Home National इस इलाके में थानाधिकारी की गुंडागर्दी, कैफे में युवकों को जड़े थप्पड़

इस इलाके में थानाधिकारी की गुंडागर्दी, कैफे में युवकों को जड़े थप्पड़

0
इस इलाके में थानाधिकारी की गुंडागर्दी, कैफे में युवकों को जड़े थप्पड़

उदयपुरः शहर के अंबामाता थानाधिकारी का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वो युवकों के साथ बेनाजायज मारपीट करते दिख रहे हैं। इनकी इस वीडियो के चलते पुलिस पर फिर से सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं और लोग इसे पुलिस की गुंडागर्दी बता रहे हैं।

जानकारी मुताबिक, उदयपुर सिटी के सुभाष चौराहा क्षेत्र में 28 जुलाई की रात अंबामाता थानाधिकारी मुकेश सोनी टीम के साथ गश्त पर निकले थे। तब एक कैफे की बंद शटर के वहां पर कान लगाए, जब उन्हें कुछ डाउट हुआ तो वे खोलने के लिए आवाज देते हैं और इस बीच शटर को लातें भी मारी। बाद में वे और टीम के सदस्य पास के गेट पर भी आवाज देते दिख रहे हैं। इसके बाद अन्य वीडियो में थानाधिकारी मुकेश सोनी लात-घूंसे मारते दिख रहे हैं। वीडियो में जिनके साथ मारपीट हुई उसमें कैफे का स्टाफ और अंबामाता अस्पताल का स्टाफ था। अंबामाता सैटेलाइट अस्पताल का स्टाफ वहां पर सब्जी लेने गया था। वीडियो में एक युवक बता भी रहा है कि उनके पास जो थैली है, उसमें रोटी है वो सब्जी लेने आए हैं।

रात 11 बजे बाद कैफे खुला होने पर कार्रवाई की गई थी, लेकिन युवकों से पिटाई करने को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं। इनको पुलिस ने शांति भंग में पकड़ा और बाद में अगले दिन उनकी जमानत हुई। सामने जो युवक थे वो अपनी बात रखते हुए गुहार लगा रहे थे लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी और उनकी जमकर पिटाई की। वीडियो पर जो समय आ रहा है वो रात सवा तीन बजे का है।

थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि जिस कैफे पर हमने कार्रवाई की वह इलाका काफी सेंसेटिव है और इस कैफे संचालक की सबसे ज्यादा शिकायतें हैं। वहां के व्यापारी यह तक कह चुके हैं कि पुलिस हमारी दुकानें 11 बजे बंद करवा देती है और कैफे देर रात तक चलता है। उन्होंने कहा कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस टीम ने शटर खुलवाने के कितने प्रयास किए, लेकिन नहीं खोला। बाद में पुलिस पीछे वाले गेट से जाकर खुलवाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here