Punjab News: तूफान से गिरी Poultry Farm की शेड, 3000 चूचे मरे, देखें वीडियो

गुरदासपुरः बीती रात आए तूफान ने कई जगहों पर अपना कहर बरसाया। गुरदासपुर के कस्बा कलानौर के पास गांव दरगाबाद में तूफान से एक पोल्ट्री फार्म की शेड गिर गई। जिसमें कई मुर्गियां और चूचों के दब जाने से उनकी मौत हो गई। पोल्ट्री फार्म का काफी नुक्सान हुआ है।

गांव दरगाबाद के पूर्व सरपंच गुरमेल सिंह ने बताया कि गांव के स्वर्ण सिंह का पोल्ट्री फार्म था। जो तूफान की चपेट में आ गया। पोल्ट्री फार्म डबल स्टोरी था। तूफान ने उसे पोल्ट्री फार्म पूरी तरह से तहस-नहस हो गया है। रात करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि पोल्ट्री फार्म की शेड गिर गई। मौके पर पहुंचे तो काफी संख्या में मुर्गियां और चूचे नीचे दबे हुए थे। सुबह मजदूरों को लगाया गया है। काफी संख्या में मलबा फैला हुआ है। जिसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी की कितनी मुर्गियां मरी है। फिलहाल तूफान से 12 से 14 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। 3 हजार के करीब चूचे दब जाने से मर गए है। सरपंच ने बताय कि तूफान से पास के इलाक में ट्रासंफार्मर गिरने सहित कई जगहों पर गायों के मरने की भी खबर है। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाते परिवार को मुआवजा देने की मांग की है, ताकि परिवार दोबारा से अपना काम शुरू कर सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *