Blog

  • Australia ने छात्र Visa शुल्क में की बढ़ौतरी, भारतीयों पर पड़ेगा असर

    Australia ने छात्र Visa शुल्क में की बढ़ौतरी, भारतीयों पर पड़ेगा असर


    सिडनी: ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई के लिए भारतीय समेत विदेशी छात्रों को अब अधिक खर्च करना होगा। ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार से अंतरराष्ट्रीय छात्र वीजा शुल्क में दोगुना से अधिक बढ़ोतरी कर दी। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने यह कदम हाल में विदेशी छात्रों की संख्या में रिकार्ड बढ़ोतरी के चलते हाउसिंग मार्केट पर बढ़े दबाव के चलते उठाया है। ऑस्ट्रेलिया ने एक जुलाई से अंतरराष्ट्रीय छात्र वीजा शुल्क 710 आस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 39,527 रुपये) से बढ़ाकर 1,600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 89,059 रुपये) कर दिया है। इसके साथ ही विजिटर वीजा धारक और अस्थायी स्नातक वीजा धारकों को छात्र वीजा के आवेदन से प्रतिबंधित कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्री क्लेर ओ नील ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली की अखंडता को बरकरार रखने और बेहतर प्रवासन प्रणली बनाने में ये बदलाव सहायक होंगे। बीते मार्च में जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 30 सितंबर, 2023 तक शुद्ध आप्रवासन 60 प्रतिशत बढ़कर 5,48,800 हो गया। इस बढ़ोतरी से ऑस्ट्रेलिया के लिए छात्र वीजा आवेदन करना अमेरिका और कनाडा से महंगा हो गया है। अमेरिका में इसका शुल्क 185 डालर और कनाडा में 150 कनाडाई डालर है। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने कहा कि इन बदलावों से वीजा नियमों में खामियों को दूर करने में मदद मिलेगी, जो विदेशी छात्रों को ऑस्ट्रेलिया में रहने के लिए इसे लगातार बढ़ाने की अनुमति देता है। 2022-23 में दूसरे या बाद के छात्र वीजा से छात्रों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़कर 1,50,000 से अधिक हो गई। सरकार ने कहा कि ताजा कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंक कोविड काल में छात्र वीजा पर लगे प्रतिबंध को 2022 में हटाने के बाद वार्षिक अप्रवासन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
  • Jalandhar: नहीं रूक रही चोरी की वारदातें, 7 दुकानों के शटर तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

    Jalandhar: नहीं रूक रही चोरी की वारदातें, 7 दुकानों के शटर तोड़कर दिया वारदात को अंजाम

    जालंधर, ENS: देहात में लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन वारदातोंं को चोर अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला लोहिया खास से सामने आया है। जहां चोरों ने 7 दुकानों को निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 2:30 से 3 बजे के बीच चोरों ने लोहियां की इंदिरा दाना मंडी से लेकर बीडी कार्यालय की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर दोनों तरफ की 7 दुकानों के शटर तोड़ कर लाखों की नकदी व अन्य सामान की चोरी कर लिया।

    इस मामले को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। पीड़ित 7 दुकानदार और पूरा व्यापार संघ लोहियां थानाध्यक्ष बख्शीश सिंह से मुलाकात की। इस दौरान सरकार और प्रशासन से लोगों की जान-माल की रक्षा करने की मांग की है।

  • सासंद में शायरी अंदाज में बोले Akhilesh, कहा- ‘होई वही जो राम रची राखा’, फिर छेड़े EVM के तार

    सासंद में शायरी अंदाज में बोले Akhilesh, कहा- ‘होई वही जो राम रची राखा’, फिर छेड़े EVM के तार

    नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को सत्तारूढ़ NDA पर जमकर निशाना साधा। लोकसभा में कार्यवाही के दौरान इसे ‘गिरने वाली सरकार’ करार दे दिया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के अयोध्या का नाम लिए बगैर भारतीय जनता पार्टी पर ‘लूट’ के आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर भी सरकार से सवाल पूछे हैं। हालांकि इसी बीच अखिलेश ने ईवीएम पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अखिलेश का कहना है कि उन्हें आज भी ईवीएम पर बिल्कुल भरोसा नहीं है। अगर वो उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटें भी जीत जाएंगे तब भी ईवीएम पर विश्वास नहीं करेंगे।

    अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने अपने चुनाव में कहा था कि ईवीएम से जीतकर ईवीएम हटाने का काम करेगें। ईवीएम का मुद्दा ना मरा है और नहीं खत्म होगा। हम समाजवादी लोग ईवीएम के मुद्दे पर अडग रहेंगे। यादव ने कहा, ‘दरबार तो लगा है मगर बड़ा गमगीन बेनूर है। पहली बार ऐसा लग रहा है कि हारी हुई सरकार विराजमान है। जनता कह रही है कि चलने वाली नहीं है सरकार। ये गिरने वाली सरकार है। ऊपर से जुड़ा तार नहीं, नीचे आधार नहीं, अधर में अटकी हुई कोई सरकार नहीं। दरअसल, पूरा इंडिया समझ गया है कि इंडिया ही प्रो इंडिया है। इस चुनाव में इंडिया की नैतिक जीत हुई है।’ कन्नौज सांसद ने नाम लिए बगैर अयोध्या का जिक्र किया।

    उन्होंने कहा, ‘जहां विकास के नाम पर खरबों रुपये की लूट का राज खोलते गड्ढे प्रदेश का नाम खराब कर रहे हैं। वहीं, पहली बारिश में ही टपकती हुई छत और गिर चुके स्टेशन की दीवार बेइमानी की निशानी बन गई है।’ यादव ने यूपी की फैजाबाद सीट पर जीत को लेकर भी भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘अयोध्या की जीत भारत के परिपक्व मतदाता के लोकतांत्रिक समझ की जीत है। हम तो यही सुनते आए हैं होई वही जो राम रची राखा। ये है उसका फैसला, जिसकी लाठी में नहीं होती आवाज।

    जो करते थे किसी को लाने का दावा, वो खुद हैं किसी के सहारे के लाचार। मैं फिर कहना चाहता हूं कि होई वही जो राम रची राखा।’ उन्होंने कहा, ‘हम अयोध्या से लाए हैं उनके प्रेम का पैगाम, जो सच्चे मन से करते हैं सबका कल्याण। सदियों में जन जन गाता है जिनके गान, अभयदान देती जिनकी मंद मंद मुस्कान। मानवता के लिए उठता जिनका तीर कमान, जो असत्य पर सत्य की जीत का है नाम। उफनती नदी पर जो बांधे मर्यादा के राम, वो हैं अवध के राजा मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम।’

  • बनैर खड्ड में फंसे 6 पर्यटक, गर्मी से बचने के लिए नहाने उतरे थे, देखें वीडियो

    बनैर खड्ड में फंसे 6 पर्यटक, गर्मी से बचने के लिए नहाने उतरे थे, देखें वीडियो

    कांगड़ाः हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला की बनैर खड्ड में मंगलवार सुबह छह पर्यटक नहाने के लिए उतर गए। इस दौरान अचानक खड्ड का जल स्तर बढ़ गया और सभी पर्यटक खड्ड के बीचोबीच फंस गए। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों का रेस्क्यू किया। सूचना के अनुसार महाराष्ट्र के लोनावाला से हिमाचल घूमने पहुंचे पर्यटक सुबह करीब 9 बजे बनैर खड्ड पहुंचे और गर्मी से बचने के लिए नहाने लग गए। अचानक जल स्तर बढ़ता देख सभी घबरा गए और भाग नहीं सके। इसके बाद स्थानीय लोगों ने सभी को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

    हिमाचल सरकार बार बार पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों को भी नदी नालों और लैंड स्लाइड संभावित क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील कर रही है। मगर कुछ पर्यटकों पर इसका असर नहीं पड़ रहा। सरकार की एडवाइजरी को नजर अंदाज करके टूरिस्ट नदियों में उतर रहे हैं। ऊंचे पहाड़ों पर बारिश होने की वजह से नदी-नालों का अचानक जल स्तर अचानक बढ़ जाता है। इससे पर्यटक फंस जाते है। कांगड़ा की बनैर खड्ड में भी ठीक वैसी हुआ, क्योंकि कांगड़ा में बीती रात से ही बारिश हो रही है। कांगड़ा में 75.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। धर्मशाला, पालमपुर, मैक्लोड़गंज इत्यादि क्षेत्रों में भी बारिश हुई है।

  • T20 WC 2024 में हार के बाद David Miller का आया बयान

    T20 WC 2024 में हार के बाद David Miller का आया बयान

    नई दिल्लीः टी20 विश्व कप 2024 में फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था। इस उतार-चढ़ाव वाले मैच को टीम इंडिया ने 7 रन से जीतकर खिताब अपने नाम किया था। साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन फाइनल जीतने का सपना एक बार फिर टूट गया। फाइनल मिली हार के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफी काफी इमोशनल दिखे, इस दौरान डेविड मिलर को भी रोते हुए देखा गया था। जिसके बाद अब डेविड मिलर ने फाइनल में मिली हार पर चुप्पी तोड़ी है।

    फाइनल भारत के हाथों मिली दिल तोड़ देने वाली हार के बाद अब साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाली पोस्ट शेयर की है। पोस्ट शेयर करके मिलर ने लिखा कि 2 दिन पहले जो हुआ उससे मैं काफी दुखी हूं, बड़ी मुश्किल से उस स्थिति से खुदको निकाला है। जो मैं फिलहाल महसूस कर रहा हूं उसको शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं सिर्फ एक बात जानता हूं कि मुझे इस टीम पर पूरा गर्व है। टूर्नामेंट में हमारी यात्रा काफी शानदार रही, उतार-चढ़ाव भी आए।

    हमने दर्द सहा है लेकिन मुझे विश्वास है ये टीम आगे भी अपना स्तर ऊंचा करती रहेगी। इस मैच को जीतने के लिए साउथ अफ्रीका को आखिरी ओवर में 16 रन चाहिए थे। मिलर पर साउथ अफ्रीका की उम्मीदें टिकी थी और मिलर पहले भी ऐसे मैच जिताए। आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने कमाल का कैच पकड़ा था। ये कैच ही अफ्रीका की हार का कारण बन गया था। इस कैच को मिलर कभी नहीं भूल पाएंगे, क्योंकि शायद वो कैच न होकर छक्का हो जाता तो आज रिजल्ट कुछ और हो सकता था।

  • Jalandhar: लोगों की पहली पसंद बने Mohinder Bhagat, 3 दशक का सियासी तजुर्बा तय करेगा जीत, देखें वीडियो

    Jalandhar: लोगों की पहली पसंद बने Mohinder Bhagat, 3 दशक का सियासी तजुर्बा तय करेगा जीत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके से उपचुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है सभी पार्टियों के नेता भी एक्टिव नजर आ रहे है। सभी नेता लोगों को लुभाने के लिए बड़े-बड़े वादे कर रहे है लेकिन जालंधर वेस्ट सीट से आप उम्मीदवार मोहिंदर भगत लोगों की पहली पसंद बनते दिख रहे है क्योंकि राज्य में आप की मान सरकार सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों का फायदा भी सीधे तौर पर पार्टी उम्मीदवार मोहिंदर भगत को मिल सकता है। वहीं जालंधर वेस्ट हलके में मोहिंदर भगत की पकड़ भी काफी मजबूत है।

    इसी अच्छी पैठ से अंदाजा लगाया जा रहा है कि भगत एक बड़ी लीड लेकर इस चुनाव को जीतेंगे। उनकी इस भावी जीत में उनका 3 दशक का सियासी तजुर्बा होना भी मददगार साबित होगा है। वही इलाके की महिलाओं का कहना है कि उनके इलाके के अधिकतर काम मोहिंदर भगत ने करवाए है। ऐसे वह इस चुनावों में वह उसी नेता को वोट डालेंगे जो उनके हलके के काम करवाएंगा। वहीं भार्गव कैंप के ललित ने कहा कि मोहिंदर भगत ने इलाके में कई काम करवाए है, ऐसे में इस बार भी वह साफ छवि वाले उम्मीदवार को ही वोट देंगे। इस दौरान नरिंदर कुमार ने कहाकि इलाके के कई समस्याओं को मोहिंदर भगत ने हल करवाया है। ऐसे में अगर वह चुनाव में जीत हासिल करते है तो हलके में नशे सहित अन्य मुद्दों की समस्या से भी लोगों को जल्द निजात मिलेगा।

    दूसरी ओर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी चुनाव को लेकर काफी सक्रीय है और भगवंत मान ने जालंधर में अपना डेरा जमाकर प्रचार की कमान संभाल चुके हैँ । पार्टी के प्रयास से मोहिंदर भगत की इलेक्शन कैंपेन को काफी बल मिल रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से लगातार पार्टी वर्करों और नेताओं से बैठकें करके रणनीति तैयार की जा रही है और पार्टी की स्कीमों को लोगों के घरों तक पहुंचाने के निर्देश दिए जा रहे है। CM का कहना है कि भगत और उनके परिवार की छवि साफ है, जिससे वह हलके के वोटरों की पहली पसंद बनते जा रहे है। वहीं उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव अभियान के दौरान भगत की सलाह मानने को कहा है। आप ने दावा किया है कि इस साल के अंत तक पंजाब विधानसभा में आप के 95 विधायक होंगे।

    वहीं अगर भगवंत मान सरकार के दावे को देखें तो पिछले 26 महीनों के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ऐसी कई स्कीमें है जिसका पंजाब के लोग फायदा उठा रहे है। यह तय है कि सरकार ने अब तक जो भी काम किए लोग उसी के आधार पर वोट करेंगे। आम आदमी पार्टी का दावा है कि बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल ऑफ एमिनेंस और लोगों के इलाज के लिए 800 से अधिक आम आदमी क्लीनिक खोले, जिसमें डेढ़ करोड़ से अधिक लोग इलाज करा चुके हैं।

    सरकार का दावा है कि लोगों को फ्री बिजली दी, पिछली सरकार सरकारी विभागों को प्राइवेट हाथों में सौंप देती थी और आप सरकार ने गोइंदवाल साहिब में स्थित बिजली प्लांट को वापस लिया। 42 हजार के करीबी लोगों को रोजगार दिए, सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) से कई लोगों की जान बचाई गई, इन सभी कार्यों का लाभ पार्टी को इस उपचुनाव में मिलना ही चाहिए। वहीं जालंधर को स्पोर्ट्स हब माना जाता है, लेकिन आज तक किसी भी सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अगर इस बार मोहिंदर भगत आप से विधायक बतने है तो वेस्ट में स्थित स्पोर्ट्स इंडस्ट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी मजबूती मिलेगी। वहीं सेंट्रल हलके से विधायक अमन अरोड़ा का कहना है कि पंजाब ने हमेशा भाजपा और अकाली दल की राजनीति को नकारा है।

  • Jalandhar: नशा मुक्ति कर्मचारी संघ ने किया हड़ताल का ऐलान

    Jalandhar: नशा मुक्ति कर्मचारी संघ ने किया हड़ताल का ऐलान

    इस दिन करेंगा विरोध रैली

    जालंधर, ENS: पंजाब राज्य नशा मुक्ति केंद्रों और ओओएटी क्लीनिकों के कर्मचारी पिछले 10 वर्षों से पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रथम श्रेणी के सैनिकों की तरह सरकार का समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना है कि कर्मियों की भर्ती पूर्ण और पारदर्शी तरीके से साथ जनतक नियुक्तियों द्वारा ठेके पर हुई थी। आरोप है कि पिछली सरकार ने उन्हें पैसे के अलावा कुछ नहीं दिया। उनका कहना है कि नशा मुक्ति केंद्रों के ठेका कर्मचारियों को ‘भगवंत मान’ सरकार से उम्मीद की किरण थी, जो धूमिल होती नजर आ रही है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब नशा मुक्ति कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष परमिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में कई विभागों में कर्मचारी बहुत कम वेतन पर काम कर रहे हैं और सरकारें उनका शोषण कर रही हैं। जबकि मुख्यमंत्री ने घोषणा पत्र में कर्मचारियों का मुद्दा उठाने का वादा किया था। नई भर्ती के बजाय पहले पुराने कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाए। दिल्ली और हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों का वेतन नियमित कर्मचारियों के बराबर कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह सरकार से अनुरोध करते हैं कि इस रोल मॉडल को पंजाब में भी लागू किया जाए और कर्मचारियों के रुके हुए वित्तीय भत्ते बहाल किए जाएं और उन्हें अनुबंध प्रणाली से बाहर निकालकर उनकी सेवाओं को नियमित किया जाए। परमिंदर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों ने कोविड के दौरान दिन-रात अपनी जान जोखिम में डालकर कोविड पर जीत हासिल की है और नशा मुक्ति अभियान में सरकार का सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह हर दिन 200 से 300 मरीज दवा लेते हैं इन नशा मुक्ति केंद्रों में आने वाले ये कर्मी आज भी सरकार से नियमित कर्मियों के बराबर वेतन पाने का इंतजार कर रहे हैं ताकि कर्मचारी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका पूरी ईमानदारी से निभा सकें। उन्होंने कहा कि उनकी पिछले 2 वर्षों में संघ, स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य मंत्री के साथ लगभग 20 बैठकें हो चुकी हैं, जो बेनतीजा रही हैं। उन्होंने बताया कि वित मंत्री हरपाल चीमा, चेतन सिंह जोरा माजरा, डॉ. गुरप्रीत कौर से भी संपर्क किया गया है, लेकिन हर बार की तरह कर्मचारी को निराशा का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान ने स्वयं यूनियन को 4 बार लिखित बैठक देने के बावजूद कर्मचारियों के साथ एक भी बैठक नहीं की है और वर्तमान सरकार ने पिछली सरकार की तरह झूठे लारे लगाने पर उतर आई है। नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों के विरोध स्वरूप पंजाब भर के सभी नशा मुक्ति केंद्र शुक्रवार 5 जुलाई को हड़ताल के रूप में बंद रहेंगे और मरीजों को दवा नहीं मिलेगी और 6 जुलाई को वे विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। यूनियनों के समर्थन से जालंधर में रैली करेंगे और सरकार का पुतला फूंकेंगे। हम सरकार से अनुरोध करते हैं कि कर्मचारियों को जल्द से जल्द उनका हक (नियमित और वित्तीय लाभ) दिया जाए। अन्यथा विरोध तेज होगा, इसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी।
  • Punjab: 16 तोले सोना और आभूषण चुराने वाले चोर काबू, देखें वीडियो

    Punjab: 16 तोले सोना और आभूषण चुराने वाले चोर काबू, देखें वीडियो

    खरड़ः शहर में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही। आए दिन चोर बेखोफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। चोरी का एक ओर मामला खरड़ के स्वराज नगर में सामने आया है। जानकारी अनुसार पूरा परिवार श्री मुक्तसर साहिब गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने गया था। पीछे से चोरों ने घर को निशाना बना लिया। चोर घर से 16 तोले सोना, 500 ग्राम चांदी और हीरे के आभूषण चुराकर फरार हो गए। चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जब परिवार घर वापस लौटा तो उन्हें चोरी संबंधी जानकारी मिली। जिसके बाद परिवार ने सन्नी एनक्लेव चौकी प्रभारी चरणजीत सिंह को सूचित किया। जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई करते उक्त चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • 4 साल बाद परिवार से मिलने भारत आ रही महिला की फ्लाइट में हुई मौत

    4 साल बाद परिवार से मिलने भारत आ रही महिला की फ्लाइट में हुई मौत

    नई दिल्लीः भारतीय मूल की एक महिला की क्वांटास की मेलबर्न-दिल्ली फ्लाइट में मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 24 वर्षीय मनप्रीत कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला साल में पहली बार अपने परिवार से मिलने भारत आ रही थी। लेकिन इससे पहले कि वह परिजनों से मिल पाती उससे पहले की दुनिया से चली गई। अचानक हुई इस मौत से फ्लाइट में हड़कंप मच गया।

    जानकारी के मुताबिक महिला का नाम मनप्रीत कौर था। जो 20 जून को दिल्ली आने के लिए क्वांटास की फ्लाइट में सवार हुई थी। मृतक महिला की दोस्त गुरप्रीत ग्रेवाल ने बताया कि एयरपोर्ट पहुंचने से कुछ घंटे पहले ही मनप्रीत की तबीयत बिगड़ गई थी वह खुद को अस्वस्थ महसूस कर रही थी। किसी तरह वह एयरपोर्ट पहुंच गई। फ्लाइट में बैठने के दौरान वह सीट बेल्ट लगाने की कोशिश कर रही थी उसी दौरान अचानक से फर्श पर गिर गई और उसकी मौत हो गई।

    इस हादसे से फ्लाइट में बैठे लोगों भी स्तब्ध रह गए। दोस्त गुरप्रीत ने बताया कि मनप्रीत जब वह विमान में चढ़ी। तब उसे सीट बेल्ट लगाने में परेशानी आ रही थी। फ्लाइट टेक होने से ठीक पहले ही पर गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कैबिन क्रू द्वारा आपातकालीन सहायता प्रदान की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मनप्रीत की रूममेट कुलदीप ने बताया कि मनप्रीत का सपना शेफ बनने का था। वह होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही थी। इसके साथ ही उसने ऑस्ट्रेलिया पोस्ट में काम किया था। रूममेट ने बताया कि मनप्रीत काफी मिलनसार, ईमानदार और दयालु लड़की थी।

    उसे घूमने फिरने का काफी शौक था। 2020 में मनप्रीत ऑस्ट्रेलिया गई थी और चार साल बाद परिवार से मिलने भारत लौट रही थी लेकिन उससे पहले ही पर दुनिया से चली गई। वहीं इस घटना से उसके परिवार में मातम छा गया है। बेटी से मिलने की आस लिए मां-बाप उसकी मौत से सदमे में हैं। मनप्रीत के दोस्त ग्रेवाल ने उसके परिवार के लिए पैसे जुटाने के लिए एक GoFundMe लॉन्च किया है। अब तक इसके जरिए 31,347 डॉलर जुटाए गए हैं।

     

  • हाईटेंशन तार टूट कर ट्रैक्टर पर गिरी, जिंदा जला 17 साल का नाबालिग

    हाईटेंशन तार टूट कर ट्रैक्टर पर गिरी, जिंदा जला 17 साल का नाबालिग

    राजस्थानः शाहपुरा जिले के बिलेठा इलाके में हाईटेंशन बिजली लाइन टूटकर ट्रैक्टर पर जा गिरी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली से खाद खाली कर रहे एक नाबालिग की करंट लगने से मौत हो गई। घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जल गई। इस घटना से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद जहाजपुर अस्पताल में भीड़ जुट गई। पूर्व एमएलएल व बिजली निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

    पुलिस ने बताया कि बिलेठा निवासी नंदलाल गुर्जर एवं उनका करीब बेटा देवराज ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाद भरवाकर खेत पर गए। जहां चालक, ट्रैक्टर-ट्रॉली का खड़ा कर दूर जाकर बैठ गया, जबकि नंदलाल गुर्जर भी आस-पास ही थे। देवराज ट्रैक्टर-ट्रॉली से खेत में खाद खाली कर रहा था, तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर जा गिरा। करंट लगने से देवराज की मौत हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भी आग लग गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली भी जल गई।

    सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर जहाजपुर अस्पताल भिजवा दिया। इस दौरान ग्रामीण अस्पताल पर जुट गये। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमाटर्म कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।