Blog

  • पंजाबः राजस्व विभाग के 9 अधिकारियों की हुई Promotion, देखें लिस्ट

    पंजाबः राजस्व विभाग के 9 अधिकारियों की हुई Promotion, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार की ओर से राजस्व विभाग के 9 अधिकारियों को पदोन्नत कर पीसीएस बनाया गया। देखें लिस्ट

  • NIA की 11 राज्यों में PFI के ठिकानों पर छापेमारी, 4 नेता सहित 106 गिरफ्तार

    NIA की 11 राज्यों में PFI के ठिकानों पर छापेमारी, 4 नेता सहित 106 गिरफ्तार

    भोपालः देश भर में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पीएफआई के ठिकानों पर पड़े छापे की जद में मध्य प्रदेश भी आ गया है। ईडी, एनआईए और राज्यों की पुलिस ने 11 राज्यों से पीएफआई से जुड़े 106 लोगों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया। वहीं एनआईए ने इंदौर और उज्जैन में छापा मारकर इस संगठन के 4 नेताओं को गिरफ्तार किया है। इस संगठन के देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का इंटेलिजेंस इनपुट लगातार मिल रहा है। उसके बाद से अब मध्य प्रदेश में इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है सरकार कभी भी इस संगठन पीएफआई पर प्रतिबंध लगा सकती है। एमपी में पीएफआई के नेटवर्क को लेकर अब इंटेलिजेंस अलर्ट पर आ गई है।

    इस संगठन की संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में इसका नेटवर्क है। एनआईए ने इंदौर और उज्जैन में छापा मारकर इस संगठन के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। देशभर में पीआईएफ के ठिकानों पर एनआईए ने रेड की। पीएफआई के मध्यप्रदेश के 4 स्टेट लीडर्स को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से टेरर फंडिंग से जुड़े दस्तावेज और साहित्य बरामद किया गया। कट्टरवादी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का जाल अचानक तेजी से फैला है। इंटेलिजेंस भी प्रदेश को इस संगठन से बड़ा खतरा बता चुकी है। सिमी से कनेक्शन मिलने के बाद ये संगठन सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। सरकार तमाम इनपुट और एविडेंस के आधार पर अब इस संगठन पर बैन लगाने की तैयारी में है। प्रदेश में पीएफआई के 650 से ज्यादा सदस्य सक्रिय हैं। यह संख्या तेजी से बढ़ रही है।

    इस संगठन का इंदौर, उज्जैन, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम समेत प्रदेश में नेटवर्क है। संगठन की कई अलग-अलग शाखाएं हैं। महिलाओं के लिए नेशनल वीमेंस फ्रंट और विद्यार्थियों के लिए कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया हैं। एमपी में चूड़ी वाली घटना के बाद पीएफआई सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आया था। उसके बाद से इस संगठन पर नजर और पैनी कर दी गई थी. झारखंड और केरल में इस पर पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। यूपी में भी इसकी देश विरोधी गतिविधियां उजागर हुई थीं। इंटेलिजेंस इनपुट के बाद अब सरकार एमपी में भी पीएफआई को बैन करने की तैयारी में है।

  • पंजाबः गोल्डी बराड़ की बंबीहा ग्रुप को नसीहत, कहा- पहले भी हमने कई सरप्राइज दिए और आगे भी देंगे

    पंजाबः गोल्डी बराड़ की बंबीहा ग्रुप को नसीहत, कहा- पहले भी हमने कई सरप्राइज दिए और आगे भी देंगे

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के बाद गैंगस्टर सोशल मीडिया पर आए दिन पोस्ट शेयर कर रहे है। हाल ही में राजस्थान में कोर्ट पेशी दौरान संदीप बिश्नोई का कत्ल कर दिया गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने लेते हुए गोल्डी बराड़ को चेतावनी दी थी। वहीं इस पोस्ट के कुछ देर बाद गोल्डी बराड़ ने भी बंबीहा गैंग को चेतावनी दी थी।

    लगातार दोनों गैंगस्टर सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए एक-दूसरे को धमकियां दे रहे हैं। वहीं आज फिर गोल्डी बराड़ ने बंबीहा ग्रुप को नसीहत दी है। गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पर पोस्ट लिखी है कि बेगानों के शवों पर उछलना नहीं चाहिए। झूठी वाहवाही के लिए किसी के कत्ल को अपने सिर नहीं लें। बाकी जहां तक बात सरप्राइज देने की हो रही है तो बता दें कि पहले भी हमने कई सरप्राइज दिए हैं और आगे भी सरप्राइज देते रहेंगे। पहले समय की सरकारें थीं, यदि उन्होंने हमारी सुनवाई की होती तो आज हमें हथियार न उठाने पड़ते। हमने हथियार उठाए है तो हम अपना बदला भी खुद ही लेंगे।

    बता दें कि पहले ही केन्द्र सरकार की जांच एजेंसियां पंजाब पुलिस को इनपुट दे चुकी हैं कि पंजाब में बड़ी गैंगवार होने की पूरी आशंका है। पंजाब पुलिस भी इस इनपुट के बाद सतर्क है। अब इस तरह दोनों ग्रुपों का एक दूसरे को धमकियां देना पंजाब का माहौल बिगाड़ सकता है। बंबीहा और लॉरेंस गैंग आपस में कभी भी भिड़ सकते हैं। मूसेवाला मर्डर के मुख्य साजिशकर्ता लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया को बंबीहा गैंग टारगेट कर सकता है। बंबीहा गैंग पहले ही कह चुका है कि वह लॉरेंस और जग्गू को पुलिस कस्टडी में ही मौत के घाट उतारेंगे।

  • पंजाबः पूर्व सीएम चन्नी को हराने वाले आप विधायक के पिता ने की सुसाइड की कोशिश

    पंजाबः पूर्व सीएम चन्नी को हराने वाले आप विधायक के पिता ने की सुसाइड की कोशिश

    लुधियानाः हलका भदौड़ से बड़ी ख़बर सामने आई है। हलका भदौड़ से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को हराने वाले आप विधयाक लाभ सिंह उगोके के पिता द्वारा सल्फास की गोलियां खाने का मामला सामने आया है। आप विधायक के पिता ने खुदकुशी करने का प्रयास किया। जिन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

  • पंजाबः अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 15 High and SUV सहित 24 गाड़ियां बरामद

    पंजाबः अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 15 High and SUV सहित 24 गाड़ियां बरामद

    अमृतसर : पंजाब में लूटपाट के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आए दिन राज्य में लूटपाट के मामले सामने आ रहे है। वहीं जिलें में लूटपाट के मामलों पर नकेल कसते हुए एसएसपी स्वपन शर्मा की टीम को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। एसएसपी द्वारा लूटपाट के बढ़ रहे मामलों को लेक चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस टीम में वाहन चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

    इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से 2 हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस बे इनके कब्जे से 15 हाई एंड एसयूवी बरामद सहित 24 वाहन बरामद किए है। यह गिरोह पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में सक्रिय था, जो मिल कर एक गैंग चला रहे थे। एसएसपी ने बताया कि देहात पुलिस को इनकी लंबे समय से तलाश थी। आरोपियों से पूछताछ दौरान बाकी सदस्यों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाब में आप पार्टी व भाजपा के बीच टकरावः सीएम आवास घेरने जा रहे भाजपा नेताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    पंजाब में आप पार्टी व भाजपा के बीच टकरावः सीएम आवास घेरने जा रहे भाजपा नेताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    चंडीगढ़ः पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बीते दिन विधानसभा के स्पेशल सेशन बुलाने के फैसले को रद्द कर दिया था। जिसका विरोधी पार्टियों ने स्वागत किया। वहीं आप पार्टी ने इस फैसले को लेकर आज सुबह विधायकों की मीटिंग बुलाई। विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर राज्य में आम आदमी पार्टी व भाजपा के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। वीरवार को एक तरफ आम आदमी पार्टी विरोधस्वरूप राजभवन की ओर कूच किया तो भाजपा ने भगवंत मान सरकार को घेरने के लिए सीएम आवास की तरफ कूच किया।

    वीरवार सुबह भाजपा नेताओं ने सीएम आवास को घेरने के लिए भाजपा मुख्यालय सैक्टर 37-A से कूच किया। भाजपा नेता जैसे ही सीएम आवास के नजदीक पहुंचे पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन भाजपा नेता आगे बढ़ते रहे। भाजपा नेताओं को रोकने के लिए पुलिस को पानी की बौछारें छोड़नी पड़ी। पुलिस द्वारा पानी की बौछारें छोड़ने के बाद भी भाजपा कार्यकर्ता नहीं माने। वह बेरिकेट्स के ऊपर चढ़ गए। इस दौरान पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई। पुलिस ने भाजपा नेताओं को खदेड़ने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया।

    इस दौरान कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। इसके बाद भाजपा नेताओं ने गिरफ्तारी दे दी। भाजपा नेता जंगी लाल महाजन ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में पंजाब में 10 गुणा भ्रष्टाचार बढ़ा है।विशेष सत्र की मंजूरी रद कर राज्यपाल ने संविधान की रक्षा की है। कांग्रेस से भाजपा में गए सुनील जाखड़ ने कहा कि संगरूर लोकसभा चुनाव में मिली हार भगवंत मान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव है। इस चुनाव में तीन महीने में ही आप सरकार की नाकामी सामने आ गई थी।

  • पंजाबः नशा छुड़ाओ केंद्र से 6 मरीज फरार, मचा हड़कंप

    पंजाबः नशा छुड़ाओ केंद्र से 6 मरीज फरार, मचा हड़कंप

    बठिंडाः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। शहीद भाई मनी सिंह सिविल अस्पाल स्थित नशा मुक्ति केंद्र में नशा छुड़वाने के लिए भर्ती छह मरीज दूसरी मंजिल का पिछला दरवाजा तोड़कर पाइप के सहारे नीचे उतरकर फरार हो गए। जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि पता चला है कि सभी मरीज अपने-अपने घर पहुंच गए हैं। इतना ही नहीं दो युवकों के स्वजनों ने उनके लिए दवा भी ले ली है। दरअसल, नशा मुक्ति केंद्र की इमारत के दरवाजे-खिड़कियां काफी जर्जर हो चुके हैं।

    हालात यह हैं कि यह न तो ठीक से बंद होते हैं और न ही इनकी कुंडियां वगैरह सही हैं। ऐसे में यहां भर्ती मरीज भागने की फिराक में रहते हैं। इस संबंध में मनोचिकित्सक डा. अरुण बंसल ने बताया कि इस समय नशामुक्ति केंद्र में करीब 40 मरीज भर्ती हैं। इनमें से छह युवक केंद्र की दूसरी मंजिल का दरवाजा तोड़कर पाइप के सहारे नीचे उतर गए।

    बाद में जांच में पता चला कि उक्त युवक अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से दो युवकों के स्वजनों ने उनके लिए दवा भी ले ली है। उन्होंने कहा कि इमारत की मरम्मत के लिए विभाग को पत्र भेज दिया गया है। उधर चौकी प्रभारी एसआई गुरमीत सिंह ने कहा कि इस संबंध में जरूरी जानकारी मिली थी, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 

  • पंजाबः तहसील कम्पलैक्स के अंदर जाली आरसी बनाते 3 आरोपी काबू, आरोपियों से ये सामान हुआ बरामद

    पंजाबः तहसील कम्पलैक्स के अंदर जाली आरसी बनाते 3 आरोपी काबू, आरोपियों से ये सामान हुआ बरामद

    लुधियानाः जिलें में पुलिस ने जाली आरसी बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसएसपी देहात हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी जगराओं की कचहरी में सक्रिय हो कर लोगों की जाली आरसी तैयार करते थे। जानकारी के मुताबिक आरोपी स्कूटर, मोटरसाइकिल और कार की जाली आरसी, डुप्लीकेट इंश्योरेंस एवं जन्म मौत के जाली सर्टिफिकेट तैयार कर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगा रहे थे। हैरानी की बात यह है कि यह लोग कचहरी में सक्रिय होकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे थे। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी कचहरी में एजेंटबाजी का भी काम करते है। कचहरी में जो लोग अपने काम करवाने आते या चालान आदि का भुुगतान करने आते तो ये लोग उन लोगों को अपना शिकार बनाते थे। लोगों को बातों में लेकर बदमाश जाली कागजात लोगों को तैयार करके देते थे। पुलिस ने इस मामले में 3 नौसरबाजों को गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों से 9 वाहनों सहित कई सामान किया बरामद

    पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कब्जे से 9 वाहनों सहित 5 जाली आरसी, 2 लैपटॉप ,1 कम्प्यूटर, 2 प्रिंटर ,1 हार्ड ड्राइव बरामद की हैं। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पीवीसी कार्ड प्रिंटर में लगाकर नकली आरती तैयार कर देते थे। पीवीसी को यदि ध्यान से देखा जाए तभी पहचान हो पाती थी कि ये आरसी नकली है अन्यथा लोग नकली आरसी को भी असली ही समझते थे।

    सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

    जिला देहात पुलिस के एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ पुलिस की एसआई कमलदीप कौर ने मिली सूचना के आधार पर जाली आरसी एवं डुप्लीकेट इंश्योरेंस बनाने वाले 3 नौसरबाजों को काबू किया था। पकड़े गए 3 आरोपियों से जब सीआईए स्टाफ पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पुलिस को पुलिस ने आरोपियों से जाली आरसी एवं डुप्लीकेट इंश्योरेंस तैयार करने वाले सामान के साथ साथ 9 वाहन और 5 जाली आरसी भी बरामद की है। जिला देहात के एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी तहसील कम्पलैक्स के अंदर बैठे ही अपना यह गोरखधंधा चला रहे थे। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया 1 आरोपी जितेंद्र सिंह उर्फ राजा तहसील कॉम्पलैक्स में ही अपने चेंबर में , दूसरा आरोपी जगजीत सिंह उर्फ जग्गा तहसील कम्पलैक्स में प्राइवेट तौर पर टाइपिस्ट का काम करता था एवं तीसरा आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी इंश्योरेंस एजेंट के तौर पर काम करता था।

    सस्ते रेट में तैयार करते थे इंश्योरेंस

    एसएसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी आपसी मिलीभगत के चलते भोले भाले लोगों को गुमराह कर कम रेटों पर उनके वाहनों की जाली आरसी एवं डुप्लीकेट इंश्योरेंस सस्ते रेटों पर तैयार कर देकर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाने का काम करते थे। पुलिस मुताबिक आरोपी पिछले डेढ़ वर्ष से इस गोरखधंधे में संलिप्त है। आरोपियों से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह 4 हजार से 9 हजार रुपये तक कागजात के वसूलते थे। बाकी जितने पर ग्राहक सेट हो जाए उतने पर सैटिंग कर लेते थे। डेढ़ वर्ष में लाखों रुपये आरोपी लोगों से ठग चुके थे।

  • पंजाबः पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया समन

    पंजाबः पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया समन

    संगरूरः पूर्व कैबिनेट मंत्री विजयेंद्र सिंगला की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। संगरूर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए हैं। स्थानीय अदालत ने सिंगला को 17 अक्टूबर को पेश होने के लिए समन जारी किया है। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सिंगला के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

    तत्कालीन रिटर्निंग अधिकारी सह संगरूर एसडीएम का पत्र मिलने के बाद पहली बार इस साल 12 फरवरी को आईपीसी की धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 के तहत संगरूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिकी के अनुसार, उड़न दस्ते की टीम के प्रभारी राजिंदर कुमार ने सिंगला को मानदंडों का उल्लंघन करते हुए लगभग 70-80 लोगों की एक राजनीतिक रैली, स्ट्रीट मीटिंग आयोजित करते हुए पाया था।

    दूसरी प्राथमिकी अगले दिन आईपीसी की समान धाराओं और आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत उसी थाने में रिटर्निंग अधिकारी से एक और पत्र प्राप्त करने के बाद दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोप लगाया कि सिंगला ने बिना अनुमति और कोविड मानदंडों का उल्लंघन करते हुए लगभग 250 लोगों की एक और राजनीतिक रैली का आयोजन किया था।

  • पंजाबः बिजली का मीटर लगाने गए जेई के साथ लोगों ने की मारपीट, आरोपियों खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज

    पंजाबः बिजली का मीटर लगाने गए जेई के साथ लोगों ने की मारपीट, आरोपियों खिलाफ इरादा-ए-कत्ल का केस दर्ज

    चंडीगढ़ः पंजाब के फिरोजपुर जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। जिलें में सहायक जूनियर इंजीनियर (जेई) करनैल सिंह पर कल शाम फ़िरोज़पुर के गांव गट्टी मसता के कुछ व्यक्तियों ने हमला दर दिया। इस मामले को लेकर बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जेई ने फोन पर बात करके हालचाल पूछा और वहीं अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए।

    जानकारी के अनुसार पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमटिड (पीएसपीसीएल) के उप मंडल दफ़्तर में तैनात सहायक जेई करनैल सिंह गांव में बिजली का मीटर लगाने के लिए गया था तो कुछ व्यक्तियों ने गांव में उनके विरोधी के घर मीटर लगाने के कारण उस पर बेरहमी से हमला कर दिया। कैबिनेट मंत्री ने करनैल सिंह के साथ बातचीत कर उनको सरकार की तरफ से हर संभव मदद की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान का नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मुलाजिमों की भलाई के लिए वचनबद्ध है।

    उन्होंने बताया कि ममदोट पुलिस ने सभी मुलाजिमों के खि़लाफ़ इरादा-ए-कत्ल और भारतीय आचार संहिता की अन्य अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुलाजिमों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगी और सभी मुलजिमों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान थाना ममदोट में आइपीसी की धारा 307, 332, 341, 353, 186, 506, 148, 159 और 323 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गई है।