Blog

  • देहात पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 5 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

    देहात पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 5 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

    जालंधर/हर्षः  थाना लोहिया की पुलिस ने लूटपाट के मामले में चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक मोटरसाइकिल एक स्कूटरी और दो तेजधार हथियार, 5 मोबाइल फोन, एक एयर पिस्टल और एक खिलौना रिवाल्वर बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मणि पुत्र चमन लाल निवासी हुसैनपुर, मनप्रीत सिंह उर्फ मनु पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी कचीसरा, स्माइल पुत्र अमरजीत सिंह निवासी सीचेवाल और आकाशदीप सिंह उर्फ साहिल पुत्र अमरजीत सिंह निवासी धारेवाल के रूप में हुई है। डीएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि एएसआई कश्मीर सिंह ने 12 मार्च 2023 को मुकदमा नंबर 24 आईपीसी धारा 379B, 482, 411 और आर्म एक्ट के तहत दर्ज आरोपितों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया पुलिस जांच में सामने आया कि रुपीस प्रतापपुरा से थाना जमशेद के नजदीक रात को तेजधार हथियारों केबल पर लोगों को अपनी लूट का शिकार बनाते थे जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तेजधार हथियार और लूटा हुआ समान बरामद किया है पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि और खुलासे हो सके इससे पहले यह कहां-कहां वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

    इसी तरह थाना आदमपुर की पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी कट्टे और दो जिंदा रौध सहित गिरफ्तार किया है गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गज्जू पुत्र सुखदेव सिंह निवासी सलाला थाना आदमपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम के एसआई उमेश कुमार पुलिस पार्टी सहित नाकेबंदी के दौरान नंगलफिदा राधा स्वामी सत्संग घर के पास से बत्ती बोर देसी कट्टा और दो जिंदा रौध सहित गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ आर्म एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गगनदीप यह हथियार अजीत पाल सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी खोजकीपुर से खरीदा था जिसे पुलिस ने मुकदमे में नामजद कर लिया है।

  • तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही लड़की को मारी टक्कर, घायल 

    तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही लड़की को मारी टक्कर, घायल 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राज कुमार पुत्र लोका राम निवासी डडियार डा तनोह ने बंगाणा पुलिस थाना में राहुल कुमार पुत्र जोगिंद्र सिंह गांव साना डा व तहसील भटौत जिला रामवन (जम्मू कश्मीर) के खिलाफ मामला दर्ज कराया है कि बुधवार सुबह लगभग 10.30बजे डीएवी स्कूल लठियाणी के नजदीक एक कार संख्या ( एच पी 64ए1606)मारूति 800जो कि बंगाणा से लठियाणी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही थी।ओर उसने सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर चल रही नैंसी पुत्री सुरेन्द्र कुमार गांव डडियार को जोरदार टक्कर मार दी।

    जिससे लड़की बहीं पर गिर गई।बहीं पर कुछ अन्य दुकानदारों के सहयोग से लड़की को सिबिल हस्पताल बड़सर लाया गया। डा द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद लड़की की नाज़ुक हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया गया। बहीं पर पुलिस थाना प्रभारी बाबू राम मंडियाल का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी जांच जारी है।

  • हरोली पुलिस के हथे चढा एक और उदघोषित अपराधी

    हरोली पुलिस के हथे चढा एक और उदघोषित अपराधी

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली पुलिस थाना की एक टीम ने आज एक उदघोषित अपराधी को पकडने मे सफलता हासिल की है । वर्ष 2020 मे होशियापरपुर जिला के गढशंकर का  रहनेवाला एक युवक चरणजीत उर्फ चन्नी को जिला ऊना की एक अदालत ने उदघोषित अपराधी घोषित करार दिया था । पुलिस सरगर्मी से 2 वर्षो से आरोपी की तलाश कर रही थी । आज पुलिस टीम ने मुखवर की सूचना पर आरोपी को गिरफतार कर लिया है जिसे कल माननीय अदालत मे पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जायेगा ।

    उक्त उदघोषित अपराधी एक मारपीट के मामले मे माननीय अदालत को वांछित था जो आरोपी ने संतोषगढ की एक महिला से जो अपने वेटे के साथ समनाल मे बाईक पर जा रही थी तो 3 आरोपियों ने उक्त महिला के साथ छीनाझपटी करके उक्त महिला के कान की सोने की बालियां तथा सोने की 2 अगूंठिया छीन ली थी। पुलिस ने तीनो अपराधियो को पकडकर अदालत में पेश किया था । परतु उनमे से 2 अपराधी बाद मे अदालत से भगौडे घोषित हो गये जिनमे से एक चरणजीत को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया व दूसरे की तलाश जारी है।

    पुलिस थाना प्रभारी सुनील साख्यान ने उदघोषित अपराधी को पकडने की पुष्टी की है । पुलिस टीम मे मुख्य आ0 महेन्द्र सिंह अन्वेषणाधिकारी टाहलीवाल तथा आ0 नीरज व वलजीत शामिल रहे है ।  पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि जिला पुलिस ऊना ने उदघोषित अपराधियों को पकडने का अभियान चलाया है व जल्द ही अन्य वाछिंत अपराधियों को पकडकर पुलिस हवालात में भेजेगी । उदघोषित अपराधी को पक़डने मे पुलिस के मुख्य आ0 महेनद्र ने विशेष भूमिका निभाई है ।

  • तलमेहड़ा बाजार में जाम से निजात दिलाने की मांग 

    तलमेहड़ा बाजार में जाम से निजात दिलाने की मांग 

    बाहन चालकों को परेशानियों का सामना 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र का तलमेहड़ा बाजार चौंक जोकि दो विधानसभा क्षेत्रों के अधीन आता है।इस बाजार के चौंक पर हर दिन जाम आम हो गया है।दो पहिया वाहन चालक मनमर्जी से अपना बाहन खड़ा करके इधर उधर चले जा रहे हैं। जिस से बड़े बाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

    अगर इन लोगों को कोई समझाने की कोशिश करें तो यह लोग लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाते हैं।जोल से डीहर,बंगाणा से डीहर को जाने बाली सरकारी तथा निजी बस चालकों को हर दिन परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। परन्तु सुनता कोई नहीं है।

    बहीं पर पुलिस थाना प्रभारी बाबू राम मंडियाल का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है जो भी बाहन चालक यातायात नियमों का उल्लघंन करते हुए पाया गया उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी तलमेहड़ा बाजार चौंक पर बाहन चालकों को बार बार जागरूक किया जा चुका है।

  • फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की वेतन विसंगति हल करे सरकार : मुकेश जसवाल 

    फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की वेतन विसंगति हल करे सरकार : मुकेश जसवाल 

    ऊना/सुशील पंडित : प्रदेश के आपात फायर ब्रिगेड महकमें में तैनात कर्मचारीयों ने सरकार से वेतन विसंगति हल करने की गुहार लगाई है। यूनियन ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में कर्मचारियों की वेतन बिसंगती को हल करने का वायदा किया है। अब प्रदेश सरकार  वेतन विसंगतियों में दरुस्ती कर फायर वर्ग के कर्मचारीयों को उनका हक दिलाने की कार्यवाही अमल में लाए  ।  फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन के  ज़िला ऊना प्रधान मुकेश जसवाल ने  कहा कि  हिमाचल प्रदेश में  फ़ायर ब्रिगेड के तमाम कर्मचारी  फायर स्टेशनों, सब स्टेशनों  व  फायर पोस्टों  में अपनी आपात सेवाएं दे रहे है।

    आग हो या आपदा कि घड़ी में जनता की सेवा में तत्परता से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। फिर भी फायर ब्रिगेड के  तकनीकी कर्मचारियों को  बेसिक पे 10300, ग्रेड पे 3200+34800 का संशोधित वेतनमान नहीं दिया जा रहा है  ।जनवरी 2022 में लागू किये 2016 से दिये जाने वाले पे स्केल में फ़ायर विंग के तकनीकी कर्मचारियों को वेतन चतुर्थ  कर्मचारियों के बराबर मिल रहा है।  उन्होनें कहा कि चालक कम पंप अपरेटरो को  विगत वर्ष नए खुले सब स्टेशनों व फायर पोस्टों में रेगूलर नियुक्तियां नही दी जा रहीं है।

    उन्होनें सरकार से इन स्टेशनों पर फायर ब्रिगेड के चालकों की नियमत नियुक्तियां करने की गुहार लगाई है। साथ ही तमाम रिक्त पदों को भरने की मांग भी की है । उन्होनें कहा कि यूनियन जल्द ही विभिन्न मामलों को सरकार के समक्ष उठाएगी। ताकि अब कर्मचारियों की वेतन विसंगति  समेत तमाम मसलो को  जल्द सुलझाया जा सके।

  • विकास कार्यों से संबंधित वन मंजूरी के कार्यों को शीघ्र निपटाएं – उपायुक्त 

    विकास कार्यों से संबंधित वन मंजूरी के कार्यों को शीघ्र निपटाएं – उपायुक्त 

    ऊना/ सुशील पंडित : वन मंजूरी से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों के लंबित मामलों के विषय में जिला मुख्यालय ऊना में बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग सहित ऊना जिला के विभिन्न क्षेत्रों में वन मंजूरी के लिए लंबित विकास कार्यों की प्रगति बारे विस्तृत चर्चा की गई।
    बैठक में वन उपभोक्ता अधिनियम से संबंधित 11 तथा वन अधिकार अधिनियम से संबंधित 6 मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने बैठक में संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वन मंजूरी से संबंधित सभी मामलों को हल करवाने में सभी आवश्यक कदम उठाएं ताकि यथाशीघ्र विकास कार्यों का लाभ क्षेत्रवासियों को मिल सके। 
    बैठक में उद्योग विभाग के  संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, डीएफओ ऊना सुशील राणा, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रवीण कुमार, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता मेहर सिंह व अमनद्वीप सिंह, एसडीओ लोक निर्माण विभाग हरगोविंद कौशल तथा एसडीओ जल शक्ति विभाग नीरज कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • अभी सरकार को तीन माह भी नहीं हुए भाजपा नेताओं ने छटपटाहट शुरू कर दी: विजय डोगरा

    अभी सरकार को तीन माह भी नहीं हुए भाजपा नेताओं ने छटपटाहट शुरू कर दी: विजय डोगरा

    ऊना/सुशील पंडित : प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विजय डोगरा ने ऊना के परिधि गृह में आयोजित पत्रकारवार्ता में कहा कि डोगरा ने पूर्व भाजपा सरकार पर आरोप जड़े हैं। डोगरा ने कहा कि हैरत है पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की अगुआई में ऊना और प्रदेश के अन्य हिस्सों में जन आक्रोश रैलियां भाजपा नेता कर रहे हैं। अभी कांग्रेस सरकार ने अपने पहले बजट सत्र का आरंभ किया है। बीजेपी नेता ति‌लमिला गए हैं। सरकार को संस्थान बंद करने के फैसले को कोस रहे हैं। लेकिन बिना बजट और प्रावधान के खोले गए संस्थान कतई नहीं टिक पाते। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार इन्हें बजट प्रावधान के साथ जरूरत के हिसाब से खोलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ज्योतिष भविष्यवाणी कर कांग्रेस सरकार को लंबी न चलने वाली सरकार बता रहे हैं। कम से कम छह माह का इंतजार करें। प्रदेश की जनता ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है।

    भाजपा नेता तीन माह में सब कुछ चाह रहे हैं। ओपीएस और विधायक निधि पर जनता पर गुमराह कर रहे हैं। अच्छा होता कि भाजपा नेता अपनी सरकार के कार्यकाल की घोषणा पत्र का श्वेत पत्र जारी करती। क्योंक‌ि भाजपा ने अपनी घोषणाओं को पूरा नहीं किया। इसलिए जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया। और तो और पूर्व जयराम सरकार कोरोना काल का बहाना लगा अपनी गलतियों पर पर्दा डालती रही। पूर्व भाजपा सरकार कुछ नहीं कर पाई। अभी प्रदेश कांग्रेस सरकार को तीन माह भी नहीं हुए भाजपा नेताओं ने छटपटाहट शुरू कर दी है। भाजपा नेता कम से छह माह तक सब्र तो रखें। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री प्रदेश के विकास की गाथा लिखेंगे। प्रदेश सरकार का बजट भी आगामी समय के लिए मील पत्थर साबित होने वाला है।

    वियज डोगरा ने कहा कि ऊना में वर्ष 2014 से पीजीआई का नाम सुनते आए हैं लेकिन उसका काम पूरा न हो सका। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की जुगलबंदी से यह सरकार न केवल पांच साल चलेगी बल्क‌ि बजट के बाद अगली सरकार के रिपीट का  मील पत्थर भी साबित करेगी। भाजपा को अब केंद्र में भी 2024 के चुनाव में जमीन खिसकती नजर आ रही। संसद में प्रधानमंत्री जवाब नहीं दे रहें, कोई और सांसद बोलता है तो उस पर देशद्रोही करार दिया जाता है। जबक‌ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजनीतिक गलियारों में बड़ी बड़ी बाते करते हैं। अब राहुल गांधी पर केंद्र सरकार कार्रवाई करने की बात कर रही है। इसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।

  • भलौण भरमार कृषि सेवा सहकारी सभा समिति का साधारण अधिवेशन संपन्न

    भलौण भरमार कृषि सेवा सहकारी सभा समिति का साधारण अधिवेशन संपन्न

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अंतर्गत आती दी भलौण भरमार कृषि सेवा सहकारी सभा समिति का साधारण अधिवेशन बुधवार को समिति के अध्यक्ष गफूर मुहम्मद की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें सभा समिति के सचिव ने सभा समिति की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की ओर बताया कि भलौण भरमार कृषि सेवा सहकारी सभा समिति में के 1100 सदस्य हैं जिनका भागधन 28 लाख 21 हजार रूपए है तथा अमानतें जमा 9करोड 49लाख,कोष सभा में 91लाख रूपए है।
     बहीं पर ऋण सदस्य 1करोड 73लाख रूपए,बहीं पर कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक में स्थायी 9करोड रूपए है।

    बहीं पर इस मौके पर सहकारी सभाएं कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा ने सभा समिति में पहुंचे सभी सदस्यों का सभा में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। और बताया कि जिन सदस्यों की अमानतें जमा हैं उसका 95/राशी कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक में जमा हैं।व वर्ष 2021-22का 10/लाभांश देने की घोषणा की जो कि 31-3-2023तक सभी सदस्यों के खातों में जमा की जाएगी।विजय शर्मा ने बताया कि इस समय सभा की कार्यशील पूंजी 11करोड 30लाख रूपए है। इस मौके पर सभा समिति द्वारा आए हुए अतिथि सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।

    इस मौके पर सहकारी सभाएं कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के प्रबंधक संजीव ठाकुर,प्रबंधक के पी सैमी,जिला प्रवक्ता बालक राम, जगमोहन शर्मा, सुखदेव सिंह, सहित सभा समिति के 650के लगभग सदस्य भी मौजूद रहे।

  • गगरेट में टायलों से भरा ट्रेलर पलटा

    गगरेट में टायलों से भरा ट्रेलर पलटा

    ऊना/ सुशील पंडित : गगरेट में बुधवार सुबह टायलों से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर (ट्राला) बाजार में दाखिल होने से पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पास के एक भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बताती है कि होशियारपुर की ओर से आ रहा ट्रेलर तेज रफ्तार में था और मोड़ आने पर ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। पलटने से पहले ट्रेलर ने आरबीएस कंपनी की बस को भी पीछे से टक्कर मारी थी जिससे बस की बॉडी को काफी नुकसान हुआ है। 

    पलटने पर ट्रेलर में भरी टायलों की पेटियां पास के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गगरेट के मैदान में जा गिरीं। इससे स्कूल की दीवार को भी क्षति पहुंची है।  दुर्घटना में राहत की एक बात यह रही कि इसमें किसी का जानी नुकसान नहीं हुआ। ट्रेलर के ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं लेकिन उसमें भरी टायलों के टूटने और वाहन के पलटने से ट्रांस्पोर्टर को आर्थिक क्षति जरूर हुई है। जानकारों के मुताबिक जिस बस को पीछे से टक्कर लगी है उसमें भी कोई सवारी नहीं थी।

    एक ट्रांस्पोर्टर ने हमें बताया कि होशियारपुर की ओर से जब वाहन गगरेट शहर में दाखिल होते हैं तो एक लंबी ढलान आती है। बाहर से आने वाली भरी हुई गाड़ियां ढलान खत्म होने पर ड्राइवर दूसरे से तीसरा या चौथा गियर डाल देते हैं ताकी प्लेन सड़क पर गाड़ी की रफ्तार बनी रहे। मगर चौथा गियर डालने के बाद वह यह भूल जाते हैं कि बाजार में दाखिल होने से पहले एक मोड़ भी आता है। गगरेट के इसी मोड़ पर बार बार यही गलती जब दोहराई जाती है तब ऐसे हादसे देखने को मिलते हैं। मोड़ पर 6 चक्के वाली गाड़ी भी पलट सकती है तो 18 चक्के वाले ट्रेलर को संभाला कितना मुश्किल होता होगा।

  • ਜਲੰਧਰ:  ‘Education Migration Services’ ਦੇ ਟਰੈਵਲ ਏਜੰਟ ਤੇ ਲੱਗੇ  700  ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨਾਲ ਠੱਗੀ ਦੇ ਆਰੋਪ

    ਜਲੰਧਰ:  ‘Education Migration Services’ ਦੇ ਟਰੈਵਲ ਏਜੰਟ ਤੇ ਲੱਗੇ  700  ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨਾਲ ਠੱਗੀ ਦੇ ਆਰੋਪ

    ਜਲੰਧਰ: ਪੰਜਾਬ ਚ ਟਰੈਵਲ ਏਜੰਟਾ ਦਾ ਹੱਬ ਕਹਿਣ ਵਾਲੇ ਜਲੰਧਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਇੱਕ ਟਰੈਵਲ ਏਜੰਟ ਵੱਲੋਂ 700 ਤੋਂ ਵੱਧ ਵਿਦਾਰਥੀਆਂ ਨਾਲ ਕਰੋੜਾਂ ਦੀ ਠੱਗੀ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਟਰੈਵਲ ਏਜੰਟ ਨੂੰ 16 ਤੋਂ 20 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਤਕ ਦੀਆਂ ਰਕਮਾਂ ਦੇ ਕੇ ਕੈਨੇਡਾ ਗਏ ਇਹਨਾਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਹੁਣ ਕੈਨੇਡਾ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਡਿਪੋਰਟ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਸੰਬੰਧੀ ਨੋਟਿਸ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ।

    ਦੋਸ਼ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਸਾਰੇ ‘ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਮਾਈਗਰੇਸ਼ਨ ਸਰਵਿਸਿਜ਼’, ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋਏ ਹਨ। ਇਸ ਦਾ ਮਾਲਕ ਬ੍ਰਿਜੇਸ਼ ਮਿਸ਼ਰਾ ਨਾਂਅ ਦਾ ਵਿਅਕਤੀ ਦੱਸਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਟਰੈਵਲ ਏਜੰਟ ਦਾ ਦਫ਼ਤਰ ਹੁਣ ਬੰਦ ਹੈ । ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਕੈਨੇਡੀਅਨ ਬਾਰਡਰ ਸਕਿਊਰਿਟੀ ਏਜੰਸੀ (ਸੀ.ਬੀ.ਐੱਸ.ਏ.) ਵੱਲੋਂ ਨੋਟਿਸ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਕੋਲ ਹੁਣ ਇਹ ਹੀ ਬਦਲ ਬਚਿਆ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਕੈਨੇਡਾ ਦੀਆਂ ਅਦਾਲਤਾਂ ਵਿੱਚ ਇਸ ਨੂੰ ਚੁਣੌਤੀ ਦੇਣ। ਕਿਹਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕਿ ਆਮ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਅਜਿਹੇ ਕੇਸਾਂ ਦੇ ਨਿਪਟਾਰੇ ਨੂੰ 3-4 ਸਾਲ ਲੱਗ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਇਹਨਾਂ ਨੇ 16 ਤੋਂ 20 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦਿੱਤੇ ਸਨ ਅਤੇ ਇਸ ਵਿੱਚ ਹਵਾਈ ਟਿਕਟਾਂ ਅਤੇ ਸਕਿਉਰਿਟੀ ਦਾ ਖ਼ਰਚਾ ਵੱਖ ਸੀ।

    ਇਹਨਾਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਹੰਬਰ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲਾ ਲਿਆ ਸੀ ਅਤੇ ਉਹ ਫ਼ਲਾਈਟ ਫ਼ੜਕੇ ਕੈਨੇਡਾ ਪੁੱਜ ਗਏ ਪਰ ਮਗਰੋਂ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬ੍ਰਿਜੇਸ਼ ਮਿਸ਼ਰਾ ਦਾ ਫ਼ੋਨ ਆ ਗਿਆ ਕਿ ਇਸ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਸਾਰੀਆਂ ਸੀਟਾਂ ਭਰ ਗਈਆਂ ਹਨ ਇਸ ਲਈ ਜਾਂ ਤਾਂ ਉਹ ਅਗਲੇ ਸਮੈਸਟਰ ਤਕ ਭਾਵ 6 ਮਹੀਨੇ ਇੰਤਜ਼ਾਰ ਕਰ ਲੈਣ ਜਾਂ ਫ਼ਿਰ ਕਿਸੇ ਹੋਰ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ ਲੈ ਲੈਣ।

    ਇਸ ‘ਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਇੱਕ ਹੋਰ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ 2 ਸਾਲ ਦੇ ਕੋਰਸ ਲਈ ਦਾਖ਼ਲਾ ਲੈ ਲਿਆ ਅਤੇ ਮਿਸ਼ਰਾ ਨੇ ਕਾਲਜ ਫ਼ੀਸ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮੋੜ ਦਿੱਤੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਹੀ ਸੰਤੁਸ਼ਟ ਹੋ ਕੇ ਇਹਨਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਸਿੱਖ਼ਿਆ ਮੁਕੰਮਲ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਪੀ.ਆਰ. ਲਈ ਅਰਜ਼ੀ ਦੇ ਦਿੱਤੀ। ਅੰਤ ਪੀ.ਆਰ. ਦੇਣ ਸਮੇਂ ਹੋਈ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਇਹ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਗਈ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਲਜਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲੀਆਂ ਦਾਖ਼ਲਾ ਆਫ਼ਰ ਚਿੱਠੀਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਸਹੀ ਨਹੀਂ ਸਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਾਸਤੇ ਸਮੱਸਿਆ ਇਹ ਵੀ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਨਿਰਦੋਸ਼ ਕਹਿਣ ਜੋਗੇ ਵੀ ਨਹੀਂ ਹਨ ਕਿਉਂਕਿ ਵੀਜ਼ੇ ਦੇ ਫ਼ਾਰਮਾਂ ’ਤੇ ਏਜੰਟ ਨੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹੀ ਦਸਤਖ਼ਤ ਕਰਵਾਏ ਹੋਏ ਹਨ।