Home National PM मोदी का बड़ा दावा, सत्ता में आने पर आदिवासियों का आरक्षण छीन लेगी Congress

PM मोदी का बड़ा दावा, सत्ता में आने पर आदिवासियों का आरक्षण छीन लेगी Congress

0
PM मोदी का बड़ा दावा, सत्ता में आने पर आदिवासियों का आरक्षण छीन लेगी Congress

चाईबासा। झारखंड में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चाईबासा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर बरसे। इस दौरा पीएम ने कहा कि कांग्रेस आदिवासियों के आरक्षण को छीनकर उन्हें अपने ‘वोट बैंक’ को सौंपने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने आदिवासी अधिकारों की रक्षा के लिए आरक्षण का प्रावधान सुनिश्चित किया लेकिन (प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल) नेहरू जी ने इसका विरोध किया था। गांधी परिवार ने तब तक आरक्षण का विरोध किया जब तक वे नेहरू के बाद सत्ता में रहे। अब एक बार फिर उन्होंने खुले तौर पर घोषणा की है कि वे आदिवासियों के आरक्षण को खत्म कर देंगे। वे आदिवासी आरक्षण छीनकर अपने वोट बैंक को सौंप देंगे।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘उन्होंने (कांग्रेस ने) एक और रणनीति तैयार की है। वे विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों को अल्पसंख्यक संस्थान घोषित कर रहे हैं। इससे आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों का आरक्षण रोका जा रहा है। कांग्रेस की इस साजिश से सावधान रहें।’ उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सत्तारूढ़ गठबंधन ने फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए बांग्लादेशी घुसपैठियों को सुविधा देकर आदिवासी ‘पहचान, गरिमा और अस्तित्व’ को दांव पर लगा दिया है। उन्होंने कहा, ‘घुसपैठिए आपकी बेटियों को छीन रहे हैं, जमीन हड़प रहे हैं और आपकी रोटी खा रहे हैं।’

उन्होंने दावा किया कि झारखंड की जनसांख्यिकी को बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं। मोदी ने कहा, ‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि झारखंड में भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ पर रोक लगाने के लिए हर कदम उठाए जाएंगे। अवैध तरीके से हड़प की गई भूमि को फिर से आदिवासी बेटियों के ​नाम करने के लिए कानून लाए जाएंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here