Punjab News: ट्रैफिक की समस्या को लेकर सड़कों पर उतरे पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, देखें वीडियो

Written by

in

8 सड़कों को जोन में बांटकर की जाएंगी कार्रवाई

लुधियानाः जिले में ट्रैफिक की समस्या को लेकर लगातार पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा अवैध कब्जाधारियों और अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं आज प्रेस वार्ता करते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर को जोन में बांटा गया है। ऐसे में कई जगहों पर अवैध कब्जा करके बोर्ड लगाए गए है। जिसके चलते एबुलेंस, स्कूल बसों सहित आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान सड़कों पर भारी जाम लग जाता है, ऐसे में इमरजेंसी में पहुंचने के लिए लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस दौरान पल्यूशन की बढ़ रही समस्या से निजात दिलाने के लिए लोगों को राहत दी जाएगी। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इसी को लेकर नगर निगम टीम के साथ मिलकर आज 8 सड़कों पर अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते अवैध कब्जाधारियों के अवैध कब्जे को हटाया जा रहा है। जिसको लेकर एक सप्ताह पहले ही उनको नोटिस जारी कर दिया गया। इसके बाद चौड़ा बाजार में अवैध कब्जे को लेकर कार्रवाई की जाएगी। इसी के चलते लोगों को आने वाली समस्या से जल्द निजात दिलाया जाएगा।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *