Blog

  • पंजाबः फिरोजपुर में सीआईए स्टाफ को मिली बड़ी कामयाबी, देखें वीडियो

    पंजाबः फिरोजपुर में सीआईए स्टाफ को मिली बड़ी कामयाबी, देखें वीडियो

    फिरोज़परः फिरोजपुर पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब फिरोजपुर के सीआईए स्टाफ पुलिस की तरफ से गांधी गार्डन के पास एक नाका लगाया  तो जब एक गाड़ी को रोका गया। तलाशी लेने पर उसमें 100 ग्राम हेरोइन धर्मपाल सिंह उर्फ धर्मा और रोहित से बारामद की गई और वहीं बता दे की गिरफ्तार किए गए धर्मपाल सिंह उर्फ धर्मा पर थाना दयालपुरा जिला बठिंडा में चोरी हुए 13 वेपन 368 रौंद के मामला दर्ज था और दर्ज मामले में भी धर्मपाल सिंह उर्फ धर्मा फरार चल रहा था ।

    वही यह एसपीडी रणधीर कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 1 दिन का रिमांड लेकर आगे और पूछताछ की जा रही है नाकाबंदी के दौरान इन्हे गिरफ्तार किया गया है। वहीं इनके ऊपर पहले भी मुकदमा दर्ज है और आगे की जांच की जा रही है। 

  • ਪੰਜਾਬ : 7 ਦਿਨਾਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਘਰੋਂ ਨਿਕਲੇ 9 ਸਾਲਾ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਨਾ ਲੱਭ ਸਕੀ ਪੁਲਿਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : 7 ਦਿਨਾਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਘਰੋਂ ਨਿਕਲੇ 9 ਸਾਲਾ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਨਾ ਲੱਭ ਸਕੀ ਪੁਲਿਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਅਨਿਕੇਤ : ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਵਾਰਡ ਨੰਬਰ 27 ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਮੁਹੱਲਾ ਨਿਊ ਦੀਪ ਨਗਰ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਇਕ 9 ਸਾਲਾ ਬੱਚਾ ਅਮਨ ਜੋ ਕਿ ਬੀਤੀ 4 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਪਿਓ ਦੀਆਂ ਝਿੜਕਾਂ ਤੋਂ ਡਰਦਾ ਘਰੋਂ ਕਿਧਰੇ ਚਲਾ ਗਿਆ ਸੀ ਅੱਜ 7 ਦਿਨ ਦਾ ਸਮਾਂ ਬੀਤਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਅਮਨ ਦਾ ਕੁਝ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਲੱਗ ਸਕਿਆ, ਹਾਲਾਂਕਿ ਅਮਨ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਉਸਨੂੰ ਲੱਭਣ ਦੀ ਹਰ ਸੰਭਵ ਕੋਸਿ਼ਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਪਰੰਤੂ ਬਾਵਜੂਦ ਇਸਦੇ ਅਮਨ ਦਾ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕੁਝ ਵੀ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਲੱਗ ਸਕਿਆ। 

    ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਪਰਿਵਾਰ ਚਿੰਤਾ ਦੇ ਆਲਮ ਵਿਚ ਡੁੱਬਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਮਾਪਿਆਂ ਦਾ ਰੋ-ਰੋ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਐ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਅਮਨ ਦੀ ਹੁਸਿ਼ਆਰਪੁਰ ਅਤੇ ਜਲੰਧਰ ਸਮੇਤ ਦਿੱਲੀ ਦੀਆਂ ਕੁਝ ਥਾਵਾਂ ਤੇ ਵੀ ਭਾਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ ਪਰੰਤੂ ਅਮਨ ਦਾ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਪਤਾ ਲੱਗਿਆ । ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਸ਼ੱਕ ਹੈ ਕਿ ਅਮਨ ਨੂੰ ਕੋਈ ਵਿਅਕਤੀ ਬਹਿਲਾ ਫੁਸਲਾ ਕੇ ਕਿਧਰੇ ਲੈ ਗਿਆ ਹੈ। 

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਜਿ਼ਲ੍ਹਾ ਪੁਲਿਸ ਮੁਖੀ ਸਰਤਾਜ ਸਿੰਘ ਚਾਹਲ ਨਾਲ ਵੀ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਸੀ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਲੋਂ ਅਮਨ ਨੂੰ ਜਲਦ ਲੱਭਣ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦੁਆਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਅਮਨ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਲੱਭ ਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਹਵਾਲੇ ਕਰਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਹਾਲ ਜਾਨਣ ਪਹੁੰਚੇ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਵੈਲਫੇਅਰ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਡਾ. ਪੀਐਸ ਮਾਨ ਨੇ ਵੀ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਹਰ ਸੰਭਵ ਮੱਦਦ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਐ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਬੱਚੇ ਦੀ ਗੁੰਮਸ਼ੁਦਗੀ ਸਬੰਧੀ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਏ ਤੇ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ ਵੀ ਛਪਵਾ ਲਏ ਨੇ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਬੜੀ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਅਮਨ ਨੂੰ ਲੱਭਣ ਲਈ ਯਤਨ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।

  • इन ख़ास बातों का रखेंगे ख्याल तो चैन की नींद सो पाएंगे आप 

    इन ख़ास बातों का रखेंगे ख्याल तो चैन की नींद सो पाएंगे आप 

    इन ख़ास बातों का रखेंगे ख्याल तो चैन की नींद सो पाएंगे आप 

    अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूरी नींद लेना बेहद जरूरी होता है. तनाव, थकान जैसी परेशानियों के कारण बहुत से लोग अच्छी नींद नहीं ले पाते. ऐसे लोग रात में देर से सो पाते हैं यां कुछ ही घंटे सो पाते हैं. इस कारण स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है. अच्छी नींद सोना हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है. नींद पूरी ना हो तो शरीर को कईं तरह की बीमारियां लग जाती हैं. कम नींद आना यां फिर नींद ना आने के पीछे विभिन कारण हो सकते हैं. आपकी रूटीन, लाइफस्टाइल और डाइट का इसमें अहम रोल होता है. स्वास्थ्य सलाहकारों की मानें तो खाने पीने की आदतों से हमारी नींद बहुत ज्यादा प्रभावित होती है. 

    जानिए कुछ आसान सी आदतें जिन्हें अपनाकर आप सुकून से सो सकते हैं:

    – सोने से पहले पौटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम से भरपूर चीज़ों का सेवन करें

    – सोने से पहले केला, अखरोट, बादाम, दूध का सेवन कर सकते हैं. 
    कैल्शियम लेने से शरीर और मसल्स को आराम मिलता है. 

    – देर रात कुछ खाने का दिल करे तो भी कुछ न खाएं.
    रात के बीच में उठकर खाने से नींद आने में तो दिक्कत होती ही है साथ ही वजन भी बढ़ता है. ऐसे में जरूरी है कि आप रात के दौरान कुछ भी खाने से परहेज़ करें.

    – सोने से पहले दूध का करें सेवन 
     दूध का सेवन करते ही आपका दिमाग मेलाटोनिन हार्मोन रिलीज करता है जिसे स्लीप हार्मोन भी कहा जाता है. रात में अच्छी नींद सोने के लिए सोने से पहले रोजाना एक ग्लास दूध का सेवन करें.  

    – नट्स का सेवन जरूर करें 
    नट्स में कई प्रकार के जरूरी विटामिन्स, मिनरल्स पाए जाते हैं जिनसे डायबिटीज और हृदय संबंधित रोगों के खतरे को कम किया जा सकता है. नट्स का सेवन करने से नींद भी बहुत अच्छी आती है. 

    सोने से पहले बनाएं गैजेट्स से दूरी 
    गैजेट्स की तेज रोशनी स्लीप हार्मोन के सिक्रीशन में बाधा डाल सकती है इसलिए सोने से एक घंटे पहले फोन, लैपटॉप को अपने से दूर कर दें. 

  • चडीगढ़ः 6 करोड़ के पार्किंग टेंडर अलॉट करने के धोखाधड़ी मामले में हुआ बड़ा खुलासा, देखे वीडियो 

    चडीगढ़ः 6 करोड़ के पार्किंग टेंडर अलॉट करने के धोखाधड़ी मामले में हुआ बड़ा खुलासा, देखे वीडियो 

    चंडीगढ़ः चंडीगढ़ नगर निगम के साथ करीबन 6 करोड़ के पार्किंग टेंडर अलॉट करने के धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है । जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में चंडीगढ़ पुलिस छापेमारी कर रही है । 

    आज चडीगढ़ में नगर निगम के कमिश्नर आनंदिता मिश्रा, महापौर अनूप गुप्ता और चंडीगढ़ पुलिस के पुलिस अधीक्षक केतन बंसल ने पत्रकारों के समक्ष यह खुलासा किया । लेकिन चंडीगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी संजय की गिरफ्तारी को लेकर पत्रकारों से छुपा कर रखा गया। जबकि संजय शर्मा को गिरफ्तार किए 6 दिन हो चुके है । और उसका पुलिस रिमांड कल समाप्त हो जायेगा। ।

  • बंद हो सकते है 10 अंक वाले मोवाइल मंबर, जानें वजह

    बंद हो सकते है 10 अंक वाले मोवाइल मंबर, जानें वजह

    नई दिल्लीः ट्राई की तरफ से एक नया नियम जारी किया जा सकता है। जिसके मुताबिक अगले 5 दिनों में 10 डिजिट वाले अनरजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बंद हो जाएंगे। बता दें कि 16 फरवरी को एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अनरजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से कॉलिंग पर प्रतिबंध का आदेश दिया गया है। ऐसे में 10 डिजिट वाले प्रमोशनल मैसेज को बंद कर दिया जाएगा, जिन्हें प्रमोशनल कॉलिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

    Trai ने यूजर्स को परेशान करने वाले प्रमोशनल मैसेज भेजने के खिलाफ सख्ती दिखाई है। ट्राई ने एक रिपोर्ट में बताया है कि प्रचार के लिए 10 अंक के मोबाइल का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। दरअसल नार्मल कॉल और प्रमोशनल कॉल के लिए अगल-अलग तरह के नंबर जारी किए जाते हैं। ऐसा इसलिए जिससे नॉर्मल और प्रमोशनल कॉल को पहचाना जा सके। हालांकि कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ टेलीकॉम कंपनियों नियमों के खिलाफ 10 डिजिट वाले मोबाइल नंबर से प्रमोशन मैसेज और कॉल कर रही हैं। ट्राई के नए आदेश के मुताबिक सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर को 5 दिनों में नियमों का लागू करना होगा।

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस Madhuri Dixit के घर छाया मातम…

    बॉलीवुड एक्ट्रेस Madhuri Dixit के घर छाया मातम…

    मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। आज यानी 12 मार्च की सुबह 8.40 बजे उनकी मां स्नेहलता देशमुख का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी माधुरी दीक्षिक के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी। उन्होंने बताया कि स्नेहलता दीक्षित का घर पर ही स्वाभावित तरीके से निधन हुआ है।

    वहीं माधुरी दीक्षित ने भी इस बारे में दुखद समाचार साझा किया है। उन्होंने लिखा, ‘हमारी प्यारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों के बीच से चली गईं। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे डॉ ई मूसा रोड, जीजामाता नगर, वर्ली मुंबई स्थित वैकुंठ धाम में होगा’।

  • आग का तांडव! 16 मंजिला इमारत में लगी आग, सब जलकर हुआ स्वाह

    आग का तांडव! 16 मंजिला इमारत में लगी आग, सब जलकर हुआ स्वाह

    कराचीः पाकिसतान में कराची के इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब वहां एक 16 मंजिला इमारत में आग लग गई। कराची में शहराह-ए-फैसल में 16 मंजिला पोर्टवे ट्रेड सेंटर की इमारत में आग लग गई। इस भयानक घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। आग सबसे पहले इमारत के ऊपर लगे एक होर्डिंग पर लगी इसके बाद धीरे-धीरे यह पूरी बिल्डिंग में फैल गई। आग बुझाने के लिए मौके पर 12 से अधिक दमकल की गाड़ियां मौजूद थी।

    जानकारी के अनुसार आग बुझाने के लिए पानी की मांग को पूरा करने के लिए कई पानी के टैंकर और दो वॉटर बाउजर भी मौके पर मौजूद थे। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और रेंजर्स सहित कानून प्रवर्तन कर्मी स्थान पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने बताया कि शहराह-ए-कायदीन पुल के साथ ही इमारत से सटे एक पेट्रोल पंप को भी बंद कर दिया गया है। 

  • असामाजिक तत्वों ने 2 मंदिरों में लगाई आग, माहौल बना तनावपुर्ण

    असामाजिक तत्वों ने 2 मंदिरों में लगाई आग, माहौल बना तनावपुर्ण

    पटना : बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां असामाजिक तत्वों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। जिले में 2 मंदिरों में आग लगा दी गई है। घटना को लेकर काफी तनाव का माहौल देखा जा सकता है। सुबह से ही प्रशासन और पुलिस की टीम घटनास्थल पर कैंप कर रही है। घटना विरोध में आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया है।

    जानकारी के मुताबिक मस्तान चौक के पास स्थित दो मंदिरों में आग लगाई गई। घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई घटनास्थल पर जुटी भीड़ आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। प्रशासन से जल्द से जल्द मंदिरों को ठीक कराने की मांग की जा रही है। 

    इस घटना की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। धार्मिक स्थल में आग लगने की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए तथा विरोध में लोगो ने किशनगंज बहादुरगंज सड़क को जाम कर दिया।

  • अभी एक्टिवेट करें Paytm का ये फीचर, मिलेगा 100 रुपये का कैशबैक

    अभी एक्टिवेट करें Paytm का ये फीचर, मिलेगा 100 रुपये का कैशबैक

    नई दिल्ली: Paytm के लिए यूपीआई पेमेंट करना अब और भी आसान हो गया है। अब आप बिना इंटरनेट के भी भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए यूपीआई लाइट फीचर लॉन्च किया है। अभी तक यह सेलेक्टेड बैंकों के साथ ही सपोर्ट करता है अब इन बैंकों की लिस्ट में अब पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) का भी नाम जुड़ गया है। यूपीआई लाइट फीचर की मदद से पेमेंट करना तो आसान होगा ही साथ में बार-बार पेमेंट फेल होने की प्रॉब्लम से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा। आसान लेनदेन के लिए यूजर्स अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक सेविंग्स अकाउंट से लिंक्ड यूपीआई के इस नए फीचर को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके जरिए 200 रुपये तक के भुगतान के लिए आपको किसी पिन की जरूरत नहीं होती है।

    छोटे-छोटे पेमेंट करने में होगी आसानी

    यूपीआई लाइट सुविधा को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने हाल में शुरू किया है. इसे सबसे पहले पेटीएम ऐप पर लॉन्च किया गया था। यूपीआई लाइट की मदद से यूज़र्स को छोटे छोटे-छोटे पेमेंट करने में आसानी होगी। इसमें हर दिन ट्रांजेक्शन की कोई लिमिट नहीं है। यानी आप यूपीआई लाइट की मदद से दिन में कई सारे छोटे-छोटे ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।

    ऐसे मिलेगा 100 रुपये तक का कैशबैक

    अपने पेटीएम पेमेंट्स बैंक अकाउंट से यूपीआई लाइट एक्टिवेट करने पर आपको 100 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। पेटीएम अपने कई यूजर्स को यूपीआई लाइट एक्टिवेट करने पर कैशबैक दे रहा है। इस ऑफर को अपने पेटीएम ऐप में जाकर चेक कर सकते हैं। अगर आप इस ऑफर के लिए एलिजिबल हैं आपको यूपीआई लाइट एक्टिवेट करने पर 100 रुपये तक का कैशबैक मिल जाएगा।

  • Exclusive: नौकरी छोड़ नौजवान कर रहा फ्रूट की खेती, किसानो के लिए बना मिसाल, देखें वीडियो

    Exclusive: नौकरी छोड़ नौजवान कर रहा फ्रूट की खेती, किसानो के लिए बना मिसाल, देखें वीडियो

    स्ट्रौबरी की खेती कर कमा रहा लाखो रुपये

    पठानकोट/अनमोलः जहाँ एक तरफ सरकार की ओर से किसानों को फली चक्कर से बाहर निकालने के जतन किए जा रहे हैं वही पठानकोट के जंगला भवानी गांव का नोजबान किसान भी दूसरे किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बना है, जो इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़कर बागवानी को अपना रहा है और इसमें कई मील पत्थर हासिल किये हैं, पहले 3 साल ड्रैगन फ्रूट की खेती की अपार सफलता के बाद अब इस किसान द्वारा अपने गांव में स्ट्रौबरी की खेती की जा रही है। ड्रिप इरिगेशन और अत्याधुनिक तकनीक से स्ट्रौबरी की खेती की गई ओर अब स्ट्राबेरी की खेती ने फल देना शुरू कर दिया है।

    नवंबर महीने से स्ट्रौबरी की खेती की प्लांटेशन शुरू की जाती है और मई महीने तक इसकी खेती चलती है युवा किसान अपने ही गांव में अत्याधुनिक तकनीक से स्ट्रौबरी की खेती कर रहा है जिसमें 1 एकड़ में किसान का खर्चा 4 से 5 लाख के बीच में आ रहा है और सारा खर्चा निकाल कर मुनाफा ढाई लाख रुपया एकड़ यह युवा किसान कमा रहा है। स्ट्रौबरी की पैकिंग भी खेतों में ही की जाती है जिसके बाद स्ट्रौबरी को पठानकोट सहित आसपास के कई मंडियों में भेजा जाता है।

    इस बारे में बात करते हुए किसान रमन सलारिया ने बताया कि रोजाना स्ट्रौबरी के फल को तोड़ा जाता है पैक किया जाता है और रोजाना ही इसकी खपत मंडियों में हो जाती है उन्होंने कहा कि स्ट्रॉबेरी के फल का जो साइज़ और कलर मिल रहा है मंडियों में कहीं नजर नहीं आता है उन्होंने कहा कि एक एकड़ में 4 से 5 लाख रुपये खर्च आता है और इस मे करीब 2 से अढाई लाख रुपये कमाई हो जाती है और छे महीने की फसल है उन्होंने दूसरे किसानों को भी फसली चक्र से बाहर निकलने ओर आधुनिक तकनीक से फसल की पैदावार करने की अपील की है वही दूसरे किसानों ने भी रमन सलारिया के इस प्रयास की सराहना की है।

    बागवानी विभाग के अधिकारी ने कहा कि रमन सलारिया की ओर से बढ़िया प्रयास की जा रहा है जो कि दूसरे किसानों को भी प्रेरित कर रहा है। पहले ड्रेगन फ्रूट की खेती शुरू की थी जिससे पठानकोट के ओर किसान भी प्रभावित हुए है और अब स्ट्रॉबेरी की खेती में भी रमन मुनाफा कमा रहा है, जिस में विभाग की ओर से भी उसकी मदद की जा रही है।