Jalandhar News: Commissionerate Police के थाने में तैनात ASI 15,000 रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर, ENS: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने कमिशनरेट जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 8 में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रेंज हाथो गिरफ्तार किया है। ए.एस.आई की पहचान संजय कुमार के रूप मे हुई है ।

इस संबंध विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी जालंधर के गांव रेरू के निवासी की शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को बताया कि उसके पुत्र के खिलाफ उक्त थाना में पुलिस केस दर्ज था । कथित तौर पर उसे पनाह देने के मामले में बी.एन.एस. की धारा 249 के तहत उसका नाम फिर से शामिल करने की धमकी देते हुए उक्त पुलिस अधिकारी ने 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता का नाम पहले उसके पुत्र को पनाह देने के कारण एफ.आई.आर. में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में पुलिस जांच के बाद उसका नाम हटा दिया गया था। जिसके बाद ए.एस.आई. ने उसी मामले में बी.एन.एस. की धारा 249 के तहत शिकायतकर्ता को फिर से नामजद करने की धमकी देते हुए रिश्वत मांगी थी

शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाकर उक्त ए.एस.आई. को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण कानून और बी.एन.एस. की धारा 308 (2) के तहत थाना विजिलेंस ब्यूरो, जालंधर रेंज में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले मे आगे जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *