Home National Skill The Nation Challenge का शुभारंभ, AI को लेकर राष्‍ट्रपति ने कही ये बात

Skill The Nation Challenge का शुभारंभ, AI को लेकर राष्‍ट्रपति ने कही ये बात

0
Skill The Nation Challenge का शुभारंभ, AI को लेकर राष्‍ट्रपति ने कही ये बात

नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘स्किल द नेशन चैलेंज’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में AI का महत्व और उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। राष्ट्रपति ने AI को सकारात्मक बदलाव लाने का एक ‘बड़ा अवसर’ बताते कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि इसके लाभ समाज के सभी वर्गों विशेष रूप से वंचितों तक पहुंचे। एआई आज पूरे विश्व में अर्थव्यवस्था और समाज को नई दिशा दे रही है। हम कैसे सीखते हैं, कैसे काम करते हैं, आधुनिक सेवाओं का लाभ कैसे ले पाते हैं और मानवता के समक्ष सबसे बड़ी चुनौतियों का समाधान कैसे करते हैं, इन सब में AI के माध्यम से बदलाव आ रहा है।

एआई भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका के रूप में उभर रहा है और आने वाले दशकों में इसका देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), रोजगार और उत्पादकता में महत्वपूर्ण योगदान होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी बाधाओं को कम करने के लिए एआई का उपयोग किया जाना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि एआई भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास के लिए एक महत्‍वपूर्ण चालक के रूप में उभर रही है। आने वाले दशक में एआई देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी), रोजगार और समग्र उत्पादकता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। डेटा साइंस, एआई इंजीनियरिंग और डेटा एनालिटिक्स जैसे कौशल देश के एआई प्रतिभा भंडार के विकास में एक अहम भूमिका निभाएंगे। ‘एआई लैब्स’ और ‘एआई मॉडल’ के माध्यम से बच्चों में नई सोच और भविष्य को ध्यान में रखते हुए कौशल विकसित किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here