Punjabi Folk Singer Randhawa Brothers के घर टूटा दुखों का पहाड़

Written by

in

मोहालीः पंजाबी लोक गायक रंधावा ब्रदर्स के घर दुखों का पहाड़ टूट गया। मिली जानकारी के अनुसार रम्मी रंधावा की बेटी गुनीत कौर रंधावा का निधन हो गया। गायक रम्मी रंधावा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के ज़रिए दी है। रम्मी रंधावा ने अपनी पोस्ट में अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए लिखा, बेटियों के साथ ही घर-परिवार और दुनिया बसती है। बेटियां होती हैं आंगन की शान। हमारी फूलों जैसी बेटी गुनीत कौर (गीत रंधावा) अब हमारे बीच नहीं रही।

यह हमारे जीवन का सबसे बड़ा दुख है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लोगों से बेटियों से प्यार करने की अपील करते हुए आगे लिखा, सभी लोगों से अपील है कि बेटियों से प्यार करें, वे घर की आत्मा होती हैं। गीत हमेशा दिलों में जिंदा रहेगी। रम्मी रंधावा की इस पोस्ट के बाद संगीत जगत और उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर दौड़ छा गई। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं और बेटी गुनीत कौर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *