Blog

  • पिकअप की बाइक से टक्कर में पति पत्नी सहित बेटी घायल, एक बेटी की मौत

    पिकअप की बाइक से टक्कर में पति पत्नी सहित बेटी घायल, एक बेटी की मौत

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा में पिकअप जीप की टक्कर लगने से बाइक सवार पति-पत्नी व एक बेटी घायल हो गए जबकि एक बेटी की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में मीरा देवी पत्नी राम पाल गांव डोहक डा. मन्दली तै. व थाना बंगाणा जिला ऊना ने आरोप लगाया कि वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर गांव मलागंड़ जा रही थी और मेरी दोनों बेटियां भी थी तो लठियाणी की तरफ से एक पिकअप गाडी संख्या (एचपी 88 ए 0416) तेज रफ्तार से आई और आगे जा रही गाड़ी को ओवरटेक करते हुए इनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे इन्हे चोटे आई और इनकी बेटी की मौत हो गई।

    गाड़ी चालक की पहचान राकेश कुमार पुत्र मदन लाल गांव अजनोली तहसील व थाना ऊना जिला ऊना के रूप में हुई है।शिकायत के आधार पर राकेश कुमार के विरूद्ध धारा 281,125(a),106(1) BNS के तहत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • गृह मंत्री ने पूर्व अग्निवीरों को लेकर किया बड़ा ऐलान, CISF-BSF की भर्ती में मिलेगी ये छूट

    गृह मंत्री ने पूर्व अग्निवीरों को लेकर किया बड़ा ऐलान, CISF-BSF की भर्ती में मिलेगी ये छूट

    नई दिल्लीः सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने चार साल का अनुभव हासिल करने के बाद पूर्व अग्निवीरों को बल में शामिल करने के लिए उपयुक्त पाया है। उन्हें 10% आरक्षण और आयु में छूट का लाभ मिलेगा। गृह मंत्रालय के अनुसार, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा निर्देशित इस निर्णय का उद्देश्य बीएसएफ को मजबूत करना है। बीएसएफ के महानिदेशक ने नई नीति की पुष्टि की, जिसमें पूर्व अग्निवीरों द्वारा अपने अनुभव और प्रशिक्षण के कारण बल में लाए गए महत्व पर प्रकाश डाला गया।

    बीएसएफ के डीजी नितिन अग्रवाल ने बताया कि अग्निवीर बीएसएफ के लिए एकदम अनुरूप हैं। एक तरह से हमें तैयार सैनिक मिल रहे हैं। अग्निवीरों के आने से सभी बलों को लाभ होगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि BSF 4 साल के अनुभव वाले पूर्व-अग्निवीरों को बल में नियुक्ति के लिए अनुकूल मानता है। इन्हें बल में 10% आरक्षण व आयु में रियायत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में ये निर्णय बलों को मजबूत करेगा।

    गृह मंत्रालय द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, सीआईएसएफ पूर्व अग्निवीरों को बल में शामिल करने के लिए तैयार है। सीआईएसएफ के महानिदेशक का कहना है कि उन्हें कांस्टेबल के पदों पर 10% आरक्षण मिलेगा और आयु और शारीरिक दक्षता परीक्षा में छूट मिलेगी। इससे पहले हरियाणा सरकार ने ऐलान किया था कि अग्निवीरों को पुलिस भर्ती, माइनिंग गार्ड भर्ती में 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा। साथ ही राज्य की ग्रुप सी और डी भर्ती में भी उम्र सीमा में भी छूट दी जाएगी। वहीं, अपना बिजनेस करने के लिए बिना ब्याज के लोन भी दिया जाएगा।

  • Punjab : बिजली कटों से आम जनता व किसान परेशान, देखें वीडियो

    Punjab : बिजली कटों से आम जनता व किसान परेशान, देखें वीडियो

    मोगा। शहर में बार-बार लग रहे बिजली कटों से आम जनता व किसान परेशान काफी परेशानी हो रही है। वहीं, एक तरफ बिजली के कट को लेकर किसान और शहरों के आम नागरिक परेशानी झेल रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ मोगा के कई सरकारी दफ्तरों में एसी, पंखे और लाइट जला कर दफ्तरों से कर्मचारी गायब रहे थे हैं। सवाल यह है की एक तरफ तो मोगा में बिजली के कटों को लेकर जनता काफी परेशान है और यहां पर बिजली की दुरुपयोग खुले आम की जा रही है।

    मोगा जिले के सिंगावाला में पिछले शनिवार को 220 केवी के ग्रिड में आग लग गई थी और चार दिनों से बिजली की सप्लाई लेकर आम शहरी और किसान प्रभावित हो रहे हैं। रात के बिजली कटों को लेकर बच्चे भी परेशान हो रहे हैं। वहीं, जब इस बारे दफ्तरों के बाहर खड़े कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने कहा की सर अभी बस निकल कर गए है। जिस वजह से लाइटें जल रही हैं।

    जब मामले बारे मोगा की एडीसी हरकीरत कौर से बात की तो उन्होंने माना की लाइट की समस्या सब से गंभीर समस्या है और उनके ध्यान में यह बात आई है। वह जांच कर समस्या का जल्द निधान करावायंगी।

  • Punjab: दिन दहाड़े व्यस्त बाजार में Jewellery Shop पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, देखें CCTV

    Punjab: दिन दहाड़े व्यस्त बाजार में Jewellery Shop पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, देखें CCTV

    गुरदासपुरः बटाला के व्यस्त बाजार में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। दरअसल, दिन दहाड़े सिटी रोड़ पर नरेश ज्वैलर की दुकान पर बाइक सवार दो हमलावारों ने गोलियां चला दी। इस दौरान गोलियां दुकान के शीशे पर लगी, जिसके चलते जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। हालांकि इस घटना में दुकान का शीशा टूट गया।

    घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही नरेश ज्वेलर्स के इमीग्रेशन सेंटर पर गोलीबारी हुई थी। बताया जा रहा है कि मामला ज्वैलर मालिक से रंगदारी मांगने का है। यहां यह कहना गलत नहीं होगा कि जिस तरह से शहर में गोलियां चल रही हैं, उससे लोगों का पुलिस प्रशासन पर से भरोसा उठता जा रहा है।

  • Punjab: फर्जी Branded कपड़ों को लेकर इस मार्किट में पुलिस की Raid

    Punjab: फर्जी Branded कपड़ों को लेकर इस मार्किट में पुलिस की Raid

    लुधियाना: महानगर में अकालगढ़ मार्केट से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार फर्जी ब्रॉन्डेड कपड़े बेचने के मामले में मार्किट में आज जोधपुर पुलिस ने रेड की। वहीं अकालगढ़ मार्केट में जोधपुर पुलिस की रेड के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिसके चलते कई दुकानदार पुलिस को देखकर दुकानों में ताले लगाकर चले गए।

    जानकारी के अनुसार 2 दिन पहले लुधियाना के व्यापारी से जोधपुर का एक व्यापारी ने माल खरीद कर ले गया था। जब वह जोधपुर पहुंचा तो पुलिस ने चैकिंग दौरान हुई पूछताछ में उसने बताया कि वह ये माल लुधियाना से लेकर आया है। जांच दौरान लुधियाना से खरीदा गया माल फेक ब्रॉन्ड निकला। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अकालगढ़ मार्केट में 3 दुकानों पर रेड की है।

  • Punjab: कराटे India Championship में कई खिताब जीत चुके Tarun Sharma ने जमकर निकाली भड़ास, देखें वीडियो

    Punjab: कराटे India Championship में कई खिताब जीत चुके Tarun Sharma ने जमकर निकाली भड़ास, देखें वीडियो

    लुधियानाः कराटे इंडिया चैंपियनशिप में कई खिताब जीत चुके तरुण शर्मा आज अपने हालातों को लेकर डिप्टी कमिश्नर लुधियाना के दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता कुमार गौरव के साथ जूते पॉलिश किए और मौजूदा सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।

    तरूण के मुताबिक, पिछली सरकार के समय मौजूदा मंत्री मीत हेयर ने वादा किया था कि उनकी सरकार आने पर उन्हें उचित सम्मान और नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने खिलाड़ी होने के चलते उसकी कोई भी सार नहीं ली। उन्होंने कहा कि एक तो वह हैंडिकैप है और दूसरा खिलाड़ी को उसके कोटे में भी जगह नहीं दी गई। जिसके चलते वह सरकार से काफी निराश हैं।

  • Punjab: फैक्ट्री से सामान चोरी करते रंगे हाथों 2 काबू, देखें वीडियो

    Punjab: फैक्ट्री से सामान चोरी करते रंगे हाथों 2 काबू, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में लगातार चोरी और लूटपाट की वारदातें सामने आ रही हैं। वहीं ताजा मामला हाथी गेट के पास गोल बाग से सामने आया है, जहां एक ग्रिल फैक्ट्री में दो चोरों को रंगे हाथों काबू किया गया। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी वहां से लोहे की सरिया चुराकर बेचते थे, जिसे आज फैक्ट्री मालिक ने रंगे हाथों काबू किया गया। इस मौके पर फैक्ट्री मालिक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि है पिछले कुछ दिनों से हमारी फैक्ट्री में चोरी की वारदाते हो रही थी। उन्होंने कहा कि वह लोहे की ग्रिलों का सरकारी ठेका लेता है।

    इस दौरान उसकी फैक्ट्री के अंदर से कई बार वेल्डिंग मशीन और उसकी तारों सहित अन्य लोहे का सामान चोरी हो रहा था। जिसके चलते आज उसने 2 चोरों को रंगे हाथों काबू किया है। वहीं चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फैक्ट्री मालिक ने चोरों को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया है। इस मौके पर दुर्गियाना थाने के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमने दो चोरों को गिरफ्तार किया है, जो फैक्ट्री से लोहे की ग्रिलों सहित अन्य सामान चोरी करते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों को थाने में ले जाकर गहनता से पूछताछ की जाएंगी।

  • इन्नरव्हील क्लब ऊना द्वारा किया पौधारोपण

    इन्नरव्हील क्लब ऊना द्वारा किया पौधारोपण

    ऊना/ सुशील पंडित पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार होते हैं। इन्हें जितनी ज्यादा संख्या में लगाया जाएगा उतना ही धरती मां सुंदर व स्वच्छ बनेगी। यह बात बुधवार को ऊना मुख्यालय पर वार्ड 4 में सत्संग भवन के समीप नगर परिषद द्वारा नवनिर्मित पार्क में इन्नरव्हील क्लब ऊना द्वारा आयोजित पौधारोपण समारोह में अपने संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कही। इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनोद पुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी व उपाध्यक्ष विनोद पुरी ने क्लब के सदस्यों के साथ पार्क में 30 से अधिक सजावटी पौधे रोपित किए।   नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि हर नागरिक को पौधा लगाने व उसके संरक्षण के लिए संकल्प लेना चाहिए।

    पर्यावरण में असंतुलन के दौर को पौधरोपण से ही खत्म किया जा सकता है। जल व थल को बचाने के लिए पौधरोपण एक कारगर उपाय है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने वार्ड 4 में लोगों की सुविधा के लिए पार्क का निर्माण किया है तथा इसके कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस पार्क में सजावटी व छायादार पौधे लगाए जाएगें। उन्होंने इन्नर व्हील क्लब द्वारा पार्क में 30 के करीब सजावटी पौधे लगाने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन्नर व्हील क्लब की सदस्याएं समाज कल्याण के कार्यो में जुटी रहती है तथा नगर परिषद उन्हें हर संभव मदद मुहैया करवाएगी। कार्यक्रम में नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनोद पुरी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने पौधारोपण अभियान की सराहना की। इस अवसर पर क्लब की प्रधान रमा कंवर ने कहा कि इन्नरव्हील क्लब हर वर्ष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन करता है।

    उन्होंने कहा कि यदि धरती का बचाना है तो हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाने पड़ेंगे। यदि हमारी धरती सुरक्षित होगी तभी हम सभी सुरक्षित रह पाएंगे। क्लब की सचिव शोभा सोनी ने कहा कि इन्नरव्हील क्लब लंबे समय से सामाजिक कार्यक्रमें में अपनी सहभागिता निभाता आ रहा है। समाज में स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पौधरोपण को लेकर जागरूकता आए,इसके लिए क्लब अपना सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुटता से प्रयास करने चाहिए। इन्नरव्हील क्लब के पदाधिकारियों ने प्रधान रमा कंवर के नेतृत्व में कनैर,बोटल ब्रश,मोरपंख के 30 के करीब सजावटी पौधे रोपित किए।  बॉक्स पौधारोपण के कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी,उपाध्यक्ष विनोद पुरी,इन्नरव्हील क्लब की प्रधान रमा कंवर,सचिव शोभा सोनी,पूर्व प्रधान सीमा वशिष्ठ,सुषमा वशिष्ठ, कैशियर रेखा शर्मा,संयुक्त सचिव अमरजीत बबली,सदस्य पूजा कपिला,रंजना जसवाल,कमला कंवर,रमा कालिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में अध्यापकों के लिए वर्कशॉप आयोजित

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में अध्यापकों के लिए वर्कशॉप आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित : 24 जुलाई को वशिष्ट पब्लिक स्कूल में अध्यापकों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप शालिनी तायल द्वारा ली गई जो कि एक प्रख्यात प्रशिक्षक, कहानीकार, शिक्षिका तथा प्रेरक वक्ता  हैं। इस वर्कशॉप में स्कूल के शिक्षकों ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत हैप्पी क्लासरूम, स्टोरी टेलिंग तथा आर्ट इंटीग्रेशन के विभिन्न रूपों को टीचिंग टूल के तौर पर प्रयोग करने के तरीके सीखे। शालिनी ने बताया कि एक खुशहाल कक्षा वह होती है जहाॅं छात्र शारीरिक और भावनात्मक रूप से सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने बताया कि कहानी कहने की कला सभी उम्र के लोगों लिए सुलभ होती है।

    कहानी कल्पनाशील स्थितियों को प्रस्तुत करके स्कूली बच्चों को रचनात्मक, व्यक्तिगत मूल्य की ओर मार्गदर्शन करने का एक सुलभ तरीका है। आर्ट इंटीग्रेशन का उद्देश्य विभिन्न विषय क्षेत्रों में कला को शामिल करने की रणनीति से लैस करवाना है। जिससे छात्रों की  सहभागिता और सीखने के परिणाम में वृद्धि हो सके। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत शिक्षकों से सेमिनार  में बताए गए आधुनिकतम तरीकों  को अपने विषयों में लागू करने का आह्वान किया।  स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने शालिनी तायल तथा उनके साथ आए मैकमिलन पब्लिशर्स के मैनेजर राहुल वालिया तथा एजुकेशन प्रोडक्ट मैनेजर श्वेता शर्मा का धन्यवाद किया।

  • Punjab: राज्यपाल Banwari Lal Purohit के सुरक्षा कर्मचारियों की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, 3 जवान घायल, देखें वीडियो

    Punjab: राज्यपाल Banwari Lal Purohit के सुरक्षा कर्मचारियों की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, 3 जवान घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को लेकर बड़ी खबर सामने आई है ।मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। वहीं इस हादसे में गाड़ी में सवार 3 केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवान घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार गाड़ी का टायर फटने से यह हादसा हुआ है।

    बताया जा रहा है कि पुल मौरां की तरफ से गवर्नर पुरोहित का काफिला घरिंडा की तरफ आ रहा था। इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवानों की कार का टायर फट गया और संतुलन बिगड़ने के कारण कार डिवाइडर से जा टकराई। घटना में तीन सीआरपीएफ जवानों को हल्की चोटें आई हैं।