Home National लालकिला में हुआ रावण दहन, राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने राम-लक्ष्मण को लगाया तिलक, देखें वीडियो

लालकिला में हुआ रावण दहन, राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने राम-लक्ष्मण को लगाया तिलक, देखें वीडियो

0
लालकिला में हुआ रावण दहन, राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी ने राम-लक्ष्मण को लगाया तिलक, देखें वीडियो

नई दिल्ली। देशभर में आज दशहरा मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले के माधव दार्स पार्क में रावण दहन में शामिल होने पहुंचे हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने राम, लक्ष्मण और हनुमान का तिलक किया।

रावण दहन का शुभ मुहूर्त आज शाम 5:53 से शुरू होकर 7:27 बजे तक है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां के माधव दास पार्क में आयोजित कार्यक्रम में रावण दहन किया। इस मौके पर देश के सभी बड़े शहरों में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

सबसे पहले मंच पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू पहुंची और भगवान राम और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे युवाओं का तिलक कर उनकी पूजा की। इसके बाद राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन हुआ। राम ने रावण की नाभि में तीर मारकर उसका अंत किया। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी की मौजूदगी में लाल किले के माधवदास पार्क में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here