Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने विभिन्न स्थानों पर जिला स्तरीय समारोहों में फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने विभिन्न स्थानों पर जिला स्तरीय समारोहों में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Mahabir
Last updated: January 26, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब राज्य में आज गणतंत्र दिवस पूरे शानो-शौकत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पंजाब विधानसभा के स्पीकर और डिप्टी स्पीकर तथा पंजाब मंत्रिमंडल के कैबिनेट मंत्रियों द्वारा विभिन्न जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की गई। जिला वासियों को संबोधित किया गया, परेड का निरीक्षण किया गया तथा परेड से सलामी ली गई।

Contents
  • 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवा रहा
  • बरिंदर कुमार गोयल ने जालंधर में फहराया तिरंगा

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए स्पीकर, डिप्टी स्पीकर और कैबिनेट मंत्रियों ने मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लिए गए जनहितैषी फैसलों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शहीद भगत सिंह और संविधान निर्माता बाबा साहिब डॉ. बी.आर. अंबेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए निरंतर जनकल्याण और पंजाब की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है।

Hospital
Hospital

10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवा रहा

उन्होंने अपने भाषण में बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने वाला पंजाब राज्य देश का पहला राज्य है, जो प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध करवा रहा है। इसके अलावा मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस सेवा, नशों के खिलाफ युद्ध, गैंगस्टरों पर कार्रवाई आदि का अपने भाषणों में विशेष रूप से उल्लेख किया गया।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने संगरूर में तथा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने बरनाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कैबिनेट मंत्रियों में से वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बठिंडा, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री अमन अरोड़ा ने पठानकोट, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने फिरोजपुर, स्थानीय निकाय संबंधी मंत्री संजीव अरोड़ा ने फरीदकोट तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने शहीद भगत सिंह नगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Independence Day
Republic Day

बरिंदर कुमार गोयल ने जालंधर में फहराया तिरंगा

इसी तरह आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने अमृतसर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने मालेरकोटला, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने श्री मुक्तसर साहिब, शिक्षा तथा सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पटियाला और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने लुधियाना में जिला वासियों को संबोधित किया और परेड से सलामी ली।

इसी प्रकार जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने जालंधर, ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने रूपनगर, संसदीय मामले मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने मानसा, कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने तरन तारन तथा रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने एस.ए.एस. नगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Holiday News: जालंधर में कल छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे ये स्कूल कालेज, पढ़ें आदेश
Next Article Punjab Weather Update: पंजाब में एक बार फिर बदला मौसम, कई जगहों पर भारी बारिश और तेज हवाएं शुरू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.