Blog

  • डीसी का पंचायत प्रतिनिधियों से विकास को नए आयाम देने के लिए तत्परता से काम करने का आह्वान

    डीसी का पंचायत प्रतिनिधियों से विकास को नए आयाम देने के लिए तत्परता से काम करने का आह्वान

    बोले…सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी रखें पंचायत प्रतिनिधि, ताकि पात्र लोगों को दिला सकें अधिक से अधिक लाभ

    ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने पंचायती राज संस्थानों के सभी प्रतिनिधियों से ऊना जिले में विकास को नए आयाम देने के लिए तत्परता से काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के लिए सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी होना अत्यावश्यक है, ताकि वे अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिला सकें।

    यह बातें उन्होंने मंगलवार को जिला परिषद के सभागार में आयोजित रिफ्रेशर ट्रेनिंग कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र के दौरान कहीं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 सितंबर तक चलेगा, जिसमें जिले के सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि चरणबद्ध तरीके से भाग लेंगे। पहले दिन विकास खंड अंब के पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया गया।

    उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन की ओर से क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान, पंचायत प्रतिनिधियों को उन्हें विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने में आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में व्यावहारिक ज्ञान दिया गया। साथ ही, उन्हें पॉक्सो एक्ट (बच्चों के यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम) और पोश अधिनियम (कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम) के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

    कार्यक्रम के दौरान, ‘एक पौधा मां के नाम’ मुहिम के तहत उपायुक्त ने जिला परिषद ऊना परिसर में आंवला का पौधा रोपित किया और सभी पंचायत प्रतिनिधियों को भी आंवले के पौधों का वितरण किया। उन्होंने सभी पंचायतों में अधिक से अधिक पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया, ताकि आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण मिल सके। उपायुक्त ने विशेष रूप से युवा पीढ़ी और पंचायत स्तर पर लोगों को इस मुहिम से जोड़ने पर जोर दिया, जिससे अधिक से अधिक पौधारोपण हो सके।

    कार्यशाला में जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी अध्यक्ष मीनाक्षी राणा, विकास खंड अंब के पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • कर्मचारियों को जल्द वेतन जारी करे  सरकार: रजनीश शर्मा 

    कर्मचारियों को जल्द वेतन जारी करे  सरकार: रजनीश शर्मा 

    मांगो को लेकर एडीसी ऊना को सौंपा ज्ञापन 

    जल्द जेसीसी बैठक बुलाने की तैयारी में महासंध 

     ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान रजनीश शर्मा ने  कहा  कि प्रदेश  सरकार कर्मचारियों को जल्द वेतन जारी करे।

    उन्होनें कहा कि हर माह कर्मचारियों को पहली तारीख को वेतन मिल जाता है लेकिन इस माह में अभी तक वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों में  वेतन न मिलने को लेकर  निराशा है ।  उन्होंने कहा कि  कर्मचारियों व उनके परिवारों को समय पर वेतन न मिलने से कई  प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है  ।

    उन्होनें सरकार से कर्मचारी हित में जल्द वेतन जारी करने को कहा है ।ओर भविष्य में भी  हर माह पहली तारीख को वेतन देने के लिय आवश्यक कार्यवाही करने का आग्रह किया है। कहा कि सरकार को वेतन मामले को गंभीरता से लेना चाहिए । जिला ऊना अराजपत्रित कर्मचारी  संघ की बैठक ऊना रेस्ट हाऊस में भी की ।

    कर्मचारियो की  जेसीसी बैठक  को लेकर विस्तार से चर्चा की ओर मांगो को अंतिम रूप दिया । जिला के विभिन्न विभागों से आई मांगों को लेकर लिस्ट फाइनल की गई  ।  कहा कि जिला प्रशासन के साथ जल्द ही जे सीसी की बैठक  प्रस्तावित है । जिसमें कर्मचारियों की मांगों को उठाया जाएगा । बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के जिला के सभी खंड समन्वयको ने जिला अध्यक्ष के समक्ष अपने मसले रखे । इनकी मांगों को लेकर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर को एनजीओ अध्यक्ष रजनीश शर्मा की अध्यक्षता में ज्ञापन भी सौंपा गया । इस मौके संघ के प्रतिनिधि व सदस्य उपस्थित रहे ।

  • ट्रक की चपेट में आने से 10 वर्षीय लड़की की मौत

    ट्रक की चपेट में आने से 10 वर्षीय लड़की की मौत

    ऊना /सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत टाहलीवाल-अमराली मार्ग पर रैस्ट हाऊस के पास हुए एक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रक टाहलीवाल से अमराली की ओर जा रहा था, जिसकी चपेट में आकर बच्ची की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में एक बाइक सवार की टक्कर अमराली की ओर से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से हो गई।

    इस टक्कर में बाइक सवार के पीछे बैठी बच्ची ट्रक की चपेट में आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

    मृतक बच्ची की पहचान कविता पुत्री जतिंद्र कुमार निवासी उत्तर प्रदेश रूप में हुई है। बच्ची का परिवार पंजाब के जिला रोपड़ के भनाम में रह रहा है। टाहलीवाल पुलिस थाने के सब इंस्पैक्टर अजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

  • माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए दूसरे दिन भी जारी रहे ऑडिशन

    माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए दूसरे दिन भी जारी रहे ऑडिशन

    स्थानीय समेत अन्य जिलों के कलाकारों ने बढ़-चढ़ कर लिया ऑडिशन में भाग

    ऊना सुशील पंडित: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 के अंतर्गत सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन का आयोजन अंब कॉलेज के सभागार में जारी है। दूसरे दिन भी स्थानीय और अन्य जिलों से आए कलाकारों ने ऑडिशन में हिस्सा लेकर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि ये ऑडिशन 2 सितंबर को शुरू हुए थे और 4 सितंबर तक जारी रहेंगे। महोत्सव का आयोजन 14 से 16 सितंबर तक किया जाएगा।

    ऑडिशन में भाग लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया
    कलाकार ऑडिशन में भाग लेने के लिए एसडीएम कार्यालय अंब में आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक कलाकार ईमेल के माध्यम से भी अपना आवेदन भेज सकते हैं, इसके लिए ईमेल पता shrichintpurnimahotsav2024@gmail.com   है। इसके अलावा, मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

    प्रशासन की तैयारी
    उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि महोत्सव के भाव के अनुरूप सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को प्रमुखता दी जाएगी, और गुणवत्तापरक स्तरीय प्रदर्शन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बबताया कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए तेज गति से तैयारियां की जा रही हैं। इसे सबके लिए एक यादगार अनुभव बनाने के लिए प्रशासन पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। आयोजन से जुड़ी अलग अलग जिम्मेदारियां देखने के लिए 13 कमेटियां गठित की गई हैं।

  • हरोली :उद्योग में कार्यरत मजदूरों को वेतन न मिलने पर सड़कों पर उतरे

    हरोली :उद्योग में कार्यरत मजदूरों को वेतन न मिलने पर सड़कों पर उतरे

    मजदूर संगठन नेता राकेश शर्मा की अगुवाई में डीसी को सौंपा ज्ञापन ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव सिंघा के एक निजी उद्योग में कार्यरत मजदूरों को दो माह का वेतन न दिए जाने को लेकर मजदूर सड़कों पर उतरे और उद्योग प्रबंधन के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाजी की। मजदूर संगठन नेता राकेश शर्मा की अगुवाई में जिलाधीश जतिन लाल को ज्ञापन सौंपा और मजदूरों का 2 माह का वेतन जल्द दिलाए जाने की गुहार लगाई वहीं जिला परिषद सदस्य कमल सैनी पर लगाए गए आरोपों को ग़लत क़रार दिया। राकेश शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मजदूरों का दो माह का वेतन उद्योग प्रबंधन की तरफ से नहीं दिया जा रहा है। विभाग द्वारा हस्तक्षेप करने के बावजूद भी उद्योग प्रबंधक मजदूरों की सैलरी नहीं दे रहा है। आज हम सब इकट्ठे होकर डीसी को ज्ञापन देने पहुंचे हैं और उनसे गुहार लगा रहे हैं कि इन मजदूरों का दो माह का वेतन जल्द  दिलाया जाए क्योंकि उसे उद्योग में श्रम नियमों की अवेहलना हो रही है। मजदूरों का ईपीएफ नहीं काटा जा रहा है मजदूरों को इएसआई की सुविधा नहीं मिल रही है और मजदूरों को छुट्टी तक नहीं दी जाती ? इसलिए हम मजदूरों के हकों की मांग उठा रहे हैं और ज्ञापन सौंप कर शांतिपूर्ण ढंग से मजदूरों के वेतन दिलाएं जाने की मांग कर रहे हैं । बही उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्य कमल सैनी द्वारा मजदूरों का मामला उठाए जाने के बाद उन पर ही उद्योग प्रबंधन की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है और कमल सैनी पर पैसे लेने की डिमांड करने के आरोप लगा दिए हैं । उन्होंने बताया कि कमल सैनी पर जो आरोप लगाए गए है बह बिल्कुल झूठे है हम शांतिपूर्ण ढंग से मामले को हल करना चाहते हैं अगर प्रबंधन द्वारा मजदूरों का दो माह का वेतन नहीं दिया जाता है तो इसके लिए हमें जो भी कदम उठाने पड़े  हम पीछे नहीं हटेंगे वहीं मजदूरों के इस रोष प्रदर्शन में जिला परिषद सदस्य कमल सैनी भी साथ में मौजूद रहे मीडिया से रूबरू होते हुए कमल सैनी ने बताया की 5 दिन पहले उनके पास मजदूर वेतन न मिलने की समस्या को लेकर  लेकर आए थे। बह मजदूरों की समस्या को देखते हुए फैक्टरी पहुंचे और वहां पर लेबर अफसर को फोन किया लेकिन जब फैक्ट्री का गेट नही खोला तो पुलिस को फोन कर बुलाया और उनकी मौजूदगी में फैक्ट्री के अंदर गए और वहां पर फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा उन्हें जल्द पैसा दिए जाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन कई बार समय दिए जाने के बावजूद भी उद्योग मलिक द्वारा अभी तक मजदूरों को पेमेंट नहीं दी गई है, जिस कारण मजबूर होकर हमे धरना प्रदर्शन करना पड़ा है और जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि मजदूरों को उनका बनता वेतन जल्द से जल्द दिलाया जाए बही जिलाधीश ऊना जतिन लाल ने कहा की इस मामले में किसी भी मजदूर का  हक नही मारा जाएगा और इस मामले में जिसका जो भी राइट बनता है बह दिलाया जाएगा और जांच का आश्वासन दिया गया है।
  • सदाशिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का दंगल के साथ समापन

    सदाशिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का दंगल के साथ समापन

    पठानकोट से आकाश बना सदाशिव दंगल का विजेता,31 हजार ईनाम

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धौमेश्वर मंदिर तलमेहड़ा में विशाल दंगल के साथ डेढ़ मास से चल रहे सावन मास के धार्मिक कार्यक्रमों का समापन हो गया। धौमेश्वर मंदिर तलमेहड़ा में कमेटी द्वारा सोमवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया था, मंदिर कमेटी के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में विशाल दंगल में करीब सौ से ज्यादा जोड़ ने दंगल में अपनी अपनी ताकत दिखाई। और आखिर में आकाश पठानकोट विजेता और बिंद्र बिशनपुर पंजाब के उपविजेता रहे। बहीं दंगल में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे इलाके के प्रसिद्ध समाजसेवी राजेश गौतम ने विजेता पहलवान को 31 हजार और उपविजेता विंदर को बीस हजार की नकद राशि प्रदान की।

    बहीं इसके अलावा अन्य तीन पहलवानों को भी अलग इनाम दिया। प्रवीण शर्मा ने कहा कि सदाशिव मंदिर परिसर में विशाल दंगल की रीत पौराणिक चली आ रही हैं और सावन मास के धार्मिक कार्यक्रमों के बाद श्री कृष्ण जन्माष्टमी वड़ी धूमधाम से मनाई जाती है और उसके बाद मंदिर परिसर पर विशाल दंगल का आयोजन किया जाता है।

    विशाल दंगल के साथ डेढ़ माह से मंदिर में चले रहे धार्मिक कार्यक्रमों का समापन होता है और फिर नव वर्ष में शिवरात्रि महोत्सव से सदाशिव मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आगाज होता है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 6 जून को सदाशिव मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।

    प्रवीण शर्मा ने कहा कि सदाशिव मंदिर के सभी धार्मिक कार्यों को सफल बनाने के लिए जो भी सदाशिव मंदिर के साथ आस्था रखते है। सदाशिव मंदिर कमेटी उनका आभार प्रकट करती है। शर्मा ने कहा कि भक्तों द्वारा दिए गए दान को मंदिर कमेटी ईमानदारी से मंदिर परिसर के बिकास पर खर्च करती है और मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाती है।

    इस मौके पर मंदिर कमेटी के चेयरमैन प्रवीण शर्मा, सुखदेव सिंह, स्थानीय उपप्रधान अशोक शर्मा, सोहन सिंह, रघुबीर संगम, सुनील कुमार,डा केशवानंद शर्मा, संजीव कुमार, मीडिया प्रभारी विपन साजन, अजय शर्मा व कमेटी सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • विना विल सामान ला रहे लोगों से आयकर विभाग ने बसूला चार लाख जुर्माना

    विना विल सामान ला रहे लोगों से आयकर विभाग ने बसूला चार लाख जुर्माना

    राज्य कर व आबकारी विभाग ने अम्ब  तथा गगरेट में चेकिंग के दौरान पकड़े तीन मामले
     
    ऊना/ सुशील पंडित: राज्य कर व आबकारी विभाग ने अम्ब  तथा गगरेट में चेकिंग के दौरान तीन विना विल सामान ला रहे लोगों को पकड़ा है और जुर्माने के रूप में करीब चार लाख रुपए वसूल किए गए हैं।
    उपायुक्त राज्य कर व आबकारी, जिला ऊना विनोद सिंह डोगरा  द्वारा दी गई जानकारी  के अनुसार विभागीय नाकाबंदी गगरेट तथा अम्ब क्षेत्र में  गत दिनों की गई विशेष चेकिंग के दौरान विभिन्न वाहनों का जीएसटी अधिनियम के अन्तर्गत निरीक्षण किया गया तथा   तीन मामलों में  बिना बिल के  सामान पाए जाने पर उपरोक्त अधिनियम की उल्लंघना करने पर नियमानुसार  कार्यवाही अमल  में लाई गई I  जांच पड़ताल नाका गगरेट पर  लेड ( Lead) तथा मोबाइल फ़ोन  पकड़े गए , जिस पर  विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए 2,18,880/-  तथा 34,200/- रुपये  का अर्थ दण्ड लगाया गया तथा मौके पर ही वसूल किया गया I  विभागीय चेकिंग टीम में  श्रीमती रश्मि देवी एएसटीइओ  तथा जसवंत सिंह सहायक शामिल रहे I
     एक अन्य मामले में अमरजीत सिंह एसीएसटीइ संजीव कुमार, एसीएसटीइ बलजीत सिंह,एसटीइओ निर्देश कुमार,  तथा अंकुश चौहान,एएसटीइओ की टीम द्वारा अम्ब क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बिना बिल के सामान पकड़ा गया  जिस पर कार्यवाही करते हुए1,52,500/-  रुपये  का अर्थ दण्ड लगाया गया तथा मौके पर ही वसूल किया गया I
    उपायुक्त विनोद सिंह डोगरा ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि विभाग प्रदेश के बाहर से लाए जाने वाले सामान पर कड़ी नज़र रखे हुए है I  उन्होंने बताया कि जीएसटी अधिनियम की धारा 31  के तहत 200 रुपये से अधिक मूल्य की वस्तुओं की बिक्री पर बिल जारी करना अनिवार्य है तथा 50,000/- से अधिक मूल्य के सामान  परिवहन करने पर E-way विल अनिवार्य है I
  • 8 दिन की CBI कस्टडी में RG Kar Hospital के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष

    8 दिन की CBI कस्टडी में RG Kar Hospital के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोलकाता की एक विशेष अदालत ने आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रचार्य संदीप घोष को 2021 से संस्थान में हुए कथित वित्तीय घोटाले के मामले में मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की आठ दिन की हिरासत में भेज दिया। सूत्रों ने बताया कि घोष और उनके निजी सुरक्षाकर्मी अफसर अली खान तथा दो विक्रेताओं को अलीपुर में सीबीआई की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने चारों आरोपियों को आठ दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। सीबीआई के वकील ने आरोपियों की 10 दिन की हिरासत मांगी थी।

    सीबीआई के वकील ने अदालत से कहा कि बड़े पैमाने पर साठगांठ हुई है, जिसकी जांच और पर्दाफाश करने की आवश्यकता है और इसलिए कथित घोटाले के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ करना जरूरी है। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने घोष और तीन अन्य को सोमवार शाम गिरफ्तार किया था।

    गिरफ्तार किए गए लोगों में घोष के निजी बाउंसर अफसर अली खान और दो विक्रेता बिप्लव सिंघा और सुमन हजारा शामिल हैं, जो अस्पताल में सामग्री की आपूर्ति करते थे। खान का नाम एक वीडियो वायरल होने के बाद आया, जिसमें वह सबसे शक्तिशाली लोगों से अपने अच्छे संबंध का दावा कर रहा था। अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ अख्तर अली ने 2021 से घोष के प्रचार्य के कार्यकाल के दौरान प्रतिष्ठान में कई मामलों में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत दर्ज करायी थी।

  • Jalandhar : CM House के पास निगम की बड़ी करवाई

    Jalandhar : CM House के पास निगम की बड़ी करवाई

    Deep Nagar Road पर अवैध बिल्डिंग को कंटीली तारों से किया सील

    जालंधर (अनिल वर्मा): कैंट के अधीन दीपनगर रोड पर आज नगर निगम की टीम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन बिल्डिंग को सील कर दिया गया टीम की अगवाई एटीपी सुखदेव वशिष्ठ द्वारा की गई उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि इस बिल्डिंग का रिहाईशी नक्शा पास था।

    मगर मौके पर कारोबारी निर्माण किया जा रहा था इस संबंधी प्रॉपर्टी मलिक को नक्शे अनुसार काम करने के लिए कहा गया मगर उन्होंने फिर भी नशे के विपरीत कारोबारी निर्माण जारी रखा।

    बिल्डिंग की जांच दौरान सामने आया कि यहां पर ग्राउंड फ्लोर पर 8 दुकानें इसी तरह फर्स्ट फ्लोर पर भी अन्य 8  दुकानें बनाने की योजना थी। इससे संबंधित निगम कमिश्नर गौतम जैन को पूरी रिपोर्ट भेजी गई इसके बाद उन्होंने उक्त बिल्डिंग को सील करने के आदेश जारी किए गए थे । आज इस बिल्डिंग को कंटिली तारों से सील कर दिया गया अगर इसके बावजूद भी प्रॉपर्टी मलिक निर्माण कार्य करता पाया गया तो बिल्डिंग को डिमोलिशन करने की करवाई की जाएगी।
  • Atlas Cycle के पूर्व संचालक ने खुद को मारी गोली, Suicide note में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    Atlas Cycle के पूर्व संचालक ने खुद को मारी गोली, Suicide note में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

    नई दिल्ली। एटलस साइकिल के पूर्व अध्यक्ष सलिल कपूर ने डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम लेन स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सलिल ने अपने घर में खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। मौके पर एसएफएल की टीम पहुंची गई है और जांच में जुट गई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें कुछ लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है।

    वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सलिल कपूर ने दोपहर लुटियंस दिल्ली के तुगलक रोड इलाके में अपने घर में कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सलिल का शव उनके मैनेजर ने दोपहर एक बजे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड स्थित उनके घर के अंदर पूजा कक्ष के पास खून से लथपथ हालत में पाया।