Punjab News: पानी के मुद्दे पर CM Mann और Sunil Jakhar का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के पानी का मुद्दा गरमाया गया है। दरअसल, आज मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में ऑल पार्टी की बैठक रखी गई थी। जिसमें भाजपा से पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ और मनोरंजन कालिया सहित कांग्रेस, अकाली दल सहित सभी दलों के नेता उपस्थित रहे। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम मान ने कहा कि बैठक के दौरान प्रत्येक पक्ष ने पानी के मुद्दे पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों ने अपनी सहमति व्यक्त की और कहा कि वह पंजाब के पानी को लेकर धक्केशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इस अवसर पर सभी नेता राजनीति से ऊपर उठकर पंजाब के साथ खड़े हुए हैं। सीएम मान ने कहा कि यह अवसर राजनीतिक लाभ का नहीं है बल्कि पंजाब की लाइफलाइन पानी बारे में है। बैठक के बाद प्रेस वार्ता में सीएम मान ने सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पानी के मुद्दे पर सोमवार को एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है और राज्यपाल ने इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक के दौरान पंजाब के अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे भी सुझाव आए हैं कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मुलाकात की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने भी इस बात पर सहमति जताई है कि पानी का मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भाई घन्हैया जी के वारिस हैं और सभी को पानी को पिलाने वाले हैं लेकिन उनके पास अतिरिक्त देने के लिए पानी की एक बूंद भी नहीं है। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाबी धक्का बर्दाश्त नहीं करते, चाहे प्यार से कुछ भी ले लो। जिस तरह से इस मुद्दे को उठाया गया, वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। सुनील जाखड़ ने इस मुद्दे को दिल्ली तक ले जाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि आज वह सब राजनीति से दूर होकर पंजाब की बेहतरी के लिए एक साथ इकट्ठे हुए हैं और वह हमेशा पंजाब के साथ खड़े हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *