Home National राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामला, हो सकती है FIR दर्ज, अयोध्या पहुंची SIT टीम सहित DM और SSP, देखें वीडियो

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामला, हो सकती है FIR दर्ज, अयोध्या पहुंची SIT टीम सहित DM और SSP, देखें वीडियो

0
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामला, हो सकती है FIR दर्ज, अयोध्या पहुंची SIT टीम सहित DM और SSP, देखें वीडियो

अयोध्याः अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे में कथित चोरी मामले को लेकर विवाद गरमाना शुरू हो गया है। वहीं आज दूसरे दिन स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) जांच के लिए सुबह 11 बजे मंदिर पहुंची। इस दौरान उनके साथ अयोध्या डीएम शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार चढ़ावा चोरी मामले में अब तक 5 लोगों- लवकुश, अवनीश, अनुकल्प, करुणे और रामशंकर के नाम सामने आए हैं। इन लोगों की निशानदेही पर अब तक 2 करोड़ रुपए की रिकवरी हुई है। ये सभी दान राशि की गिनती की ड्यूटी से जुड़े हैं।

लवकुश और अनुकल्प पुलिस हिरासत में हैं। बताया जा रहा है कि टीम आज भी ट्रस्ट के संदिग्ध कर्मचारियों से पूछताछ करेगी। हालांकि टीम ने पहले दिन सोमवार को ट्रस्ट महासचिव चंपत राय से चढ़ावा चोरी को लेकर जानकारी ली थी। इसके अलावा, ट्रस्ट सदस्य गोपाल राव को SIT ने बुलाकर उनसे सवाल-जवाब किए। टीम ने 42 संदिग्ध कर्मचारियों से भी पूछताछ की थी। चढ़ावा चोरी मामले में अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में आज 2 एफआईआर दर्ज हो सकती हैं।

धर्मसेना के संस्थापक संतोष दुबे ने राम जन्मभूमि थाने में शिकायत दी है, लेकिन अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इसके अलावा, यूपी युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला दूसरी FIR दर्ज करा सकते हैं। उनका कहना है कि चढ़ावा चोरी मामले में आज रामजन्मभूमि थाने में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराएंगे, ताकि एक भी दोषी बचने न पाए। सूत्रों के अनुसार, SIT ने सोमवार को सबसे पहले चंपत राय से जांच की जानकारी ली। इसके बाद एक-एक संदिग्ध से बंद कमरे में पूछताछ की। मंदिर के सुरक्षा अधिकारियों से एसआईटी ने यह भी पूछा कि कर्मचारियों की बाहर जाते वक्त चेकिंग होती थी या नहीं। जांच में सामने आया है कि कर्मचारियों के मंदिर परिसर में प्रवेश के समय तो चेकिंग की जाती थी, लेकिन बाहर निकलते वक्त तलाशी नहीं होती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here