Blog

  • जालंधरः किराये पर 11 लग्ज़री गाड़ियों को आगे बेचने के लगे आरोप

    जालंधर, ENS: लग्जरी कारों को किराये पर देने के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल, पीड़ित शेरां ने आरोप लगाए हैकि देहात के टैक्सी वाले अखिल वर्मा नामक व्यक्ति को उन्होंने लग्जरी गाड़ियां किराये पर दे रखी थी। उन्होंने कहा कि वह पहले भी कई बार उसे गाड़ियां किराये पर दे चुका है। लेकिन इस बार उसने जब गाड़ियों का किराया नहीं दिया तो वह गाड़ियां लेने के लिए उसके पास पहुंचे। पीड़ित का आरोप है कि जब वह गाड़ियां लेने के लिए गए तो पता चला कि उसने उनकी 11 लग्जरी गाड़ियों को आगे बेच दिया है।

    इसी दौरान यह भी पता चला है कि उक्त व्यक्ति विदेश  भाग गया है। पीड़ित ने कहा कि इसमें से कुछ गाड़ियां उन्होंने बरामद कर ली है। पीड़ित ने कहा कि कुछ गाड़ियां पीपीआर मार्किट में किसी कार बाजार दुकान के पास खड़ी है। शेरां का कहना है कि वह उसके पास गए लेकिन उक्त दुकानदार ने देने से मना कर दिया। वहीं दूसरी ओर उक्त दुकानदार का कहना है कि उसने पैसे देकर गाड़ियां ली है। वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवाने की बात कही है।

  • वाह रे पंजाब पुलिस! चालान काटने के बहाने जेब में डलवा रही पैसे, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नाके पर चालान काटते समय ट्रैफिक पुलिस कर्मी की वीडियो वहां पर मौजूद व्यक्ति ने मोबाइल में कैद कर ली। दरअसल, नाके पर चालान काटते पुलिस कर्मी पर रिश्वत लेने के आरोप लगे है। इस वीडियो को उक्त व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा हैकि गाड़ी का चालान काटने के बहाने पुलिस ने युवक को अपने पास बुलाया।

    इसी दौरान दूसरे व्यक्ति ने पुलिस कर्मी की यह हरकत कैमरे में कैद कर ली। वीडियो में देखा जा सकता है कि उक्त युवक चालान काटने से रोकने के लिए पुलिस कर्मी से कुछ बात करता है। जिसके बाद वह जेब से पैसे निकालता है और पुलिस कर्मी की जेब में डाल देता है। इसके बाद पुलिस कर्मी ना तो उसे रोकता है और ना ही उसका चालान काटता है। इस दौरान वीडियो बनाने के दौरान व्यक्ति पुलिस कर्मी पर चालान बुक उल्टी पकड़ने का जिक्र भी कर रहा है। यह वीडियो अमृतसर के नॉवेल्टी चौक की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद एडीसीपी ट्रैफिक ने इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। 

    वीडियो बनाने वाले शख्स ने एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर का नाम लिखकर उन पर टारगेट किया कि उनकी टीम का हाल कैसा है। वहीं वीडियो के साथ साथ गालियां भी दी जा रहीं हैं और पूरा वृतांत सुनाया जा रहा है। इस वीडियो के बारे में जब एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें भी इसकी जानकारी मिली है। उन्होंने अफसरों की ड्यूटी लगाई है और मुलाजिमों को हाजिर होने के लिए आदेश दिए गए हैं। मामले की गहनता से जांच की जाएगी और अगर मुलाजिम दोषी पाया जाएगा तो उसे सजा भी अवश्य मिलेगी।

  • जालंधरः BMS दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं ताजा मामला लैदर कॉप्लैंक्स के पास एमएस फर्म के पास दुकान का सामने आया है। जहां चोरों ने देर रात घटना को अंजाम दिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि आज सुबह जब वह दुकान पर आए तो उन्हें उस समय चोरी की वारदात के बारे में पता चला। पीड़ित ने बताया कि उनकी बीएमएस के नाम से दो दुकानें है। बाहर से दोनों के अलग-अलग शटर लगे है लेकिन अंदर से दोनों इकट्ठी है।

    चोरों ने दुकान से छोटे स्मार्टफोन, ईयरफोन, एप्पल की डाटा केबल सहित कई सामान चुरा लिया। वहीं दुकान की तिजौरी में से 3 से 4 हजार की नगदी थी जो चोर ले गए। जिसके बाद वह उनकी अंदर से दूसरी दुकान से 7 से 8 हजार नगदी सहित कई सामान लेकर फरार हो गए। इस दौरान एक दुकान से सीसीटीवी कैमरे भी ले गए। दुकानदार के मुताबिक उसकी दोनों दुकानों से 40 से 50 हजार की चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया। 

  • पंजाब : फाइनेंस कंपनी के कर्मी को मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

    फाजिल्का : गांव गुरुसर में मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े एक युवक से लूटपाट की कोशिश की। लेकिन युवक ने बहादुरी दिखाते हुए गुरमेल सिंह के घर में घुसकर अपनी जान बचा ली। इस संबंधी जानकारी देते हुए आकाशदीप सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी डबवाला क्लान फाजिल्का ने बताया कि वह माइक्रो फाइनेंस कंपनी फ्यूजन मेंं काम करता है। जब वह दोपहर को गुरुसर के रजबाहे पर पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार 3 युवकों ने उसका पीछा किया और मोटरसाइकिल गिराने का प्रयास किया। लेकिन वह अपनी मोटरसाइकिल फेंककर इंटरलॉक फैक्ट्री के पास

    सड़क किनारे बने मकान में घुस गया और अपनी जान बचा ली। उन्होंने बताया कि उनके पास करीब 70-80 हजार रुपये थे, जिन्हें उसने मुश्किल से बचाकर रखा था। आपको बता दें कि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखाई दे रहा है कि घायल होने के बावजूद युवक ने कैसे बहादुरी से लुटेरों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। घटना की सूचना मिलते ही, मौके पर पहुंचे गिदड़बाहा थाने से एएसआई दशमेश सिंह ने कहा कि इसकी जांच की जा रही है।

  • जालंधरः इस इलाके में गाड़ियों के बदमाशों ने तोड़े शीशे, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: न्यू गीता कालोनी ग्रीन एवन्यू में शरारती अनसंरो ने गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। बताया जा रहा हैकि बदमाशोंं ने गीता कालोनी में 2 आई 20 के शीशे तोड़े। वहीं कुछ आगे स्कूल और पार्क के पास खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कुल 7 से 8 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए अभिषेक ने बताया कि 2 एक्टिवा पर सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी सहित कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना की सीसीटीवी उनके पास मौजूद है। पीड़ित ने कहा कि इस घटना से लाख से 2 लाख का नुकसान हो गया। घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन ने उक्त युवकों को काबू कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। 

  • 2 भाइयों की सीवर टैंक में गिरने से मौ’त, परिवार में कोहराम

    2 भाइयों की सीवर टैंक में गिरने से मौ’त, परिवार में कोहराम

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सीवर टैंक का ढक्कन टूटने से बड़ा हादसा हो गया। 2 भाई सीवर टैंक में गिर गए। टैंक में डूबने के कारण दोनों की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया आनन-फानन में लोगों ने उन्हें बचाने के लिए अभियान चलाया गया थालेकिन जब तक उन्हें अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो चुकी थीमृतक भाइयों में एक सिपाही था, जबकि दूसरा ग्राम पंचायत सदस्य था बता दें कि पूरी घटना सुमेरपुर थाने के टेढ़ा गांव की हैजहां सिपाही भाई घर के बाहर सीवर टैंक के ऊपर खड़े होकर कुछ काम करवा रहा था।

    तभी अचानक से टैंक का ढक्कन टूट गया और वो टैंक के अंदर चला गया। ये देख बड़ा भाई (ग्राम पंचायत सदस्य) उसे बचाने के लिए टैंक में कूद गयालेकिन दोनों ही डूब गए। बाद में उन्हें बेहोशी की हालत में बाहर निकाला गया। घरवाले दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया। मामले में सुमेरपुर के चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सीवर टैंक में गिरकर एक साथ दो भाइयों की मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं 2 भाइयों की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया।

  • 25 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में आप पार्षद का पति गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः सेक्टर 25 में युवक अजय की हत्या के मामले में पुलिस ने वार्ड नंबर 16 से आप पार्टी की पार्षद पूनम के पति संदीप को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इलाके के लोग पिछले 2 दिनों से उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने इस हत्याकांड में साजिश रचने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस की कुछ टीमें दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। सेक्टर 11 के थाना प्रभारी मलकीत सिंह ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इससे पहले परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। माहौल को देखते हुए भारी पुलिस तैनात किया गया। परिवार मामले में असली हत्यारों को पुलिस द्वारा बचाने का आरोप लगा रहा है। इसी के चलते परिवार ने बुधवार को भी मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया।

    मृतक के शव को चंडीगढ़ पीजीआई की मॉर्च्युरी में रखा गया है। इस मामले में सेक्टर 25 के ही रहने वाले अजय कुमार उर्फ कालू को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों ने अजय को पहले फोन कर किसी काम का बहाना लगा कर बुलाया था। सोमवार-मंगलवार रात करीब 1:45 पर जब वह बाइक पर सवार होकर पहुंचा तो उन्होंने काले रंग की गाड़ी से उसे टक्कर मार दी। वह उठने लगा तो युवकों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। घायल हालत में उसे PGI में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने उसके बयान भी दर्ज किए थे। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

    पुलिस ने मोहाली के नयागांव के रहने वाले धर्मेंद्र, सेक्टर 25 कॉलोनी के रहने वाले अजय उर्फ कालू, साबू और सपाटी सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अजय की मौत के बाद केस में हत्या की धारा जोड़ी गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि थनास की EWS कॉलोनी निवासी प्रवेश उर्फ बाबा पर पिछले महीने घर में घुसकर लोहे की रॉड और डंडों से अमरजीत उर्फ तोता ने साथियों के साथ हमला किया था। बाबा के दोनों पैरों पर काफी चोट लगी थी। पैर की हड्डी टूट जाने पर प्लास्टर चढ़ाना पड़ा और वह कई दिनों तक अस्पताल में दाखिल रहा। सहारनपुर थाना पुलिस ने अमरजीत सिंह उर्फ तोता समेत अन्य पर मामला दर्ज किया था। हमले में अजय के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ था, जबकि पीड़ित का परिवार इलाके के पार्षद के पति पर हत्या का आरोप लगा रहा है।

  • पंजाब : चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, देखें CCTV

    मोगा : चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वही अब चोरी करने वालों ने मोगा के खाटू शाम मंदिर को निशाना बनाया है। चोरी की घटना रात को हुई और अब चोरी की घटना की सीसीटीवी सामने आने के बाद खाटू शाम मंदिर के पुजारी जसमेर गोड ने बताया की वह खाटू शाम मंदिर के पुजारी है।

    उन्होंने बताया कि मंदिर में रखे 4 दान पात्रों से चोरों ने कुछ नकदी चोरी की है। पुजारी ने बताया कि हमारे मंदिर से पहले भी ऐसी घटना हुई थी। अभी यह नहीं मालूम की दान पात्रों में कितनी राशी होगी। वही हमने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

  • लैंटर तोड़ते समय हुआ हादसा, महिला सहित 2 बच्चे घायल, देखें CCTV

    चंडीगढ़ः मनीमाजरा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक इमारत को गिराकर नई इमारत बनाने की तैयारी के दौरान हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि पुरानी बनी इमारात का लैंटर तोड़ते समय हुए हादसे एक महिला सहित 2 बच्चे गंभीर घायल हो गए। इस हादसे का पूरा मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 

    बताया जा रहा है कि इस दौरान घायल महिला की हालत गंभीर है और उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया है जबकि 2 बच्चे सैक्टर-32 के अस्पताल में उपचाराधीन है। फिलहाल पुलिस ने मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  जानकारी के मुताबिक जब इमारत के पुराने लैंटर को तोड़ा जा रहा था को इस दौरान स्कूल से वापिस आ रहे 2 बच्चे और एक महिला मलबे नीचे आ गए, जिन्हें गंभीर चोट आई और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। 

  • यूनिवर्सिटी में चली गोलियां, कई लोगों की मौ’त

    नई दिल्ली : अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला अमेरिका में लागस वेगास की नेवादा यूनिवर्सिटी में हुआ। यहां यूनिवर्सिटी परिसर में हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। इस गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति हताहत हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक लास वेगास पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर की मौत हो गई है।  लास वेगास शहर के पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि संदिग्ध को काबू कर लिया गया है और उसकी मौ’त हो चुकी है। साथ ही पुलिस ने नागरिकों से क्षेत्र से दूर रहने का आग्रह किया। इस घटना पर वॉशिंगटन से बयान आया है। वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस ने कहा कि हम लास वेगास की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

    कहां हुई गोलीबारी?

    पुलिस ने कहा कि यह घटना विश्वविद्यालय परिसर में बीम हॉल के आसपास हुई, जिसमें बिजनेस स्कूल और अन्य सुविधाएं हैं। हालांकि तत्काल पीड़ितों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी एक पोस्ट में छात्रों से क्षेत्र खाली करने का आग्रह किया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कैंपस में अब कोई और खतरा नहीं है। कई पीड़ितों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया गया है। जांच जारी है। फिलहाल गोलीबारी की घटना के मकसद के बारे में कोई जानकारी सामने  नहीं आई है। 

     आर्लिंगटन के एक घर के अंदर भी हुई थी गोलीबारी और विस्फोट

    इससे पहले हाल ही में अमेरिका के आर्लिंगटन में एक घर के अंदर गोली चलने का मामला सामने आया था। इस गोलीबारी के बाद एक बड़ा विस्फोट भी हुआ। इसके बाद पुलिस पड़ोस में रहने वाले सभी रहवासियों को अपने घरों में रहने के निर्देश दिए। पुलिस का कहना है कि यह घटना ब्लूमाउंट के पड़ोसी एन बर्लिंगस्ट्रीट के 800 ब्लॉग में हुई। पुलिस ने बताया कि अधिकारी आवास में तलाशी वॉरंट जारी करने की कोशिश कर रहे हैं। एक संदिग्ध ने घर के अंदर कई राउंड फायरिंग की, जिस वजह से विस्फोट हो गया।