Punjab News: वाहनों और अवैध कब्जों को लेकर पुलिस की कार्रवाई, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले में ट्रैफिक समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए आज पुलिस द्वारा सख्त एक्शन लिया गया। जिसमें शरारती अनंसरों द्वारा वाहनों के पटाखे बजाने के खिलाफ की गई कार्रवाई भी शामिल है। अक्सर देखा जाता है कि कुछ शरारती युवाओं द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर की जाली निकाल दी जाती है और वे मोटरसाइकिल पर पटाखे बजाने लगते हैं। अचानक पटाखों जैसी तेज आवाज से सड़क पर आने-जाने वाले लोग डर जाते हैं और हादसे का शिकार हो जाते है।

इसी को लेकर आज ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ खास मुहिम शुरू की। पटाखा बजाने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों और अधूरे दस्तावेज वाले 65 दोपहिया चालकों के चालान ट्रैफिक पुलिस ने काटे। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न बाजारों में ट्रैफिक समस्या बढ़ाने वाले सड़क पर लगे दुकानों के बोर्ड भी जब्त किए। मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि विभिन्न बाजारों में आज फिर अवैध कब्जा छुड़ाने की मुहिम चलाई गई।

इस दौरान येलो लाइन के बाहर खड़े दोपहिया वाहन चालकों को निर्देश दिए गए कि वे अपनी गाड़ियां येलो लाइन के अंदर ही लगाएं ताकि ट्रैफिक में कोई बाधा न हो। साथ ही जिन दुकानदारों के बोर्ड सड़क के बीच में लगे थे उसे जब्त कर लिया गया। वहीं पटाखा बजाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा क्योंकि एसएसपी साहिब की सख्त हिदायतें हैं कि कानून और नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *