Pakistani Radio पर अब नहीं बजेंगे भारतीय गाने, जारी किया नया फरमान

Written by

in

नई दिल्लीः पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरे हिंदुस्तान का खून खौल रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए भारत ने इसके कई यूट्यूब चैनल और कई पाकिस्तानी सितारों के सोशल मीडिया हैंडल को भारत में बैन कर दिया। अब इसका बदला लेते पाकिस्तान के रेडियो स्टेशनों ने भी भारतीय गानों को चलाना बंद कर दिया है। यह निर्णय पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (PBA) द्वारा लिया गया था, जिसकी सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने राष्ट्रवादी कदम के रूप में प्रशंसा की है। भारत ने हाल ही में पाकिस्तानी कलाकारों और प्रस्तुतियों की सामग्री पर प्रतिबंध लगाया था, जिसे पाकिस्तान ने एकतरफा और सांस्कृतिक आक्रामकता बताया था।

पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक पत्र (सं. 3(35)/2025-MIB) ने पुष्टि की है कि PBA द्वारा भारतीय गानों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय वर्तमान स्थिति को देखते राष्ट्रीय एकता और संप्रभुता के हित में है। पत्र में पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तारड़ ने कहा कि यह राष्ट्र के सामूहिक भावनाओं का प्रतीक है और कठिन समय में हमारी राष्ट्रीय एकता का परिचायक है। सरकार ने मीडिया से राष्ट्रहित में एकजुट होकर काम करने की अपील भी की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *