Blog

  • Punjab: PRTC Bus में कंडक्टर और महिला में हुई हाथापाई, फटे कपड़े, वीडियो वायरल

    Punjab: PRTC Bus में कंडक्टर और महिला में हुई हाथापाई, फटे कपड़े, वीडियो वायरल

    पटियालाः बस अड्डे पर पीआरटीसी बस में कंडक्टर के साथ महिला की झड़प होने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि टिकट को लेकर कंडक्टर और महिला में विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस घटना कि वीडियो भी सामने आई है, जिसमें अन्य महिला भी कंडक्टर के साथ उलझती हुई दिखाई दे रही है। वहीं हाथापाई में कंडक्टर के कपड़े फट गए है। हालांकि इस मामले को लेकर पीआरटीसी के ड्राइक्वर और कंडक्टर का बयान सामने नहीं आया है। लेकिन बस में हुए इस विवाद की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

  • यह फूड्स खाने से कंट्रोल में रहेगा Blood Pressure

    यह फूड्स खाने से कंट्रोल में रहेगा Blood Pressure

    हेल्थः हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन के मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। अनियमित लाइफस्टाइल और गलत खानपान आपको बीमार बना सकता है। हाई ब्लड प्रेशर इन्हीं में से एक है। अचानक से ब्लड प्रेशर में वृद्धि से आपको सीने में दर्द, चक्कर आना, सिर दर्द जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हाई बीपी के चलते आपको हार्ट अटैक भी आ सकता है। कई स्टडीज में ये बात सामने आई है कि ये रोग अब भारत में आम हो चुका है। यहां हर 3 में एक व्यक्ति इससे परेशान है। हालांकि इसे दवाओं और डाइट के जरिए जरूर कंट्रोल किया जा सकता है। 

    चुकंदर खाना आपके लिए बेहतर हो सकात है क्योंकि इसमें नाइट्रिक ऑक्साइड की मात्रा ज़्यादा होता है। अगर ब्लड वेसल्स में कहीं ब्लॉकेज की स्थिति बन रही है तो वह उससे छुटकारा दिलाता और ब्लड फ्लो बेहतर रखता है। इसके अलावा लहसुन एंटी-बायोटिक और एंटी-फंगस है और नाइट्रिक ऑक्साइड को भी बढ़ाता है। यह आपकी मांसपेशियों को आराम देता है। इसके सेवन से स्वाद के साथ-साथ आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहेगा।

  • Mini Bus हुई हादसे का शिकार, 2 की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

    Mini Bus हुई हादसे का शिकार, 2 की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

    जम्मू-कश्मीर : बारामूला जिले में गुरुवार (13 जून) को बड़ा हादसा हुआ, जब एक मिनी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर राहत एवं बचाव की टीम को भेजा गया। घायलों को बारामूला के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि मिनी बस आखिर किस वजह से दुर्घटना का शिकार हुई है। बस में कितने यात्री सवार थे, इस बात की भी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। वहीं मृतक लोगों की पहचान भी अभी तक नहीं हुई है. फिलहाल घायलों के इलाज पर ध्यान दिया जा रहा है। मौके पर पहुंचे बचाव कर्मियों ने घायलों को तुरंत बस से बाहर निकाला है। मगर ज्यादातर घायल लोगों को काफी गंभीर चोटें आई हैं.

    हालांकि ये पहला मौका नहीं है, जब बारामूला में इस तरह का हादसा हुआ है। अप्रैल के आखिरी हफ्ते में बारामूला के तोरणा उरी इलाके में हुए सड़क हादसे में एक जवान की जान चला गई थी, जबकि तीन लोग घायल हुए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि सेना का वाहन हादसे का शिकार हुआ, जिसमें हवलदार मोहम्मद सागिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जवानों को गंभीर चोटें आईं। 

    पुलिस अधिकारी ने बताया था कि जवानों को हेलिकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया गया और इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। अस्पताल में सागिर के शव को लाया गया और फिर कानूनी और मेडिकल औपचारिकताएं पूरी की गईं। इस सड़क दुर्घटना को लेकर जांच के आदेश भी दिए गए।

  • Punjab: जून माह में गर्मी ने तोड़े रिकार्ड, 47.5 डिग्री पहुंचा पारा 

    Punjab: जून माह में गर्मी ने तोड़े रिकार्ड, 47.5 डिग्री पहुंचा पारा 

    मोहालीः पंजाब में बढ़ रही गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो रहा है। वहीं जून माह में भी पुराने रिकार्ड तोड़ दिए हैं। पंजाब में लू के प्रकोप के चलते बुधवार को पारा 47.5 डिग्री पहुंच गया। तापमान में 1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे अब यह सामान्य से 6.5 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। अमृतसर, पठानकोट, पटियाला, बठिंडा व गुरदासपुर में लू का अधिक प्रकोप रहा। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए भी हीट वेव का अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि शुक्रवार को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर एके सिंह के मुताबिक यह पश्चिमी विक्षोभ काफी कमजोर है, जिसके चलते केवल पहाड़ों से लगे इलाकों में ही शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका तापमान पर कोई असर देखने को नहीं मिलेगा।

    पंजाब में 47.5 डिग्री के साथ फरीदकोट सबसे गर्म रहा, वहीं अमृतसर का 46.0 डिग्री (सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक), लुधियाना का 45.0 डिग्री (सामान्य से 6.7 डिग्री अधिक), पटियाला का 45.3 डिग्री (सामान्य से 6.1 डिग्री ऊपर), पठानकोट का 45.8, बठिंडा का 47.4 डिग्री, बरनाला का 44.3, फिरोजपुर का 45.0, मोगा का 43.7, जालंधर का 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे कम 22.4 डिग्री का पारा फरीदकोट का रहा। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.2 डिग्री (सामान्य से 3.7 डिग्री ऊपर), लुधियाना का 28.5 डिग्री (सामान्य से 2.9 डिग्री ऊपर), पटियाला का 26.9 डिग्री (सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक), पठानकोट का 27.8, बठिंडा का 28.2, बरनाला का 25.5 और जालंधर का 26.3 डिग्री दर्ज किया गया।

    वहीं चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 45.5 रिकॉर्ड हुआ। बुधवार जून का अब तक सबसे गर्म दिन रहा। साल 2018 के बाद दूसरा मौका है जब पारा 45.5 डिग्री पहुंचा है। इससे पहले साल 2022 में भी 6 जून को तापमान 45.5 था। वहीं, एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 45.5 दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। निदेशक का कहना है कि मौसम में जब भी हद से ज्यादा बड़ा बदलाव देखा जाता है तो ग्लोबल वार्मिंग का असर होता है, जो धीरे-धीरे दिखाई देता है। मानसून गुजरात के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है। आखिरी हफ्ते तक यहां आने की उम्मीद है।

  • Punjab : घर में घुसकर तेज़धार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab : घर में घुसकर तेज़धार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    बटालाः शहर के कस्बे फतेहगढ़ चूड़ी में डेरा बाबा नानक रोड पर कुछ शरारती अनसरों द्वार एक घर पर हमला कर तोड़फोड़ करने ओर हमला करने का मामला सामने आया है। घर में मौजूद एक युवक और महिला पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। इस हमले में 

    इस मामले में घायल युवक विशाल मसीह की चाची, बहन और दादी ने आरोप लगाया कि फतेहगढ़ चूड़ी वार्ड नंबर 13 के कुछ शरारती गुंडों ने उनके घर पर बिना घंटी बजाए आए और उन पर हमला कर दिया और घर में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी ओर किरपाण ओर दातर से उनके लड़के विशाल ओर चाची को ज़ख्मी करके फरार हो गए। ज़ख्मी नोजवान ओर औरत को फतेहगड़ चुड़ियां के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

    जब पीड़ित परिवार के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए फतेहगढ़ चूड़ी के सरकारी अस्पताल लेकर आए तो वहां कोई भी डॉक्टर या स्टाफ मौजूद नहीं था। करीब ढेड घंटा बीत जाने के बाद  एक स्टाफ नरस  ने आकर उनका इलाज करना शुरू किया। पीड़त परिवार नें मांग करते हुए कहा है कि उनको इंसाफ दिलाया जाए ओर आरोपियों पर बनती कारवाई की जाए। 

  • Jalandhar: NRI के चचेरे भाई ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाल लिए करोड़ों रुपए, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: भोगपुर के लोहारा के रहने वाले पम्मी काहलों पर आरोप है कि उसने अपने एनआरआई चचेरे भाई अमरजीत राय की मौत के बाद 3 एफडी तुड़वा कर 2,86,36,163 रुपए बैंक से निकलवा लिए। वहीं पुलिस को दी शिकायत में एनआरआई सन्त्री काहलों ने कहा कि 30 साल से पिता अमरजीत राय अमरीका में रहते थे। उनके साथ भाई मनजिंदर राय और मां रहती है, जबकि खुद जापान में रहते हैं। पिता लंबे समय से बीमार थे और उनकी नजर कमजोर हो चुकी थी। इसलिए वे 2020 में बैंक में जमा पैसे को लेकर इंडिया आए थे। यहां पर वे ताया पम्मी काहलों के साथ बैंक में गए थे।

    पिता ने कहा था कि उनकी तीन एफडी में नॉमिनी दोनों बेटों को बना दे, मगर ताया उनके साथ धोखा करते हुए ही खुद नॉमिनी बन गए थे। एफडी फरवरी 2023 में मेच्योर होनी थी, मगर पिता का 16 अगस्त 2022 को देहांत हो गया था। पिता ने मौत से पहले दोनों भाइयों में संपत्ति बांट दी थी। जब वे इंडिया में बैंक में जमा पैसे लेने आए तो पता चला कि तीन एफडी उनके ताया ने तुड़वा ली है। बैंक से बात की तो उन्होंने कहा कि नॉमिनी पम्मी था तो पैसे उन्हें दिए गए हैं। सन्नी का आरोप है कि ताया ने एक पैसे उन्हें नहीं दिया, जबकि वे लोग कानूनी वारिस हैं। थाना-4 में जांच के बाद पम्मी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 का मामला दर्ज किया गया है।

  • Punjab : 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    Punjab : 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    तरनतारन : विधानसभा क्षेत्र और पुलिस थाना झबाल के अंतर्गत आने वाले गांव सोहल में गुंडागर्दी की हद तब पार हो गई, जब गांव सोहल के रहने वाले जसबीर सिंह पुत्र सुरता सिंह ने पड़ोस में रहने वाले रेशम सिंह पुत्र देसा सिंह को अपने घर के बाहर मलवा फेंकने से रोका, तो गुस्से में आए रेशम सिंह ने 10-12 हमलवारों सहित तेजधार हथियारों, किरपानों और दातर से जसबीर सिंह के घर पर हमला कर दिया और उसके घर के बाहर ईंटें बरसाईं और घर में तोड़फोड़ की। झगड़े में गुरभेज सिंह पुत्र सुरता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

     जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि दो हमलावर दिनदहाड़े घर के बाहर गेट को दातर और किरपानों से तोड़ रहे हैं और घर के अंदर ईंटें और पत्थर मार रहे है। वहीं जसबीर सिंह ने पूरी घटना की जानकारी थाना सदर तरनतारन की पुलिस को दी। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी किसी भी पुलिस अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिवार ने पंजाब पुलिस के आला अधिकारियों और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग की कि उक्त व्यक्ति पहले भी उनके साथ मारपीट कर चुका है।

     लेकिन पुलिस ने तब भी कोई कार्रवाई नहीं की।उन्होंने कहा कि दोषियों के होंसले इतने बुलंद हो गए है कि उन्हें सरेआम जान से मारने की धमकी दे रहे है। पीड़ित ने प्रशासन से मांग कै है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं जांच अधिकारी एएसआई दविंदर सिंह का कहना है कि मलवा डालने को लेकर 2 पक्षों में विवाद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar: नहीं रूक रही स्नेचिंग की वारदातें, महिला सहित दो लोगों को बनाया निशाना 

    Jalandhar: नहीं रूक रही स्नेचिंग की वारदातें, महिला सहित दो लोगों को बनाया निशाना 

    जालंधर, ENS: चोरी और स्नेचिंग की लगातार बढ़ रही वारदातें पुलिस के लिए भी सिर दर्द बनती जा रही है। भले ही लोगों की समस्या सुनने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब भर में निर्देश जारी कर दिए है। लेकिन लोगों के लिए दिन दहाड़े स्नेचिंग की हो रही वारदातें सबसे बड़ी समस्या बन रही है। वहीं मलसियां में दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरे एक महिला और एक युवक का मोबाइल लूटकर फरार हो गए। लूट की शिकायत थाना शाहकोट की पुलिस को दे दी गई है। महिला से मोबाइल लूटने आए लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

    मामले की जानकारी देते हुए चंचल रानी पत्नी वरिंदर कुमार ने बताया कि वह मेन बाजार मलसियां स्थित किराने की दुकान पर जा रही थी कि मंदिर से थोड़ा आगे गई तो पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने उसका सैमसंग मोबाइल लूट लिया। उन्होंने कहा कि इस घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दे दी है। इसी तरह अन्य के बारे में जानकारी देते हुए बिक्रमजीत पुत्र मनोहर लाल निवासी पट्टी खुर्रमपुर (मलसियां) ने बताया कि वे बस स्टैंड मलसियां के पास दुकान चलाते हैं। बीते दिन शाम को वह किसी के साथ दुकान के सामने खड़े थे और मोबाइल फोन पर बात कर र रहे थे। तभी सामने से बाइक पर आए 2 लुटेरे उनका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। थाना शाहकोट की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab: बर्फ फैक्टरी का Licence  दोबारा शुरू होने पर निगम दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab: बर्फ फैक्टरी का Licence दोबारा शुरू होने पर निगम दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    परिवार का आरोप- बर्फ फैक्टरी से निकलने वाली अमोनिया गैस से घर के बुजुर्ग व बच्चे हो रहे बीमार
    निगम कमिश्नर बिना बात सुने पीछे के दरवाजे से निकले : पीड़ित परिवार

    अमृतसर: अमृतसर के तरनतारन रोड के कोट माहना सिंह इलाके में बर्फ फैक्टरी का लाइसेंस दोबारा शुरू करने पर पीड़ित परिवार निगम दफ्तर पहुंचा और परिवार की महिलाओं और बच्चों सहित दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किय। परिवार का आरोप है कि रिहायशी इलाके में चल रही बर्फ फैक्टरी से निकलने वाली अमोनिया गैस से बुजुर्ग और बच्चे बीमार हो रहे है। जिसकी शिकायत निगम प्रशासन और बिजली विभाग में करने के बाद फैक्टरी का लाइसेंस और बिजली कनेक्शन रोक दिया था, लेकिन अब फिर से निगम कमिश्नर ने फैक्टरी का लाइसेंस शुरू कर दिया है। जिसके चलते उन्हें मजबूरन परिवार सहित धरना देना पड़ रहा है। 

    परिवार के मुखिया नीरज कुमार ने बताया कि फैक्टरी का पानी बहने से हमारे घरों की छतें और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई है। अमोनिया गैस संबंधी हमने नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद लाइसेंस रद्द कर दिया था, लेकिन आज कुछ महीनों के बाद निगम कमिश्नर ने दोबारा फैक्टरी का लाइसेंस शुरू कर दिया है, जिसके विरोध में परिवार और वामपंथियों के साथ निगम कमिश्नर से मिलने आए, लेकिन वह हमसे मिले बिना पिछले दरवाजे से चले गए। 

    इस संबंधी निगम के एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह ने बताया कि मामला निगम कमिश्नर के यहां चल रहा है, जांच लंबित है और फिलहाल फैक्टरी मालिक के तर्क पर लाइसेंस शुरू कर दिया है, फिलहाल उसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। दोनों पक्षों को सुनने के बाद भी पूछताछ जारी है।

  • Punjab: पत्नी से परेशान होकर पति ने उठाया खौफनाक कदम

    Punjab: पत्नी से परेशान होकर पति ने उठाया खौफनाक कदम

    4 साल पहले हुई थी शादी

    फतेहगढ़ साहिबः पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में शादी के बाद पत्नी से तंग परेशान हो चुके युवक ने भाखड़ा नहर में कूदकर जान दे दी है। पुलिस ने उसका शव गंडा खेड़ी नहर से बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह (28) निवासी गांव बहबलपुर मोरिंडा के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और सास और साली के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस्सी पठाना पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता दर्शन सिंह ने बताया कि करीब 4 साल पहले उसके बेटे हरप्रीत सिंह की शादी गांव मुल्लांपुर निवासी अमनदीप कौर के साथ हुई थी, जिनके पास डेढ़ साल का एक बेटा भी है।

    उसकी पुत्रवधु अक्सर बिना कारण अपने मायके चली जाती थी, जिसे वह पंचायत के साथ समझाते हुए घर ले आए थे। बेटे की पत्नी, सास व साली अक्सर उसे तंग करते थे जिससे उसका बेटा तनाव में रहता था। उन्होंने बताया कि 6 जून को वह अपनी पत्नी को मिलने के लिए उसके मायके लेकर गया था। जब 7 जून को लौटा तो उसने बताया कि उसके ससुराल वालों ने उसे अपशब्द बोलकर बेइज्जत किया है। 7 जून को वह अपनी बाइक लेकर चला गया।

    शाम 5 बजे के लगभग जब वह अपने बेटे को फोन पर घर आने के लिए कहा तो दूसरी ओर से फोन किसी दूसरे व्यक्ति ने उठाया और कहा कि उसके बेटे ने थाबला के पास भाखड़ा नहर में छंलाग लगा दी है तथा उसकी बाइक, फोन व चप्पलें नहर किनारे पड़ी हैं। जिसके बाद उसका शव भाखड़ा नहर से मिला है। बसी पुलिस के एएसआई शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर उक्त तीनों महिलाओं पर विभिन्न धाराओं तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।