Punjab News: सिख सरोकारो से जुड़ी फिल्मों को लेकर Sri Akal Takht Sahib में हुई विशेष मीटिंग, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः सिख गुरु साहिबनों, उनके पारिवारिक मेंबरों, प्राचीन सिख योद्धाओं/शहीदों तथा सिख इतिहास के विभिन्न पहलुओं पर बनी फिल्मों/एनिमेशन फिल्मों के मुद्दों को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के नेतृत्व में आज श्री अकाल तख्त साहिब पर सिख संगठनों, संप्रदायों, संस्थाओं, सभा सोसायिटयों, सिख बुद्धिजीवियों तथा राष्ट्रीय मामलों के प्रति गंभीर विद्वानों की एक विशेष बैठक की गई।

श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि सिख जगत अक्सर सिख सरोकारों पर बनी फिल्मों को लेकर चिंतित रहता है, इसलिए इस संवेदनशील मुद्दे पर खालसा पंथ और सिख विद्वानों की राय बेहद जरूरी है, जिसके अनुसार अगली नीति तय की जाएगी। इस राय को जानने के लिए यह एकत्रता बुलाई गई है। वहीं उन्होंने भारत-पाक में बढ़े तनाव को लेकर भी बातचीत की। कहा कि इस मुद्दे पर बैठकर बात होनी चाहिए। जंग किसी भी मुद्दे का हल नहीं है। पंजाब के पानी पर सिर्फ पंजाब का ही हक है। गुरु का सिद्धांत कहता है कि सब की मदद करनी चाहिए, लेकिन इसका यह मतलब नहीं की हम अपनी ही जमीनों को बंजर बना लें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *