Punjab News: शिव सेना समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 6 पर FIR दर्ज

Written by

in

केस रद्द करवाने के नाम पर ऐंठे 1.60 लाख रुपए

लुधियाना: शिव सेना समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उसके दोनों बेटे सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कमलेश भारद्वाज और दोनों बेटे रोहित भारद्वाज और हनी भारद्वाज, मनीष गुप्ता, कुलवंत सिंह और राजा राणा पर मामला दर्ज कर लिया है

यह मामला पीड़ित ऋषभ कन्नोजिया नामक युवक की शिकायत पर दर्ज किया है। जिसने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने केस रद्द करवाने के नाम पर उससे 1 लाख 60 हजार रुपए ठगे। ऋषभ कन्नोजिया ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर 2024 को थाना डिवीजन नंबर 1 में उनके खिलाफ मुकदमा नंबर 61 दर्ज किया गया था।

इस केस को रद्द करवाने के लिए कमलेश भारद्वाज व अन्य आरोपियों ने पुलिस के सीनियर अधिकारियों से सांठगांठ होने का दावा करते हुए उनसे 2 लाख रुपए में डील तय की थी। आरोपियों ने उन्हें गुमराह कर 1.60 लाख रुपए वसूल लिए, लेकिन केस में कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद ऋषभ ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर पूरी घटना की जानकारी दी। जांच के दौरान जब पर्याप्त सबूत सामने आए, तो पुलिस ने कमलेश भारद्वाज, रोहित भारद्वाज, हनी भारद्वाज, मनीष गुप्ता, कुलवंत सिंह और राजा राणा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *