Blog

  • जालंधरः काजी मंडी में चोरों ने 2 ई-रिक्शा को बनाया निशाना, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला काजी मंडी से सामने आया है। जहां चोरों ने 2 ई-रिक्शा को निशाना बनाया है। इस दौरान चोर ई-रिक्शा लेकर फरार हो गए। जहां उन्होंने गाड़ी से बैटरी और सीट चुराकर गाड़ियों को सुनसान जगह पर रख दिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि रोजाना की तरह से देर रात 10 बजे अपनी ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ी कर देते है। इस दौरान वह बैटरी को चार्जिंग के लिए लगाते है। इसी तरह उन्होंने देर रात भी ई-रिक्शा घर के बाहर खड़ी करके उसे चार्जिंग के लिए लगाकर सो गया था। इस दौरान पीड़ित ने बताया कि आज सुबह गाड़ी की चार्जिंग चैक करने के लिए आए तो गाड़ी वहां मौजूद नहीं थी।

    पीड़ित ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि देर रात 2.55 बजे घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि घटना करियाना स्टोर पर कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि स्पैंलडर पर 2 युवक उतरे और उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि गाड़ी से 5 बैटरियां और सीट लेकर फरार हो गए। इस दौरान उनके हाथ में दातर थी। उन्होंने बताया कि उसका भाई नगर निगम में कूड़ा उठाने का काम करता है। जिसने आज सुबह खाली जगह पर उसकी ई-रिक्शा देखी और उन्होंने घटना की सूचना दी। पीड़ित ने घटना की सूचना थाना सूर्य एंक्लेव की पुलिस को दे दी है। इस दौरान पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • दोस्त बने हत्यारे, 30 बार चाकू से गोदा

    फरीदाबाद : सेक्टर 58 में बुधवार रात 2 दोस्तों ने चाकुओं से हमला कर अपने दोस्त की हत्या कर दी और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि आरोपियों को शक था कि उनका दोस्त पुलिस की मुखबिरी कर रहा है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।  मृतक इंद्रजीत के बड़े भाई नेत्रपाल डागर ने बताया कि उन्हें फोन पर किसी ने सूचना दी थी कि उसके भाई पर किसी ने चाकुओं से हमला किया है। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि इंद्रजीत लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा है। तुरंत ही उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया।डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    इंद्रजीत पर 30 बार चाकुओं से हमला किया गया था। इंद्रजीत राजीव कॉलोनी में किराने की दुकान पर काम करता था. रोज की तरह बुधवार शाम को वह दुकान पर था। तभी वहां गांव के नितेश व मोहित आए। उससे कहा कि कुछ काम है. इसके बाद दोनों इंद्रजीत को अपनी बाइक पर बिठाकर कुछ ही दूरी पर ले गए। वहां मनीष की दुकान पर आकर रुक गए। इंद्रजीत दोनों के लिए सिगरेट लेने के लिए मनीष की दुकान पर गया। तभी नितेश व मोहित ने पीछे से इंदरजीत को पकड़ लिया और पहला चाकू इंदरजीत की छाती पर मारा। इसके बाद एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले किए। दोनों यह कह रहे थे कि तुझे बनाएंगे मुखबिर. पुलिस का कहना है कि हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।

  • राम लला के दर्शन से लौट रहे यात्रियों से भरी बस हुई हादसाग्रस्त, देखें वीडियो

    सीतापुरः उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां रामलला के दर्शन से लौट रहे श्रद्धालुओं के बस की टक्कर ट्रक से हो गई। इस हादसे में यात्रियों से भरी बस पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 3 दर्जन यात्री घायल हुए है। जिनमें 2 की हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के अस्पताल मेें रैफर कर दिया है। यह हादसा थाना रामपुर कलां क्षेत्र के देवकलिया के पास हादसा हुआ है। जबकि अन्य यात्रियों को आशिंक चोटें आई हैं। वहीं मौके पर पहुंचे एसएचओ भावनाथ चौधरी ने लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

    बताया जा रहा हैकि बस में 45 यात्री सवार थे। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल व महामंत्री विश्राम सागर राठौर ने जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हाल जाना है। उन्होंने लोगों से बात की और स्वास्थ्य के बारे  मे भी अपडेट लिया। गौरतलब है कि इस बस में श्रद्धालु सवार थे। अयोध्या राम मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन कर ये श्रद्धालु लौट रहे थे। बस में सवार होकर ये लोग लौट रहे थे, तभी बिसवां के देवकलिया के पास उनकी बस पलट गई।

  • कपूरथला : तस्करों की सूचना देने वाले युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    कपूरथला : नशा नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने वाले कपूरथला वासी कमल उर्फ ढोलू नौजवान को नशा तस्करों ने किडनेप कर उसे तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर उनके दोनों हाथों की उंगलियों, टांग को काटा और पेट में छुरा घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नशा तस्कर हमलावरों की यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिस युवक पर तेजधार हथियारों के साथ जानलेवा हमला हुआ उनकी गंभीर रूप से लहूलुहान मौके की वीडियो भी आई है।

    जिसमें देखा जा सकता की घायल युवक की दोनों हाथों की उंगलिया अलग से लटकती दिखाई दे रही है। जब उसे इलाज के लिए कपूरथला अस्पताल में ले जाया जा रहा था। घायल को जालंधर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाने वाले हरविंदर सिंह उर्फ दारा को भी नशा तस्करों द्वारा जान से मारने की धमकियां मिल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

  • पुलिस चौंकी के बाहर फिल्मी स्टाइल में आए हमलावारों ने सरेआम चलाई तलवारें, देखें CCTV

    कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस जिला नूरपुर के तहत सदवां पुलिस चौकी के बाहर गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां फिल्मी स्टाइल में आए हमलवारों ने तलवारें चलाई। हालांकि हमलावारों ने तलावरे दुकान के शटर पर मारी है, लेकिन इस घटना के दौरान लोगों में दहशत का माहौल बन गया। वहीं पुलिस ने तलवारें चलाने व मारपीट करने के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कलभूष  निवासी पंदरेहड़, संजीवन सिंह निवासी गांव लखनाट, प्रदीप राणा निवासी लुहारपराव रोहित राणा निवासी  लुहारपरा नूरपुर के रूप में हुई  हैं।

    शिकायतकर्ता अनिल कुमार पुत्र बलवीर सिंह निवासी सदवां ने इस अभियोग  में नामजद आरोपियों पर उसे व उसके भाई नरेंद्र पर तलवार से हमला करने व  उन्हें गाड़ी से कुचल कर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।  इस पर पुलिस ने  चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर  भादंस विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1) के तहत मामला दर्ज किया है। बुधवार को सदवां में दोनों पक्षों  की किसी पुरानी रंजिश के चलते कहासुनी हुई थी। इसी दौरान आरोपियों ने  शिकायतकर्ता अनिल कुमार व उसके भाई नरेंद्र पर हमला कर दिया।

    जब शिकायतकर्ता अपने भाई के साथ सदवां पुलिस चौकी पहुंचा तो फिल्मी स्टाइल में आरोपी भी उनका पीछा करते हुए कार में सवार होकर पुलिस चौकी पहुंच गए  और चौकी के बाहर तलवार लहराने लग पड़े। जहां चौकी में तैनात महिला  कांस्टेबल ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत पुलिस चौकी का मेन गेट बंद कर दिया। अन्यथा तेजधार हथियार से लैस आरोपी किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते थे। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को नूरपुर की अदालत में पेश किया। जहां से चारों आरोपियों को पांच  दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया।  उधर, एसपी नूरपुर अशोक रतन ने कहा कि ऐसे शरारती तत्वों को किसी भी सूरत  में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद चार आरोपियों को  गिरफ्तार किया है।

  • पंजाबः चलती कार में लगी आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब में पिछले कुछ दिनों से गाड़ियों में आग लगने के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में लुधियाना और रोपड़ में गाड़ी को आग लगने का मामला सामने आया था। वहीं ताजा मामला फिरोजपुर से सामने आया है। जहां चलती कार को लगी आग गई। आग लगने से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगो को मदद से आग को बुझाया गया और कार में बैठे लोगो को बाहर निकाला गया। आग लगने कारण वायर शॉट बताया जा रहा है। हालांकि हादसे के दौरान गनीमत यह रही हि जानी नुकसान से बचाव रहा।वहीं दूसरी ओर हादसे में कार पूरी तरह से जल गई। 

  • पंजाबः बड़ा हादसा, चाय बनाते समय फटा सिलेंडर, झुलसी महिला, देखें वीडियो

    अबोहरः स्थानीय लाइन पर क्षेत्र सिद्धू नगरी में आज एक बुजुर्ग महिला उस समय सिलेंडर फटने से झुलस गई जब वह सुबह उठकर सिलेंडर पर चाय बना रही थी वही धमाके से आसपास के लोग भी सकते में आ गए। घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जाता है कि धमाके के कारण महिला एकदम घायल होकर जमीन पर गिर गई।

    महिला के पति बनवारी लाल ने बताया कि आज उसकी पत्नी रोजमर्रा की तरह आज सुबह 7 बजे रसोई में चाय बना रही थी, और अभी बाकी घर वालों की आंख भी नहीं खुली थी की धमाके से सभी सहम गए, आग बनाते समय अचानक सिलेंडर में जोरधार धमाका हुआ, जिसके बाद परिजन उठे वहीं उसका पति बनवारी लाल भी अपनी पत्नी को बचाते हुए कुछ झुलस गए। परिजनों ने लोगों की मदद से तुरंत महिला को अस्पताल भर्ती करवाया जहां डाकटरों के अनुसार महिला 20 प्रतिशत तक झुलस गई है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • शादी से लौट रहे JE समेत 3 की मौ’त, 3 गंभीर घायल

    हिसार : देर रात हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस हादसे में कार अनियंत्रित ‎‎होकर पेड़ से जा टकराई। इसके बाद पेड़ गाड़ी पर गिर गया। कार में सवार ‎जेई समेत 3 बिजली कर्मचारियों की ‎मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रुप से घायल हो ‎‎गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ये सभी दोस्त की शादी से वापस लौट रहे थे। मृतकों की पहचान जेई भुवनेश‎सांगवान निवासी रेवाड़ी, एलडीसी ‎मंदीप निवासी किनाला, जेएसई राजेश नि‎वासी किरढ़ान की मौत हो गई।

    वहीं‎ फतेहाबाद के भोजराज निवासी जेएसई ‎संदीप, जींद निवासी अमन और हिसार के‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ मॉडल टाउन निवासी डाटा ‎एंट्री ऑपरेटर रविंद्र गंभीर रूप से‎ घायल हो गए है। वहीं मंगाली चौकी इंचार्ज ‎कृष्ण एसआई सुखबीर और ड्राइवर ‎हवासिंह गश्त पर थे। उन्होंने गाड़ी को ‎पेड़ से टकराए देखा। जिसके बाद उन्होंने घायलों को ‎उपचार के लिए सिविल‎ अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ‎ने 3 को मृत घोषित कर दिया और 3 का इलाज जारी है।

  • जालंधर : ‘विजीलैंस’ की रडार पर आए बिल्डिंग विभाग के 2 ATP और एक इंस्पैक्टर

    चार्जशीट जारी करने की तैयारी !

    जालंधर (ENS): लोकल बॉडी विभाग की विजीलैंस टीम पिछले दो दिनों से जालन्धर में अवैध बिल्डिंग की खाक छान रही है । जिसमें ज्यादातर वह बिल्डिंग शामिल हैं जिनका रिहायशी नक्शा पास करवा कर कारोबारी निर्माण करवाया जा रहा था और सबंधित सैक्टर के एटीपी और बिल्डिंग इंस्पैक्टर शिकायतों के बावजूद कोई कारवाई नहीं कर रहे थे। ऐसे में 150 से ज्यादा शिकायतें सीएम के पार्टल, डायरैक्टर लोकल बॉडी, सैक्टरी के पास पहुंची जिनकी जांच करने के लिए सीवीओ राजीव सेखड़ी ने तीन मैंबरी कमेटी बना कर जालन्धर जांच के लिए भेजी। 

    टीम ने पहले दिन बिल्डिंग विभाग के एमटीपी विजय कुमार सहित सभी एटीपी और बिल्डिंग इंस्पैटक्टरों को कोओपरेट कर  शिकायतों का रिकार्ड पेश करने के लिए कहा मगर इनमें से ज्यादातर एटीपी और इंस्पैक्टरों ने सीवीओ की टीम को भी हल्के में लिया और पहले दिन टीम को खूब गुमराह किया गया।  इसके बाद टीम ने खुद में फील्ड में उतर कई मौके देखे जहां शिकायतों की सत्यता साबित हो गई। टीम ने मौके पर चल रहे निर्माणों की कई तस्वीरें तथा वीडियोग्राफी कर रिकार्ड में सेव कर ली इसमें मुहल्ला गोबिंदगढ़ स्थित एसडी कालेज के सामने दो मल्टीस्टोरी इमारतें, होटल एजीआई के सामने लाल रंग की बिल्डिंग, लद्देवाली में 9 दुकाने, धीना की  दुकानें, घाह मंडी श्मशानघाट की अवैध कालोनी, कृष्णा नगर मंडी फैंटनगंज कविता जिंदल, आर्दश नगर पार्क के सामने कांटा छुरी के पीछे, सलेमपुर मुस्लमाना रोड पर बन रही दुकाने, संत नगर लाडोवाली रोड पर कामिनी गुप्ता की बिल्डिंग,जेसीसी स्किन होस्टपिटल सहित कई बिल्डिंगें शामिल हैं।

    इस सबंध में कल देर शाम एमटीपी विजय कुमार ने एसडी कालेज के सामने बन रही दो मल्टीस्टोरी इमारतों को सील कर दिया। इस सबंधि निगम के पास कई शिकायतें पहुंच रही थी । मगर संबंधित सैक्टर की एटीपी सुखप्रीत कौर एवं बिल्डिंग इंस्पैक्टर अजय कुमार द्वारा कोई कारवाई नहीं की जा रही थी। सूत्रों अनुसार जांच करने आई टीम ने बिल्डिंग विभाग के दो एटीपी तथा एक बिल्डिंग इंस्पैक्टर के खिलाफ चार्जशीट जारी करने के लिए काफी रिकार्ड जुटा लिया है जल्द ही इस जांच की गाज जालन्धर बिल्डिंग विभाग पर गिरने की संभावना है।

  • कपूरथला : Axis Bank में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें CCTV

    कपूरथला : गोइंदवाल साहिब रोड पर गांव भवानीपुर में एक्सिस बैंक की शाखा की दीवार तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए की नगदी चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरों द्वारा की गई यह वारदात CCTV में भी कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना कोतवाली पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस बात की पुष्टि SHO कोतवाली बलविंदर सिंह भुल्लर करते हुए बताया कि अज्ञात चोरो के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल बैंक का अधिकारियों ने कुल चोरी हुए रुपए के बारे में अभी नहीं बताया है। जानकारी अनुसार गांव भवानीपुर एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर मनीष शर्मा ने पुलिस को बताया कि सुबह उनको बैंक QRT सुखदेव सिंह पुत्र दिलीप सिंह ने फोन पर सूचना दी कि बैंक के बाहर लगा कैमरा टूटा हुआ है तथा बैंक की दीवार को तोड़कर कुछ रास्ता बनाया हुआ है।

    बैंक मैनेजर मनीष शर्मा ने तुरंत अपने साथी बैंक कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच देखा तो बैंक के अंदर सामान बिखरा हुआ था। सिक्योरिटी पैनल तथा सेफ रूम का दरवाजा भी टूटा हुआ था और उसमें पड़ी नगदी भी चोरी हो चुकी थी। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। थाना कोतवाली SHO बलविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद उन्होंने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच घटना स्थल के नजदीक लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। CCTV कैमरो में चोरों के चेहरे भी दिख रहे है। वही बैंक मैनेजर मनीष कुमार की शिकायत पर FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दे की इसी एक्सिस बैंक ब्रांच में सितंबर 2022 में भी इसी तरह दीवार तोड़कर चोरों ने लाखों रुपए की नगदी चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में बैंक मैनेजर मनीष शर्मा ने मीडिया से कुछ भी कहने से इंकार करते हुए बताया कि इस संबंध में कॉरपोरेट कम्युनिकेशन वाले ही कुछ बता सकते हैं।