Punjab News: भयानक सड़क हादसा पेड़ से टकराई कार, 1 की मौत 3 घायल, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडा :शहर की रिफाइनरी रोड पर भयानक सड़क हादसा हुआ है। जिसमे तेज रफ़्तार गाड़ी पेड़ से टकरा गई। जानकारी अनुसार गाड़ी मे 4 लोग सवार थे।

एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

मौके पर पहुंचे सोशल वर्करो ने बताया कि उन्हें मिली थी कि रिफाइनरी रोड पर एक एक्सीडेंट हुआ है। जिसके बाद घटना स्थल पर पहुँच कर देखा कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है और 1 सवार मर गया है। घटना की सूचना संगत मंडी थाना को दी गई। पुलिस मृतक और घायलों की जानकारी हासिल कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *