Blog

  • Punjab News: घर में घुसकर 12 वीं की स्टूडेंट को गोली मारकर युवक फरार

    Punjab News: घर में घुसकर 12 वीं की स्टूडेंट को गोली मारकर युवक फरार

    तरनतारन: जिले के गांव जौहल राजू सिंह वाला में गोली चलने की घटना सामने आई है, जहां देर रात करीब 12 बजे घर में घुसे युवक ने कमरे में पढ़ रही लड़की के सिर में गोली मार दी। बताया जा रहा है कि उक्त युवक उसी गांव का है, कमरे में घुसा और लड़की से मोबाइल छीनने के बाद जब अलमारी की तरफ बढ़ रहा था तो लड़की ने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर उसने गोली चला दी, जो लड़की के सिर के पीछे लगी। उसे इलाज के लिए तरनतारन के गुरु नानक देव स्पेशलिटी अस्पताल में दाखिल किया गया है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਤਰਨਤਾਰਨ ਦੇ ਪਿੰਡ ਜੌਹਲ ਰਾਜੂ ਸਿੰਘ ‘ਚ ਦੇਰ ਰਾਤ ਗੋਲੀਬਾਰੀ; ਪੜ੍ਹਾਈ ਕਰ ਰਹੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

    दूसरी ओर, घटना स्थल पर पहुंची थाना सिटी तरनतारन की पुलिस ने जानलेवा हमला और असला एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मनदीप कौर निवासी जौहल राजू सिंह वाला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पति फौज में हैं और वह अपने बच्चे और लड़की के साथ गांव में बने घर की ऊपर मंजिल पर रहती है। शुक्रवार रात को उनकी लड़की 12वीं के पेपर की तैयारी कर रही थी। रात करीब 12 बजे अचानक लड़की की चीख-पुकार सुनकर जब वह उसके कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसके सिर से खून बह रहा था और उनके सामने ही गांव का निरवैल सिंह उसको धमकी देते हुए भाग गया।

    उसकी लड़की ने कहा कि जब वह पढ़ाई कर रही थी तो अचानक निरवैल सिंह कमरे में घुस आया और उसके ऊपर बंदूक तानकर शोर ना मचाने की धमकी दी। फिर उसने हथोड़े से उसका मोबाइल तोड़ लिया और जब वह कमरे में रखी अलमारी की तरफ बढ़ा, तो उसने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर उसने गोली चला दी, जो उसके सिर के पीछे लगी। उन्होंने बताया कि वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तुरंत लड़की को तरनतारन के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरी ओर, मामले की जांच कर रहे एसआई निरमल सिंह ने बताया कि निरवैल सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी जौहल राजू सिंह वाला को केस में नामज़द कर लिया गया है और अगली जांच की जा रही है।

     

  • Himachal News: जिला ऊना में गेहूं खरीद प्रक्रिया 8 अप्रैल से होगी शुरू

    Himachal News: जिला ऊना में गेहूं खरीद प्रक्रिया 8 अप्रैल से होगी शुरू

    हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम नोडल एजेंसी नियुक्त

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में किसानों से गेहूं की खरीद के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम को नोडल एजेंसी नियुक्त किया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले (डीएफएससी) ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि किसानों से गेहूं की खरीद 8 अप्रैल से 15 जून, तक अनाज मंडी रामपुर तथा अनाज मंडी टकारला में की जाएगी।

    उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित और सुनिश्चित मूल्य प्राप्त होगा। जिले के किसान अपनी फसल की बिक्री हेतु 01 मार्च के बाद https://hpapp.nic.in/ पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।

    डीएफएससी ने बताया कि टोकन सेवा आरंभ होने के उपरांत किसान निर्धारित तिथि के अनुसार अपने-अपने टोकन बुक कर मंडी में अपनी उपज बेच सकेंगे। इस व्यवस्था से किसानों को घर-द्वार के समीप फसल विक्रय की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि खरीदी गई गेहूं की राशि किसानों के बैंक खातों में सीधे ऑनलाइन माध्यम से जमा की जाएगी, जिससे भुगतान प्रक्रिया पारदर्शी, सुरक्षित और सुगम बनी रहेगी।

    इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसान जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना के कार्यालय के दूरभाष संख्या 01975-226016 अथवा क्षेत्रीय प्रबंधक, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम सीमित, हमीरपुर के दूरभाष संख्या 01972-223922 पर संपर्क कर सकते हैं।

     

  • मैड़ी मेले में सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर अन्य को आग्नेय अस्त्र लाने पर रहेगी पाबंदी – जिलाधीश

    मैड़ी मेले में सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर अन्य को आग्नेय अस्त्र लाने पर रहेगी पाबंदी – जिलाधीश

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल अंब स्थित मैड़ी में 24 फरवरी से 6 मार्च तक आयोजित होने वाले डेरा बाबा बड़भाग सिंह होली मेले के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश ऊना जतिन लाल ने जिला ऊना में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत आदेश जारी किये हैं। आदेशों के अनुसार मेला अवधि के दौरान डयूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर किसी भी अन्य व्यक्ति को आग्नेय अस्त्र लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।

    जतिन लाल ने बताया कि मेले के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए जिला प्रशासन, प्रबंधन डेरा बाबा बडभाग सिंह, मंजी साहिब और चरण गंगा के अलावा किसी भी व्यक्ति के लिए लाउडस्पीकर के इस्तेमाल करने पर पूर्ण मनाही रहेगी। इसके अतिरिक्त मेले क्षेत्र में ब्रॉस बैंड, ड्रम, लंबे चिमटे अन्य शोर-शराबा करने वाले उपकरण इत्यादि के लाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को अपने साथ लाता है तो उन्हें बैरियर पर ही पुलिस के पास जमा करवाना होगा।

    बाबा बड़भाग सिंह की प्रबंधन कमेटी श्रद्धालुओं को मंजी साहिब की ओर खुलने वाले दरवाजे से बाहर जाने की व्यवस्था करेंगे और लंगर से वापिस आने वाले श्रद्धालु पिछले दरवाजें से बाहर जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं की किसी प्रकार की कोई क्रॉस मूवमेंट न हो।

    जिलाधीश ने कहा कि मंजी साहिब के सराये लंगर भवन की ओर से श्रद्धालुओं की एंट्री बंद रहेगी जबकि गुरूद्वारा के नजदीक प्रवेश द्वार के माध्यम से सराये जाने की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त चरण गंगा प्रबंधन सुनिश्चित करेगा कि लोग एक ही दिशा से आगे बढ़ें, ताकि किसी प्रकार की क्रॉस मूवमेंट न हो।

     

     

  • अब 10% Global Tariff लगाएंगे Donald Trump, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया फैसला

    अब 10% Global Tariff लगाएंगे Donald Trump, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद लिया फैसला

    नई दिल्ली : अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में टैरिफ पर ट्रंप की जोरदार हार हो गई है। यूएस के सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका देते हुए उनके द्वारा इंटरनेशनल इमरजेंसी इकोनॉमिक पावर एक्ट के अंतर्गत लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ को गैरकानूनी करार दिया है। इस हार के बाद ट्रंप ने 10 फीसदी ग्लोबल टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है।

    कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम

    सबसे पहले बता दें कि अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट की ओर से यूएस रेसिप्रोकल टैरिफ को अवैध बताए जाने वाले ट्रंप के तेवर गर्म हो गए हैं। कोर्ट के फैसले के कुछ घंटों के बाद ही राष्ट्रपति ने एक कार्यकारी आदेश पर साइन कर दिए और दुनिया के सभी देशों से आयात पर 10 फीसदी का ग्लोबल टैरिफ जड़ दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर अपने अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है। ट्रंप के टैरिफ को गैरकानूनी बताए जाने और इसके बाद ट्रंप के द्वारा नए ग्लोबल टैरिफ का ऐलान करने के बाद बड़ा सवाल ये है कि भारत समेत तभी देशों को अब सिर्फ 10% ही टैरिफ ही लागू रहेगा। इसका अर्थ एएनआई की रिपोर्ट में इसको लेकर व्हाइट हाउस के अधिकारी के हवाले से यह कहा गया है कि हां अब जब तक कोई अन्य प्राधिकरण लागू नहीं किया जाएगा तब तक 10% टैरिफ फीसदी ही लागू रहेगा। इसका अर्थ है 18% नहीं। अब भारतीय सामानों के आयात पर अमेरिका में 10 फीसदी टैरिफ रह सकता है हालांकि यहां ट्रंप के बयान पर यदि गौर करें तो उन्होंने यह कहा था कि 1974 के ट्रेड के एक्ट की धारा 122 के अंतर्गत 10% वैश्विक टैरिफ मौजूदा टैरिफ के एक्स्ट्रा होगा।

    पिछले साल किया था टैरिफ का ऐलान

    ट्रंप ने पिछले साल 2025 के अप्रैल महीने में अमेरिका के लिए लिब्रेशन डे करार देते हुए टैरिफ का ऐलान कर दिया था। यह 10 फीसदी से 50 फीसदी तक था। ये रेसिप्रोकल टैरिफ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम के अंतर्गत लगाया था और कोर्ट ने इस संबंध में साफ किया है कि ऐसा करने का अधिकार राष्ट्रपति के पास नहीं है और ये सिर्फ इमरजेंसी के हालात में इस्तेमाल होता है। ऐसे में अधिकारी ने साफ किया है कि ये IEEPA के अंतर्गत लागू किए गए टैरिफ की जगह लेगा जब तक कोई नया सिस्टम लागू नहीं किया जाता।

    कब तक लागू रहेगा नया टैरिफ

    डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट में मिली टैरिफ पर हार के बाद जल्द जल्दबाजी में 1974 के ट्रेड एक्ट की धारा 122 के अंतर्गत 10% वैश्विक टैरिफ लगाने का आदेश दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि करीब पांच महीने या 150 दिनों के लिए लागू रहेगा। इस सवाल का जवाब भी खुद डोनाल्ड ट्रंप ने दिया है और प्रेस कॉन्फ्रेंस में 10% ग्लोबल टैरिफ पर बात करते हुए यह संकेत दिया है कि उचित टैरिफ तय करने के लिए जरुरी जांच की जाएगी और जाएगी। जरुरत पड़ने पर टैरिफ हाईक किया जा सकता है।

    इस वजह से लगा ग्लोबल टैरिफ

    व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया है कि अमेरिका का नया 10% ग्लोबल टैरिफ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संरक्षणवादी व्यापार एजेंडे का हिस्सा है। इसका उद्देश्य भुगतान संतुलन संबंधी समस्याओं और अनुचित व्यापार प्रथाओं का समधान करना है। इसके साथ ही उन्होंने सभी ट्रेड पार्टनर्स को ट्रेड डील्स का पालन करने की सलाह दी है।    
  • Punjab News: CM Nayab Saini के काफिले के आगे AAP Party का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: CM Nayab Saini के काफिले के आगे AAP Party का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैणी आज अमृतसर दौरे पर थे, जहाँ उन्होंने एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उनके अमृतसर पहुँचने पर आम आदमी पार्टी के विधायक और कार्यकर्ताओं ने सिरों पर काली पट्टियाँ बांध कर तेज विरोध प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने नायब सिंह सैणी के काफिले के सामने “केंद्र सरकार मुरदाबाद” और “भाजपा सरकार मुरदाबाद” के नारे लगा कर अपना रोष व्यक्त किया।

    प्रदर्शनकारियों का कहना था कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार लगातार पंजाब के साथ धकेशाही कर रही है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर और जीवन जोत कौर ने संयुक्त बयान में कहा कि नायब सिंह सैणी किस मुंह से पंजाब आ रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार ने पंजाब का आर.डी.एफ. फंड रोक कर रखा है।

    आप नेताओं ने आरोप लगाया कि आर.डी.एफ. फंड रोकने का मकसद पंजाब के गांवों के विकास को रुकाना है। उन्होंने कहा कि केंद्र की यह नीति पंजाब विरोधी है और आप पार्टी इस तरह की धकेशाही को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। विधायक ने साफ किया कि जब तक पंजाब के हकों की रक्षा नहीं की जाती, तब तक केंद्र सरकार और भाजपा के नेताओं के खिलाफ विरोध जारी रहेगा।

  • Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पर पुलिस का एक्शन, जांच में जुटा प्रशासन, देखें Live

    Jalandhar News: रेलवे स्टेशन पर पुलिस का एक्शन, जांच में जुटा प्रशासन, देखें Live

    जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन पर पुलिस का एक्शन देखने को मिला। जहां एडीसीपी आकर्षि जैन, एसपी नार्थ, एआरपी टीम मिलकर स्टेशन की चैकिंग की गई। इस दौरान पुलिस के साथ डॉग स्कवॉयड टीम भी मौजूद रही। पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन के अंदर यात्रियों की जांच की गई, वहीं उनके सामान की तालाशी ली गई।

    मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी आकर्षि जैन ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर कॉसो ऑपरेशन के तहत जांच की जा रही है। इसी के साथ पार्किंग में खड़े वाहनों को लेकर ठेकेदार से पूछताछ की गई। एडीसीपी ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वस्तु के बारे में पता चलता है तो वह तुरंत संबंधित थाने की पुलिस को सूचना दे। पार्किंग के ठेकेदार को लंबे समय से खड़े वाहनों को लेकर हिदायतें जारी की गई है।

    तालाशी अभियान की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा सकता है कि डॉग स्कवॉयड टीम पार्किंग में खड़े वाहनों की जांच कर रही है। पुलिस ने पार्किंग के साथ-साथ खड़े ऑटो चालकों की जांच की गई। पुलिस का कहना है कि यह कॉसो ऑपरेशन इसी तरह से जारी रहेगा। फिलहाल जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है और ना ही कोई संदिग्ध व्यक्ति पाया गया। बता दें कि पुलिस द्वारा लगातार यह कॉसो ऑपरेशन चलाया जाता है। इसी के चलते आज रेलवे स्टेशन पर कॉसो ऑपरेशन के दौरान जांच की गई है।

    गौर हो कि अमृतसर में देर रात रईआ चौकी के पास आईईडी के पड़े होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आईईडी बरामद कर लिया। जिसके बाद आज सुबह बम निरोधक टीम को बुलाकर आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया और बड़ी साजिश को पुलिस द्वारा नाकाम किया गया था। मामले संबंधी अभी तक किसी आतंकी संगठन या गैंगस्टर ने जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

  • अभिनेता Ranveer Singh मामले में लॉरेंस के करीबी Harry Boxer के खिलाफ Lookout Notice जारी

    अभिनेता Ranveer Singh मामले में लॉरेंस के करीबी Harry Boxer के खिलाफ Lookout Notice जारी

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को धमकी देकर फिरौती मांगने के मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर की मुश्किलें बढ़ गई है। इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ रणवीर सिंह को धमकी देने के लिए लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। दरअसल, हैरी बॉक्सर ने रणवीर को धमकी भरा वॉइस मैसेज भेजकर 10 करोड़ रुपये मांगे थे। यह वॉइस नोट रणवीर के मैनेजर को अमेरिका के नंबर से भेजा गया था। इस घटना के बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮੁੰਬਈ ਅਪਰਾਧ ਸ਼ਾਖਾ ਵੱਲੋਂ ਲਾਰੈਂਸ ਬਿਸ਼ਨੋਈ ਗਿਰੋਹ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਸੰਦੇਹੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਲੁੱਕ ਆਉਟ ਸਰਕੁਲਰ ਜਾਰੀ

    बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह को धमकी देने से पहले हैरी बॉक्सर ने एमपी के एक बड़े बिजनेसमैन को इस तरह से धमकी देकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। इस घटना से पहले हैरी बॉक्सर ने फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को जान से मारने की धमकी दी थी। इस समय लॉरेंस बिश्नोई गैंग का यह नंबर-3 गुर्गा हैरी बॉक्सर बॉलीवुड हस्तियों के लिए खौफ का पर्याय बना हुआ है। मुंबई पुलिस ने बताया कि रणवीर सिंह के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉइस नोट को वेरिफिकेशन के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा गया था।

    वॉइस नोट भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। मालूम हो कि जिस अमेरिकी नंबर से रणवीर को फिरौती के लिए वॉइस नोट पर धमकी दी गई थी, उसकी जांच के लिए मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने अमेरिकी एजेंसियों से भी संपर्क किया था। बताया गया कि जब वॉइस नोट की जांच की गई, तो आवाज हैरी बॉक्सर से मिलती-जुलती लगी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

     

     

     

  • Jalandhar News: गैर महिला के साथ होमगार्ड काबू, पत्नी ने पुलिस कर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar News: गैर महिला के साथ होमगार्ड काबू, पत्नी ने पुलिस कर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    पीड़िता का आरोपः पति कई महिलाओं की कर चुका जिंदगी बर्बाद

    जालंधर, ENS: महानगर में हाल ही में वेस्ट हलके में पति को अन्य महिला के साथ पत्नी ने रंगे हाथों काबू किया था। जिसके बाद हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। इस घटना के 2 दिन बाद अब एक और नया मामला सामने आ गया। जहां थाना एक के अधीन आते इलाके मकसूदा में पत्नी ने पति को अन्य महिला के साथ रंगे हाथों काबू कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार नदंनपुर रोड़ पर बने पीजी पर महिला ने पति को अन्य महिला के साथ काबू किया है। इस घटना को लेकर भारी हंगामा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद अब पति और अन्य महिला को थाना 1 में लाया गया। थाना 1 में महिला ने पति के खिलाफ बनती कार्रवाई करने की अपील की है। महिला ने कहा कि पति कई महिलाओं की जिंदगी खराब कर चुका है। इससे पहले दुबई में एक महिला की चेट पकड़ी गई थी। पीड़िता ने कहा कि उसका पति होमगार्ड में तैनात है। पीड़िता का आरोप है कि पति की उसके साथ दूसरी शादी हुई है। आरोप है कि जिस महिला के साथ पति को काबू किया है, उसने चूड़ा पहना हुआ था। इससे पहले अबोहर की महिला के साथ पति रहने लग गया। जांच में पता चला है कि जिस महिला के साथ पति को काबू किया है, उस महिला की किसी ओर से लव मैरिज हुई है। महिला के पति को सूचना दे दी गई है और वह भी आ रहा है। वहीं थाना प्रभारी राकेश कुमार ने कहा कि महिला ने बताया कि काबू किए व्यक्ति की पत्नी है। गुरप्रीत सिंह नामक व्यक्ति को किरण नामक महिला के साथ महिला ने पकड़ा है। हालांकि पूछताछ में गुरप्रीत सिंह ने कहा कि उसका महिला के तालाक का केस चल रहा है और उक्त महिला उसे मिलने के लिए आई हुई थी। वहीं महिला पुलिस द्वारा वीडियो डिलीट करने के आरोपों को लेकर पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
  • Punjab News: मेडिकल कॉलेज में AIPNA-ICP 2026 की शुरुआत, विदेश से आए डॉक्टर हुए शामिल, देखें वीडियो

    Punjab News: मेडिकल कॉलेज में AIPNA-ICP 2026 की शुरुआत, विदेश से आए डॉक्टर हुए शामिल, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ पैथोलॉजिस्ट्स AIPNA-ICP 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की कॉन्फ्रेंस में भारत सहित विदेशों से आए प्रसिद्ध पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य पैथोलॉजी के क्षेत्र में हो रही ताजा रिसर्च, नई तकनीकों और आधुनिक डायग्नोस्टिक तरीकों पर विचार-विनिमय करना था।

    कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने विशेष तौर पर भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस मेडिकल क्षेत्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे डॉक्टरों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि भयानक बीमारियों की सही पहचान में पैथोलॉजिस्ट की भूमिका बहुत अहम होती है, क्योंकि कोशिकाओं और टिशूज की जांच के माध्यम से ही बीमारी की सही किस्म का पता लगाया जाता है।

    स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज से जुड़े वरिष्ठ पैथोलॉजिस्टों की सेवा को याद करते हुए कहा कि यहां पढ़कर निकले कई डॉक्टरों ने समाज की निशुल्क सेवा की है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंसें मेडिकल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के मानकों को और ऊंचा उठाने में मददगार हैं। कॉन्फ्रेंस के दौरान विभिन्न सत्रों में कैंसर डायग्नोसिस, मॉलीक्युलर पैथोलॉजी, डिजिटल पैथोलॉजी और नई लैब तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई।

  • दादी के मायके शादी में गई 8 साल की बच्ची से रेप, खून से लथपथ मिली मासूम, हालत नाजुक

    दादी के मायके शादी में गई 8 साल की बच्ची से रेप, खून से लथपथ मिली मासूम, हालत नाजुक

    गोरखपुरः जिले में 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। मासूम अपनी दादी के मायके एक शादी में गई थी। शादी स्थल से करीब 200 मीटर दूर बच्ची खून से लथपथ मिली जिसके बाद परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे लेकिन उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना शनिवार तड़के पीपीगंज थानाक्षेत्र की बताई जा रही है। परिजन की शिकायत पर रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    परिजन के मुताबिक, वह अपनी दादी के मायके में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। दादी के अनुसार, जयमाला कार्यक्रम के बाद साढ़े 11 बच्ची अचानक उनकी पोती गायब हो गई। उसे काफी जगह ढूंढ़ने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिली। ड्रोन वीडियो रिकॉर्डिंग को खंगाला गया तो वह आरोपी अशोक निषाद उर्फ टुनटुन (22) के साथ जाती दिखाई दी। परिवार के साथ गांव के लोग भी बच्ची को खोजने लगे।

    देर रात में शादी समारोह स्थल से करीब 200 मीटर दूर सूनसान जगह पर बच्ची खून से लथपथ मिली। परिजन उसे लेकर आनन फानन में स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टर्स के अनुसार, बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

    वहीं सीओ कैंपियरगंज सीओ अनुराग सिंह ने बताया शनिवार तड़के 3 बजे 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की 112 पर सूचना मिली थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी अशोक निषाद को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।