इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
पीएम ने आईआईएम गुवाहाटी का उद्घाटन भी इस दौरान किया जो कि क्षेत्र में उच्च शिक्षा के मानक को बदल देगा। इसके साथ ही कामरुप जिले में राष्ट्रीय डेटा केंद्र का शुभारंभ होगा। 8.5 मेगावाट क्षमता वाला यह केंद्र पूर्वोत्तर की सरकारी सेवाओं को डिजिटल रुप से सुरक्षित और सशक्त बनाएगा। शहरी परिवहन को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 225 इलेक्ट्रिक बसों को हरि झंडी दिखाई। इनमें से 100 बसें अकेले गुवाहाटी के लिए होगी वहीं बाकी नागपुर, भावनगर और चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।प्रधानमंत्री मोदी ने असम के गुवाहटी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नॉर्थ ईस्ट हमारे लिए अष्टलक्ष्मी है। इस साल का बजट अष्टलक्ष्मी के लिए बीजेपी-एनडीए के विजन को और मजबूती देने वाला है। बजट के बाद असम का और नॉर्थ ईस्ट का यह मेरा पहला दौरा है जिस नॉर्थ ईस्ट को कांग्रेस ने हमेशा नजरअंदाज किया है। हम उस नॉर्थ ईस्ट की भक्तिभाव से सेवा कर रहे हैं। कांग्रेस सत्ता से बाहर होने के कारण और जहरीली हो गई है। ऐसे में असम को सावधान रहना होगा।View this post on Instagram