Blog

  • मशहूर फिल्म निर्माता अब राजनीति में अजमाएंगे किस्मत, इस जगह से लड़ेंगे चुनाव

    मुबंईः मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में पीथापुरम सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने आज घोषणा की कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में पीठापुरम सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनकी यह घोषणा तब हुई जब अभिनेता पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश की उसी सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की। राजनीति की दुनिया में आरजीवी की यह पहली एंट्री है।

    निर्देशक को हिंदी और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री दोनों में कई राजनीतिक और गैंगस्टर बेस्ड फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। हालांकि, उनकी घोषणा उनके प्रशंसक काफी हैरान हैं। एक्स (ट्विटर) पर लिखते हुए वर्मा ने अपने ‘अचानक’ फैसले पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “अचानक लिया गया फैसला..मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं पीठापुरम से चुनाव लड़ रहा हूं।”

    हालांकि फिल्म निर्माता ने यह नहीं बताया की कि वह किस राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। लेकिन उनके आंध्र प्रदेश की वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस में शामिल होने की जोरदार खबरें हैं, जिसका नेतृत्व राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री – वाईएस जगन मोहन कर रहे हैं। बता दें 2022 में, वर्मा ने एक फिल्म पर चर्चा करने के लिए रेड्डी से भी मुलाकात की थी, जिसकी वह कथित तौर पर लोकसभा चुनाव 2024 के आसपास प्लान कर रहे थे। इससे पहले, उन्होंने दो फिल्मों का भी निर्माण किया था, जिन्होंने 2019 के आम चुनावों में वाईएसआर कांग्रेस की जीत में योगदान दिया था।

  • जालंधरः अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी परमजीत सिंह  ने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए राज्य में पुलिस की और से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। उन्होंने बताया कि इसी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शहर में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। स्वपन शर्मा ने बताया कि इसके बाद पुलिस पार्टी ने शहर के बड़िंग गेट पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान उन्हें एक स्विफ्ट कार आती हुई दिखाई दी।

    स्विफ्ट कार नंबर पीबी10-एफसी-6704 फगवाड़ा से जालंधर आ रही थी।  उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी ने कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से एक 32 बोर की पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए।  स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​लाडा पुत्र मनजीत सिंह निवासी गांव जैदा थाना बेगोवाल कपूरथला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जालंधर और कपूरथला में पहले ही दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।  थाना कैंट में मुकदमा नंबर 25 धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 

  • चुनाव आयुक्त के दो पदों की नियुक्ति के लिए इन 2 IAS अधिकारियों के नामों पर लगी मुहर

    नई दिल्लीः चुनाव आयुक्त की नियुक्ति को लेकर वीरवार को फैसला हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में इसे लेकर हुई बैठक में 2 नामों पर मुहर लगाई गई। इसके अनुसार ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू को चुनाव आयुक्त चुना गया है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी इस बैठक में शामिल हुए थे। ये दोनों ही 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियों के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार की मदद करने के लिए दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्त को लेकर पीएम मोदी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई थी। अधीर रंजन चौधरी को भी इस समिति का सदस्य बनाया गया था।

    आज हुई बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हुए थे। बैठक के बाद अधीर रंजन चौधरी ने इन नियुक्तियों के बारे में जानकारी दी। निर्वाचन आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा दो चुनाव आयुक्त होते हैं। इनमें से एक चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे फरवरी में रिटायर हो गए थे। वहीं, दूसरे चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने बीती 8 मार्च को अचानक इस्तीफा दे दिया था। गोयल को 21 नवंबर 2022 को यह पद दिया गया था। उनका कार्यकाल 5 दिसंबर 2027 तक था। लेकिन, उन्होंने इससे पहले ही इस्तीफा देने का फैसला कर लिया। बता दें कि अनिल गोयल की चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति के फैसले के खिलाफ एडीआर (एसोसिएशन डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।

    याचिका में कहा गया था कि गोयल की नियुक्ति कानूनन गलत है। एडीआर ने कहा था कि सरकार और चुनाव आयोग ने अपने फायदे के लिए गोयल को चुनाव आयुक्त बनाया था। इसके साथ ही याचिका में गोयल को इस पद से हटाने की मांग भी की गई थी। ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू, दोनों ही 1988 बैच के रिटायर आईएएस अधिकारी हैं। संधू उत्तराखंड के मुख्य सचिव और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन रह चुके हैं। वहीं, ज्ञानेश कुमार संसदीय मामलों के मंत्रालय के सचिव और अमित शाह के नेतृत्व वाले कोऑपरेशन मंत्रालय में सचिव रह चुके हैं। इनकी नियुक्ति के बाद माना जा रहा है लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान जल्द हो जाएगा।

  • ऊनाः चालान गति में हुई कटौती

    ऊना/ सुशील पंडित: ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब ऊना पुलिस दिन में 100 से नीचे चालान करे। ऊना पुलिस द्वारा वीरवार को जारी सूचना के मुताबिक बुधवार को पुलिस ने पूरे जिले में मात्र 97 चालान काटे। यह पिछले दिनों की तेज तर्रार चालान गति के मुकाबले काफी कम है। जब रोजाना चालान का आंकड़ा 150 पार कर रहा था।

    लगता है सुक्खू सरकार ने लोगों को राहत देते हुए पुलिस से कहा है कि चालान की गति धीमी ही रखो। रेत ले जा रहे ट्रेक्टर ट्राली वालों पर भी बुधवार को नर्मी बरती गई। लेकिन खुले में सिगरेट बीड़ी पीने वाले दो लोगों से पुलिस ने 200 रूपए जुर्माना जरूर वसूला है। वहीं 97 वाहन चालकों में से कुछ ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया। पुलिस की बुधवार की कलेक्शन 19000 रूपए रही।
  • पंजाबः तेज रफ्तार बुलेट बाइक की चपेट में आने से 2 भाईयों की हुई मौ+त 

    पटियालाः जुल्का थाना इलाके में तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकल ने एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग चचेरे भाईयों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान जगमेल सिंह 45 साल व राजिंदर सिंह 65 साल के रूप में हुई है। हादसे के बाद बुलेट मोटरसाइकल चालक चरन सिंह निवासी गांव घड़ाम को भी चोटें लगी है। गुरचैन सिंह के अनुसार उनका भाई जगमेल सिंह व ताया का बेटा राजिंदर सिंह मेहनत मजदूरी करते थे।

    वह दोनों किसी काम से मोटरसाइकल पर सवार होकर गांव मिहोन की तरफ जा रहे थे। रास्ते में देवीगढ़ रोड पर चौक बना हुआ है, जहां पर तेज रफ्तार पर बुलेट मोटरसाइकल चला रहे चरन सिंह ने इनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुलेट मोटरसाइकल चालक इन्हें घसीटता हुआ ले गया और आगे पक्की पुली से इनके सिर टकराने पर मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी एसआई शाम लाल ने कहा कि शव कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिवार को सौंप दिए हैं। पुलिस ने हादसे में मरने वाले जगमेल सिंह के भाई गुरचैन सिंह निवासी खेड़ी राजू सिंह की शिकायत पर आरोपी बुलेट मोटरसाइकल चालक चरन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाब : अवैध कब्जों पर चला निगम का पीला पंजा, देखें वीडियो

    बठिंडा : घरों के बाहर नाजायज कब्जो को लेकर आज नगर निगम बठिंडा सख्त नजर आई और सुबह से प्रशासन का पीला पंजा चल रहा है। मोडल टाउन फेस तीन में आज प्रशासन ने नाजायज कब्जों को हटाया। दरअसल बठिंडा से नाजायज कब्जों को लेकर कुछ लोगों ने हाई कोर्ट में याचिका डाली थी। जिसमें कल हाई कोर्ट ने DC ओर SSP को पुलिस को सुरक्षा देने के आदेश दिये थे और तुरंत कब्जे हटाने के आदेश दिए थे।

    दूसरी ओर जिन लोगों के घरों के बाहर से कब्जे हटाये है वो इस करवाई को गलत कह रहे है। उनका कहना है हमें कोई नोटिस नही मिला, अचानक कार्रवाही का विरोध करते है। आपको बता दें कि बठिंडा के फेज 1 से 5 तक अवैध कब्जे हैं। अवैध कब्जों को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई, जिस पर आज कोर्ट ने सुनवाई की है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी।

  • पंजाबः नवां मोहल्ला में गोलियां चलाने के मामले में 9 गैंगस्टर गिरफ्तार, देखें वीडियो 

    लुधियानाः सुभानी बिल्डिंग नवां मोहल्ला के नजदीक मंगलवार की देर रात अंकुर और शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा गैंग गैंग में गोलियां चली थी। इस मामले में पुलिस ने 9 बदमाशों को यूपी के सहारनपुर से काबू किया है। बदमाशों को पुलिस ने सेफ सिटी कैमरे और काल लोकेट से काबू किया है। आरोपियों की पहचान अमरजोत सिंह उर्फ गोल्डी, कुलप्रीत सिंह उर्फ रूबल, लभी सिंह,गुरकमल सिंह ईलू, इसानप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह, अंकुश कन्नोजिया, हेमंत सलूजा, सौरव कपूर, नदीम, अकबर अली और शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने बताया कि शुभम अरोड़ा पर पहले 17 मामले दर्ज है। बदमाशों से कुल 3 रिवाल्वर, 1 पिस्टल, 12 रोंद 32 बोर, 3 खोल कारतूस और 2 कारें करेटा बरामद हुई है। फिलहाल अभी 9-10 लोगों को नामजद करना बाकी है।

    इस मामले में हैरत की बात यह है कि दोनों गैंग के शूटर सहारनपुर में एक ही कमरे में रह रहे थे। पुलिस ने जब दबिश दी तो बदमाशों में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने बिल्डिंग के चारों तरफ घेरा डाल कर उन्हें फिल्मी अंदाज में दबोचा। इस मामले में अब तक 12 लोग गिफ्तार किए जा चुके हैं, तीन आरोपियों को पहले पकड़ा गया था। 8 से 9 लोग और पकड़ने बाकी है। 21 फरवरी को गुंडागर्दी की CCTV भी सामने आई थी। बदमाश एक दूसरे पर गोलियां चलाने के साथ ही बोतलें और ईंटें बरसाते नजर आए थे। यह गैंगवार नवां मोहल्ला सुभानी बिल्डिंग एरिया में हुई थी। गैंगवार के दौरान गैंगस्टर शुभम मोटा की जांघ में गोली लगी थी और साथी नदीम भी गोली लगने से घायल हो गया था।

    बता दें कि 20 फरवरी को गैंगस्टर शुभम अरोड़ा उर्फ मोटा दोस्त की पार्टी से वापस लौट रहा था। जहां रास्ते में सुभानी बिल्डिंग नवां मोहल्ला के नजदीक अंकुर गैंग से टकराव हो गया। आपसी झड़प के दौरान बदमाशों ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तक तोड़ दिए।गैंगवार के दौरान गैंगस्टरों ने क्राइम सीन पर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए हैं। जिसके बाद पुलिस ने इलाके से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्रित की। इस दौरान एक वीडियो पुलिस के हाथ लगी, जिसमें दोनों गैंगों के बीच टकराव होता हुआ दिखाई दिया। दोनों गैंगों की तरफ से एक दूसरे पर गोली चलाई गई और बोतलें, ईंटें भी बरसाई गईं। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने गैंगस्टरों को लोकेट करना शुरू कर दिया है। एक-एक कर पुलिस गैंगस्टरों पर कार्रवाई करने में जुटी है।

  • पंजाब : रिश्वत लेते मुंशी गिरफ्तार, ASI की तलाश जारी

    मुक्तसर साहिब : गुरुवार को विजिलेंस ब्यूरो ने थाना कोटभाई के मुख्य मुंशी सुखविंदर को 30 हजार रूपए लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरों के वक्ता ने बताया कि उक्त मुख्य मुंशी को गांव मल्लन तहसील गिद्दड़्बाहा के वासी सबरजीत सिंह द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है।

    शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त मुख्य मुंशी व उक्त थाने में ही तैनात ASI मनजिंदर सिंह ने दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े के बारे थाने में दर्ज करवाई शिकायत में शामिल उसके दोस्त की सहायता करने की एवज में 60 हजार रूपए रिश्वत की मांग की है।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद बठिंडा रेज की मुक्तसर यूनिट की विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में थाने मुख्य मुंशी को 30 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।

    उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना बठिंडा में भ्रष्टाचार रोक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सह कर्मचारी ASI मनजिंदर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए टीमें रवाना कर दी गई है और जांच दौरान थाने के एसएचओ की भूमिका की जांच की जाएगी।

  • पंजाब : पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन द्वारा बरामद की 15 करोड़ की हेरोइन, देखें वीडियो

    तरनतारन : पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त ऑपरेशन द्वारा 3 किलो हेरोइन को बरामद की है। सब डिवीजन भिक्खीविंड के डीएसपी प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि गत रात पाकिस्तान द्वारा सरहदी इलाका खेमकरण अधीन आते बीओपी टी-बंद के जरिए ड्रोन दाखिल होने की सूचना हासिल हुई थी।

    इस बीच बीएसएफ और थाना खेमकरण की पुलिस द्वारा संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। गांव महेंदीपुर  में सुरजीत सिंह पुत्र हरपाल सिंह के घर में ड्रोन के जरिए फैंकी गई हेरोइन के भारी पैकेट को भैंस के शैड से बरामद किया गया है, जिसका वजन 2 किलो 998 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 15 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ड्रोन की तलाश जारी है।

  • पंजाबः मिनरल वाटर फैक्ट्री को किया सील, 140 पेटियां की नष्ट

    कपूरथलाः जिले में मिनरल वाटर फैक्ट्री पर शिकंजा कसते हुए सील किया गया है। दरअसल, कमिश्रनर फूड एंड ड्रग एडमिनस्ट्रेटर के दिशा निर्देशों पर खाद्य पदार्थो के जाँच दौरान एक मिनरल वाटर बनाने वाली फैक्ट्री सील की गई है। इसकी जानकारी फूड सेफ्टी एसिस्टेंट कमिश्नर डा. सुखविंदर सिंह ने देते हुए बताया कि उक्त बिना ब्रांड के पानी पैक करने वाली फैक्ट्री की 3 मशीने सील कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग एक वर्ष पहले भी उक्त फैक्ट्री में नकली मिनरल वाटर बनाने का मामला सामने आया था। जिसका केस भी अभी चल रहा है।   

    जानकारी अनुसार फ़ूड सेफ्टी एसिस्टेंट कमिश्नर डा. सुखविंदर सिंह के नेत्रत्व में फ़ूड सेफ्टी अधिकारी प्रभजोत कौर सहित फूड सेफ्टी टीम ने कांजली रोड पर एक प्यूरीफाई पानी की फैक्टरी में छापेमारी की। जहां जाँच दौरान पर फैक्टरी मालिक पंकज त्रेहन दवारा लाइसेंस तथा अन्य जरूरी कागजात पेश नही किए गए। जिसके चलते हुए फूड सेफ्टी टीम ने फैक्टरी व फैक्ट्री में लगी 3 मशीनों को सील कर दिया गया। 

    फ़ूड सेफ्टी एसिस्टेंट कमिश्नर डा. सुखविंदर सिंह ने बताया कि प्यूरीफाई पानी के नाम पर सब – स्टेंडर्ड वाटर सप्लाई करने की लगातार शिकायतें आ रही थी कि सील पैक पानी के ग्लासों में शुद्ध पानी नही मिल रहा है। जिसके चलते टीम ने गांव डोगरांवाल के नजदीक कांजली रोड पर पानी की फैक्टरी में छापेमारी की। जहां पर फैक्टरी में सील्ड पैक ग्लास में पानी बेचने सबंधी कोई लाइसेंस नही था। इतना ही नही पानी के ग्लास पर कोई ब्रांड तथा FSSAI लाइसेंस नंबर नही था। 

    उन्होंने फैक्टरी में मौके पर चल रही 3 मशीनों को सील कर दस्तावेजों की जांच की तो पता चला कि उक्त फैक्टरी बिना किसी लाइसेंस के चल रही थी। और पानी के ग्लास पर कोई भी मैन्यूफैक्चरिंग डेट भी नही थी। उन्होंने मौके पर पानी के ग्लास की 140 पेटियां बरामद की, जिनको तुरंत नष्ट करवाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जायगी।