Home National Sushant Rajput के मैनेजर की हत्या के मामले में BJP MLA को Police ने भेजा Notice, होगी पूछताछ

Sushant Rajput के मैनेजर की हत्या के मामले में BJP MLA को Police ने भेजा Notice, होगी पूछताछ

0
Sushant Rajput के मैनेजर की हत्या के मामले में BJP MLA को Police ने भेजा Notice, होगी पूछताछ

मुबंईः दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान केस में मुंबई पुलिस कल 12 जुलाई को भाजपा विधायक नितेश राणे से पूछताछ करेगी। मुंबई पुलिस ने राणे को दिशा सालियान केस में नोटिस जारी किया है। इसमें उनसे कल 12 जुलाई को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है। दरअसल, राणे ने दावा किया था कि सालियान की हत्या की गई थी।

दिशा सालियान सेलिब्रिटी मैनेजर थीं। वे सुशांत सिंह राजपूत की भी मैनेजर रही थीं। 8 जून 2020 को दिशा के मौत की खबर आई। कथित रूप से दिशा सालियान की मौत एक इमारत की 14 वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई। दिशा की मौत के पांच-छह दिन बाद ही 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए। दोनों के निधन को लेकर कई अटकलें लगीं और दोनों ही मामलों में जांच चल रही है।

भाजपा विधायक नितेश राणे ऐसा दावा कर चुके हैं कि दिशा सालियान की हत्या की गई थी। ऐसे में पुलिस उनसे उनके दावे के बारे में पूछताछ करेगी और पूछेगी कि उनके पास हत्या के क्या सबूत हैं? इसके लिए मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी कर राणे को कल पूछताछ के लिए बुलाया है।

दिशा के शव का पोस्टमार्टम 11 जून को किया गया था। प्रक्रिया में दो दिन की देरी पर सवाल उठाया गया था। शव परीक्षण रिपोर्ट से पता चला कि सिर की चोट और विभिन्न अप्राकृतिक चोटों के कारण सालियान की मौत हुई। रिपोर्ट में कहा गया, क्योंकि वह 14वीं मंजिल से गिरी थीं, इसलिए उन्हें कई चोटें आईं। हालांकि, रिपोर्ट में शारीरिक हमले या उसके निजी अंगों पर किसी चोट का जिक्र नहीं किया गया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here