पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भारत में बैन

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भारत में बैन लगा दिया है। इसके साथ-साथ पाक के सूचना और प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार के भी सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ को भी बैन कर दिया है। जानकारी के मुताबिक भारत सरकार ने कई और लोगों पर भी इस तरह की सख्त कार्रवाई की है। जब शहबाज शरीफ का यूट्यूब चैनल सर्च किया गया तो एक मैसेस आया कि ये कॉन्टेंट राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकार के आदेश के कारण यह देश में उपलब्ध नहीं है।

सरकार द्वारा हटाए जाने के अनुरोधों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया Google ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट देखें। इससे पहले तरार ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में दावा करते हुए कहा कि हमको खुफिया जानकारी मिली है कि हिंदुस्तान अगले 24 से 36 घंटों के अंदर पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। इसीके मद्देनजर भारत ने यह कदम उठाया है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के करीब 16 यूट्यूब चैनलों को बैन किए थे। बता दें, गृह मंत्रालय की सिफारिश के बाद यह कार्रवाई की गई थी।

यूट्यूब हैंडल पर प्रतिबंध लगाने के बाद, वर्तमान और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों के इंस्टाग्राम हैंडल भी शुक्रवार को भारत में रोक दिए गए थे। जिन खिलाड़ियों के सोशल मीडिया हैंडल देश में रोक दिए गए थे, उनमें बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, शोएब मलिक, शोएब अख्तर और कई अन्य शामिल हैं। इससे पहले, आतंकी हमले के बाद शाहिद अफरीदी, कामरान अकमल, बासित अली और शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनलों पर भी भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *