Jalandhar News: Mehar Chand Polytechnic College में छात्रों ने बनाया Air Quality Index Monitoring Display

जालंधरः प्रिंसीपल डॉ. जगरूप सिंह और सपरिंदर मदान इंचार्ज ईसीई विभाग की अगुवाई में Mehar Chand Polytechnic College जालंधर के इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के छात्रों ने रीयल टाइम Air Quality Index Monitoring Display प्रोजेक्ट तैयार किया। जिसे कॉलेज के कॉरिडोर कैम्पस में स्थापित किया गया। यह प्रोजेक्ट हिमांशु परमार, प्रकाशदीप सिंह और प्रोमिला द्वारा विकसित किया गया। इनके मार्गदर्शक ईसीई विभाग के लेक्चरर इंजीनियर मनीष सचदेवा और इंजीनियर मानव भल्ला थे।

यह नवीनतम तकनीकी उपक्रम जालंधर पंजाब क्षेत्र की रीयल टाइम हवा की गुणवत्ता (Air Quality Index) और मौसम की जानकारी प्रदर्शित करने पर केंद्रित है। छात्रों ने एक कस्टमाइज़्ड सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म बनाया है। जो PM 2.5, PM 10, ओजोन (O3), तथा अन्य महत्वपूर्ण पर्यावरणीय पैरामीटरों की जानकारी प्रदान करता है। यह डेटा आम जनता को प्रदूषण की वर्तमान स्थिति के बारे में सचेत करता है और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सावधानी बरतने की सलाह देता है। रीयल टाइम एयर और मौसम की जानकारी के अलावा इस डिस्प्ले स्क्रीन के नीचे न्यूज टिक्कर के माध्यम से कॉलेज की नवीनतम उपलब्धियां, घोषणाएं और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट भी प्रदर्शित होते हैं। यह प्रोजेक्ट पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ अन्य कॉलेजों के लिए एक डिजिटल सूचना बोर्ड के रूप में कार्य करता है। प्रोजेक्ट के लिए प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने डिस्प्ले स्क्रीन दान की है।

प्रोजेक्ट का उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों और फैकल्टी सदस्यों की इस उपलब्धि की सराहना की और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग को इस उत्कृष्ट उपक्रम के लिए बधाई दी। उद्घाटन समारोह में डॉ. संजे बंसल एसओडी डी-फार्मेसी विभाग, डॉ. राजीव भाटिया एचओडी सिविल इंजीनियरिंग विभाग), मंजू मनचंदा (इंचार्ज, अप्लाईड साइंस विभाग), रिचा अरोड़ा (इंचार्ज, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग), प्रिंस मदान (इंचार्ज, ईसीई और सीएसई विभाग), सुधांशु नागपाल (इंचार्ज आटोमोबाइल इंजीनियरिंग विभाग), तरलोक सिंह (सुपरिंटेंडेंट वर्कशाप, मनीष सचदेवा (लेक्चरर, ईसीई विभाग) और मानव भल्ला लेक्चरर ईसीई विभाग उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *