Home National अवैध खनन का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, हमलावरों ने हाथ काट… कई टुकड़ों में मिला शव

अवैध खनन का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, हमलावरों ने हाथ काट… कई टुकड़ों में मिला शव

0
अवैध खनन का विरोध करना युवक को पड़ा भारी, हमलावरों ने हाथ काट… कई टुकड़ों में मिला शव
नयागढ़: ओडिशा के नयागढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां, ओडागांव थाना क्षेत्र के कदलीबंध इलाके में अवैध पत्थर खनन का विरोध करने पर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खनन माफियाओं ने युवक पर हमला कर उसकी जान ले ली। मृतक की ये हुई पहचान मृतक की पहचान बिजय मंडप साही निवासी अजीत साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कदलीबंध और आसपास के क्षेत्रों में काफी समय से अवैध पत्थर खनन चल रहा था। स्थानीय लोग लगातार इसका विरोध कर रहे थे और प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने रोके पत्थरों से भरे ट्रक जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात कुछ ग्रामीणों ने पत्थरों से भरे वाहनों को रोक लिया और इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। विवाद के बाद हुआ खूनी हमला इसी दौरान मामला अचानक हिंसक हो गया। आरोप है कि खदान से जुड़े लोगों ने विरोध कर रहे युवकों पर हमला कर दिया। कई युवक किसी तरह वहां से भाग निकले, लेकिन अजीत साहू हमलावरों के कब्जे में आ गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने अजीत पर धारदार हथियारों से हमला किया। उसके शरीर पर कई गंभीर वार किए गए। इतना ही नहीं, हमलावरों ने उसका हाथ भी काट दिया। घटनास्थल से खून के निशान और कटे हुए अंग मिलने की बात भी सामने आई है। पुलिस को बुरी हालत में मिला शव घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां अजीत का शव बेहद क्षत-विक्षत हालत में मिला। शरीर पर कई गहरे जख्म थे। इस घटना की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सड़क जाम कर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन सोमवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर उतर आए और नयागढ़-ओडागांव मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी, मृतक परिवार को इंसाफ और इलाके में चल रहे अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की। स्थिति को देखते हुए ओडागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का आया बयान पुलिस के अनुसार, अजीत कुमार साहू की हत्या के मामले में उनके पिता सदाशिव साहू की शिकायत पर बीएनएस की धारा 103(1) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि अजीत और उसका एक साथी देर रात कदलीबंध इलाके में पत्थर लदे दो ट्रकों को रोककर खड़े थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने तलवार से अजीत पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हमले में उसका दाहिना हाथ कलाई के पास से कट गया।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here