किसान नेता राकेश टिकैत का हुआ विरोध, उछली पगड़ी, देखें वीडियो

Written by

in

नई दिल्ली: किसान नेता राकेश टिकैत का हुआ विरोध, उछली पगड़ी, देखें वीडियोपहलगाम आतंकी हमले पर विवादित बयानबाजी के बाद लोगो का गुस्सा किसान नेता राकेश टिकैत पर फूटा। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में राकेश टिकैत का लोगो ने जन आक्रोश रैली में जमकर विरोध कर धक्कामुक्की की। इस खींचातानी में टिकैत की पगड़ी उतर गई। इस दौरान राकेश टिकैत के लिए वापस जाओ के नारे भी लगे।

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान के विरुद्ध मुजफ्फरनगर में विशाल जन आक्रोश रैली निकाली गई थी‌। जनपद वासियों के साथ भारी संख्या में हिंदू संगठन के लोग भी शामिल थे।मुजफ्फनगर में हुई बदसलूकी पर किसान नेता राकेश टिकैत ने सवाल उठाते हुए कहा था कि घटना प्री-प्लान है हमले से किसे फ़ायदा ? चोर पाकिस्तान में नहीं, हमारे बीच हैं। यह किसान आंदोलन को कमजोर करने की साजिश है।

राकेश टिकैत के विरोध की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने विरोध के दौरान किसी ने राकेश टिकैत के सिर पर झंडा दे मारा, जिससे उनके सिर की पगड़ी गिर गई। पुलिस ने कड़ी मुशक़्क़त से भीड़ को काबू कर माहौल को शांत करवाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *