा हुआ काम आज पूरा हो जाएगा, जिसके प्रभाव से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। माता के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगाने से शांति मिलेगी शाम का समय परिवार वालों के साथ अच्छा बीतेगा। दांपत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। आज किसी बात को लेकर भाई-बहन से विचार विमर्श करेंगे।
कुंभ राशि:आज आपका दिन आपके फेवर में रहने वाला है। आज आप नया वाहन लेने का मन बनायेंगे। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी। आज आपको कार्यों में किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। घर के बड़े आपके काम से प्रभावित होंगे। आज आपके माता पिता आपको किसी काम के लिए कह सकते है। पहले किये गए किसी काम के लिए आज आपको सम्मानित किया जाएगा।मीन राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। संयम बनाकर काम करने से आपके रुके काम भी बनेंगे। इस राशि के इंजीनीयर्स के लिए आज का दिन खास है, बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। आज आप बिजनेस मीटिंग ज्वॉइन कर सकते हैं। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी।