Home National रेलवे ने कबाड़ बेचकर कमाए 452 करोड़, जाने मामला

रेलवे ने कबाड़ बेचकर कमाए 452 करोड़, जाने मामला

0
रेलवे ने कबाड़ बेचकर कमाए 452 करोड़, जाने मामला

नई दिल्ली : रेलवे के रेवेन्यू में करोड़ों रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं भारतीय रेलवे में महज एक महीने में ढाई लाख शिकायतों का निपटारा किया है। रेलवे बोर्ड ने इसकी जानकारी दी। रेलवे ने कहा है कि एक महीने तक चले अभियान में 2.5 लाख सार्वजनिक शिकायतों का समाधान किया गया। रेलवे बोर्ड की ओर से बयान जारी कर बताया गया कि रेल मंत्रालय ने गांधी जयंती के मौके पर शुरू किए गए विशेष अभियान 4.0 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

 सांसदों के 1,065 संदर्भों को निपटाया गया और कबाड़ का निपटान कर 452 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया गया। रेलवे बोर्ड ने एक बयान में कहा कि रेल मंत्रालय ने गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को शुरू की गई स्वच्छता पहल ‘विशेष अभियान 4.0’ को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। हाल ही में समाप्त हुए इस अभियान को स्वच्छता की संस्कृति को बढ़ावा देने, संगठनात्मक दक्षता में सुधार करने और भारतीय रेलवे में कर्मचारियों और जनता को सार्थक तरीकों से जोड़ने के लिए तैयार किया गया था।

 रेलवे बोर्ड ने कहा कि भारतीय रेलवे में कुल 56,168 स्वच्छता कार्यक्रम चलाए गए, जिनमें कार्यस्थल की स्वच्छता और रेलवे स्टेशनों की सफाई पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान कबाड़ निपटान कर 12.15 लाख वर्ग फुट जगह मुक्त कराई गई और 452.40 करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here