Home National फर्जी पुलिसकर्मी बन फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को बनाया बंधक, धमकाकर की लाखों की लूट

फर्जी पुलिसकर्मी बन फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को बनाया बंधक, धमकाकर की लाखों की लूट

0
फर्जी पुलिसकर्मी बन फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को बनाया बंधक, धमकाकर की लाखों की लूट

कोटाः दिनदहाड़े फर्जी पुलिसकर्मी बनकर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 36 लाख की लूट का मामला सामने आया है। बेखौफ बदमाश कर्मचारी को बंधक बनाकर ले गए और कुछ किमी दूर ले जाकर छोड़ गए।

जानकारी मुताबिक, गुमानपुरा के टीचर्स कॉलोनी में रहने वाले फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के घर शाम सवा 4 बजे के करीब 5 लोग आए,जिसमें से 2 आरोपी पुलिस की वर्दी में थे। उन्होंने कर्मचारी को ड्रग कारोबार के नाम पर धमकाया और कमरे में एक बैग में रखे 36 लाख रुपए लेकर उस कर्मचारी को अपनी कार में डालकर ले गए।

कर्मचारी को करीब आधे घंटे बाद 4-5 किमी दूर रावतभाटा रोड पर उतारकर फरार हो गए। घर के बाहर लगे सीसीटीवी में आरोपी साफ नजर आ रहे हैं। उनकी कार के नंबर भी पुलिस के पास आ गए हैं।

एएसपी दिलीप सैनी ने बताया कि करीब 5-6 महीने से इस मकान में फाइनेंस कंपनी के कुछ कर्मचारी रह रहे है। शाम को एक कर्मचारी विशाल अकेला कमरे में था। इस दौरान एक कार में पांच लोग आए। इसमें दो पुलिस की वर्दी में थे जो उसे उठाकर ले गए और घर से नकदी से भरा बैग भी ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here