Blog

  • Punjab News: तूफान से गिरी Poultry Farm की शेड, 3000 चूचे मरे, देखें वीडियो

    Punjab News: तूफान से गिरी Poultry Farm की शेड, 3000 चूचे मरे, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बीती रात आए तूफान ने कई जगहों पर अपना कहर बरसाया। गुरदासपुर के कस्बा कलानौर के पास गांव दरगाबाद में तूफान से एक पोल्ट्री फार्म की शेड गिर गई। जिसमें कई मुर्गियां और चूचों के दब जाने से उनकी मौत हो गई। पोल्ट्री फार्म का काफी नुक्सान हुआ है।

    गांव दरगाबाद के पूर्व सरपंच गुरमेल सिंह ने बताया कि गांव के स्वर्ण सिंह का पोल्ट्री फार्म था। जो तूफान की चपेट में आ गया। पोल्ट्री फार्म डबल स्टोरी था। तूफान ने उसे पोल्ट्री फार्म पूरी तरह से तहस-नहस हो गया है। रात करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि पोल्ट्री फार्म की शेड गिर गई। मौके पर पहुंचे तो काफी संख्या में मुर्गियां और चूचे नीचे दबे हुए थे। सुबह मजदूरों को लगाया गया है। काफी संख्या में मलबा फैला हुआ है। जिसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी की कितनी मुर्गियां मरी है। फिलहाल तूफान से 12 से 14 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। 3 हजार के करीब चूचे दब जाने से मर गए है। सरपंच ने बताय कि तूफान से पास के इलाक में ट्रासंफार्मर गिरने सहित कई जगहों पर गायों के मरने की भी खबर है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाते परिवार को मुआवजा देने की मांग की है, ताकि परिवार दोबारा से अपना काम शुरू कर सके।

  • Jalandhar News: SSP दफ्तर के बाहर गरमाया माहौल, घोड़े लेकर पहुंचे निहंग सिंह, देखें वीडियो

    Jalandhar News: SSP दफ्तर के बाहर गरमाया माहौल, घोड़े लेकर पहुंचे निहंग सिंह, देखें वीडियो

    SP D सरबजीत रॉय का आया बयान

    जालंधर, ENS: निहंग सिंहों द्वारा आज एसएसपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान दफ्तर के गेट पुलिस द्वारा बंद कर दिए गए। जिसके बाद दफ्तर के बाहर भारी संख्या में निहंग सिंह जत्थेदार पर दर्ज पर्चे को रद्द करने की मांग पर अड़ गए है। वहीं एसएसपी दफ्तर के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया है। दरअसल, आधे घंटे तक पर्चा रद्द करने की पुलिस को निहंग सिंहों द्वारा दी गई चेतावनी के बाद अब निहंग सिंह घोड़े लेकर पहुंच गए है। इस दौरान निहंग सिंह का कहना है कि जत्थेदार बाबा हरि सिंह पर पर्चा दर्ज किए जाने के विरोध में निहंग सिंहों द्वारा आज प्रदर्शन किया जा रहा है।

    निहंग सिंहों का कहना हैकि जत्थेदार द्वारा बच्चे की मौत को लेकर उसके परिवार का समर्थन किया गया था। इसी की रंजिश के चलते उन पर्चा दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक सौरव बच्चे की मां तीर्थ कौर ने कहा कि उसके बेटे को 8 फरवरी 2025 को हनी लेकर चला गया। लेकिन उनका बेटा घर वापिस नहीं लौटा। जिसके बाद देर रात 12 बजे फोन आया कि बेटे का एक्सीडेंट हो गया। माता का कहना हैकि जब मौके पर पहुंचे तो देखा बेटे की मौत हो गई। इस घटना में ना तो हनी को कहीं चोट आई और ना ही बाइक पर कोई सड़क का निशान लगा दिखा। परिवार का आरोप है कि उनके बेटे का कत्ल किया गया था। माता ने कहा कि हनी खाना खाने के बहाने बेटे को लेकर गया था। जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में लोगों ने बयान दिए कि 4 नौजवानों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

    जिसमें पुलिस ने 2 नौजवानों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। इस दौरान घटना में सरपंच इकबाल सिंह का नाम सामने आया था। परिवार ने आरोप लगाए है कि सरपंच ने मिलकर बेटे का कत्ल करवाया था। सरपंच पति और ससुर को कई बार धमकी भी दे चुका था। इस दौरान ससुर पर सरपंच ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसके बाद सरपंच ने ताये ससुर, पति सहित अन्य पर झूठा पर्चा दर्ज करवा दिया। लेकिन उनके पर्चे को लेकर कोई सुनवाई नहीं की जा रही। वहीं बाबा निहंग सिंह पर उनकी मदद करने के चलते पर्चा दर्ज कर दिया गया। परिवार का कहना है कि घटना के दौरान बाबा निंहग सिंह जालंधर में मौजूद ही नहीं थे। इसी के विरोध में आज निहंग सिंहों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। निहंग सिंहों ने पुलिस को आधे घंटे तक की पर्चा रद्द करने की चेतावनी दी है।

    पुलिस एसपी डी सरबरजीत राय ने बताया कि थाना लाबंडा के अधीन आते कल्याणपुर में झगड़े का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में लोगों का कहना है कि जो व्यक्ति उस झगड़े में शामिल नहीं थे, उनके नाम दर्ज किए गए है। इस मामले में पुलिस द्वारा आश्वासन दिया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। ऐसे में अगर जो लोग उसमें शामिल नहीं थे तो उसकी गहनता से जांच की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया है कि किसी भी पक्ष के साथ धक्का नहीं किया जाएगा। दरअसल, निहंग सिंहों का कहना है कि जिस दिन पर्चा दर्ज किया गया उस दिन जत्थेदार श्री आनंदपुर साहिब में मौजूद थे। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी निहंग सिंहों के पास बात करने पहुंचे। निहंग सिंहों ने पुलिस से पर्चा रद्द करने की मांग की है।

    पुलिस अधिकारी द्वारा दफ्तर में बैठकर बात करने की बात कही गई, लेकिन निहंग सिंह बाहर ही बैठकर बात करने पर अड़ गए। इस दौरान निहंग सिंहों ने पुलिस अधिकारियों को आधे घंटे की चेतावनी देते हुए बाहर सड़क पर मुद्दे पर बात करने की चेतावनी दी है। वहीं निहंग सिंहों ने सरपंच को गिरफ्तार करने की मांग की है। ऐसे में सरपंच को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। निहंग सिंहों द्वारा एसएसपी दफ्तर के बाहर धरी बिछाकर धरना लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने जल्द सरपंच को गिरफ्तार नहीं किया तो वह जल्द पीएपी चौक पर पहुंच जाएंगे और प्रदर्शन को ओर तेज किया जाएगा।

  • Punjab News: अवैध माइनिंग को लेकर गांववासी परेशान, पड़े कई फुट गहरे गड्ढे, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध माइनिंग को लेकर गांववासी परेशान, पड़े कई फुट गहरे गड्ढे, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले की चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव बाड़ियां खुर्द के ग्रामीण गांव में हो रहे अवैध खनन से तंग आ चुके हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वह अवैध खनन को रोकने का कई बार प्रयास कर चुके हैं, लेकिन माफिया लगातार अपनी चालों में सफल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि होशियारपुर के बाड़ियां खुर्द हलका चब्बेवाल से पूर्व विधायक एवं मौजूदा आम आदमी पार्टी के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल का पसंदीदा गांव है और डॉ. को भी अवैध माइनिंग को लेकर कुछ कदम उठाने चाहिए। ग्रामीणों और सरपंच का कहना है कि जब भी वे उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं तो खननकर्ता अपना आक्रामक रुख अपना लेते हैं।

    जानकारी देते अमरीक सिंह निवासी बाड़ियां खुर्द ने बताया कि पंचायत की जगह पर बड़े स्तर पर अवैध रूप से माइनिंग हो रही है। उन्होंने बताया कि इस माइनिंग में जहां बाहर के लोग शामिल हैं, वहीं गांव के भी कुछ लोग भी उनका साथ देते हैं। पंचायत ने कई बार इनको रोकने की कोशिश की है, लेकिन वह चोरी छिपे माइनिंग का काम करते रहते हैं। इसको लेकर गांव में एक बार पंचायत भी हो चुकी है, लेकिन माइनिंग करने वाले कहते हैं कि हम लाखों रुपए माइनिंग करने के लिए देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे गांव की इस जमीन को काफी नुक्सान हो रहा है जिसे रोकना चाहिए।

    वहीं हरमिंदर सिंह ने कहा कि गांव में माइनिंग करने वाले सुबह करीब 4 बजे से शुरू हो जाते हैं, हमने कई बार उनको रोकने की कोशिश की है, लेकिन छापा मारने पर वह मौके से फरार हो जाते हैं। उन्होंने माइनिंग विभाग व प्रशासन से गुहार लगाई कि इस तरह की माइनिंग को रोका जाना चाहिए, ताकि गांव की जमीन को बचाया जा सके, नहीं तो हम कड़ी कार्रवाई करने पर मजबूर होंगे।

  • Punjabi Folk Singer Randhawa Brothers के घर टूटा दुखों का पहाड़

    Punjabi Folk Singer Randhawa Brothers के घर टूटा दुखों का पहाड़

    मोहालीः पंजाबी लोक गायक रंधावा ब्रदर्स के घर दुखों का पहाड़ टूट गया। मिली जानकारी के अनुसार रम्मी रंधावा की बेटी गुनीत कौर रंधावा का निधन हो गया। गायक रम्मी रंधावा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के ज़रिए दी है। रम्मी रंधावा ने अपनी पोस्ट में अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, बेटियों के साथ ही घर-परिवार और दुनिया बसती है। बेटियां होती हैं आंगन की शान। हमारी फूलों जैसी बेटी गुनीत कौर (गीत रंधावा) अब हमारे बीच नहीं रही।

    यह हमारे जीवन का सबसे बड़ा दुख है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लोगों से बेटियों से प्यार करने की अपील करते हुए आगे लिखा, सभी लोगों से अपील है कि बेटियों से प्यार करें, वे घर की आत्मा होती हैं। गीत हमेशा दिलों में जिंदा रहेगी। रम्मी रंधावा की इस पोस्ट के बाद संगीत जगत और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ छा गई। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं और बेटी गुनीत कौर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

  • Punjab News: सिख सरोकारो से जुड़ी फिल्मों को लेकर Sri Akal Takht Sahib में हुई विशेष मीटिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: सिख सरोकारो से जुड़ी फिल्मों को लेकर Sri Akal Takht Sahib में हुई विशेष मीटिंग, देखें वीडियो

    अमृतसरः सिख गुरु साहिबनों, उनके पारिवारिक मेंबरों, प्राचीन सिख योद्धाओं/शहीदों तथा सिख इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर बनी फिल्मों/एनिमेशन फिल्मों के मुद्दों को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के नेतृत्व में आज श्री अकाल तख्त साहिब पर सिख संगठनों, संप्रदायों, संस्थाओं, सभा सोसायिटयों, सिख बुद्धिजीवियों तथा राष्ट्रीय मामलों के प्रति गंभीर विद्वानों की एक विशेष बैठक की गई।

    श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि सिख जगत अक्सर सिख सरोकारों पर बनी फिल्मों को लेकर चिंतित रहता है, इसलिए इस संवेदनशील मुद्दे पर खालसा पंथ और सिख विद्वानों की राय बेहद जरूरी है, जिसके अनुसार अगली नीति तय की जाएगी। इस राय को जानने के लिए यह एकत्रता बुलाई गई है। वहीं उन्होंने भारत-पाक में बढ़े तनाव को लेकर भी बातचीत की। कहा कि इस मुद्दे पर बैठकर बात होनी चाहिए। जंग किसी भी मुद्दे का हल नहीं है। पंजाब के पानी पर सिर्फ पंजाब का ही हक है। गुरु का सिद्धांत कहता है कि सब की मदद करनी चाहिए, लेकिन इसका यह मतलब नहीं की हम अपनी ही जमीनों को बंजर बना लें।

  • Punjab News: नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए 18 वर्षीय युवक की मौत

    Punjab News: नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए 18 वर्षीय युवक की मौत

    होशियापुरः जिले से दुखद घटना सामने आई है, जहां दोस्तों के साथ बीनेवाल स्वां नदी में नहाने गए युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय सुलखान निवासी खुरालगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सुलखान दोस्तों के साथ बीनेवाल स्वां नदी में नहाने गया था। जहां जो खनन माफिया द्वारा नदी से बजरी/रेत निकालकर बनाए गए गहरे गड्ढे में गिरकर डूब गया।

    घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा हैकि मृतक माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

     

  • Jalandhar News: SSP दफ्तर के बाहर निहंग सिंहों का प्रदर्शन, पुलिस को दी चेतावनी, देखें Live

    Jalandhar News: SSP दफ्तर के बाहर निहंग सिंहों का प्रदर्शन, पुलिस को दी चेतावनी, देखें Live

    जल्द किया जाएंगा पीएपी चौक जाम

    जालंधर, ENS: निहंग सिंहों द्वारा आज एसएसपी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान दफ्तर के गेट पुलिस द्वारा बंद कर दिए गए। जिसके बाद दफ्तर के बाहर भारी संख्या में निहंग सिंह जत्थेदार पर दर्ज पर्चे को रद्द करने की मांग पर अड़ गए है। निहंग सिंह का कहना है कि जत्थेदार बाबा हरि सिंह पर पर्चा दर्ज किए जाने के विरोध में निहंग सिंहों द्वारा आज प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका कहना है कि जिस दिन पर्चा दर्ज किया गया उस दिन जत्थेदार श्री आनंदपुर साहिब में मौजूद थे। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी निहंग सिंहों के पास बात करने पहुंचे। निहंग सिंहों ने पुलिस से पर्चा रद्द करने की मांग की है।

    पुलिस अधिकारी द्वारा दफ्तर में बैठकर बात करने की बात कही गई, लेकिन निहंग सिंह बाहर ही बैठकर बात करने पर अड़ गए। इस दौरान निहंग सिंहों ने पुलिस अधिकारियों को आधे घंटे की चेतावनी देते हुए बाहर सड़क पर मुद्दे पर बात करने की चेतावनी दी है। वहीं निहंग सिंहों ने सरपंच को गिरफ्तार करने की मांग की है। ऐसे में सरपंच को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। निहंग सिंहों द्वारा एसएसपी दफ्तर के बाहर धरी बिछाकर धरना लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस ने जल्द सरपंच को गिरफ्तार नहीं किया तो वह जल्द पीएपी चौक पर पहुंच जाएंगे और प्रदर्शन को ओर तेज किया जाएगा।

  • Punjab News: ट्रैफिक की समस्या को लेकर सड़कों पर उतरे पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैफिक की समस्या को लेकर सड़कों पर उतरे पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, देखें वीडियो

    8 सड़कों को जोन में बांटकर की जाएंगी कार्रवाई

    लुधियानाः जिले में ट्रैफिक की समस्या को लेकर लगातार पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा अवैध कब्जाधारियों और अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं आज प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर को जोन में बांटा गया है। ऐसे में कई जगहों पर अवैध कब्जा करके बोर्ड लगाए गए है। जिसके चलते एबुलेंस, स्कूल बसों सहित आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान सड़कों पर भारी जाम लग जाता है, ऐसे में इमरजेंसी में पहुंचने के लिए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस दौरान पल्यूशन की बढ़ रही समस्या से निजात दिलाने के लिए लोगों को राहत दी जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इसी को लेकर नगर निगम टीम के साथ मिलकर आज 8 सड़कों पर अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते अवैध कब्जाधारियों के अवैध कब्जे को हटाया जा रहा है। जिसको लेकर एक सप्ताह पहले ही उनको नोटिस जारी कर दिया गया। इसके बाद चौड़ा बाजार में अवैध कब्जे को लेकर कार्रवाई की जाएगी। इसी के चलते लोगों को आने वाली समस्या से जल्द निजात दिलाया जाएगा।  
  • गरमाया पानी का मुद्दाः आज केंद्र सरकार ने Punjab सहित 4 राज्यों के मुख्य सचिव को किया तलब

    गरमाया पानी का मुद्दाः आज केंद्र सरकार ने Punjab सहित 4 राज्यों के मुख्य सचिव को किया तलब

    चंडीगढ़ः पंजाब में पानी के मुद्दे को लेकर सियासत गरमा गई है। आज जहां सीएम भगवंत मान ने बीबीएमबी पानी के मुद्दे को लेकर चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई। इस बैठक में भाजपा से प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, सत्ताधारी AAP से प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा, कांग्रेस से पूर्व मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा व राणा केपी और अकाली दल से वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ और दलजीत चीमा शामिल हुए। मीटिंग की शुरुआत में CM भगवंत मान सभी नेताओं को पंजाब में पानी की स्थिति के बारे में बताया।

    वहीं इसको लेकर हरियाणा सरकार हाईकोर्ट में भी जाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक एडवोकेट जनरल को ड्राफ्ट बनाने के लिए कहा गया है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पानी के मुद्दे को लेकर आज नई दिल्ली में मीटिंग बुलाई है। मीटिंग में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व हिमाचल के मुख्य सचिव तलब किए गए हैं। पंजाब के मुख्य सचिव के छुट्‌टी पर होने के चलते गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर व जल विभाग के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार मीटिंग में शामिल होंगे। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी व केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के सीनियर अफसर इस मामले पर नजर रखे हुए हैं।

    वहीं हरियाणा में पानी के संकट को देखते हुए लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने सभी जिलों में तैनात एसई, एक्सईन, एसडीओ और जेई को किसी भी हालत में हेडक्वार्टर ना छोड़ने को कहा है। उन्होंने आदेश दिया कि जहां पानी की किल्लत है, वहां दूसरी जगह से पानी लेकर उपलब्ध कराएं। अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि हिसार, सिरसा, महेंद्रगढ़, नारनौल और फतेहाबाद में दिक्कत ज्यादा है। पेयजल की राशनिंग की जा रही है। बता दें कि पंजाब ने करीब 18 दिन से भाखड़ा नहर से हरियाणा को मिलने वाले साढ़े 8 हजार क्यूसिक पानी को घटाकर 4 हजार क्यूसिक कर दिया। पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि हरियाणा अपने कोटे का पानी मार्च में ही खत्म कर चुका है। वह 4 हजार क्यूसिक भी मानवता के आधार पर दे रहे हैं।

     

  • Punjab News: भारी Force के साथ संदिग्ध इलाकों में पहुंची Police, लगाए पोस्टर, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी Force के साथ संदिग्ध इलाकों में पहुंची Police, लगाए पोस्टर, देखें वीडियो

    पठानकोटः युद्ध नशों के विरुद्ध मुहिम के तहत पठानकोट पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर पठानकोट जिले में कई स्थानों पर ऑपरेशन कासो चलाया। इस दौरान संदिग्ध इलाकों की तलाशी ली गई। पुलिस की ओर से असमाजिक तत्वों व नशा तस्करी के मामले को लेकर यह ऑपरेशन चलाया गया है, ताकि नशा तस्करों पर नकेल कसी जा सके।

    जानकारी देते एसपी मनोज ठाकुर ने बताया कि पठानकोट जिले में कई स्थानों पर आपरेशन CASO चलाया जा रहा है। ऑपरेशन कासो का उद्देश्य नशा तस्करों और असमाजिक तत्वों पर नकेल कसना है। इसके साथ ही पोस्टर भी लगाएं जा रहे है, जिन पर पुलिस के नंबर भी लिखे हुए है, ताकि गलत काम करने वालों की सूचना पुलिस को मिल सके। आपरेशन के दौरान लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।