Punjab News: नदी के तेज बहाव में बहकर पाकिस्तान पहुंचे 3 नौजवान, देखें वीडियो

Written by

in

परिवार ने प्रशासन से लगाई गुहार

फिरोजपुरः जिले में सतलुज नदी के तेज बहाव के कारण सीमा के पास रहने वाले अलीके गांव के तीन युवा करीब दो साल पहले आई बाढ़ में बहाव में पाकिस्तान पहुंच गए थे। जहां उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया था। कई बार फ्लैग मीटिंग के बाद भी उन्हें वापस नहीं किया गया। जिसके बाद उन पर कई आरोप लगाकर पाकिस्तानी जेल में भेज दिया गया। लंबे समय से परिवार अपने बच्चों की घर वापसी का इंतजार कर रहा है।

परिवार ने अब केंद्र सरकार से मांग की है कि पाकिस्तानी जेलों में बंद उनके बच्चों की रिहाई के लिए पाकिस्तान से बातचीत की जाए। परिवार का कहना है कि बेगुनाह उनके बच्चे सतलुज नदी में बाढ़ आने के कारण फंसकर उस पार पाकिस्तान चले गए थे।

लगभग 2 साल पहले आई बाढ़ में सतलुज नदी के तेज बहाव के कारण सीमा के पास पड़ने वाले गांव अली के नौजवान नदी में बहकर पाकिस्तान पहुंच गए थे। उन्हें पाकिस्तानी रेंजर्स ने गिरफ्तार कर लिया और पाकिस्तान में जेल में भेज दिया गया। लंबे समय से वह बच्चों की घर वापसी का इंतजार कर रहे है। परिवार ने अब केंद्र सरकार से मांग की है कि पाकिस्तानी जेलों में बंद उनके बच्चों की रिहाई के लिए पाकिस्तान से बातचीत की जाए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *