Blog

  • काँगड़ा के लोगों को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए अहम सिद्ध होगी बंदे भारत बस सेवा – मुकेश अग्निहोत्री

    मुकेश अग्निहोत्री ने अंब-अन्दौरा रेलवे स्टेशन से पहली वंदे भारत बस सेवा को दिखाई हरी झंडी 

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश के लोगों को रेलवे कनेक्टिविटी की सुविधा से जोड़ने के लिए बंदे भारत बस सेवा शुरू की है। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अम्ब-अंदोरा रेलवे स्टेशन से बंदे भारत बस सेवा को हरी झंडी दिखाने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि बंदे भारत बस सेवा ऊना ज़िला के साथ-साथ पड़ोसी ज़िला काँगड़ा के लोगों को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए अहम सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह पहली हाईटेक वोल्वो डीलक्स बस सेवा है जोकि टूरिज्म के माध्यम से चलाई जा रही है।

    उन्होंने बताया कि यह बस प्रातः 8 बजे पालमपुर से चलेगी तथा नगरोटा, कांगड़ा व देहरा होते हुए 11 बजे अंब-अंदोरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि बंदे भारत ट्रेन से आने वाले यात्री ज़ोकि देहरा, कांगड़ा नगरोटा पालमपुर को जाएंगे वे इस बस सेवा के माध्यम से वापिस अपने गंतव्यों पर पहुँचेंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोगों को बंदे भारत बस सेवा की सुविधा लगातार मिलेगी। इस बस सेवा के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा के चलने से कांगड़ा जिला के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

    कांगड़ा जिला के लोगों को वंदे भारत ट्रेन में जाने के लिए यह बस सेवा काफ़ी लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांगड़ा जिला के लोगों को वंदे भारत ट्रेन को पकड़ने के लिए निजी गाड़ी या टैक्सी लेकर अंब पहुंचना पड़ता था। लेकिन अब इस बस के चलने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इससे लोगों के धन और समय दोनों की बचत होगी तथा टूरिज्म क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए व्यवस्थित ढंग से बसों का जाल बिछाने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशनों, अस्पतालों, एयरपोर्ट्स व धार्मिक पर्यटन स्थलों को बस रूटों के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में चिंतपूर्णी से खट्टूशाम, हमीरपुर से वृंदावन व हमीरपुर से अयोध्या के लिए भी बस सेवा चलाई गई है। शीघ्र ही ऊना और शिमला से अयोध्या के लिए एचआरटीसी की बस सेवा को शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अन्य पड़ोसी राज्यों के धार्मिक स्थलों को भी बस सर्विस के माध्यम से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है ।

    ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके और लोगों को धार्मिक स्थलों के साथ- साथ अपने गंतव्य स्थलों पर पहुँचने में आसानी हो सके। इस मौके पर एमएलए चिंतपूर्णी सुदर्शन बबलू, एचपी टूरिज्म के एमडी डॉ राजीव कुमार, एजीएम ट्रांसपोर्ट रवींद्र संधु, कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष रणजीत राणा, ओबीसी सेल के चेयरमैन प्रमोद कुमार, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विनोद बिट्टू, एसडीएम विवेक महाजन, आरएम आरआरटीसी सुरेश धीमन, सीएमओ संजीव वर्मा, एसई आईपीएच नरेश धीमान सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी,देखें वीडियो

    अमृतसर : बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल के पिता को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार शहनाज के पिता संतोख सिंह को शनिवार सुबह उन्हें वॉट्सऐप कॉल आई। कॉलर ने खुद को पाकिस्तानी नागरिक बताते हुए 50 लाख रुपए की फिरौती की डिमांड की। शहनाज गिल अमृतसर की रहने वाली हैं।

    फिरौती मांगने वाले व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारे बारे में सब जानकारी है कि कहां रहता है और क्या करता है। तुम्हारी बेटी ने बहुत पैसा कमाया है। पहले बेटी को मारेंगे फिर तुझे। अगर अपने परिवार की सलामती चाहता है तो उन्हें पैसे दे दे। माइनिंग के मामले में टांग न अड़ाए। सिख होकर हिंदुओं को सपोर्ट न करे। इससे पहले सूरी को मारा था, अब तेरी बारी है।

     थाना ब्यास के SHO गुरविंदर सिंह ने कहा कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। संतोख सिंह के पास पहले से गनमैन है। साल 2021 में संतोख सिंह ने भारतीय जनता पार्टी को जॉइन किया था। बता दें कि इससे पहले भी संतोख सिंह पर हमला हो चुका है। 25 दिसंबर 2021 को अमृतसर में संतोख पर हमला हो चुका है। इस हमले में संतोख बाल-बाल बच गए थे।

  • पंजाबः थाने से असला खुर्दबुर्द करने के मामले में एक और आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस ने दयालपुरा थाने में बर्खास्त मुंशी संदीप सिंह द्वारा मालखाने से हथियार को खुर्द-बुर्द करने के मामले में एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 3पिस्तौल बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपीडी राजेश शर्मा ने बताया कि बर्खास्त हवलदार संदीप सिंह, पूर्व मुख्य मुंशी के खिलाफ 27 नवंबर 2022 को थाना दयालपुरा में धारा 409,380,120 बीआईपीसी 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    उन्होंने बताया कि संदीप सिंह ने थाने के मालखाने से भारी मात्रा में असला गायब कर दिया था। इस मामले की प्रारंभिक जांच के दौरान मुकद्दमा नंबर 25 दिनांक 4 मार्च 2024 धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट थाना नेहियांवाला में जगसीर सिंह उर्फ ​​काला पुत्र गुज्जर सिंह निवासी, फरीदेवाल उताड़ थाना मल्लांवाला जिला फिरोजपुर तथा 2 अन्य व्यक्तियों को नामजद किया गया था। डीएसपी ने बताया कि जगसीर सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर सेंट्रल जेल बठिंडा लाया गया और 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

    उन्होंने बताया कि जगसीर सिंह से पूछताछ के दौरान जगसीर सिंह के रिहायशी गांव फरीदेवाला की दाना मंडी से 2 रिवॉल्वर .32 बोर और एक पिस्तौल 7.65 बोर बरामद की गई। उन्होंने कहा कि जगसीर सिंह का दोबारा पुलिस रिमांड हासिल कर गहनता से पूछताछ की जाएगी और इससे और भी अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है। डीएसपी ने बताया कि जगसीर सिंह के खिलाफ अब तक राजस्थान के कर्णपुर थाने में 3 मामले दर्ज हैं। जिनमें से एक मल्लांवाला जिला फिरोजपुर और दूसरा नेहियांवाला थाने में दर्ज है।

  • जालंधरः लंबित शिकायतों को लेकर CP की नेक पहल, 4 घंटों में 1200 शिकायतों का किया निपटारा 

    प्रत्येक सप्ताह के अंत में आयोजित किए जाएंगे “समाधान शिविर” 

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिस्नर स्वप्न शर्मा ने नागरिकों की लंबित शिकायतों के समाधान के लिए “समाधान शिविर” स्थापित करने का अभियान शुरू किया है। इस दौरान आज इस नेक पहल में 4 घंटों में 1200 शिकायतों का निपटारा किया गया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि शनिवार को शहर भर में लोगों की भागीदारी के साथ ऐसे 22 शिविर आयोजित किए गए। पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी पुलिस स्टेशनों और संबंधित पुलिस चौकियों में “सुलह शिविर” की योजना शुरू की गई है।

    उन्होंने कहा कि इन शिविरों के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस आयुक्तालय को सशक्त बनाना, क्षेत्र में लंबित शिकायतों का निवारण करना, बैकलॉग को प्रभावी ढंग से कम करना और लोगों को समय पर न्याय सुनिश्चित करना है। स्वप्न शर्मा ने कहा कि ये शिविर प्रत्येक शनिवार और रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किए जाएंगे ताकि छोटे विवादों का समय पर समाधान एवं सुचारु निपटारा किया जा सकेगा। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस जन-समर्थक और नागरिक-केंद्रित पहल के लिए पार्षदों, शिक्षकों, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों जैसे समाज के प्रमुख सदस्यों को शामिल किया गया है।  

    उन्होंने कहा कि ये शिविर वैकल्पिक विवाद समाधान तंत्र के लिए एक मंच प्रदान करने में काफी मदद करेंगे। स्वपन शर्मा ने कहा कि यह कुशल और समय पर शिकायत निवारण और शिकायतों के निवारण के लिए मजबूत प्रतिबद्धता प्रदर्शित करके आम आदमी और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि आज से लोगों की सुविधा के लिए पुलिस चौकियों में ये कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने और निगरानी करने के लिए प्रत्येक पुलिस स्टेशन और पुलिस पोस्ट पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) को तैनात किया जाएगा। 

  • पंजाब : माता बनी महिला ने लोगों से की करीब 50 लाख की ठगी, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : जिले के सीमावर्ती गांव हबीब के में माता बनी महिला ने लोगों के साथ मिलकर ग्रुप बनाकर धोखा देकर फरार होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में माता बनी महिला ने मंदिर बनवाया था। जो एक निजी कंपनी से लोन उपलब्ध करवाए जाने के तहत कुछ भोली-भाली महिलाओं को अपने साथ ले गई और लोन करवाकर पैसे लेकर फरार हो गई।

    उन्होंने कहा कि अब लोन करवाने वाली कंपनी उन लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने प्रशासन से उन्हें न्याय दिलाने की मांग की गांव के लोगों ने बताया कि उक्त माता बनी महिला करीब 40-50 लाख रुपये लेकर फरार हो गयी है. उन्होंने बताया कि इस गांव के सभी गरीब और मजदूर लोग माता बनी महिला के जाल में फंस गये और उन्हें धोखा देकर फरार हो गई। लेकिन प्रशासन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

    उनकी मांग है कि जल्द से जल्द उक्त महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। हरनाम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव की अनपढ़ महिलाओं के होने के कारण माता बनी महिला ने लोन करवाने वालों से मिलकर यह सारा मिलीभुगत प्लान बनाया। अनपढ़ महिलाओं को नही पाता कि कि अधार कार्ड या साइन करवाए उन्हें कुछ नही मालूम। माता बनी महिला ने महिलाओं को निशाना बनाया।

  • वन विभाग ने अवैध बोटिंग का किया पर्दाफाश, सरपंच सहित अन्य 2 पर मामला दर्ज

    गुरुग्रामः दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के फॉरेस्ट एरिया में अवैध तरीके से बोटिंग करने और वहां की वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा वन विभाग की टीम ने वहां पहुंच कर किया। वन विभाग की टीम ने सकतपुर गांव के फॉरेस्ट एरिया में कुुछ लोगों द्वारा गैर कानूनी तरीके से बोटिंग का काम करने की सूचना मिलने के बाद ये कार्रवाई की। दरअसल, वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी की सकतपुर गांव में फॉरेस्ट एरिया के अंदर कुछ लोग अवैध तरीके से बोटिंग करवाने व वहां वीडियो बनवाने का काम कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुची, लेकिन गांव के सरपंच में वन विभाग की टीम को अंदर जाने से ही रोक दिया। बहुत बार वन विभाग के टीम द्वारा समझाने के बावजूद भी सरपंच ने वन विभाग की टीम को अंदर नहीं जाने दिया।

    इसके बाद वन विभाग की टीम ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस टीम के साथ वन विभाग टीम के अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की कुछ लोग वहां बोटिंग कर रहे हैं। वन विभाग की टीम ने बोट को अपने कब्जे में ले लिया। वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करने में बाधा डालने के लिए गांव के सरपंच में अन्य दो लोगों के ​खिलाफ बादशाहपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। वन विभाग की टीम के अनुसार पहले भी गांव वालों को इस बारे में चेतावनी दी थी गई थी कि यहां पर कोई भी कमर्शियल गतिविधि नहीं की जा सकती।

    यह एरिया रिजर्व फॉरेस्ट एरिया है। यहां पर जो पानी भरा हुआ है, वह जीव जंतुओं के लिए भरा गया है, न की बोटिंग करने के लिए। वन अधिकारी कर्मवीर मलिक ने बताया कि वन विभाग को कुछ महीना पहले सूचना मिली थी की सकतपुर गांव के सरपंच द्वारा यहां वॉटर पॉन्ड के अंदर बोटिंग करवाई जा रही है। इस पर वन विभाग ने सरपंच को चेतावनी भी दी थी, लेकिन चेतावनी के बावजूद भी गांव का सरपंच लगातार वहां बोटिंग करवाने का काम कर रहा था। इसी को लेकर आज वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए बोट को जब्त कर लिया और गांव के सरपंच के अलावा 2 अन्य लोगों के खिलाफ बादशाहपुर थाने में शिकायत दी है। जिस पर पुलिस कार्यवाही कर रही है।

  • Laforestta Cafe- Bar & Restaurant को खाद्य सुरक्षा विभाग ने जारी किया नोटिस, हो सकता है लाइसेंस रद्द

    गुरुग्रामः दिल्ली से सटे गुरुग्राम के ला फॉरेस्टा कैफे कम रेस्तरां में माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राई आइस परोसा गया। ड्राई आइस की वजह से पांच लोगों गंभीर से बीमार हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना को वीडियो वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस के बाद अब जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी बड़ी कार्रवाई की है. रेस्तरां प्रबंधन को नोटिस थमा इस घटना के बाबद विस्तृत जारकारी मांगी है। गुरुग्राम जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने रेस्टोरेंट को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर डिटेल में जवाब मांगा है। विभागी अधिकारी ने रेस्तरां संचालक से पूछा है कि ताजा घटना को ध्यान में रखते हुए क्यों न रेस्टोरेंट का लाइसेंस रद्द या निलंबित कर दिया जाए।

    इससे पहले गुरुगांव के रेस्तरां में माउथ फ्रेशनर की जाग ड्राई आइस परोसे जाने के मामले में थाना पुलिस ने रेस्तरां की वेट्रेस अमृतपाल कौर को 7 मार्च को गिरफ्तार किया था। काफी देर तक पूछताछ के बाद उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। बता दें कि गुरुग्राम के फॉरेस्टा कैफे कम रेस्तरां में माउथ फ्रेशनर की जाग ड्राई आइस परोसने की वजह से पांच लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे। मानेसर के एसीपी सुरेंद्र श्योराण ने कहा, ‘पूछताछ के दौरान वेट्रेस ने खुलासा किया कि यह घटना गलती से हुई। पुलिस ने बताया कि कैफे के मैनेजर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि कैफे का मालिक अभी भी फरार है।’

    एसीपी सुरेंद्र श्योराण के मुताबिक रेस्तरां अभी तक दोबारा नहीं खोला गया है। भोजनालय में परोसी गई सूखी बर्फ खाने के बाद पांच लोगों को उल्टी हुई और मुंह से खून बहने लगा। उनमें से एक द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार वे 3 मार्च की रात को ला फॉरेस्टा रेस्तरां में गए थे। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, में पांचों दोस्तों को कथित तौर पर खून की उल्टी करते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने पहले कहा था कि 5 में से दो लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। सूखी बर्फ ठोस कार्बन डाइऑक्साइड होता है। यह एक विषैला शीतलन एजेंट है। इस मामले पर पिछले रविवार को खेड़की दौला पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 328 (जहर के माध्यम से चोट पहुंचाना) और 120-बी (आपराधिक साजिश) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी 

    नेहरू युवा केंद्र ऊना ने करवाया नारी शक्ति  फिटनेस दौड़ का आयोजन

    पलक, प्रिया व अंजली ने जीता मैदान 

     ऊना/ सुशील पंडित : महिलाओं के बीच खेल संस्कृति, खेल कौशल, फिटनेस और प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देने के लिए, नेहरू युवा केंद्र, ऊना की ओर से शनिवार को अंबेडकर भवन अंब में ‘नारी शक्ति फिटनेस दौड़’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को माननीय केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर  ने हरी झंडी दिखाई। पूरे देश प्रदेश एबम जिले के सभी ब्लॉकों में एक साथ इन दौड़ प्रतियोगिताओ का आयोजन नेहरू युवा केंद्रों द्वारा किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  ने कहा कि यह दौड़ें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने एवम् भारत के विकास में स्वस्थ और फिट महिलाओं की भूमिका को दोहराने की अगली कड़ी हैं।

    कार्यक्रम मे 30 से अधिक महिलाओं ने दौड़ लगा कर भाग लिया। प्रतियोगिता में पलक ने प्रथम  प्रिया ने दूसरा व अंजली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन 3 विजेताओं को नेहरू युवा केंद्र ऊना के द्वारा माई भारत टीशर्ट, टोपी एवं कप देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन मे नेहरू युवा केंद्र ऊना के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार, कार्यक्रम ब लेखा सहायक विजय भारद्वाज एवम युवा स्वयंसेवकों का योगदान रहा।
  • महाविद्यालय ऊना में चला सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के रोड सेफ्टी क्लब एवं ट्रैफिक पुलिस ऊना के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान महाविद्यालय में चलाया गया। इस अभियान के तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमाें के प्रति जागरूक करने एवं जिला में हो रहे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें ट्रैफिक पुलिस ऊना के मुख्य आरक्षी जसवंत कुमार ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों को विस्तार से अवगत कराया।

    उन्होंने सड़क दुघर्टना होने के विभिन्न कारणों को बताया और विद्यार्थियों को गाड़ी चलाते समय यातायात नियमों का उलंघन न करने की अपील की। उन्होंने चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग करने, नशा व शराब पीकर वाहन न चलाने, उचित दूरी बनाकर चलने, जेब्रा क्रासिग पर वाहन की गति धीमी करने व पैदल यात्रियों को चलने का अवसर देने, सड़कों पर लगे यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने, दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट लगाने, वाहन तेज गति से न चलाने।

    वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करने व अन्य नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती (डॉ) मीता शर्मा ने अपने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने तथा यदि कोई दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है तो उसे फ़ौरन घायलों को चिकित्सकीय मदद उपलब्ध कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय रोड सेफ्टी क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. भगवान दास ने सभी का स्वागत किया। इस जागरूकता अभियान में वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर पुनीत प्रेम, डॉ अल्का शर्मा, मंजीत सिंह मान, विजय कुमार, किरण, ऋचा, मोनिका तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
  • पंजाबः शराब के शौकिनों के लिए बड़ी खुशखबरी, नहीं बढ़ेंगे रेट!

    पंजाबः शराब के शौकिनों के लिए बड़ी खुशखबरी, नहीं बढ़ेंगे रेट!

    चंडीगढ़ः शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इस बार पंजाब में बीयर और शराब की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। सरकार इस बार शराब से मिले राजस्व से काफी संतुष्ट है। ऐसे में पंजाब में शराब के रेट बढ़ाने के मूड में नहीं है। पंजाब में इस बार शराब की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। क्योंकि पंजाब सरकार 2024-25 के लिए नई आबकारी नीति लेकर आई है। पंजाब मंत्रालय की बैठक में 2024-25 की एक्साइज पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई है। आगामी वित्तीय वर्ष में राज्य में शराब की बिक्री के माध्यम से 10,350 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व लक्ष्य रखा है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में कैबिनेट मीटिंग हुई, जहां इस पॉलिसी को मंजूरी दे दी गई। वर्ष की पहली तीन तिमाहियों में संग्रह में कम से कम 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ चालू वित्त वर्ष काफी उत्साहपूर्ण है।

    आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने पिछली कांग्रेस सरकार की तुलना में उत्पाद शुल्क राजस्व में 40 प्रतिशत की वृद्धि का वादा किया था। यह पिछले वित्तीय वर्ष (2022-23) में 8,896 करोड़ रुपये का संग्रह दर्ज करने में सक्षम था, जबकि 2021-22 वित्तीय वर्ष में 6,152 करोड़ रुपये था, जब कांग्रेस राज्य में शासन कर रही थी। चालू वर्ष के लिए सरकार ने 10 फीसदी का लक्ष्य रखा था। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि हम पहले ही 16 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज कर चुके हैं। सरकार ने शराब राजस्व में कम से कम 40 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करने के लिए बीयर और भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) की कोटा बिक्री की अनुमति दी थी, जिससे राज्य में दोनों सस्ती हो गईं थी। इसका उद्देश्य चंडीगढ़ और अन्य पड़ोसी राज्यों से शराब की तस्करी को रोकना था, जहां शराब की कीमतें कम थीं। रणनीति काम आई और सरकार शराब तस्करी पर लगाम लगाने में सफल रही। इससे राज्य में शराब की बेहतर बिक्री में मदद मिली है।