Blog
-
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय वॉलीबॉल टीम ने किया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई
ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय वॉलीबॉल की टीम ने किया ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई। हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रही नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय टीम ने लगातार दूसरे वर्ष ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए क्वालीफाई किया है। इस प्रतियोगिता में देश भर के लगभग 70 विश्वविद्यालय ने भाग ले रहे हैं। जिसमें हिमाचल प्रदेश ने सबसे पहले एलपीयू की शक्तिशाली टीम को 3 – 2 से हराकर ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए क्वालीफाई किया। अन्य गेमों में केयूके, जीएनडीयू अमृतसर, पंजाब यूनिवर्सिटी व चंडीगढ़ ने क्वालीफाई किया। हिमाचल यूनिवर्सिटी की तरफ से टीम के कप्तान कार्तिक शर्मा, सुनील, अमित व सुजल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। टीम के खिलाडिय़ों ने इस जीत का श्रेय टीम के अंतरराष्ट्रीय कोच सतीश शर्मा व राजेश शर्मा को दिया है। टीम के कोच सतीश शर्मा व राजेश शर्मा ने कहा कि जिस तरह का प्रदर्शन टीम ने किया हमें पूरी उम्मीद है कि इस बार हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी की टीम ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में बेहतर प्रदर्शन करेगी और पदक लेकर लौटेगी। एचपीयू की इस जीत पर युवा सेवाएं एवं खेल निदेशक डॉक्टर हरि सिंह, उपनिदेशक डॉक्टर एसएस राठौड़, जिला खेल अधिकारी अनुराग वर्मा, प्रधानाचार्य डॉक्टर भूपेंद्र ठाकुर ने टीम व टीम के कोच को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। एचपीयू की वॉलीबॉल टीम में आर्थिक वर्मा (कप्तान), सुनील, अमित, तविश शर्मा, सुजल, रमन, दुष्यंत, निखिल, जतिन, रजत, ईशान व समीर शामिल रहे। -
खड्ड कॉलेज में मोटे अनाज पर बांटा ज्ञान
पोस्टर मेकिंग में सोनाली प्रथमऊना/सुशील पंडित : राजकीय महाविद्यालय खड्ड में एनसीसी यूनिट के द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई । यह प्रतियोगिता प्रोफेसर लखबीर सैनी एनसीसी केयरटेकर के निर्देशन में संपन्न हुई । जिसमें सोनाली ने प्रथम स्थान, राजेश ने द्वितीय स्थान, शिवम ने तृतीय स्थान हासिल किया । जिसका विषय – मोटे अनाजों का शरीर के लिए लाभ रहा । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राजेंद्र शर्मा ने मिल्रेटस के जीवन में आने वाले लाभों का वर्णन किया उन्होंने बताया कि अधिकतर समस्याओं की जड़ गेहूं और चावल है यह ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिनमे फाइबर की मात्रा कम होती है। उन्होंने मोटे अनाजों का शरीर पर अनुकुल प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी । इस अवसर पर प्रोफेसर रवि राज, प्रोफेसर लखबीर सैनी भी उपस्थित रहे । -
अधिकारी जिला परिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों को गंभीरता से लें : एडीसी ऊना
ऊना/ सुशील पंडित : जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक का आयोजन जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद हॉल में किया गया। की। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिप ऊना महेंद्र पाल गुर्जर के अलावा जिला के विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के जिला परिषद सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वप्रथम गत बैठक की कार्यवाही से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों की कार्यवाही की पुष्टि की गई। इसके पश्चात माह सितंबर 2023 में संपूर्ण हुई विशेष बैठक से संबंधित विभिन्न सात प्रस्तावों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इसके अलावा जिला परिषद के आय व्यय के अनुमोदन, 15 वें वितायोग के अंतर्गत अनुमोदित कार्ययोजनाओं के अलावा अनेक अन्य विभागों से संबंधित मदों बारे चर्चा की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऊना ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की जिला परिषद की बैठक में चर्चा किए गए मद्दों तथा इस दौरान दिये गए दिए गए दिशा निर्देशों को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि जिला परिषद से संबंधित कार्यों को अधिकारी न्यूनतम समय अवधि में पूरा करना सुनिश्चित करें ताकि क्षेत्रवासियों को यथाशीघ्र इनका लाभ मिल सके। बैठक में जिला परिषद की अध्यक्ष नीलम कुमारी ने कहा कि बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न मदों के संबंध में बहुत ही संतोषजनक उत्तर दिए गए। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में जिला परिषद से संबंधित विभिन्न कार्यों में सभी अधिकारियों का रवैया सहयोगात्मक रहा है जिसकी दौलत आज की बैठक बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई है।
बैठक में जिला परिषद सदस्य सतीश शर्मा ने जिला में बेसहारा गोवंश के लिए सरकार व पशुपालन विभाग द्वारा उठाए जा रहे आवश्यक कदमों बारे सवाल किया जिसका उत्तर देते हुए पशुपालन विभाग के उपनिदेशक विनय शर्मा ने बताया कि जिला ऊना के विभिन्न स्थानों पर 34 गौशालाएं चलाई जा रही हैं तथा हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग में पंजीकृत गौशाला में प्रति गोवंश 700 रूपये प्रदेश सरकार द्वारा गौवंश के लिए सहायता राशि दी जा रही है। जिला परिषद के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा द्वारा खाली पड़ी सरकारी भूमि पर गोवंश के लिए चारा उगाने तथा गोवंश के लिए अतिरिक्त गौशालाओं के निर्माण से संबंधित सवाल के विषय में एडीसी ऊना ने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि वे अपने अपने जिला परिषद क्षेत्रों के अंतर्गत 10-12 कनाल से लेकर 25-26 कनाल तक खाली पड़ी ऐसी सरकारी भूमि जिस पर किसी का कब्ज अथवा विवाद ना हो उसका प्रस्ताव जिला प्रशासन को प्रेषित करें ताकि उस भूमि को पंचायती राज विभाग या पशुपालन विभाग के नाम चारे के लिए हस्तांतरित किया जा सके। उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा ने थानां कलां भाखड़ा सड़क मार्ग पर पुलियों की खस्ताहाल के अलावा क्षेत्र में कार्यरत शिवा प्रोजेक्ट के संबंध में भी संबंधित विभागों से सवाल किये इसके विषय में लोक निर्माण विभाग तथा उद्यान विभाग द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई।
जिला परिषद सदस्य सुशील कालिया ने अपने क्षेत्र में हिमाचल पथ परिवहन निगम के बंद पड़े रूटों को पुनः शुरू करने के अलावा ऊना से दौलतपुर जाने वाली कुछ बसों को बाया सुंकाली, बनेहड़ा आरंभ करने की मांग की जिस पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने अपने क्षेत्र में तटबांधों पर लगभग 9 संपर्क सड़कों के निर्माण की भी मांग रखी जिस पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, कृषि विभाग के उपनिदेक कुलभूषण धीमान, उद्यान विभाग के उपनिदेशक केके भारद्वाज, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक विनय शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक विपिन धीमान, हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक सुरेश धीमान, जिला पंचायत अधिकारी एवं सचिव जिला परिषद श्रवण कश्यप, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता बलदेव सिंह, दिनकर सिंह, हरगोविंद कौशल, बलदेव सिंह, देवराज भाटिया, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियन्ता पुनीत शर्मा व पंकज कुमार के अलावा विभिन्न विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी, जिला परिषद सदस्य गण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। -
नशे की लत से परेशान मरीजों का होगा फ्री इलाज : कुलतार चंद
ऊना/सुशील पंडित : नशा मुक्त ऊना अभियान द्बारा चलाए जा रहे हर दस्तक अभियान के द्बारा अब नशे से सबंधित मरीजों का ईलाज शुरु हो रहा है। यह जानकारी नायब तहसीलदार जोल कुलतार चंद ने ग्राम पंचायत खरयालता में हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत करते हुए कहा l जिस से अब नशे के जाल में फंसे हुए मरीजों का ईलाज संभव हो जायेगा। लोग सही जानकारी नहीं होने की वजह से नशे के जाल में तो फंस जाते है लेकिन अगर नशे के जाल से बाहर निकलना होता है तो सही इलाज़ और जानकारी न होने की वजह से निकल नहीं पाते थे ।अब नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 9418064444 पर कॉल करके नशे से सबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते है। पूरे ज़िला ऊना में हर ब्लॉक में हर घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन हर घर में हर जन तक नशे के खिलाफ़ लोगो को जागरूक कर रहा है और उसके अच्छे परिणाम सामने आने लगे हैं। लोग इलाज के लिए हेल्पलाइन नम्बर पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर रहे हैं ।जिस से समाज को नशा मुक्त बनाने की जो मुहिम जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने चलाई है वह कहीं न कहीं अच्छा प्रभाव समाज पर डाल रही है। लोग नशे के खिलाफ़ इस मुहिम में शामिल हो रहे हैं और अपने घर अपने वार्ड और अपनी पंचायत को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें रहे हैं। पंचायत प्रतिनिधि पंचायत टास्क फोर्स के साथ मिलकर हर घर में दस्तक दे रहे हैं। प्रशासन का कोई न कोई अधिकारी उनके साथ मिलकर काम कर रहा हैl इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम ऑफिसर सतपाल रणावत, ग्राम पंचायत प्रधान राकेश कुमार, उप प्रधान अशोक कुमार, पंचायत के सम्मानित मेंबर,ग्राम पंचायत के कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, महिला मंडल, युवा मंडल, स्वयं सहायता समूह और अन्य बुद्धिजीवी वर्ग मौजूद रहा l -
ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਪਬਲਿਕ ਟਾਇਲਟ ਨੂੰ ਬਨਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, Municipal Council ਨੇ ਲਿਆ ਏਕਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਚੋਰੀਆਂ ਤਾਂ ਆਮ ਗੱਲ ਹੋ ਗਈ ਹੈ ਪਰ ਧਾਰੀਵਾਲ ਸ਼ਹਿਰ ਦਾ ਤਾਂ ਕੁਝ ਜਿਆਦਾ ਹੀ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੈ। ਇੱਥੋਂ ਦੇ ਬਸ ਸਟੈਂਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਣੇ ਪਬਲਿਕ ਟੋਇਲਟ ਦੀਆਂ ਟੂਟੀਆਂ ਤੱਕ ਚੋਰ ਨਹੀਂ ਛੱਡਦੇ। ਮਜਬੂਰ ਹੋ ਕੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਟਾਇਲਟ ਨੂੰ ਬਾਰ-ਬਾਰ ਤਾਲੇ ਲਗਾਉਣੇ ਪੈ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਬੱਸ ਅੱਡਿਆਂ ਤੇ ਪਬਲਿਕ ਟੋਇਲਟ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਹੋਣਾ ਜਰੂਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਹਰ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਬੱਸ ਅੱਡਿਆ ਤੇ ਪਬਲਿਕ ਟੋਇਲਟ ਬਣੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਜਿਨਾਂ ਦੀ ਸਾਫ ਸਫਾਈ ਅਤੇ ਦੇਖਰੇਖ ਲਈ ਬਕਾਇਦਾ ਕਰਮਚਾਰੀ ਵੀ ਰੱਖੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਪਰ ਧਾਰੀਵਾਲ ਦੇ ਮੇਨ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜੋ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਧਾਰੀਵਾਲ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਦੇ ਲਈ ਪਬਲਿਕ ਟੋਇਲੇਟ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਸ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਤਾਲਾ ਹੀ ਲਟਕਦਾ ਨਜ਼ਰ ਆਉਂਦਾ ਹੈ। ਬਾਰ ਬਾਰ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਟੋਇਲਟ ਦੇ ਅੰਦਰ ਦੀਆਂ ਟੂਟੀਆਂ ਚੋਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ। ਹੁਣ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਵਾਲੇ ਵੀ ਚੋਰਾਂ ਦੀਆਂ ਹਰਕਤਾਂ ਤੋਂ ਇਨੇ ਪਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਕਿ ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਇਸ ਪਬਲਿਕ ਟਾਇਲਟ ਦਾ ਤਾਲਾ ਹੀ ਨਹੀਂ ਖੋਲਿਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਦੇ ਬਾਹਰ ਗੰਦਗੀ ਦੇ ਢੇਰ ਲੱਗੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਟੋਇਲਟ ਦੇ ਅੱਗੇ ਇੱਕ ਫਰੂਟ ਵਾਲੇ ਨੇ ਰੇਹੜੀ ਲਗਾ ਕੇ ਟੋਇਲਟ ਦਾ ਰਸਤਾ ਬਿਲਕੁਲ ਹੀ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਕੋਈ ਜਗ੍ਹਾ ਨਹੀਂ ਮਿਲਦੀ ਤਾਂ ਲੋਕ ਟੋਇਲਟ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੀ ਪਿਸ਼ਾਬ ਕਰਦੇ ਆਮ ਦੇਖੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਅਧਿਕਾਰੀ ਕਹਿੰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਬਲਿਕ ਟੋਇਲਟ ਦੀਆਂ ਟੂਟੀਆਂ ਤੱਕ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ।
ਇਸ ਲਈ ਇਸ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਨਾ ਪਿਆ। ਇਸ ਬਸ ਸਟੈਂਡ ਤੇ ਪਿਛਲੀ ਸਰਕਾਰ ਸਮੇਂ ਯਾਤਰੀਆਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਦੇ ਲਈ ਦੋ ਸ਼ੈਡਾਂ ਦਾ ਨਿਰਮਾਣ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਪਰ ਅੱਜ ਉਨਾਂ ਸ਼ੈਡਾਂ ਅੰਦਰ ਲੱਗੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਕੁਰਸੀਆਂ ਟੁੱਟ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ। ਉੱਥੇ ਵੀ ਫਰੂਟ ਤੇ ਸਬਜ਼ੀ ਬੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਅੱਡੇ ਲਗਾ ਲਏ ਹਨ ਤੇ ਉਹ ਸ਼ੈਡਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਸਟੋਰ ਵਜੋਂ ਵਰਤ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਦੋਂ ਇਸ ਬਾਰੇ ਬਲਾਕ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ ਚਾਹਲ ਅਤੇ ਬਲਾਕ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਦਾਰੀ ਲਾਲ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਧਾਰੀਵਾਲ ਜਿਸਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਕਬਜ਼ਾ ਹੈ, ਦਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਵੱਲ ਜਾਂ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਸਮੱਸਿਆਂਵਾਂ ਵੱਲ ਕੋਈ ਵੀ ਧਿਆਨ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਲੋਕ ਬੁਨਿਆਦੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਤੋਂ ਵੀ ਵਾਂਝੇ ਬੈਠੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਬੱਸ ਅੱਡੇ ਦੇ ਟੋਇਲਟ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਮੱਸਿਆ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸੜਕ ਦੇ ਉੱਪਰ ਹੋਏ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ਿਆਂ ਦੇ ਕਾਰਨ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਮੌਜੂਦਾ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਹਲਕਾ ਇੰਚਾਰਜ ਇਸ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਦੇਣ। ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਦੇ ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਸੈਂਟਰਰੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਜੋ ਪਬਲਿਕ ਟਾਇਲੈਂਟ ਹੈ। ਉਸ ਵਿੱਚੋਂ ਟੂਟੀਆਂ ਅਤੇ ਵਾਸ਼ਬਸਿਨ ਤੱਕ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਏ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਲੱਗੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਟਾਇਲਾਂ ਟੁੱਟ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਉਹ ਇਹ ਮੰਨਣ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਇਸ ਟਾਇਲਟ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਟਾਈਲਟ ਸਵੇਰੇ ਸਫਾਈ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਰਮਚਾਰੀ ਵੱਲੋਂ ਖੋਲ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਜੋ ਦੁਪਹਿਰ 2 ਵਜੇ ਤੱਕ ਖੁੱਲਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਉਹ ਜਲਦੀ ਟਾਇਲਟ ਦੀ ਰਿਪੇਅਰ ਕਰਵਾ ਕੇ ਪਬਲਿਕ ਟਾਇਲਟ ਦੇ ਲੱਗੇ ਤਾਲੇ ਨੂੰ ਖੋਲ ਦੇਣਗੇ।
-
ED का बड़ा एक्शनः फार्मा कंपनी के खिलाफ पंजाब और दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी
मोहालीः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में चंडीगढ़ स्थित एक दवा कंपनी और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ धनशोधन जांच के तहत शुक्रवार (15 दिसंबर) को दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में लगभग एक दर्जन स्थानों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस मामले में कंपनी- पैराबोलिक ड्रग्स- के खिलाफ अक्टूबर में भी छापे मारे गए थे। ईडी ने पहले पैराबोलिक ड्रग्स के प्रवर्तकों- विनीत गुप्ता (54) और प्रणव गुप्ता (56) एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट सुरजीत कुमार बंसल (74) को धनशोधन निवारण अधिनियिम (PMLA) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया था। विनीत एवं प्रणव गुप्ता हरियाणा के सोनीपत स्थित अशोक विश्वविद्यालय के सह-संस्थापक भी हैं।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा 2021 में 1,626 करोड़ रुपये की बैंक ऋण धोखाधड़ी में उनकी कथित संलिप्तता के लिए उनके और कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद दोनों ने 2022 में अशोक विश्वविद्यालय में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ईडी ने पिछले साल जनवरी में उनके खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने अक्टूबर में अदालत को बताया था कि कंपनी के दो गिरफ्तार निदेशक जाली और मनगढंत दस्तावेजों के आधार पर ऋण या वित्तीय सुविधाएं प्राप्त करके बैंकों को धोखा देने में सक्रिय रूप से शामिल थे। एजेंसी ने कहा था कि दोनों ने मुखौटा कंपनियों की सेवाओं का लाभ उठाया और प्राथमिक प्रतिभूति का मूल्य अवैध रूप से बढ़ा दिया, जिसके खिलाफ बैंक द्वारा आहरण की अनुमति दी गई थी।
एजेंसी ने दावा किया था, ‘उनके आदेश और नियंत्रण में, पैराबोलिक ड्रग्स लिमिटेड ने नकली और असंबद्ध माल चालान जारी किए और अवैध रूप से मुखौटा कंपनियों से प्रविष्टियां प्राप्त कीं।’ ईडी ने कहा था कि बंसल ने अपनी चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्म एस. के. बंसल एंड कंपनी के माध्यम से पैराबोलिक ड्रग्स लिमिटेड को गलत प्रमाणपत्र जारी किए, जिनका इस्तेमाल बैंकों के समूह (कंसोर्टियम) से ऋण लेने में किया गया था। ईडी ने तीनों की हिरासत की मांग करते हुए अदालत को बताया था कि उनकी अवैध गतिविधियों और ऋण निधि के दुरुपयोग से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और अन्य कंसोर्टियम बैंकों को 1,626.7 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
-
मानव विकास समिति की ओर से बददी में लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
शिविर में 98 प्रवासी कामगारों को स्वास्थ्य जांचाबददी/ सचिन बैंसल : मानव विकास समिति की ओर से बद्दी के सिक्का होटल के समीप प्रवासी संसाधन केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया जिसमें 98 प्रवासी लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाईयां बांटी गई। शिविर के दौरान खांसी, बुखार, बीपी और शुगर के रोगी पाए गए। जिनका मौके पर उपचार किया गया।मानव विकास समिति की निदेशक सिस्टर बिंसी व कोडिनेटर मिस मेरी ने बताया कि कारीतारा इडिंया की ओर से प्रवासी लोगों के यह प्रोजेक्ट बद्दी में मई माह से शुरू किया गया है। जिसके तहत यह शिविर लगाया गया। शिविर में ड़ॉ. रवि गो स्वामी ने झुगी झोंपड़ियों में रहने वाली प्रवासी कामगारों के हेल्थ चेक अप किया। मिस मेरी ने बताया कि शिविर में बच्चे, बुढे और जवान सभी के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के दौरान अधिकांश लोगों को खांसी जुखाम, बुखार, वदन दर्द, शुगर व वीपी के रोगी ज्यादा आए। एक दो जलने वाले 98 रोगी पहुंचे जिनका मुफ्त उपचार किया गया। शिविर को सफल आयोजन के लिए कल्पना, जगरानी, राहुल, धीरज ने प्रवासी संसाधान केंद्र के साथ रहने वाले झुगी झोंपडियों में प्रवासी लोगों को एकत्रित किया और उन्हें घर द्वार पर सुविधा मुहैया कराई गई। इसी तरह का शिविर भविष्य में भी लगाया जाएगा। -
पंजाब: प्रधान राजा वडिंग की अध्यक्षता में हुई विशेष बैठक, देखें वीडियो
बठिंडा : 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रहे श्री राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के वर्करों को पहुंचने की अपील करने के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान राजा वडिंग की ओर से एक विशेष बैठक आयोजन चंडीगढ़ में किया गया। इस बैठक में पूर्व मंत्री आशु, पूर्व डिप्टी स्पीकर गुरजीत सिंह राणा, पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला, सुनील दत्ती आदि आदि नेता गण उपस्थित थे। बैठक में पूरे पंजाब के हर जिले से धार्मिक संस्थाओं से जुड़े कांग्रेस के नेता उपस्थित हुए। इस बैठक में 25 के करीब धार्मिक संस्थाओं से जुड़े कांग्रेस के नेता थे। जिसमें बठिंडा से विशेष तौर पर श्री सनातन धर्म सभा के उपप्रधान के के अग्रवाल तथा गौशाला प्रबंधक कमेटी के प्रधान पवन मानी भी शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए पंजाब प्रधान राजा वडिंग ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम जी विराजमान होने जा रहे हैं। श्री राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है जो कि हम सबके लिए बहुत ही भाग्य और खुशी की बात है। हर कांग्रेसी वर्कर को इस उद्घाटन समारोह में पहुंचने की अपील की जाती है। उपस्थित सभी धार्मिक संस्थाओं से जुड़े कांग्रेस के नेता अपने-अपने जिले में सभी कांग्रेसी पदाधिकारियों पार्षदों तथा वर्करों को उद्घाटन समारोह में पहुंचने की अपील करेंगे।
सरकार की ओर से बसों का इंतजाम किया गया है। चाहे कांग्रेस का हर वर्कर उन बसों द्वारा भी अयोध्या जा सकता है। नहीं तो अपने निजी वाहन और अन्य किसी भी वाहन में अयोध्या जरूर पहुंचे। धार्मिक संस्थाओं से जुड़े कांग्रेस के नेताओं ने पदाधिकारियों ने राजा वडिंग को आश्वासन दिया कि उनके जिले से अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस के वर्कर 22 जनवरी को अयोध्या जरूर पहुंचेंगे। बठिंडा पहुंचने पर के के अग्रवाल तथा पवन मानी ने मीडिया के जरिए सभी कांग्रेसी वर्करों को 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचने की अपील की है। साथ ही केके अग्रवाल ने कहा कि कोई भी कांग्रेसी वर्कर अपने वाहन पर कांग्रेस का झंडा नहीं लगाएगा उसे दिन केवल भगवान श्री राम के ध्वज वाहन पर लगाए जाएं। अपने साथ-साथ जो भी अन्य लोग अयोध्या जाना चाहते है, उन्हें जरूर साथ लेकर जाएं और भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें। पवन मानी ने कहा कि 22 जनवरी का दिन हमारे लिए बहुत ही पवित्र और ऐतिहासिक दिन है। हमारे भगवान श्री राम उस दिन अयोध्या में विराजमान हो रहे हैं। यह एक बहुत ही बड़ा महोत्सव है। हम सभी को इस महोत्सव का हिस्सा बनना चाहिए और अयोध्या में भगवान श्री राम के चरणों में नतमस्तक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम हम सबके हैं और हम सब श्री भगवान राम के हैं।
-

बोलेवाल का सलिंदर सट्टा पर्चियों समेत काबू
ऊना/सुशील पंडित : हरोली पुलिस ने वीरवार को गुप्त सूचना के आधार पर गांव बोलेवाल निवासी सलिंदर पुत्र बशीर अहमद को दड़ा सट्टा पर्चियों और कैश के साथ दबोचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी से दड़ा सट्टा पर्चियों के अलावा 1120 रुपए नकदी भी बरामद हुई है। हरोली थाने में जुआ अधिनियम की धारा 3-3-67 के अंतर्गत मामला दर्ज होने के बाद जांच शुरू है। -
पंजाबः BDPO अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू, देखें वीडियो
लुधियानाः सिद्दवां बेट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ब्लॉक विकास एवं पंचायत अधिकारी बलजीत सिंह बाघा सिद्दवां बेट को सरपंच से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीडीपीओ ने गांव बसैमी के सरपंच सुखविंदर सिंह के पंचायती फंडों की क्लीयरेंस देने के लिए 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।
सरपंच बसैमी द्वारा यह मामला आप पार्टी के हलका दाखा के प्रभारी सरपंच डॉ. केएनएस कंग के ध्यान में लाया गया। आज के निश्चित समय के अनुसार केएनएस कंग व उनकी टीम ने उक्त बीडीपीओ को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक बीडीपीओ को रिश्वत की रकम समेत गिरफ्तार कर सिद्दवां बेट थाने के हवाले कर दिया गया है, जहां पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
