Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Haryana News: तीन बदमाशों ने युवक के साथ की लूट, पेचकस से किया हमला, देखें वीडियो

    पंचकूला: शहर में लूट के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले सात दिनों से लगातार चाकू की नोक पर लोगों के साथ लुट हो रही है। इसी बीच देर रात पचंकूला के एसडीसी के पास भी ताजा लुट का मामला सामने आया है। एक युवक के साथ देर तीन अज्ञात बदमाशों ने लुट की है। अज्ञात बदमाश फोन और युवक का पर्स लुट कर फरार हो गए हैं। जब युवक ने इस बात का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर पेचकस के साथ हमला किया और फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित नरेंद्र वर्णना ने बताया कि वह अपनी गाड़ी को ठीक करवाने के लिए मनीमाजरा में गया था। वह जैसे वापिस आ रहा था तभी वह एमडीसी की लाइट्स पर रुका था। इसी दौरान तीन अज्ञात युवक आकर वहां से उसका फोन छिनने लगे। जब उसने फोन नहीं दिया तो तीनों में से एक युवक ने नरेंद्र के ऊपर पेचकस के साथ हमला कर दिया। 5-6 बार उसके ऊपर पेचकस के साथ वार किए गए। तभी बदमाश फोन लेकर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को तुरंत सेक्टर-6 के अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में घायल नरेंद्र का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही जांच अधिकारी सुखजेंट सिंह, एसएचओ मनसा देवी और एसीपी सुरिंदर डोडी मौके पर पहुंचे। इसके बाद अस्पताल में घायल नरेंद्र के बयान पर उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है।
  • Punjab News: भारी मात्रा में नशे की गोलियां समेत आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में नशे की गोलियां समेत आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान उन्होंने एक बड़ी नशे की खेप पकड़ी है। इस खेप के आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी कुणाल की गाड़ी में से 1,26,000 नशे की गोलियां और कैप्सूल मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, संदिग्धमय डिटेल्स इल्जाम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि पता कर पाए कि यह खेप कहां से आ रही थी और इसको कहां-कहां पर सप्लाई किया जा रहा था। डीएसपी सिटी सुखविंदर सिंह के अनुसार, नशे के तस्कर लगातार नए-नए तरीके ढूंढकर नशे का कारोबार कर रहे हैं। इसके बावजूद भी फिरोजपुर पुलिस ने इस बार सफलता हासिल की है। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में बिक रहे नशे का भी खुलासा किया है।

    बता दें कि तीन दिन पहले ही इसी गांव में मेडिकल नशे से चार लोगों की मौत का मामला सामने आया था। इसके कारण तीन मेडिकल स्टोर सील कर दिए गए थे। इसके बाद भी फिरोजपुर में बड़े पैमाने पर मेडिकल नशे की सप्लाई जारी है।

  • हरोली से शिमला के लिए चलेगी नई बस सेवा, उपमुख्यमंत्री 11 अक्तूबर को करेंगे शुभारंभ

    हरोली से शिमला के लिए चलेगी नई बस सेवा, उपमुख्यमंत्री 11 अक्तूबर को करेंगे शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित:जनता को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग हरोली–ऊना–शिमला के बीच नई बस सेवा शुरू करने का रहा है। यह बस सेवा 11 अक्तूबर से चालू होगी।

    उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री  11 अक्टूबर सायं 4:50 बजे हरोली बस स्टैंड से इस नई बस सेवा का विधिवत शुभारंभ करेंगे।एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान  ने बताया कि बस सेवा हरोली–ऊना–नंगल–किरतपुर (फोरलेन)–भराड़ी–बिलासपुर–एम्स–भराड़ीघाट–दाड़लाघाट–शालाघाट मार्ग से शिमला तक पहुंचेगी। हरोली से बस शाम 5 बजे, ऊना से शाम 5:20 बजे प्रस्थान करेगी, जबकि वापसी में शिमला से सुबह 4:50 बजे हरोली के लिए रवाना होगी।

    उपमंडलीय प्रबंधक ने कहा कि यह नई बस सेवा हरोली और ऊना के लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इसके अलावा, यह सेवा जिला ऊना और इसके सीमावर्ती राज्य पंजाब के निवासियों के साथ-साथ बिलासपुर और शिमला में काम करने वाले कर्मचारी, उद्यमी और व्यवसायियों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगी।

    विशेष बात यह है कि बस सेवा के माध्यम से शालाघाट से अर्की तक एक नया छोटा वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा। इस सेवा के चलते हरोली से शिमला की यात्रा अब लगभग 5–6 घंटे में पूरी की जा सकेगी।

  • राज्य स्तरीय सुरक्षित निर्माण प्रतियोगिता ‘समर्थ-2025’ में ऊना के सूर्यांश ने हासिल किया दूसरा स्थान

    राज्य स्तरीय सुरक्षित निर्माण प्रतियोगिता ‘समर्थ-2025’ में ऊना के सूर्यांश ने हासिल किया दूसरा स्थान

    उपायुक्त ने सूर्यांश को किया सम्मानित 

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्तरीय सुरक्षित निर्माण प्रतियोगिता “समर्थ-2025” के तहत सीएसएससी साइंस म्यूजियम, अन्नदपुर शोघी में आयोजित हुई प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पिरथीपुर के छात्र सूर्यांश ने प्रदेश भर में दूसरा स्थान प्राप्त कर जिला ऊना का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें विभिन्न जिलों से कुल 22 सुरक्षित निर्माण मॉडल प्रस्तुत किए गए।

    इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज सूर्यांश को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपायुक्त ने कहा की सूर्यांश ने अपने नवाचार और प्रतिभा से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे शिक्षा विभाग और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता बच्चों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने और अपने नवाचारों को मूर्त रूप देने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करती है।

    वहीं, डीडीएम ऊना के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक राजन शर्मा ने जानकारी दी कि सूर्यांश का सुरक्षित निर्माण मॉडल आगामी राज्य स्तरीय आपदा न्यूनीकरण प्रदर्शनी “समर्थ-2025” में 14 अक्तूबर को रिज मैदान, शिमला में प्रदर्शित किया जाएगा, जहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वयं सूर्यांश को सम्मानित करेंगे।

    उपनिदेशक, ऊना अनिल कुमार ने कहा कि सूर्यांश द्वारा तैयार किया गया मॉडल एक ऐसे भूकंप-रोधी और आपदा-प्रतिरोधी घर का प्रतिरूप है, जो बादल फटने जैसी आपदा की स्थिति में भी सुरक्षित रहता है। इस मॉडल में विशेष पाइप व्यवस्था के माध्यम से वर्षा और बहाव के पानी की निकासी की गई है, जिससे भवन संरचना को सुरक्षित रखा जा सके।

  • Punjab News: स्कूल में 12वीं के छात्र के बैग से पिस्टल बरामद, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल में 12वीं के छात्र के बैग से पिस्टल बरामद, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: भारत-पाकिस्तान सीमा पर लगे गांव गटी राजो के एक स्कूल के बच्चे के पास से पिस्टल बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार स्कूल में पढ़ने वाला 12वीं कक्षा का अरशदीप नाम का यह छात्र अपनी स्कूल बैग में पिस्टल रखकर लाया था। जिसे वह किसी और को देने वाला था। जब स्कूल स्टाफ को इस बात का पता चला तो उन्होंने पिस्टल जब्त कर पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस ने बच्चे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और उसके पास से पिस्तौल भी बरामद की है। पुलिस बता रही है कि यह जांच चल रही है कि क्या यह बच्चा किसी घटना को अंजाम देने वाला था या यह पिस्टल कहीं और सप्लाई करनी थी। पूरी पड़ताल की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द बड़े खुलासे होंगे।

    सीमा क्षेत्र में बाड़ लगाने के बाद सीमा पार से हथियार और नशा बड़ी मात्रा में आ रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि क्या ये उसी इलाके का हिस्सा हैं या कहीं और से लाकर किसी बड़ी वारदात के लिए इस्तेमाल होने वाले थे।

  • Haryana News: विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    Haryana News: विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    पंचकूला: हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने सेक्टर-1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में 23 अक्टूबर से शुरु होने वाली गली क्रिकेट चैंपियनशिप को लेकर बात की। ज्ञानचंद गुप्ता ने बताया कि इस गली क्रिकेट चैंपियनशिप में 180 क्रिकेट की टीमें हिस्सा लेंगी।

    यह चैंपियनशिप सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम और अन्य स्टेडियम में करवाई जाएगी। इसके अलावा इस क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम को एक लाख रुपये उपविजेता को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी का प्रयास है कि युवाओं को नशों से दूर करके खेलों की ओर प्रोत्साहित किया जाए।

  • ऊना जिले में 13 से 17 अक्तूबर तक मनाया जाएगा सीपीआर जागरूकता सप्ताह

    ऊना जिले में 13 से 17 अक्तूबर तक मनाया जाएगा सीपीआर जागरूकता सप्ताह

    जिला रेडक्रॉस सोसाइटी कॉलेजों में लगाएगी प्रशिक्षण शिविर

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले में 13 से 17 अक्तूबर तक सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) जागरूकता सप्ताह मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तत्वावधान में, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के निर्देशानुसार पूरे जिले में आयोजित किया जा रहा है।

    जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव एवं सीपीओ संजय संख्यान ने बताया कि इस अवधि के दौरान जिले के विभिन्न सरकारी महाविद्यालयों में सीपीआर प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें प्रतिभागियों को जीवनरक्षक तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने में सक्षम बनाना है।

    उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना, डॉ. एस.के. वर्मा ने सीपीआर प्रशिक्षण के लिए चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अक्तूबर को राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में डॉ. चेतन मोदगिल, 14 अक्तूबर को ए.बी.वी. राजकीय डिग्री कॉलेज बंगाणा में डॉ. अशोक कुमार, 15 अक्तूबर को डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली में डॉ. इंगित परमार, 16 अक्तूबर को महाराणा प्रताप राजकीय डिग्री कॉलेज अंब में डॉ. रूपिंदर शर्मा तथा 17 अक्तूबर को राजकीय डिग्री कॉलेज दौलतपुर चौक में डॉ. विनय कुमार सीपीआर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

    जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव ने सभी संबंधित कॉलेज प्राचार्यों से अपने-अपने संस्थानों में इन प्रशिक्षण शिविरों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने और प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत प्रतिभागियों की रिपोर्ट कार्यालय को भेजने का आग्रह किया है।

  • विशेष प्रचार अभियान के तहत जन कल्याणकारी योजनाओं और नशा निवारण पर जागरूक किए ग्रामीण

    विशेष प्रचार अभियान के तहत जन कल्याणकारी योजनाओं और नशा निवारण पर जागरूक किए ग्रामीण

    ऊना/सुशील पंडित: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित विशेष प्रचार अभियान के दूसरे चरण के चौथे दिन आज पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने उपमंडल हरोली के तहत खड्ड खास और कुंगडत में जन-जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों के कल्याणार्थ चलाई जा रही योजनाओं, जनकल्याणकारी नीतियों, उपलब्धियों तथा नशामुक्त अभियान के बारे में जानकारी दी।

    कार्यक्रम में कलाकारों ने बताया कि हिमाचल सरकार द्वारा कम्पयूटर प्रशिक्षण योजना के तहत अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, विधवा, एकल, परित्यक्ता व अल्पसंख्यकों को एक वर्ष के पीजीडीसीए और डीसीए कम्पयूटर कोर्स करवाने का प्रावधान है। साथ ही, प्रशिक्षण के दौरान अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और विधवा व एकल नारियों को प्रशिक्षण के दौरान 1,000 रूपये मासिक भत्ता और 1500 रूपये प्लेसमेंट संबंधी स्टाइपेंढ़ प्रदान किया जाता है। इसके अलावा योजना के तहत दिव्यांग श्रेणी में बारह सौ रूपये मासिक भत्ता और 1,800 प्लेसमेंट संबंधी स्टाइपेंढ़ देने का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष और परिवार की वार्षिक आमदनी 2 लाख से कम होनी चाहिए।

    नाटय दलों ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना के साथ-साथ अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इसके अलावा कलाकारों ने विशेष रूप से नशा निवारण पर बल देते हुए नशे को समाज की गंभीर बुराई बताया और लोगों से नशे से दूर रहने व समाज को इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

    इस मौके पर कुंगडत पंचायत की सचिव किरणा देवी, वार्ड सदस्य निर्मल देवी, रूप कुमारी, खड्ड खास के पंचायत सदस्य गुरपाल सिंह और कमला देवी सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • Bigg Boss 19: बहन शहनाज के बारे में बात कर इमोशनल हुए शहबाज, बोले – ‘मैं कुछ भी कर सकता हूं’

    Bigg Boss 19: बहन शहनाज के बारे में बात कर इमोशनल हुए शहबाज, बोले – ‘मैं कुछ भी कर सकता हूं’

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 में शहबाज बदेशा फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। अपनी दमदार कॉमेडी के साथ वह दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। शहबाज सभी के साथ मस्ती करते हुए दिखते हैं परंतु अभी हाल में उन्होंने एक ऐसा खुलासा कर दिया है जिसकी शायद फैंस को उम्मीद भी नहीं थी।

    अपने स्ट्रगल के बारे में बोले शहबाज

    शहबाज ने घर में अपने दोस्तों के साथ अपनी स्ट्रगल लाइफ के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वो अपनी जिंदगी में फेल जैसा महसूस करते हैं। उन्हें अपनी बहन शहनाज गिल की कमाई खाने में कोई तकलीफ नहीं है। शहबाज के इंस्टाग्राम पर एख वीडियो शेयर हुई है। इस वीडियो में वो जीशान कादरी से कहते हुए दिख रहे हैं कि – ‘असली जिंदगी घर के बाहर है जिसमें मैं फेल हूं। मैं कुछ भी नहीं कर पाया। लोग मुझे हमेशा कहते हैं कि मैं बहन की कमाई पर पलता हूं। हां मैं पलता हूं सीधी सी बात है मेरी बहन मुझे पैसे देती है वो मेरा खून है मैं उसका खाता हूं उसके अलावा और किसका खाऊं मेरा कोई नहीं है। उसके कई फैंस बोलते हैं कि शहबाज बहन का खाता है मेरी बहन देती है मैं बेझिझक खाता हूं’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by SHEHBAZ BADESHA (@badeshashehbaz)

    बहन के कहने पर मार दूंगा छलांग

    आगे शहबाज ने कहा कि – ‘मैं ऐसा हूं अगर मेरी बहन कह दे कि जाकर कहीं से छलांग मार दे, हंसी मजाक में भी मां की कसम खाकर बोलता हूं उसी पल छलांग मार दूंगा”। शहबाज की बातें सुनकर जीशान ने भी कहा कि वो घर में बहुत झूठी कसम खाते हैं लेकिन बहन शहनाज की नहीं खाते हैं क्योंकि उन्हें बहन से प्यार है। अपनी भाई की बातें सुनकर शहनाज भी काफी इमोशनल हो गई।

    मैं तु्म्हारे लिए सब कुछ करती रहूंगी

    वीडियो पर कमेंट करते हुए शहनाज ने लिखा कि – ‘तुम हमेशा मुझे हर बुराई से बचाते हो और हमेशा मेरे लिए बहुत पोजेसिव रहते हो। दुनिया को पता भी नहीं कि तुम मेरे लिए क्या-क्या करते हो लेकिन मैं जिंदगी भर तुम्हारे लिए सब कुछ करती रहूंगी’। शहनाज के इस कमेंट से साफ पता चलता है कि वह अपनी भाई से कितना प्यार करती हैं।